Close Menu
Subscribe :

Shailputri Mata Ki Katha
Song

Shailputri Mata Ki Katha

Devesh Kundan • Shailputri Mata Ki Katha • 2026 • 00:16:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shailputri Mata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो जय माता दी भक्तजनो नवरात्रों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा एवं

आराधना की जाती है जिनमें प्रथम नवरात्रे माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है माँ शैलपुत्री

कौन थी और इनकी महिमा क्या है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -हम शैलपुत्री माँ दुर्गा जी की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

वृषभ वाहिनी माता के दर्शन करवाते हैं हम गाथा सुनाते हैं

आदि शक्ति के महारूप का सार बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिये भक्तों माता शैलपुत्री की कथा जानने के लिए आपको दक्ष प्रजापति के यज्ञ की एक

कथा सुनाता हूँ की किस प्रकार इन्होने महादेव का अपमान किया और अपने पति को

यज्ञ में आमंत्रित न करने पर माता सती ने क्या किया आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -पिता सती के प्रजापति ने भारी यज्ञ किया

न्योता भेजा तीनो लोक में शिव को भुला दिया

कोरस: -शिव को भुला दिया

M: -रखते थे वो वैर हमेशा भोले शंकर से

पुत्री सती से भी चिढ़ते थे अंदर अंदर से

कोरस: -अंदर अंदर से

M: -शिव जी के लिए उनके मन में तनिक न था सम्मान

न्योता न देकर शिव जी का कर डाला अपमान

कोरस: -कर डाला अपमान

M: -मगर सती ने कुछ न सोचा और जाने की ठानी

हठ कर बैठी थी शिव जी से एक न उनकी मानी

कोरस: -एक न उनकी मानी

M: -फिर क्या होता है भक्तों हम वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शैलपुत्री माँ दुर्गा की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माता सती ने ने जब पिता के यज्ञ में जाने का निर्णय लिया तब भोलेनाथ ने

उन्हें यह कह कर रोकने का प्रयास किया की हे सती बिना निमंत्रण मनुष्य को नहीं जाना

चाहिए किन्तु माता सती अपनी हठ पर अड़ी रही फिर आगे क्या होता है आइये कथा के

माध्यम से जानते है -

M: -हठ पे अड़ी थी सती पिता के यज्ञ में जाने की

लाख जतन किये शिव जी उनको समझाने की

कोरस: -उनको समझाने की

M: -महायज्ञ में जाने की आज्ञा दे देते हैं

होगा वहाँ अपमान तुम्हारा ये समझाते हैं

कोरस: -ये समझाते हैं

M: -बिन पति के सती चली जाती है अपने पिता के घर

होने टले ना टाले किसी की वो तो रहे होकर

कोरस: -वो तो रहे होकर

M: -पहुंची जब महायज्ञ में तो उन्हें मिला नहीं सम्मान

हाल चाल तक कोई न पूछे हुआ बहुत अपमान

कोरस: -हुआ बहुत अपमान

M: -बिना निमंत्रण जाने का परिणाम दिखाते हैं परिणाम दिखाते हैं

शैलपुत्री माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: - प्रिये भक्तों माता सती तो स्वयं ही शक्ति स्वरूपा हैं किन्तु कृपा देखिये किस सहज भाव से

पुत्री की भूमिका निभा रही हैं क्योंकि राजा दक्ष ने कई वर्षों तक तपस्या करके उन्हें पुत्री

के रूप में पाने का वरदान प्राप्त किया था और वो इस बात को भूल गए किन्तु माता

कुमाता नहीं होती अतः सर्वज्ञ हो कर भी माँ पुत्री भाव में ही रही किन्तु जब देवेश्वर महादेव

का अपमान हुआ तो माँ सहन नहीं कर पाई -

M: -तिरस्कार ही तिरस्कार था मिला वहाँ उनको

सोच के मन जो आयी थी वो कहाँ मिला उनको

कोरस: -कहाँ मिला उनको

M: -पिता ने बोला क्यों आई हो किसने बुलाया है

मुझे बता किसने तुझको न्योता भिजवाया है

कोरस: -न्योता भिजवाया है

M: -पैरों नीचे धरती रही न सती हुई हैरान

पिता के घर में क्या पुत्री भी होती है मेहमान

कोरस: -होती है मेहमान

M: -पति की बात जो मान लेती तो यहाँ कभी न आती

भरी सभा में तिरस्कार मैं इतना न सह पाती

कोरस: -इतना न सह पाती

M: -पश्चाताप के सागर का तूफ़ान दिखाते हैं तूफ़ान दिखाते हैं

शैलपुत्री माता की भक्तों की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो माँ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तो पिता के द्वारा पति शिव का तिरस्कार माता सती सहन नहीं कर पाई क्रोध और

