Neem Karoli Baba Ki Sampurn Katha
Lyrics
वार्ता: -प्रिय भक्तो हम आज आपको परम श्रद्धेय श्री नीम करौली महासंत की कथा सुनाने जा
रहे है बाबा की अद्भुत कथाओ की शृंखला में बाबा के जन्म से लेकर समापन तक की उनके
तमाम लीलाओ का वर्णन करने जा रहे है एक बार बाबा ने अपने भक्तो से कहा था की में धरती
पर धर्म को बढ़ाने को आया हूँ और बाबा ने ये वचन जीवन के अंत तक निभाया आइये बाबा की
पावन कथा का आनंद लेते है तो प्रेम से बोलिये हनुमान जी की जय -
M: -हम नीम करौली बाबा की तुम्हे कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
हनुमान के परम भक्त की लीला दिखाते है हम लीला दिखाते है
बाबा के पावन धामों के तुम्हे दरस कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -भक्तो नीम करौली बाबा का जन्म सन्न 1900 में आगरा के पास अकबर पुर नामक एक गांव में
हुआ था बाबा के पिता का नाम दुर्गादास शर्मा और माता का नाम कौशल्या देवी शर्मा बताते है
बाबा का बचपन का नाम था लक्ष्मी नारायण शर्मा जब बाबा की उम्र आठ बरस की थी तभी
अचानक उनकी माता का स्वर्गवास हो जाता है आगे क्या होता सुनिए कथा के माध्यम से जय श्री
राम -
M: -आठ बरस की आयु में बाबा माँ से बिछड़ गए
लाड प्यार माँ की ममता के सपने उजड़ गए
कोरस: -सपने उजड़ गए
M: -माँ की याद में बाबा फिर तो रहने लगे निराश
पत्नी के जाने के बाद दुखी हो गए दुर्गादास
कोरस: -दुखी हो गए दुर्गादास
M: -पुत्र के कारण पिता ने फिर अपना धर्म निभाया
लोगो के कहने पे पिता ने दूजा विवाह रचाया
कोरस: -दूजा विवाह रचाया
M: -ग्यारह बरस के हो गए बाबा इक दिन ऐसा आया
बाबा के लिए एक व्यक्ति रिश्ता घर में लाया
कोरस: -रिश्ता घर में लाया
M: -पिता श्री उस रिश्तेदार का स्वागत करते है मन की बाते करते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -प्रिय भक्तो पत्नी के मरने के बाद बाबा के पिता ने दूसरा विवाह कर लिया इधर ग्यारह वर्ष के
बाबा हो गए तभी पास के गांव से रिश्ता आ गया उनके होने वाली बीवी का नाम राम बेटी था
लड़के के पिता और लड़की के पिता के बिच बाबा लक्ष्मी नारायण का विवाह तय हो गया और
विवाह सम्पन्न भी हो जाता है किन्तु 13 वर्ष की आयु में बाबा ने घर त्याग दिया बाबा के परिवार
वाले परेशान हो गए की बाबा कहाँ गए कुछ समय बाद बाबा के चमत्कार हो ने लगे -
M: -तेरह साल की आयु में जब छोड़ा घर परिवार
करने लगे फिर नीम करौली बाबा चमत्कार
कोरस: -बाबा चमत्कार
M: -एक समय गांव वालो से बाबा करे विचार
रात को पड़े डकैती गांव में रहना तुम होशियार
कोरस: -रहना तुम होशियार
M: -बाबा की बातो पे किसी ने किया नहीं कुछ ध्यान
पड़ी डकैती जब गांव हो गए सब हैरान
कोरस: -हो गए सब हैरान
M: -राजकोट गुजरात में पहुंचे बाबा तुम्हे बताये
उसी जगह पर महाराज फिर तप में ध्यान लगाए
कोरस: -फिर तप में ध्यान लगाए
M: -यहाँ पे सब बाबा को लक्ष्मण दास कहते है महंत बाबा कहलाते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -राजकोट मंदिर में बाबा अपनी सेवाएं सच्चे मन से देते रहे बाबा भी जप तप को देख
