Close Menu
Subscribe :

Shanidev Ki Pawan Katha
Song

Shanidev Ki Pawan Katha

Devesh Kundan • Shanidev Ki Pawan Katha • 2026 • 0:19:14 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shanidev Ki Pawan Katha • Devesh Kundan

वार्ता: - प्रिय भक्त जनों प्रेम से बोलिये शनिदेव महाराज की प्रिय भक्तजनो सूर्य पुत्र भगवान शनि

देव की कथा आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहा हूँ शनि देव की कथा का श्रवण करने से

साढ़े साती का प्रकोप आपकी राशि पर कभी भी दुश्वप्रभाव नही डालेगा वेदों के अनुसार

देवी संज्ञा से सूर्य ताप सहन ना कर पाती है और अपनी परछायी को सूर्य के पास भेज देती

है जिससे शनि देव का जन्म होता है छाया के काले होने के कारण शनिदेव का रंग भी

काला हो जाता है, पुत्र को काला देख सूर्य देव क्रोधित हो जाते है और शनि को अपने पुत्र

के रुप में नहीं अपनाते है,शनिदेव यह सुन कर क्रोधित हो जाते है फिर क्या होता है आईये

कथा के माध्यम से जानते है -

M: -हम छाया नन्दन शनिदेव की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

शनिदेव महाराज को हम सब शीश झुकाते है हम कथा सुनाते है

कलियुग के शनिदेव न्यायाधीश कहाते है न्यायाधीश कहाते है

छाया नन्दन शनिदेव की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -भक्तो जब सूर्य देव ने शनि देव को पुत्र मानने से इंकार किया तब शनिदेव को अत्यंत क्रोध

हुआ उन्होंने तय किया की वो इसका प्रतिशोध अवश्य लेंगे और फिर क्या होता है आइये

कथा के माध्यम से जानते है -

M: -फिर तो शनि ने सूर्य देव पर डाली अपनी नजर

रुके वही फिर सूर्य देव ना हिलते इधर उधर

कोरस: -ना हिलते इधर उधर

M: -सूर्य सारथी अरुण बेचारे नेत्र गवां बैठे

तेज छीन के बोले शनि हम छाया के बेटे

कोरस: -हम छाया के बेटे

M: -सूर्य का चक्कर रुक जाने से हुआ घोर अंधियार

सारी सृष्टि मे मच गयी थी फिर तो हाहाकार

कोरस: -फिर तो हाहाकार

M: -सूर्यदेव को अपनी गलती समझ में है आयी

हाथ जोड़ मांफी मांगी फिर शनि ने दृष्टि हटायी

कोरस: -फिर शनि ने दृष्टि हटायी

M: -कोई भी पापी शनिदेव से बच ना पाते है पावन कथा सुनाते है

शनिदेव महाराज को हम सब शीश झुकाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -जय श्री शनिदेव भक्तजनो अब में आपको श्री शनिदेव से जुडी राजा विक्रमादित्य की कथा

आपको सुनाने जा रहा हूँ -

M: -उज्जैन नगरी में पावन महाकालेश्वर स्थान

शिव के भक्त हे विक्रमादित्य जिनकी ऊँची शान

कोरस: -जिनकी ऊँची शान

M: -बड़े ही भक्त हुए है राजा शिव त्रिपुरारी के

चारों ओर ही चर्चें होते उन तप धारी के

कोरस: -उन तप धारी के

M: -दान पुण्य और पूजा पाठ वो करते जन सम्मान

स्वर्ग यात्रा कई बार कर पाया था सम्मान

कोरस: -कर पाया था सम्मान

M: -राजा के दरबार में एक दिन बहस थी होने लगी

कौन बड़ा है नवग्रहों में ये चर्चा होने लगी

कोरस: -ये चर्चा होने लगी

M: -सभी ही पंडित सभी ग्रहों के गुण बतलाते है पावन कथा सुनाते है

शनिदेव महाराज को हम सब शीश झुकाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -जय श्री शनिदेव प्रिय भक्तजनो राज दरबार में बैठा पहला पंडित बोला हे राजन वैसे तो