दुःख से भरी माता सती ने अपने प्राणो की आहूति देने का निशचय कर लिया इसके बाद

आगे क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं --

M: -राज दक्ष ने क्रोध में बोला कैसे चली आई

बिन न्योता क्यों भेजा शिव ने लज्जा उसे न आई

कोरस: -लज्जा उसे न आई

M: -व्यंग बाप की सहते सहते सती हुई बेहाल

पति की आज्ञा मान जो लेती होता न ये हाल

कोरस: -होता न ये हाल

M: -क्यों आई मैं यहाँ मति क्यों गई मेरी मारी

इसमें गलती नहीं किसी की मेरी है सारी

कोरस: -मेरी है सारी

M: -सह नहीं सकती जीते जी मैं पति का ये अपमान

ऐसे जीवन से अच्छा मैं त्याग दूँ अपने प्राण

कोरस: -में त्याग दूँ अपने प्राण

M: -सती ने फिर क्या किया वहां पर ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शैलपुत्री माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माता ने स्वयं का अपमान तो सहन कर लिया क्योंकि उन्होंने दक्ष प्रजापति

को वरदान दिया था की वो पुत्री रूप में उनके घर जन्म लेंगी किन्तु महादेव का अपमान

वो सहन न कर सकी और क्रोधाग्नि में उन्होंने स्वयं को यज्ञ के हवन कुंड में भस्मी भूत कर

लिया -

M: -हवन कुंड की लपटें उठ के उड़ने लगी आकाश

माता के कानो में सबके गूंज रहा अट्टहास

कोरस: -गूंज रहा अट्टहास

M: -कानो को अपने बंद कर लिया दोनों हाथो से

सावन की बरसात हो रही सती की आँखों से

कोरस: -सती की आँखों से

M: -सती ने अपने मन में पति से क्षमा याचना की

कर देना मुझे क्षमा हे स्वामी मन से प्रार्थना की

कोरस: -मन से प्रार्थना की

M: -हवन कुंड को कर के नमन फिर कूद गई उसमें

लपटों का बहता सागर था डूब गई उसमें

कोरस: -डूब गई उसमें

M: -मचा था हाहाकार वहां ये सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शैलपुत्री माँ दुर्गा की हम महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो माता सती ने योग अग्नि में स्वयं को समाहित कर लिया त्राहि त्राहि मच गयी

सभी देव घबराये की अब क्या होगा , प्रजापति दक्ष का यज्ञ विध्वंश हो गया वेद पाठी

ब्राह्मण के स्वर रूक गए किसी को अपनी आखों पर विश्वाश नहीं हो रहा था और सभी

किसी बड़ी आशंका से भयभीत हो गए और सब इस बात को भली भाँती समझ गए की

प्रजापति की मूर्खता का दंड प्रजापति के साथ साथ सम्पूर्ण सृष्टि को विनाश की ओर ले

जाएगा -

M: -परम गति को सती चली गई हो गई वो स्वाहा

वेद मन्त्र थम गए और हो गया है सब स्वाहा

कोरस: - हो गया है सब स्वाहा

M: -किसी को भी बिस्वास नहीं था इस अनहोनी का

न करते उपहास अगर शिव बाबा मौनी का

कोरस: -शिव बाबा मौनी का

M: -साधू संत और वेदशास्त्री अन्य सभी मेहमान

देख के ऐसी अनहोनी को हर कोई हैरान

कोरस: -हर कोई हैरान

M: -सती चली गई प्राण त्याग के अग्नि में जल के

माता सती के नैना बरसे लहर लहर छलके

कोरस: -लहर लहर छलके

M: -अब क्या होगा इसके आगे वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शैल पुत्री माता की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -भक्तजनो जैसे ही भगवान् शिव को माता सती के आत्मदाह का समाचार प्राप्त हुआ वो

अत्यंत क्रोधित हो गए उन्होंने उसी क्षण राजा दक्ष का सर्वनाश करने का निश्चय कर लिया

फिर आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -ज्ञात हुआ शिव शंकर को जब सती के जलने का

पिता के द्वारा पुत्री को प्रताड़ित करने का

कोरस: -प्रताड़ित करने का

M: -रूद्र रूप धर तांडव करते पहुँच गए तत्काल

तीनो लोक में लग रहा जैसे आ गया था भूचाल

कोरस: -आ गया था भूचाल

M: -तहस नहस सब कर देते हैं कुछ भी रहा न शेष

चले उठा के पत्नी का अपने काँधे अवशेष

कोरस: - अपने काँधे अवशेष

M: -सती ने अगला जन्म लिया है शैल राज के घर

शैल पुत्री के नाम से जाना जाता है घर घर

कोरस: -जाना जाता है घर घर

M: -कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते है देवेश कुंदन गाते हैं

शैलपुत्री माता दुर्गा की कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण धरो माँ दुर्गा का ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Shailputri Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shailputri Mata Ki Katha
Album Shailputri Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shailaputri Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40