Close Menu
Subscribe :

Varuthini Ekadashi Ki Katha
Song

Varuthini Ekadashi Ki Katha

Devesh Kundan • Varuthini Ekadashi Ki Katha • 2026 • 0:16:44 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Varuthini Ekadashi Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: - जय श्री हरि प्रिये भक्तों आज मैं आपको वरुथिनी एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा

हूँ जिसका महत्व बहुत ही उत्तम माना गया है वरुथिनी एकादशी व्रत कथा वैशाख मास के

कृष्ण पक्ष में आती है वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से सहस्र गायों की हत्या का दोष भी

नष्ट हो जाता हैं तो आइये इस कथा का श्रवण करते हैं प्रेम से बोलिये श्री हरि विष्णु भगवान

की जय -

M: -हम पाप नाशिनी मोक्ष दायनी कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

ऐसी पावन एकादशी का सत्य बताते हैं पावन सत्य बताते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -प्रिये भक्त जनो जो भी इस कथा का श्रवण करेंगे उन्हें मनोवांछित फलो की प्राप्ति होगी

भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी एवं समस्त सांसारिक सुखों की भी प्राप्ति होगी -

M: -कथा बड़ी प्राचीन है भक्तों तुम्हें सुनाता हूँ

मनोवांछित फल देती है ये सत्य बताता हूँ

कोरस: -ये सत्य बताता हूँ

M: -श्री हरि जी की कृपा से भक्तों मिलेगा हर वरदान

कष्ट कलेश दुःख हरेंगे सारे श्री विष्णु भगवान्

कोरस: -श्री विष्णु भगवान्

M: -वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में इसे मनाते हैं

इस व्रत के करने से भक्तों सब तर जाते हैं

कोरस: -सब तर जाते हैं

M: -मिथ्या नहीं है सत्य वचन है करो मेरा विश्वाश

वरुथिनी एकादशी की भक्तों सुनलो इतिहास

कोरस: -भक्तों सुनलो इतिहास

M: -हाथ जोड़ श्री हरि चरणों में शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -प्रिय भक्तों प्राचीन काल की बात है नर्मदा नदी के समीप एक सुन्दर नगर था जिसके राजा

थे मान्धाता वो अत्यंत दयावान गुणवान और अपने दानवीरता के लिए प्रसिद्ध थे वो हमेशा

दीन हीन की सहायता को सदैव तत्पर रहते थे और पूर्णतः धार्मिक व्यक्ति थे उनकी

ख्याति दूर दूर तक फैली थी सभी राज्य के राजा तक उनका सम्मान करते थे -

M: -नर्मदा नदी के तट के किनारे नगर एक सुन्दर

सारी सुख सुविधा के साधन थी नगरी अंदर

कोरस: -थी नगरी अंदर

M: -मान्धाता थे वहाँ के राजा दानवीर दयावान

जप तप पूजा पाठ से उनकी थी ऊँची पहचान

कोरस: -थी ऊँची पहचान

M: -प्रजा वहां खुशहाल बहुत थी राजा बड़े ही नेक

नदी नर्मदा उनके राज्य का करती सदा अभिषेक

कोरस: -करती सदा अभिषेक

M: -मान्धाता गुणवान बहुत थे और थे बड़े महान

दीन हीन और गुणीजनों का करते सदा सम्मान

कोरस: -करते सदा सम्मान

M: -ध्यान लगा कर सुनो कथा को आगे बढ़ाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -प्रिये भक्तों एक दिन राजा मान्धाता को लगता है की मुझे वन में जाकर तपस्या करनी

चाहिए ऐसा मन में विचार कर राजा वन को प्रस्थान कर जाते हैं और एक शिला पर

बैठकर तपस्या में लीन हो जाते हैं जब राजा ध्यानमग्न हो जाते हैं तभी एक खूंखार शिकारी

भालू राजा का शिकार करने को ताक लगाकर बैठा था फिर क्या होता है आइये कथा के

माध्यम से जानते हैं -

M: -करने तपस्या एक दिन राजा वन को जाता है

एक शिला पर बैठके राजा ध्यान लगाता है

कोरस: -ध्यान लगाता है

M: -प्रातः से संध्या होती है संध्या से हुई रात

चलके आया कहीं से भालू लगा के बैठा घात

कोरस: -लगा के बैठा घात

M: -पकड़ के भालू राजा का वो लगा चबाने टांग

चीख रहा था वो राजा जैसे मुर्गा दे बांग

कोरस: -जैसे मुर्गा दे बांग

M: -आधा पाँव खा गया था भालू राजा था असहाय

हार गया भालू से राजा कर के उपाय

कोरस: -राजा कर के उपाय

M: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकदशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -निर्मल मन जन सो मोहि पावा मोहि कपट छल छिद्र ना भावा प्रिये भक्तजनो जब भक्त