सभी नवग्रह महान है किन्तु सूर्य सबसे ही बड़े है और महान भी जो जिसकी राशि में आ

जाए वो मालामाल हो जाता है, तभी यह सुन दूसरा पंडित बोल पड़ा कि सोम देव सबसे

महान है वो समस्त सृष्टि को शीतलता प्रदान करते है भक्त जनों का कल्याण भी करते है,

तभी तीसरा ज्ञानी मंगल ग्रह को श्रेष्ठ बताने लगता है तथा चौथा पंडित बुध ग्रह को अति

श्रेष्ठ बता उनका गुणगान करने लगता है और कहता है हे राजन बुध जिसकी राशि में आ

जाते है उनके घर में सुख सम्पत्ति की वर्षा होने लगती है फिर पांचवां ज्ञानी क्या कहता है

आईये कथा के माध्यम से सुनते है -

M: -पांचवा ज्ञानी गुरु ग्रह का करने लगा गुणगान

गुरु के बिना ना सम्भव राजन इस सृष्टि पर हे ज्ञान

कोरस: -सृष्टि पर हे ज्ञान

M: -जो जन गुरु के श्री चरणों में ध्यान लगाता है

गुरु की दया से सुख पाकर ज्ञानी बन जाता है

कोरस: -ज्ञानी बन जाता है

M: -छठवें ज्ञानी ने शुक्र का किया है फिर गुणगान

हे राजन ये नवग्रहों में है सबसे अधिक महान

कोरस: -सबसे अधिक महान

M: -जिसकी राशि में हे राजन करते ये प्रवेश

घर भर देते खुशियों से कट जाते सबके कलेश

कोरस: -कट जाते सबके कलेश

M: -दया के सागर भक्तों में ये ही कहलाते है,पावन कथा सुनाते है

शनिदेव महाराज को हम सब शीश झुकाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -भक्तजनो सभी पंडित अपने अपने ज्ञान से नवग्रहों का बखान कर रहे थे इसी कर्म में

सातवां पंडित क्या कहता है आइये सुनते है -

M: -सातवा पण्डित बोला उठकर राहु केतु महान

सारे जगत में इनका तो होता है अति सम्मान

कोरस: -होता है अति सम्मान

M: -इनकी दया दृष्टि राजन जो जन है पाते

सुख सम्पत्ति पा करकें सबके दुःख है मिट जाते

कोरस: -सबके दुःख है मिट जाते

M: -आठवे नौवे पण्डित बोले शनि है अति महान

न्यायाधीश है कलियुग के इनको हे मिला वरदान

कोरस: -इनको हे मिला वरदान

M: -शनि देव के भक्त सभी सुख सम्पत्ति पाते है

जो करता अपमान शनि का वो बच नही पाते है

कोरस: -वो बच नही पाते है

M: -सूर्यदेव भी शनि को अपना शीश झुकाते है,पावन कथा सुनाते है

शनिदेव महाराज की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -भक्तों पंडित के मुख से शनि की प्रशंसा सुन विक्रमादित्य बोल पड़े पंडितों आपको शर्म

नही आती जो अपने पिता का आदर सम्मान करना नही जानता वो नवग्रहों में श्रेष्ठ कैसे हो

सकता है,राजा के कटु वचन सुन शनि देव की आँखें क्रोध से लाल हो गयी,और वे राजा के

समक्ष प्रकट हो जाते है और उन्होंने राजा को उनकी राशि में प्रवेश कर सबक सिखाने की

चेतावनी दी, फिर क्या होता है शनि देव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया,शनि के

प्रकोप से बचने के लिए राजा ने शिव का तप किया किन्तु शिव राजा की कोई मदद ना

कर सके समय बीतता गया राजा का राज्य उनके शत्रुओं ने छीन लिया और राज्य से बाहर

निकाल दिया -

M: -शनिदेव ने राजा को है और भी सबक सिखाया

उनको दण्डित चन्द्र सेन राजा से हे करवाया

कोरस: -राजा से हे करवाया

M: -शनि के अन्दर बदले की ना अग्नि बुझपाई

एक तेली के घर राजा से नौकरी है करवाई

कोरस: -नौकरी है करवाई

M: -हार मान ली राजा ने हे शनि देव भगवान

मांफी मांग के शनि देव का करने लगा गुणगान

कोरस: -करने लगा गुणगान

M: -खुश होकर फिर शनिदेव ने उनको मांफ किया

अहंकार विक्रमादित्य का शनि ने साफ किया

कोरस: -शनि ने साफ किया

M: -राज्य दिला फिर शनिदेव वापस आ जाते है पावन कथा सुनाते है

शनिदेव भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -भक्तजनो इस प्रकार राजा विक्रमादित्य का अहंकार समाप्त होता है इसके बाद क्या होता

