Close Menu
Subscribe :

Maa Ka Kaleja
Song

Maa Ka Kaleja

Mohd Naim (Naim Sabri) • Maa Ka Kaleja • 2026 • 0:19:03 • Islamic
Artist (Click to view all assets)
Mohd Naim (Naim Sabri)

Lyrics

Maa Ka Kaleja • Mohd Naim (Naim Sabri)

ममता से भरा होता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

हम फ़ैज़ ब्यां करते हैं इक सच्ची कहानी इस दौर का है आईना,इबरत की निशानी

औरत थी ऐसी जिसका था ग़रदिश में सितारा मजबूर बहुत वो थी, न उसका था सहारा

शौहर गया था छोड़ के रोती रही थी वो आतिश में ग़मे हिज़्र की जलती रही थी वो

अल्लाह ने दिया उसके लिए एक पिसर था माँ का बड़ा था लाडला वो नूरे नज़र था

इमरान रखा नाम था देती दुआएं थी बेटे की बड़े प्यार से लेती बलाएं थी

बेटे की ख़ुशी में ही समझती थी वो ख़ुशी बेटे के बिना ज़िंदगी दुश्वार थी बड़ी

बेटे को बड़े प्यार से वो पाल रही थी अरमान जो थे दिल के वो निकाल रही थी

बच्चों के ग़म में रोता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

इमरान बड़ा हो गया,तो ख़ुश वो हुई थी उम्मीद बहुत लाल से उसको तो लगी थी

लेकिन उसे बेटे से न आराम मिला था हर वक़्त लबों पे ये रहा करता गिला था

पाला था जिसे प्यार से, करता वो तंग था दिन भर वो फिरा करता था लड़कों के संग था

वो ऐब किया करता था, देता बहुत था ग़म रहतीं थीं माँ की आंखें बहुत आंसुओं से नम

मिलता नहीं था चैन दुःखी रहती हर घड़ी उलझन में गुज़रती थी बहुत माँ की ज़िन्दगी

उसको बड़ी थी आस चमन खिलखिलाएगा इक रोज़ बहारों का, ज़माना भी आएगा

क़िस्मत से गिला करती वो रहती उदास थी मजबूर बहुत थी कोई दौलत न पास थी

बेचारगी में जलता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

इमरान को माँ देती नसीहत थी हर घड़ी वो बात सुना करता नहीं माँ की था कभी

इक लड़की उसे मिल गई आवारा बहुत थी था नाम उसका साहिबा कर ली थी दोस्ती

इमरान बड़े प्यार से, उसको निहारता कह कर के अपनी जान वो उसको पुकारता

अंगड़ाई लिया करती थी वो तोड़ के बदन जो भी था उसको देखता ललचाता उसका मन

इमरान बहुत उससे किया करता आशिक़ी चालाक साहिबा थी बहुत , रहती दूर ही

इमरान चाहता था, लगा लूं इसे गले बेचैन उसके दिल को ज़रा सा सुकूं मिले

पर साहिबा कर देती बहाने पे बहाना इमरान हुआ प्यार में उसके था दिवाना

अनहोनी से दहलता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

इमरान ग़मे यार में पागल सा हुआ था उसके तो चढ़ा सर पे मुहब्बत का नशा था

माँ पूछती थी लाल मेरे ,तुझको क्या हुआ मुझको बता क्या कोई मुसीबत में तू घिरा

माँ को न कभी बात वो दिल की था बताता माँ प्यार जताती थी वो ,गुस्सा था दिखाता

इक रोज़ जो इमरान गया साहिबा के घर उसपे जुनूं था इश्क़ का दिल में नहीं था डर

जाते ही वहां हौसला, उसने ये दिखाया अब साहिबा को उसने ,गले अपने लगाया

वो साहिबा से बोला ये पागल मैं हुआ हूं बेहद ही परेशान हूं, चाहत में मिटा हूं

मैं चाहता हूं मुझसे तू शादी को रचा ले सीने में लगी आग सी तू इसको बुझा दे

हर ग़म की दवा रखता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है, हर माँ का कलेजा

