Close Menu
Subscribe :

Tara Rani Ki Katha
Song

Tara Rani Ki Katha

Bhagwati (Bhawna Swaranjali) • Tara Rani Ki Katha • 2026 • 0:08:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Bhagwati (Bhawna Swaranjali)

Lyrics

Tara Rani Ki Katha • Bhagwati (Bhawna Swaranjali)

वार्ता: -जय माता दी भक्तो भक्तजनो माँ भगवती के अनेक रूप एवं अनेक नाम प्रसिद्ध है माँ

पृथक पृथक रूप एवं नामो से हर युग में अवतरित हुई है इस कथा में तारा रानी के रूप

में माँ का वर्णन किया है आइये श्रद्धा पूर्वक तारा रानी की कथा को सुनते है जय माँ अम्बे-

F: -तारारानी की ये कथा है सुनो लगाकर ध्यान

राजा स्पर्श भगवती माँ के भक्त थे बड़े महान

सब कुछ होने पर भी जीवन बगिया थी वीरान

क्यों के उस राजन को नहीं थी कोई भी संतान

भगवती माँ से विनती की करके माँ का गुणगान

है माता कल्याणी कर दो मेरा भी कल्याण

विनती सुन राजन की फिर अम्बे ने लगाया ध्यान

और राजन को माँ ने दिया दो बेटियों का वरदान

कोरस: -और राजन को माँ ने दिया दो बेटियों का वरदान

F: -अम्बे से पाकर के वरदान ऐसा माता से बोले स्पर्श राजा

कोरस: -अम्बे से पाकर के वरदान ऐसा माता से बोले स्पर्श राजा

F: -माँ तूने की मुझपे ऐसी किरपा आभार मानूंगा आजीवन तेरा

कन्या हे जन्मी राजा हर्षाये कन्या हे जन्मी राजा हर्षाये साधु संतो को भोजन कराये

कोरस: -कन्या हे जन्मी राजा हर्षाये साधु संतो को भोजन कराये

F: -जब कुंडली को संतो ने देखा उस कन्या का नाम तारा रखा

कोरस: -जब कुंडली को संतो ने देखा उस कन्या का नाम तारा रखा

F: -बोले कन्या रूप में है ये दुर्गा बोले कन्या रूप में है ये दुर्गा

इस पे कृपालु है माता अम्बा

कोरस: -इस पे कृपालु है माता अम्बा इस पे कृपालु है माता अम्बा

F: -दूसरी कन्या जब हुई और कुंडली उसकी दिखाई

कुंडली देख के संतजनों के मुझ पे उदासी छायी

रुक्मण उसका नाम पड़ा फिर संत ये बोले राजन

जीवन भर तुम दुखी रहोगे इस कन्या के कारण

एक दिन तारा बोली रुक्मण तुम बाजार को जाओ

एकादश का व्रत है रखना जाके फल ले आओ

फल तो वो ले आयी पर कर बैठी ऐसा पाप

खाये पकोड़े मछली के तो तारा ने दिया श्राप

कोरस: -खाये पकोड़े मछली के तो तारा ने दिया श्राप

वार्ता: -भक्तजनो रुक्मण को तारा ने ऐसा श्राप दिया की अब छिपकली रूप में जीवन बिताएगी

श्राप के कारण वो छिपकली रूप में आकर अब आगे का वृतांत सुनिए -

F: -कैसा पाप हुआ है मुझसे छिपकली सोच सोच पछताए

कोरस: -कैसा पाप हुआ है मुझसे छिपकली सोच सोच पछताए

F: -एक जंगल में वो आयी वहीँ गुरु गोरखनाथ जी को पाएं

कोरस: -एक जंगल में वो आयी वहीँ गुरु गोरखनाथ जी को पाएं

F: -जंगल में छिपकली रोये बहुत और रो रो नीर बहाये

कोरस: -जंगल में छिपकली रोये बहुत और रो रो नीर बहाये

F: -मेने पाप ही ऐसा किया है फल जिसका ऐसा मिला है

कोरस: -मेने पाप ही ऐसा किया है फल जिसका ऐसा मिला है

F: -अब कैसे मिलेगी मुक्ति मुझको यही सोच सोच घबराये

कोरस: -अब कैसे मिलेगी मुक्ति मुझको यही सोच सोच घबराये

F: -गुरु गोरख के शिष्य ने खीर में मरा सांप जब डाला

छिपकली ने जब देखा उसने ऐसा उपाय निकाला

सबको दिखाकर छिपकली खुद कूदी उस भोजन के अंदर

खीर न खायी संतो ने सब खड़े हो गए उठकर

खीर के पात्र को जब पलटा तो सर्प को सबने पाया

छिपकली ने क्यों जान गवायी सबको समझ में आया

फिर संतो ने उसके लिए भगवती से प्रार्थना की

अम्बे माँ के आशीर्वाद से उसको मिली मुक्ति

कोरस: -अम्बे माँ के आशीर्वाद से उसको मिली मुक्ति

F: -जय जय जय जय तारा रानी तेरी शक्ति जग ने पहचानी

कोरस: -जय जय जय जय तारा रानी तेरी शक्ति जग ने पहचानी

F: -जय जय जय जय तारा रानी तेरी शक्ति जग ने पहचानी

कोरस: -जय जय जय जय तारा रानी तेरी शक्ति जग ने पहचानी

लेखक :- अब्दुल राशीद

Official Music Video

Tara Rani Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Tara Rani Ki Katha
Album Tara Rani Ki Katha
Main Vocalist / Singer Bhagwati (Bhawna Swaranjali)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Abdul Rasheed (Anwar Gujrati)
Genre Devotional
Mood / Devotion Tara Rani
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40