कर वहां के महंत ने बाबा को वहां का उत्तराधिकारी बना दिया इस बात से वहां के
पूर्व महंत नाराज हो गए जब यह बात नीम करौली बाबा को पता चली तो बाबा
राजकोट से बावनिया गांव आ जाते है और भक्तो वहां उन्होंने एक हनुमान मंदिर की स्थापना
की वहां एक तालाब में कठिन तप्डया करने लगे बाबा घंटो जल के अंदर रहते यह देख कर वहां
के लोग उन्हें तलैया बाबा कहने लगे प्रेम से बोलिये पवन पुत्र हनुमान की जय -
M: -राजकोट से बावनिया गांव में बाबा आते
यहाँ पे आके महाराज फिर चमत्कार दिखलाते
कोरस: -फिर चमत्कार दिखलाते
M: -उसी गांव के लोग जब भी बाबा को आजमाते
जो भी वस्तु मांगते थे वो बाबा उन्हें दे देते
कोरस: -वो बाबा उन्हें दे देते
M: -बाबा अपनी सिद्धि योग से सारे काम बनाते
बड़े ही अद्भुत चमत्कार बाबा उनको दिखलाते
कोरस: -बाबा उनको दिखलाते
M: -गांव गांव और घर गांव में ये चर्चा बढ़ती जाए
दूर दूर से बाबा के दर्शन को सब है आये
कोरस: -दर्शन को सब है आये
M: -सतरह साल की उम्र तलक बावनिया रहते है वहां के लोग कहते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: - प्रिय भक्तो बाबा तलैया में जब खड़े होकर ध्यान लगते कुछ लोग वहां आते एक व्यक्ति ने कहाँ
बाबा हमे जलेबी खाना है बाबा अपने हाथ पीछे किया र जलेबी का पैकेट उसकी और उछाल
दिया पहले लक्ष्मी नारायण फिर लक्ष्मणदास और तलैया बाबा अब बाबा सतरा साल बावनिया रहे
फिर यह आश्रम वहां की एक महंत रमा बाई को सौंप देते है और आप गंगा मैया के धाम की और
जाते है अब बाबा ट्रैन में बैठा जाते है फिर आगे क्या हुआ आइए कथा के माध्यम से जानते है जय
श्री राम -
M: -बावनिया आश्रम को छोड़ा गंगा धाम को जाये
नीम करौली में जब टी सी टिकट मांगने आये
कोरस: -टी सी टिकट मांगने आये
M: -प्रथम श्रेणी टिकट नहीं बाबा के पास बताये
ट्रेन जब उनको है उतारा चमत्कार दिखलाये
कोरस: -चमत्कार दिखलाये
M: -महिमा संत की जान न पाया किया बहुत अपमान
ट्रेन वहां से चलना पाए टी सी हुआ हैरान
कोरस: -टी सी हुआ हैरान
M: -जितने अंत न किये उसने पर कोई काम न आया
हार गया वो जालिम टी सी मन ही मन घबराया
कोरस: -मन ही मन घबराया
रेल कर्मचारी सारे जब हार जाते है बात समझ न पाते है
M: -हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: - प्रिय भक्तो ट्रेन लाख कोशिशों के बाद नहीं चली तब वहां एक खड़े व्यक्ति ने टीसी से कहाँ तुम
उन्ही बाबा को मनाओ जिसे तुमने ट्रेन से उतारा है उसे मनाओगे तभी ये ट्रैन चलेगी ये सब उन्ही
का चमत्कार हे तब उस टी सी ने बाबा के पांव पकड़ का क्षमा मांगता है बाबा हमसे भूल हो गयी
हमे माफ़ कर दो बाबा ने तब उसे टिकिट दिखाया तुमने बिना पूछे हमे ट्रेन से उतार दिया में एक
शर्त पर ट्रेन में बैठूंगा तुम्हे नीम करौली में स्टेशन बनवाना पड़ेगा –
M: -शर्त मान ली जब स्टाफ ने ट्रेन में बैठे बाबा
छुक छुक करके गाडी दौड़ी यात्री है मुस्काया
कोरस: -यात्री है मुस्काया
M: -करे निवेदन लोग वहां के कहते बारम्बार