है आइये कथा के माध्यम से सुनाता हूँ -

M: -शनिदेव ने राजन को फिर आकर समझाया

राजा का सारा सम्मान भी उनको है दिलवाया

कोरस: -उनको है दिलवाया

M: -बोले शनि अपमान जो करते उन्हें बताते है

अपनी कोप दृष्टि ये हम ये सबक सिखाते है

कोरस: -सबक सिखाते है

M: -फिर से वो उज्जैन की नगरी हो गयी सुख सम्पन्न

खाली खजाने भर गए सारे प्रजा हुई प्रसन्न

कोरस: -प्रजा हुई प्रसन्न

M: -शनिदेव ने अपना फिर बतलाया है स्थान

शिंगणापुर नगरी में हमारे भक्त धरेंगे ध्यान

कोरस: -भक्त धरेंगे ध्यान

M: -सूर्यपुत्र को फिर तो राजन शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है

शनिदेव भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: - प्रिय भक्तों राजा विक्रमादित्य बड़े ही प्रेम भाव से शनिदेव भगवान का उपवास कर पूजा

अर्चना करने लगते है तथा तेल काले तिल चढा कर शनि पाठ करते है। धीरे धीरे शनि ने

राजा विक्रमादित्य पर तथा उज्जैन राज्य पर अपनी कृपा की बरसात की।समस्त नगरी में

शनिदेव की जय जयकार होने लगी आईये चलते है कथा की ओर -

M: -उज्जैन राज्य में फैल गयी थी फिर तो खुशहाली

सारी नगरी हो गयी थी अब शनि कृपा वाली

कोरस: -अब शनि कृपा वाली

M: -शनिदेव ने अपनी कृपा सब पर है बरसायी

बीत गए थे दुख दर्द खुशहाली थी छायी

कोरस: -खुशहाली थी छायी

M: -ऐसी ही कृपा हे भगवन भक्तों पर तुम करना

रहूं कभी ना वंचित ऐसी कृपा दृष्टि तुम रखना

कोरस: -कृपा दृष्टि तुम रखना

M: -शनिदेव को जो श्रद्धा से शीश झुकाता है

मन वांछित फल शनिदेव से वो तो पाता है

कोरस: -वो तो पाता है

M: -शनि की महिमा वेद पुराण हमको बताते है पावन कथा सुनाते है

शनिदेव महाराज को हम सब शीश झुकाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

वार्ता: -भक्तजनो श्री शनिदेव जी की पूजा से पहले ये हमेशा ध्यान रहे की आपसे कोई भूल ना हो

अगर अज्ञानता वश कोई भूल हो जाए तो शनिदेव से क्षमा प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए

और ये प्रयास हमेशा रहे की आपके कारण शनिदेव कभी कुपित ना हो उनकी कृपा

उनका प्रसाद हमेशा आपको मिलता रहे-

M: -शनिदेव के भक्त सभी बस इतना रखना ध्यान

ना हो जाए कभी भूल से थोडा भी अपमान

कोरस: -थोडा भी अपमान

M: -शनिदेव से छाया नन्दन बड़े दयालु है

भक्तों पर करते कृपा ये बड़े कृपालु है

कोरस: -ये बड़े कृपालु है

M: -सारी सृष्टि इनको अपना शीश झुकाती है

तीनो लोको के ये न्यायाधीश कहाते है

कोरस: -न्यायाधीश कहाते है

M: -देवेश कुंदन कैलाश के संग कथा सुनाते है

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है

कोरस: -कलम चलाते है

M: -हम सब मिलकर शनि देव को शीश झुकाते है पावन कथा सुनाते है

शनिदेव भगवान की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - हे शनिदेव भगवान भक्तो का करो कल्याण

करो कृपा है देव महान हम करे तेरा गुणगान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Shanidev Ki Pawan Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shanidev Ki Pawan Katha
Album Shanidev Ki Pawan Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Shani Dev
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40