भगवान् को आद्र भाव से आवाज देता है ,तो भगवान को आना ही पड़ता है जब राजा

जंगल में भालू का शिकार होने लगता है और उसे कोई उक्ति नहीं सूझती तो दर्द से रो

पड़ता है और अंतर्मन से भगवान् को आवाज देता है फिर क्या होता है आइये कथा के

माध्यम से जानते हैं -

M: -राजा ने फिर किया है मन में श्री हरि जी का ध्यान

संकट टालो श्री विष्णु जी आज बचा लो प्राण

कोरस: -आज बचा लो प्राण

M: -श्री विष्णु जी भक्त की अपने सुन के करुण पुकार

पवन वेग से ऊड़के चले हैं होके गरुड़ सवार

कोरस: -होके गरुड़ सवार

M: -जहाँ पे भालू भक्त को खाये वहां पे आते हैं

उस भालू पर श्री हरि अपना चक्र चलाते हैं

कोरस: -चक्र चलाते हैं

M: -मार दिया भालू को हरि जी ने आते तत्काल

अपने भक्त का श्रीहरि जी ने जब ये देखा हाल

कोरस: -जब ये देखा हाल

M: -क्या कहते हैं भक्त से भगवन ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -नारायण नारायण प्रिये भक्त जनो भगवान् ने जब अपने भक्त को देखा तो राजा ठीक से

खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और राजा ने जब भगवन को सम्मुख देखा तो आँखों से ख़ुशी

के आंसू बहने लगे वो दोनों हाथ जोड़ कर बोला प्रभु आपका दर्शन पाकर मेरा जीवन धन्य

हो गया -

M: -तड़प रहा था दर्द से राजा होके लहूलुहान

उठ के खड़ा ना हो पाता नहीं इतनी बची थी जान

कोरस: -नहीं इतनी बची थी जान

M: -हाथ जोड़ के बोला हरि से दया करो भगवान्

पांव हमारा तप करने में खा गया वो शैतान

कोरस: -खा गया वो शैतान

M: -हाल देख कर भक्त का अपने बोले श्री भगवान्

हे राजन तुम मथुरा जाओ होगा वहीँ कल्याण

कोरस: -होगा वहीँ कल्याण

M: -वराह रूप अवतार की मेरी करो वहां पूजा

और तुम्हारे इन कष्टों का मार्ग नहीं दूजा

कोरस: -मार्ग नहीं दूजा

M: -कष्टों से मुक्ति पाने का मार्ग दिखाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो राजा भगवान् श्री हरि विष्णु जी की आज्ञा पाकर मथुरा जाता है और

भगवान् श्री विष्णु के वाराह अवतार की मूर्ति की स्थापना करता है और पूजा करता है और

मथुरा में जाकर वरुथिनी एकादशी के व्रत की विधि का पालन करता है -

M: -इस व्रत के फल के बदले का होगा ये परिणाम

हो जाओगे पूर्ण अंग के मिले तुम्हे वरदान

कोरस: -मिले तुम्हे वरदान

M: -पूर्व जन्म में तुमने किया अपराध बड़ा भारी

इसीलिए ही भालू ने खाई है टांग तुम्हारी

कोरस: -खाई है टांग तुम्हारी

M: -राज पाठ सब छोड़ जाओ मथुरा को तत्काल

अंग भंग के कष्टों से मुक्ति पाओ हर हाल

कोरस: -मुक्ति पाओ हर हाल

M: -भगवन की वाणी को सुनकर राजा हर्षाये

मथुरा जाकर प्रभु विष्णु का मंदिर बनवाये

कोरस: -मंदिर बनवाये

M: -सुनकर प्रभु की वाणी मथुरा को वो जाते है वहां मंदिर बनाते है

आज वरुथिनी एकदशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो भगवान् की आज्ञा से राजा ने मथुरा में एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया

और उस मंदिर में भगवान वराह के प्रतिमा को स्थापित करवाया और नियम पूर्वक से

वरुथिनी एकदशी का व्रत करने लगा उस व्रत के प्रभाव से क्या होता है आइये कथा के

माध्यम से जानते हैं -

M: -वहां से चल के राजा सीधे मथुरा जाता है

वराह रूप में श्री विष्णु भगवन् को ध्याता है

कोरस: -भगवन् को ध्याता है

M: -वरुथिनी एकादशी के व्रत का पालन करता है

श्रद्धा भाव से पूजन कर उद्यापन करता है

कोरस: -उद्यापन करता है

M: -फल स्वरुप में मिट जाता है अंग भंग का दोष

पाँव ठीक हो गया था उसका मिट गए सारे दोष

कोरस: -मिट गए सारे दोष

M: -सारे मिल के प्रेम से बोलो श्री हरि जी की जय

क्षीर विहारी कष्ट धारी श्री हरि जी की जय

कोरस: -श्री हरि जी की जय

M: -ऐसी पावन एकादशी का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

आज वरुथिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -वरुथिनी एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

श्री हरी की एकादशी श्री विष्णु एकादशी

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Varuthini Ekadashi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Varuthini Ekadashi Ki Katha
Album Varuthini Ekadashi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40