नीम करौली में ही बाबा रहना हमारे साथ
कोरस: - रहना हमारे साथ
M: -भक्तो की विनती को बाबा करते है सस्कार
बोले बाबा मेरे लिए यहाँ गुफा करो तैयार
कोरस: -गुफा करो तैयार
M: -जटा जूट और मुख पे दाड़ी शोभा कही न जाए
अठरा साल की उम्र में बाबा लीला यहाँ दिखाये
कोरस: -बाबा लीला यहाँ दिखाये
M: -भक्त सभी मिलकर बाबा की गुफा बनाते है बाबा गुफा में रहते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -प्रिय भक्तो बाबा उस गुफा में बैठ कर तप करते है बाबा ने काफी दिन से कुछ नहीं खाया यह
सोचकर एक शिष्य दूध लेकर गुफा के अंदर चला जाता है जबकि बाबा ने मना कर
दिया था कोई अंदर न आये जब वो अंदर गया तो देखता है की बाबा लेटे है उनके
पुरे शरीर पर सांप ही सांप लिपटे है यह देख वो चक्क्र खाके वही बेहोश हो जाता है
जब बाबा गुफा से निकले तब उस पर जल छिड़कर होश में उसे लाये -
M: -इक दिन बाबा गुफा के अंदर करते कठिन तपस्या
कुछ दिन से न खाया पिया हो गयी बड़ी समस्या
कोरस: -हो गयी बड़ी समस्या
M: -इक चेला फिर दूध लेकर गुफा के अंदर आया
अद्भुत दृश्य जो देखा उसने चेला फिर घबराया
कोरस: -चेला फिर घबराया
M: -बाबा के शरीर में लिपटे काले सर्प बताये
शिष्य हुआ बेहोश देख कर लीला को बतलाये
कोरस: -लीला को बतलाये
M: -गुफा से निकले बाबा देखा शिष्य पड़ा बेजान
बाबा ने स्पर्श किया तो लोटे उसके प्राण
कोरस: -फिर लोटे उसके प्राण
M: -कभी गुफा में मत आना बाबा समझाते है शिष्य को ज्ञान देते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: - प्रिय भक्तो एक बार उनके भक्त बोले बाबा हमे तो मथुरा वृन्दावन घूमने जाना है बाबा बोले तुम
वहां चलो हम तुम्हे वहीँ मिलेंगे प्रिय भक्तो ट्रेन से वहां पहुँच जाते है देखते है बाबा वहां पहले से
ही बैठे है भक्त लोग हैरान हो जाते है बाबा उनके साथ घूमने निकल जाते है और फिर गायब हो
जाते है जब भक्त करोली धाम उनके आश्रम पर पहुंचे तो देखते है बाबा उन्हें वहां
भी बैठे मिलते है जब वहां कुछ लोगो से पूछा तो वो कहते है बाबा तो यहाँ से कही
गए ही नहीं बाबा तो यही पर है ऐसे थे हमारे परम् कृपामयी नीम करोली सरकार -
M: -बाबा का एक भक्त था जिसका राम सेवक नाम
उसके कोई संतान नहीं थी आ गया करोली धाम
कोरस: -आ गया करोली धाम
M: -हाथ जोड़ बाबा से बोलै आप है बड़े महान
कृपा आपकी हो जाये तो मिल जाए संतान
कोरस: -मिल जाए संतान
M: -बाबा ने एक सेब दिया सेवक से फरमाए
पत्नी को इसे जाके खिलाओ पुत्र तेरे हो जाए
कोरस: -पुत्र तेरे हो जाए
M: -बाबा के इस सेव ने ऐसा चमत्कार दिखलाये
कुछ ही समय के बाद घर में पुत्र रत्न है आये
कोरस: -पुत्र रत्न है आये
M: -बेटे को लेकर बाबा के पास वो आते है आशीर्वाद वो पाते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -प्रिय भक्तो जब उसे पुत्र की प्राप्ति हुई तो वो नीम करोली बाबा से हाथ जोड़कर बोला बाबा में
यहाँ कुछ करना चाहता हूँ बाबा बोले तू क्या करेगा तो वो भक्त बोला में यहाँ कुआं बनवाना