इमरान की हरकत से ख़फ़ा हो गई थी वो धक्का दिया था ज़ोर से गुस्सा हुई थी वो

उसने कहा इमरान मेरे घर से निकल जा आंखों के सामने से मेरे तू अभी टल जा

पैसा न तेरे पास है न कोई नौकरी कैसे मैं तेरे साथ गुज़ारूंगी ज़िन्दगी

ये सच है बिना साथी के कटता नहीं सफ़र दौलत बग़ैर होती नहीं है मगर गुज़र

इमरान बोला साहिबा जां मैं लुटाऊंगा मैं तेरे इक इशारे पे ख़ुद को मिटाऊंगा

सच्चा है मेरा प्यार इसे न समझ फिजूल है मेरी इल्तिजा मेरी जां करले तू कुबूल

दर्दे जुदाई तेरा ये, सहना नहीं मुझे इक पल भी दूर अब तो है रहना नहीं मुझे

बच्चों से ही बहलता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

बोली थी साहिबा कि हुई तुझसे तंग मैं हरगिज़ रहूंगी मैं न कभी तेरे संग मैं

कोशिश तू कर ले लाख न बातों में आऊंगी हरगिज़ न तेरे नाम की मेंहदी रचाऊंगी

इमरान बोला किस लिए होती तू बेवफ़ा मैंने तो किया प्यार है, तू दे रही दग़ा

बिन तेरे मैं जिऊंगा नहीं अब ये ज़िन्दगी तेरे ही दम से साहिबा, मेरी है हर ख़ुशी

अब साहिबा ने पीछा छुड़ाने के वास्ते होने को उससे दूर बनाए यूं रास्ते

इमरान से वो बोली न बातें बनाइए कितना है मुझसे प्यार भरोसा दिलाइए

खाऊंगी तरस तब ही तुम्हारे मैं हाल पर ले आओ अपनी माँ का कलेजा निकाल कर

सहकर के सितम फटता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

घर को गया वो दौड़ता तो माँ थी किचन में बेटे से थीं शिकायतें ,उसके बड़ी मन में

लेकिन बड़े ही प्यार से बेटे से बोली माँ इक दम से अपने लाल को वो खाना लाई माँ

बेटे ने हाथ मार के, खाना गिरा दिया सीने में माँ के उसने तो खंज़र घुसा दिया

माँ छटपटा रही थी, ज़मीं लाल हो गई हरसिम्त ख़ून फैल गया माँ थी मर गई

माँ की वो लाश घर में अकेली ही डाल के वो ले गया था माँ का कलेजा निकाल के

लेकर चला कलेजा तो ठोकर उसे लगी बेटा गिरा तो माँ के कलेजे ने सदा दी

ए मेरे लाल तेरे लगी चोट तो नहीं तेरा बदन हुआ है ये ज़ख्मी तो न कहीं

औलाद को तड़पता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

बेख़ौफ़ था इमरान ख़ुदा का नहीं था डर माँ का कलेजा लेके गया साहिबा के घर

देखा उसे तो साहिबा चीखी थी ज़ोर से थर्रा गया था सारा, मुहल्ला ही शोर से

रो कर के बोली साहिबा ज़ालिम ये क्या किया तूने तो अपनी माँ का ही है खून कर दिया

जिसने तुझे जन्म दिया उसका न तू हुआ फिर मेरे साथ कैसे, करेगा भला वफ़ा

अब साहिबा ने फोन पुलिस को लगा दिया आते ही पुलिस ने उसे क़ब्ज़े में ले लिया

इमरान को न इश्क़ में, लोगो वफ़ा मिली माँ का भी ख़ून कर दिया उसको सज़ा मिली

इमरान की तरह से कोई इश्क़ मत करो दीवानगी से दूर रहो, रब से तुम डरो

नाज़ुक सा फ़ैज़ होता है हर माँ का कलेजा बच्चों को दुआ देता है हर माँ का कलेजा

लेखक :- फैज़ मोहम्मद

Official Music Video

Maa Ka Kaleja

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Ka Kaleja
Album Maa Ka Kaleja
Main Vocalist / Singer Mohd Naim (Naim Sabri)
Music Composer Raju Khan
Lyricist / Writer Faiz Mohammad (Faiz Badayuni)
Genre Islamic
Mood / Devotion Waqia
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40