चाहता हु क्युकी यहाँ दूर दूर तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है फिर उसने वहां पर कुए का
निर्माण कराया परन्तु कुए का पानी बहुत खारा था बाबा ने उस कुए में थोड़ी चीनी डाली पानी
मीठा हो गया कहते है आज तक उस कुए का पानी मीठा है -
M: -मन्नत पूरी हुई भक्त ने कुआ बनवाया
कुए का पानी था खरा भक्त बहुत पछताया
कोरस: -भक्त बहुत पछताया
M: -नीम करौली बाबा ने वो जल मीठा कर डाला
आज तलक वो मीठा है जल चमत्कार कर डाला
कोरस: -चमत्कार कर डाला
M: -भक्तो अब हम एक समय की तुमको बात बताये
नीम करोली में बाबा जब मंदिर को बनवाये
कोरस: -जब मंदिर को बनवाये
M: -एक भक्त बोला बाबा करेंगे ईंट का दान
अपनी बात से मुकर गया बाबा का किया अपमान
कोरस: -बाबा का किया अपमान
M: -लगी आग उसके घर में ये लोग बताते है भारी पछताते है
बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -भक्तजनो जब बाबा के मंदिर का निर्माण हो रहा था तब एक भक्त बोला बाबा हम ईंट का दान
करेंगे मंदिर के लिए कुछ समय बाद बाबा बोले की तू कब ईंट का दान करेगा तो वो
बोला बाबा हमारे पास तो अब कुछ है ही नहीं मेरी तो एक कपड़े की दूकान और
किराने का थोड़ा सामान है वो जब इंकार करता है बाबा चुप हो जाते है तभी उस बनिया
के घर आग लग जाती है आग इतनी भयंकर थी की वो बुझने का नाम नहीं ले रही
तब वो दौड़ा दौड़ा बाबा के पास आया बोला बाबा क्षमा करो हम ईंट देने को तयार
है तब बाबा ने क्या कहा –
M: -लगी आग बनिया के घर वो दौड़ा आया
अपनी भूल की क्षमा मांगता बाबा से अर्जी लगाया
कोरस: -बाबा से अर्जी लगाया
M: -ईंट दान हम करेंगे बाबा घर की आग बुझाओ
हो जायेंगे हम बर्बाद तुम बाबा हमे बचाओ
कोरस: -बाबा हमे बचाओ
M: -तेरे पास तो कुछ भी नहीं है ईंट कहाँ से देगा
बोले बाबा तू झूठा और झूठी बात करेगा
कोरस: -झूठी बात करेगा
M: -ऐसी गलती अब न करेंगे दूंगा ईंट का दान
बाबा बोले जा घर तू तेरा नहीं जला सामान
कोरस: -तेरा नहीं जला सामान
M: -दयावान बाबा भक्तो को सदा बचाते है कृपा बरसाते है
बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो बनिया ने क्षमा मांगी तब महराज कहते है जा अपने घर वहां तेरा कुछ नहीं जला
जब वो बनिया अपनी दूकान पर लौट कर आया तो देखा वहां कुछ नहीं जला बस
थोड़ी सी मिर्च जली पड़ी थी वहां चकित हो जाता है और वो कहता है नीम करोली
आपकी सदा ही जय हो वहां के सभी लोग बाबा के चमत्कार को नमन करते है ट्रेन रोकने की
घटना जब हुई तो यह चर्चा उनके गांव अकबर पुर पहुंची इस घटना के बाद अलग
अलग स्थानों पर अलग अलग नामो से बाबा प्रसिद्ध हो गए -
M: -हनुमान के भक्त थे बाबा करते उनका ध्यान
नीम करौली बाबा करते जन कण का कल्याण
कोरस: -करते जन कण का कल्याण
M: -कभी वो लक्ष्मी नारायण कभी बने वो लक्ष्मण दास
कोई तलैया बाबा कहे कोई हनुमान का दास
कोरस: -कोई हनुमान का दास
M: -नीम करोली महाराज की लीला अपरम्पार
सारे भारत में फैले हे इनके चमत्कार
कोरस: -इनके चमत्कार
M: -जन कल्याण के खातिर बाबा ने छोड़ा परिवार
अपनी सिद्धि शक्ति से सब जीत लिया संसार
कोरस: -सब जीत लिया संसार
M: -नीम करोली नाम से बाबा ख्याति पाते है आप सिद्धि पाते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करौली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो इधर बाबा नीम करौली के नाम से प्रसिद्ध हो गए इधर बाबा के पिता दुर्गादास
विचार करते है क्यों न अपने बच्चे के बारे में नीम करोली बाबा से पूछते है की हमारा
बालक बरसो से घर छोड़ कर कहाँ गया है दुर्गादास जी को ये नहीं पता था की
उनका बालक ही नीम करोली वाले बाबा है क्यों की बाबा के लम्बे लम्बे बाल और
लम्बी दाढ़ी हो गयी थी दुर्गादास नीम करौली पहुंचे तो देखा की सामने जो बाबा बैठे
वही उनका बेटा लक्ष्मी नारायण है दुर्गादास उन्हें पहचान लेते है आगे क्या होता है
आइये जानते है -
M: -बरसो से बिछड़े ये पुत्र और पिता सामने आये
पिता ने जब बेटे को देखा नेन नीर भर आये
कोरस: -नेन नीर भर आये
M: -गले लगाकर अपने पुत्र को दुर्गादास हरसाये
अपने पिता को नमन किया बाबा उनसे फरमाये
कोरस: -बाबा उनसे फरमाये
M: -घर का क्या है हाल पिताजी हमको आप बताये
तेरी बीबी बहुत दिनों से तेरी आस लगाए
कोरस: -तेरी आस लगाए
M: -अब तो घर चल बेटा तेरी याद हमे तड़पाये
तुझसे बिछकर दस बरस मुश्किल से हमने बिताये
कोरस: -मुश्किल से हमने बिताये
M: -पिता की बाते सुनके करुणा से भर जाते है वो व्याकुल हो जाते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करोली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -भक्तो पिता पुत्र का जब मिलन होता है तो ह्रदय करुणा से परिपूर्ण हो उठता है पिता कहते है
चल बेटा अपने घर चल तेरी पत्नी तेरा इन्तजार कर रही है पुरे दस वर्ष बीत चुके है
अपने पिता का आदेश मान कर बाबा पिता के साथ अपने घर आ जाते है गांव के
लोगो से और अपने परिजनों से मिलते है उसके बाद अपनी पत्नी से मिलते है पति
को सम्मुख देख पत्नी के नैना करुणा से भर जाते है बाबा कुछ दिन अपनी पत्नी के
साथ रहे आगे क्या हुआ आइये जानते है -
M: -पत्नी के संग रहे है कुछ दिन गांव में समय बिताये
गृहस्थ जीवन में रहकर पत्नी का मन बहलाये
कोरस: -पत्नी का मन बहलाये
M: -घर से जाने की इच्छा जब उनके मन में आयी
जन कल्याण का काम करू ये बात पिता को बताई
कोरस: -ये बात पिता को बताई
M: -गांव में तुम रहो पुत्र ये पिता का था समझाना
बाबा बोले गांव में मेरा रहेगा आना जाना
कोरस: -रहेगा आना जाना
M: -सन्न उन्नीस सो पच्चीस में बाबा के पुत्र हुआ है
नाम रखा अनेक सिंह उसे आशीर्वाद दिया है
कोरस: -उसे आशीर्वाद दिया है
M: -नीम करोली में जप तप भंडारे कराते है वहां मेले भी लगाते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करोली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो नीम करौली में मेले के आयोजन होते रहे हजारो लोग वहां आते रहे बाबा से
आशीर्वाद प्राप्त करते रहे इधर बाबा का संत जीवन भी चलता रहा उधर गृहस्थ जीव
भी चलता रहा सन्न उन्नीस सो पेंतीस तक बाबा तपस्या करते रहे नीम करोली में एक
महायज्ञ हुआ वहां बाबा अपनी जटाये त्याग देते है फिर बाबा नीम करोली गांव को
अलविदा कर देते है पर बाबा अपनी लीलाओ का विस्तार करते रहते है कहते है
बाबा ने मरे हुए व्यक्तियों को भी जीवित करके पुनः जीवन दान दिया है -
M: -कैंची धाम फिर आये बाबा किया चमत्कार
मंदिर का निर्माण किया वहां लगा लिया दरबार
कोरस: -वहां लगा लिया दरबार
M: -पूर्णानन्द एक भक्त का बाबा ने किया उद्धार
मंदिर के लिए जमीन का माँगा है जब अधिकार
कोरस: -माँगा है जब अधिकार
M: -वन विभाग के अधिकारी ने फिर उनसे फ़रमाया
वन मंत्री ही आपको देगा जगह जो बतलाया
कोरस: -जगह जो बतलाया
M: -बाबा बोले उस मंत्री का नाम है क्या बतलाओ
चौधरी चरण सिंह नाम है उनके पास तुम जाओ
कोरस: -उनके पास तुम जाओ
M: -नीम करोली बाबा अपनी महिमा दिखाते है अपनी माया दिखाते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करोली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -प्रिय भक्तो कुछ समय बाद चौधरी चरण सिंह जी वहां आये और बाबा को मंदिर के लिए जमीन
उन्हें सौंप दी तब महाराज जी ने उन्हें प्रधान मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया और वो
देश के प्रधान मंत्री बन गए इस तरह बाबा के ऐसे बहुत से चमत्कार है जिनका वर्णन
करना बहुत ही मुश्किल है बाबा ने उत्तराखंड में एक हनुमान मंदिर बनवाया
जिसका नाम हनुमान गढ़ी है इसी तरह बाबा ने ऋषिकेश में भी हनुमान मंदिर की
स्थापना की नीम करोली बाबा ने पुरे भारत में बहुत से मंदिर बनवाये -
M: -नीम करौली बाबा का तो कोई पार न पाया
हनुमान भक्ति का अनोखा प्रमाण है दिखालाया
कोरस: -अनोखा प्रमाण है दिखालाया
M: -इतने मंदिर बनवाये इन्हे कोई गिन न पाये
धर्म सनातन के लिए किया त्याग तुम्हे बतलाये
कोरस: -त्याग तुम्हे बतलाये
M: -बड़े बड़े महापुरुष भी इनके आगे शीश झुकाये
जितने हुए प्रधानमंत्री सब दर्शन को आये
कोरस: -सब दर्शन को आये
M: -जगह जगह बाबा ने अपने आश्रम बनवाये
बाबा जी के चमत्कार से सबने लाभ उठाये
कोरस: -सबने लाभ उठाये
M: -अब बाबा के देह त्याग की लीला बताते है समय अब तुम्हे बताते है
हम बाबा के जीवन का परिचय तुम्हे कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय नीम करोली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
वार्ता: -भक्तो नीम करोली बाबा ने उन्नीस सो तेहत्तर ग्यारह सितम्बर को अपनी देह
लीला का समापन कर दिया आप वृन्दावन धाम में समाधिष्ट है आज भी तमाम लोग
बाबा के दर्शन करने वृन्दावन समाधि स्थल पर आते रहते है भक्तो बाबा देह त्याग
के बाद कही नहीं गए आज भी भक्तो को दर्शन देते है और चमत्कार करते है कई
ऐसे उदाहरण है जो लोगो ने देखे है भक्तो सन्न उन्नीस सो तेहत्तर तक की बाबा की
लीला आपको बताई नीम करोली बाबा की आज भी कृपा हम सब पर बरसती है बोलो
नीम करोली महाराज की जय -
कोरस: -जय नीम करोली धाम जय महावीर हनुमान
ये संत है बड़े महान इन्हे पूजे सकल जहान
लेखक :- शफी मोहम्मद
Neem Karoli Baba Ki Sampurn Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |