Salasar Balaji Ki Katha
Lyrics
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
कोरस: - भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -सालासर बालाजी की सुनो सालासर बालाजी की सुनो कथा लगाकर ध्यान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -भक्तो सालासर बालाजी के एक भक्त थे जिनका नाम मोहनदास था इनके पांच भाई थे
और एक बहन थी जिसका नाम कान्ही देवी था मोहनदास सब से छोटे पुत्र थे वे सदा ईश्वर
भक्ति में लीन रहते थे बहन का विवाह हो गया था वो सालासर में ही रहती थी आइये आगे
क्या होता है सुनिये -
F: -थे मोहनदास जी प्यारे भक्त थे बड़े ही प्यारे
कोरस: - थे मोहनदास जी प्यारे भक्त थे बड़े ही प्यारे
F: -करे ईश्वर की भक्ति प्रभु से ध्यान लगाए
कोरस: -करे ईश्वर की भक्ति प्रभु से ध्यान लगाए
F: -जन्म स्थान रूल्याणी थे राजस्थान बताये
कोरस: -जन्म स्थान रूल्याणी थे राजस्थान बताये
F: -यही बचपन है बिता यही पे पले बड़े थे
कोरस: -यही बचपन है बिता यही पे पले बड़े थे
F: -सारे गांव में सबसे अलग थी सारे गांव में सबसे अलग थी मोहन की पहचान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -परिवार ठीक ठाक चल रहा था कुछ समय के बाद एक अशुभ घड़ी आयी और मोहनदास
की बहन कान्ही विधवा हो गयी उनका पति अपने पांच वर्ष को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए
कान्ही के जीवन में यह दुःख आ गया यह देख भाई मोहन दास अपनी बहन को अकेले
देख उनके साथ ही रहने का विचार करने लगे आगे क्या हुआ सुनिये -
F: -बहन जब विधवा हो गयी मुसीबत घर में आयी
कोरस: -बहन जब विधवा हो गयी मुसीबत घर में आयी
F: -बहन मेरी है बेसहारा बनु में उसका सहारा
कोरस: -बहन मेरी है बेसहारा बनु में उसका सहारा
F: -बहन कान्ही की खातिर मोहन सालासर आये
कोरस: -बहन कान्ही की खातिर मोहन सालासर आये
F: -काम करे खेतो में जाकर ये भारी फसल उगाये
कोरस: -काम करे खेतो में जाकर ये भारी फसल उगाये
F: -सोचे मोहन भांजा मेरा अभी तो है नादान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -इस तरह मोहनदास जी ने अपनी बहन के खेतो को उपजाऊ बना दिया और सोना उगलने
वाला बना दिया इधर धीरे धीरे भांजा जवान हो गया और उसका विवाह एक सुन्दर सुशिल
लड़की से कर दिया पुत्र का नाम उदय था कान्ही बाई के घर मंगलाचार होने लगे और घर
में लक्ष्मी जी भी आगमन करने लगी आगे क्या होता है सुनिये -
F: -कान्ही को सुख थे सारे जो आये उसके द्वारे
कोरस: -कान्ही को सुख थे सारे जो आये उसके द्वारे
F: -सभी भूखे प्यासो को कराती सबको भोजन
कोरस: -सभी भूखे प्यासो को कराती सबको भोजन
F: -मिले राही को ठिकाना दान करती वो खजाना
कोरस: -मिले राही को ठिकाना दान करती वो खजाना
F: -लगन भक्ति में लगाई धन्य है कान्ही बाई
कोरस: -लगन भक्ति में लगाई धन्य है कान्ही बाई
F: -दीन दुखी संतो का करती दीन दुखी संतो का करती कान्ही सदा सम्मान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -भक्तो एक समय सावन मास में मोहनदास जी और उनका भानजा खेत पर काम कर रहे
थे तभी वहां स्वयं हनुमान जी प्रकट होकर चमत्कार करने लगे मोहनदास के हाथ से
गंडासा छीन कर दूर फेक दिया मोहनदास फिर उस गंडासे को उठाकर लाया हनुमान
जी ने फिर गंडासे को छिना और दूर फेक दिया यह दृश्य उनका भानजा देख रहा था वो
मोहनदास जी से बोला मामा आपकी तबियत ठीक नहीं आप थोड़ी देर विश्राम करे उनके
कानो में हनुमान ने उन्हें भजन करने को कहा आगे क्या हुआ सुनिये -
F: -भानजा घर जब आया माँ को किस्सा ये सुनाया
कोरस: -भानजा घर जब आया माँ को किस्सा ये सुनाया
F: -मामा का मन नहीं लगता काम कोई हो नहीं सकता
कोरस: -मामा का मन नहीं लगता काम कोई हो नहीं सकता
F: -बहन कान्ही फ़रमाई विवाहित नहीं है भाई
कोरस: -बहन कान्ही फ़रमाई विवाहित नहीं है भाई
F: -में इसका विवाह कराऊ किसी से बात चलाऊ
कोरस: -में इसका विवाह कराऊ किसी से बात चलाऊ
F: -संत कभी ना विवाह रचाये संत कभी ना विवाह रचाये विधि का यही विधान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -उदय ने अपनी माँ से कहा माँ मामा जी का मन काम नहीं लगता माँ को सारा किस्सा
बताया तब कान्ही बाई बोली मेरे भाई का विवाह नहीं हुआ इसलिए मन विचलित है में
मोहन का शीघ्र ही विवाह करती हु फिर सब ठीक हो जायेगा मगर मोहनदास ने अपनी
बहन कान्ही से विवाह ना करने की सलाह दी परन्तु बहन ना मानी उसने एक लड़की से
सगाई की बात चलाई मगर सगाई से पहले ही उस लड़की की मृत्यु हो गयी आगे क्या
हुआ सुनते है -
F: -एक लड़की मन भाई सगाई की बात चलाई
कोरस: -एक लड़की मन भाई सगाई की बात चलाई
F: -मगर किस्मत से हारी वो लड़की स्वर्ग सिधारी
कोरस: -मगर किस्मत से हारी वो लड़की स्वर्ग सिधारी
F: -बहन कान्ही पछतायी भाई को ब्याह ना पायी
कोरस: -बहन कान्ही पछतायी भाई को ब्याह ना पायी
F: -मोहन हनुमान भक्त है प्रभु भजनो में मस्त है
कोरस: -मोहन हनुमान भक्त है प्रभु भजनो में मस्त है
F: -सालसर बालाजी का वो सालसर बालाजी का वो करते सदा गुणगान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -मोहनदास जी हनुमान भक्ति में लीन रहने लगे तभी एक समय के बाद कान्ही बाई के घर
हनुमान जी साधु का भेष रख के भिक्षा मांगने आये उसी समय कान्ही बाई अपने पुत्र और
अपने भाई मोहन को भोजन करा रही थी उन्हें भिक्षा देने में देर हो गयी थोड़ी देर बाद
कान्ही भिक्षा लेकर द्वार पे गयी तो वहां कोई नहीं था जब कान्ही बाई अंदर आयी तो
मोहनदास ने बताया की वो स्वयं बालाजी ही थे वो हमे दर्शन देने आये थे तब कान्ही ने
बालाजी के दर्शन कराने का आग्रह किया -
F: -बहन कहे बालाजी के ये दर्शन हमे कराओ
कोरस: -बहन कहे बालाजी के ये दर्शन हमे कराओ
F: -ये केसा उनका रूप है हमे दर्शन करवाओ
कोरस: -ये केसा उनका रूप है हमे दर्शन करवाओ
F: -दो महीने बाद बालाजी उन्ही के द्वार पे आये
कोरस: -दो महीने बाद बालाजी उन्ही के द्वार पे आये
F: -करे हरी का उच्चारण बोलते जय नारायण
कोरस: -करे हरी का उच्चारण बोलते जय नारायण
F: -लेते है भक्तो की परीक्षा लेते है भक्तो की परीक्षा बालाजी भगवान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -कान्ही बाई ने जब कहा की द्वार पर कोई साधु खड़ा है यह सुन कर मोहनदास ने दौड़ कर
द्वारे पे देखा तो बालाजी वापिस जा रहे थे मोहनदास ने दौड़कर उनके पांव पकड़ लिए तब
बालाजी बोले तुम मेरे पांव छोडो मगर मोहनदास कहाँ मानते उनके पांव कस के पकड़
लिए तब हनुमान जी बोले में तुम्हारी निश्छल भक्ति से प्रसन्न हुआ हूँ जो चाहे वर मांगले
तब मोहनदास बोले प्रभु आप मेरी बहन कान्ही की कुटिया पर चल कर उसे दर्शन देने की
कृपा करे -
F: -बोले मोहन सुनो स्वामी है बाला अन्तर्यामी
कोरस: -बोले मोहन सुनो स्वामी है बाला अन्तर्यामी
F: -हे बाला अन्तर्यामी दरस को तरसे नयना
कोरस: -हे बाला अन्तर्यामी दरस को तरसे नयना
F: -दरस को तरसे नैना है व्याकुल मेरे नैना
कोरस: -दरस को तरसे नैना है व्याकुल मेरे नैना
F: -चलो उसकी कुटिया पे मिलो मेरी बहना से
कोरस: -चलो उसकी कुटिया पे मिलो मेरी बहना से
F: -बहन है विधवा हमारी करे स्तुति तुम्हारी
कोरस: -बहन है विधवा हमारी करे स्तुति तुम्हारी
F: -आपकी कृपा से दुखिया की आपकी कृपा से दुखिया की मुश्किल हो आसान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -मोहनदास की विनती सुनकर श्री बालाजी हनुमान ने कहा में अवश्य तुम्हारे साथ चलूँगा
लेकिन में केवल पवित्र आसन पर ही बैठूंगा लेकिन में मिश्री सहित खीर और चूरमा का
निवेध यानी प्रसाद ही स्वीकार करूंगा मोहनदास ने बालाजी की सारी बात मान ली तब
परम् कृपालु बालाजी उनकी बहन कान्ही बाई के घर में पधारे आगे क्या हुआ सुनते है -
F: -प्रभु कुटिया में पधारे पांव दासी ने पखारे
कोरस: -प्रभु कुटिया में पधारे पांव दासी ने पखारे
F: -चूरमा खीर बनाये श्री बाला को खिलाये
कोरस: -चूरमा खीर बनाये श्री बाला को खिलाये
F: -खीर और चूरमा खाके प्रसन्न हुआ बालाजी
कोरस: -खीर और चूरमा खाके प्रसन्न हुआ बालाजी
F: -भक्त घर खाया भोजन किया घर उसका पावन
कोरस: -भक्त घर खाया भोजन किया घर उसका पावन
F: -कभी कभी भक्तो के घर में कभी कभी भक्तो के घर में करते प्रभु विश्राम
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -विश्राम करने के बाद भाई बहन की विष्छल सेवा भक्ति से प्रसन्न होकर श्री बालाजी ने
कहा कोई भी मेरी छाया को अपने ऊपर करने की चेष्टा नहीं करेगा श्रद्धा भाव से जो भी
भेट दी जाएगी में उसे प्रेम सहित स्वीकार करूंगा अपने भक्तो की सारी मनोकामना पूर्ण
करूंगा तथा इस सालासर में सदा निवास करूंगा ऐसा कह कर बालाजी हनुमान
अंतर्ध्यान हो गए मोहनदास अपनी कुटिया बनाकर हनुमान जी की भक्ति में मगन हो गए
आगे क्या हुआ सुनते है -
F: -छोड़ कर मोह और माया ध्यान फिर तप में लगाया
कोरस: -छोड़ कर मोह और माया ध्यान फिर तप में लगाया
F: -खोये भक्ति में मोहन वृक्ष निचे था आसान
कोरस: -खोये भक्ति में मोहन वृक्ष निचे था आसान
F: -लोग कहते बावलिया उड़ाती हसी ये दुनिया
कोरस: -लोग कहते बावलिया उड़ाती हसी ये दुनिया
F: -वृक्ष के निचे मोहन गुजारे अपना जीवन
कोरस: -वृक्ष के निचे मोहन गुजारे अपना जीवन
F: -मोहनदास की भक्ति देखकर मोहनदास की भक्ति देखकर लोग हुए हैरान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -एक समय मोहनदास भक्ति में मगन थे एकाएक शमियानी जंगल जलेबी के वृक्ष फ्लो से
लद गया एक जाट का लड़का फल तोड़ने पेड़ पे चढ़ा कुछ फल बाबा के गोद में गिर गए
मोहनदास ने पूछा ये फल किसने तोड़ने को कहा जाट का लड़का बोला मेरे पिता ने कहा
तब बाबा बोले पिता से कही जो ये फल खायेगा वो मर जायेगा लेकिन उस लड़के ने बाबा
की खिल्ली उड़ाई और फल खाते ही उसकी मृत्यु हो गयी आगे क्या हुआ सुनिये -
F: -चमत्कारी थे बाबा थे तपधारी ये बाबा
कोरस: -चमत्कारी थे बाबा थे तपधारी ये बाबा
F: -जो फल इस वृक्ष के खाये वो जीवित ना रह पाए
कोरस: -जो फल इस वृक्ष के खाये वो जीवित ना रह पाए
F: -बात बाबा ने बताई जाट ने खिल्ली उड़ाई
कोरस: -बात बाबा ने बताई जाट ने खिल्ली उड़ाई
F: -फल जब उसने खाया वो जीवित रह न पाया
कोरस: -फल जब उसने खाया वो जीवित रह न पाया
F: -मोहन बाबा की भक्ति को मोहन बाबा की भक्ति को सब करने लगे प्रणाम
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -फिर एक समय एक किसान खेत जोत रहा था तभी उसका हल एक वस्तु से टकराया जब
किसान उसको खोदा तो एक काले पत्थर की राम लखन की कांधे पे लिए हनुमान जी की
मूर्ति निकली काले पत्थर की मूर्ति को एक पेड़ के निचे स्थापित लार दो इसमें इस रात
ठाकुर को स्वप्न में दर्शन दिया और मूर्ति को सालासर पहुंचाने का आदेश दिया बाबा
मोहनदास को भी बालाजी ने सपना दिया और कहा में काली मूर्ति के रूप में आ गया हूँ
आगे क्या हुआ आइये सुनते है -
F: -स्वप्न में बाला आये भक्त से वो फरमाए
कोरस: -स्वप्न में बाला आये भक्त से वो फरमाए
F: -मूर्ति के स्वरूप में पास हम तेरे आये
कोरस: -मूर्ति के स्वरूप में पास हम तेरे आये
F: -हुए साकार ये सपने किया है स्वागत सबने
कोरस: -हुए साकार ये सपने किया है स्वागत सबने
F: -शुक्ल नौमी त्यौहार था दिन ये शनिवार था
कोरस: -शुक्ल नौमी त्यौहार था दिन ये शनिवार था
F: -हुई स्थापना बालाजी की हुई स्थापना बालाजी की झूमे सकल जहान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -अठारा सो ग्यारह में शुक्ल पक्ष नवमी को श्री हनुमान जी मूर्ति की स्थापना हो गयी एक
बार श्रवण मास द्वादशी मंगलवार को भक्त मोहनदास ने घी और सिन्दूर से मूर्ति का श्रृंगार
किया वो भक्ति में लीन थे उन्हें पता ही नहीं चला बालाजी का वह रूप जो राम लक्ष्मण को
कांधे पे लिए थे वह अदृश्य हो गया और उस जगह दाढ़ी मुछे मस्तक पर तिलक विकट
भोहे सुन्दर आंखे पर्वत और गदा धारण किये अद्भुत रूप के दर्शन होने -
F: -रूप बदला वाला था मुछ और दाढ़ी वाला
कोरस: -रूप बदला वाला था मुछ और दाढ़ी वाला
F: -तिलक माथे पर सोहे आंखे सबका मन मोहे
कोरस: -तिलक माथे पर सोहे आंखे सबका मन मोहे
F: -गदा पर्वत की ये धारण करे संकट का निवारण
कोरस: -गदा पर्वत की ये धारण करे संकट का निवारण
F: -सालासर के राजा है राजस्थान निवास
कोरस: -सालासर के राजा है राजस्थान निवास
F: -मन इच्छा सबको ही बाबा मन इच्छा सबको ही बाबा देते है वरदान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -मंदिर के द्वार और दीवारे चाँदी से निर्मित है गर्भगृह के मुख्य द्वार पर श्री राम दरबार की
मूर्ति निचे अन्य मुर्तिया मध्य में भक्त मोहनदास बैठे दाए श्री राम हनुमान तथा बाये बहन
कान्ही बाई और पंडित सुखराम बाबा के बहनोई आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे है पहले
मोहनदास के भांजे उदयराज जी को अपना चोला परदास कर प्रथम पुजारी बनाया वैशाख
शुक्ला को बाबा मोहनदास ने समाधि ले ली -
F: -ये मोहनदास बाबा जी ले चुके जब ये समाधि
कोरस: -ये मोहनदास बाबा जी ले चुके जब ये समाधि
F: -पड़ी जल की ये फुहारे पुष्प की वर्षा होगी
कोरस: -पड़ी जल की ये फुहारे पुष्प की वर्षा होगी
F: -देव करते अभिवादन दिए बाला ने दर्शन
कोरस: -देव करते अभिवादन दिए बाला ने दर्शन
F: -सालासर बना है तीरथ आये सब ही शरणागत
कोरस: -सालासर बना है तीरथ आये सब ही शरणागत
F: -दिया वचन जो मोहनदास को दिया वचन जो मोहनदास को पूरा करे हनुमान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -भक्तो सालासर बाला के द्वार पर दर्शन करने वालो का ताता लगा रहा है और मंगलवार
शनिवार को भारी भीड़ आती है यहाँ हर वर्ष तीन बड़े मेले लगते है हनुमान जयंती पर चैत्र
शुक्ल और अश्वनी शुक्ल चैत्र माह में सालासर जाने के लिए आप जयपुर बीकानेर सीकर
से भी जा सकते है यहाँ बसों की अच्छी व्यवस्था है आइये चलते है सालासर -
F: -भक्त सालासर जाए दरस बाला के पाए
कोरस: -भक्त सालासर जाए दरस बाला के पाए
F: -मिले बस की सुविधाएं मिटे सारी बाधाएं
कोरस: -मिले बस की सुविधाएं मिटे सारी बाधाएं
F: -जो आये यहाँ पे रोगी यहाँ हो जाये निरोगी
कोरस: -जो आये यहाँ पे रोगी यहाँ हो जाये निरोगी
F: -जो सालासर में आये कभी ना खाली जाये
कोरस: -जो सालासर में आये कभी ना खाली जाये
F: -देते है धन धान्य बालाजी देते है धन धान्य बालाजी बाँझो को संतान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -भक्तो सालासर बालाजी पर सभी की दरखास्त अर्जियां लगाई जाती है श्री बाला उन्हें
स्वीकार करते है मनोकामना पूर्ण करते है और मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तजन बालाजी
को बूंदी लड्डू मेवा मिश्री खीर का भोग लगाते है सालासर बालाजी के दर्शन को देश
विदेश से लाखो लोग आते है दर्शन करके धन्य हो जाते है खुशहाली पाते है एक दुखी
महिला का किस्सा सुनो क्या हुआ सुनते है -
F: -ये रुत मेले की आयी भवन पे खुशियां छायी
कोरस: -ये रुत मेले की आयी भवन पे खुशियां छायी
F: -वहां एक औरत आयी बाबा बाबा चिल्लाई
कोरस: -वहां एक औरत आयी बाबा बाबा चिल्लाई
F: -मेरा बीमार ये बेटा सहारा कोई ना देता
कोरस: -मेरा बीमार ये बेटा सहारा कोई ना देता
F: -डॉक्टर हार चुके है मुझे दुत्कार चुके है
कोरस: -डॉक्टर हार चुके है मुझे दुत्कार चुके है
F: -है बालाजी मेरे पुत्र के है बालाजी मेरे पुत्र के संकट में है प्राण
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -वो महिला पहले से ही बहोत दुखी पहले से ही थी उसका पति स्वर्गवासी हो गया बस
उसका एक बच्चा था जो अभी पांच साल का था वो अचानक बीमार हो गया उसके बचने
की कोई उम्मीद नहीं थी डॉक्टर वेदो ने इसे जवाब दे दिया किसी ने उसे सलाह दी की
तुम इस बालक को सालासर बालाजी पर ले जाओ जो बस वो ही कुछ कर सकते है यही
उम्मीद लेकर वो सालासर आयी और बच्चे को चरणों में डालकर बार बार बस यही कहती
है क्या कहती है सुनिये -
F: -विनय सुन राम दुलारे ये दुखिया तुम्हे पुकारे
कोरस: -विनय सुन राम दुलारे ये दुखिया तुम्हे पुकारे
F: -ये बालक नहीं बचा तो नहीं में जी पाऊँगी
कोरस: -ये बालक नहीं बचा तो नहीं में जी पाऊँगी
F: -पति ने साथ है छोड़ा मेरा बस यही सहारा
कोरस: -पति ने साथ है छोड़ा मेरा बस यही सहारा
F: -प्रभु तुम चमत्कार करो मुझ पर उपकार करो
कोरस: -प्रभु तुम चमत्कार करो मुझ पर उपकार करो
F: -अगर हुआ कुछ मेरे पुत्र को अगर हुआ कुछ मेरे पुत्र को दे दूंगी में प्राण
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -वो दुखिया रो रो के बेहाल हो गयी आंसुओ से दामन भीग गया रोते रोते वो नारी बेहोश हो
गयी तभी बालाजी को उस दया आ गयी जब भक्त अपनी जिद पर अड़ जाए तो भगवान
को प्रकट होना ही पड़ता है तभी तो कहा है भगत के वश में है भगवान उस दुखियारी का
बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है तभी दयावान हनुमान ने चमत्कार करते हुए अपनी
लीला दिखाई आगे क्या हुआ आइये सुनते है -
F: -दासी बेहोश हो गयी वो अपने होश खो गयी
कोरस: -दासी बेहोश हो गयी वो अपने होश खो गयी
F: -प्रकट हो गए फिर हनुमत जगाने उसकी किस्मत
कोरस: -प्रकट हो गए फिर हनुमत जगाने उसकी किस्मत
F: -हाथ से किरण जो निकली भाग्य की रेखा बदली
कोरस: -हाथ से किरण जो निकली भाग्य की रेखा बदली
F: -स्वस्थ हो गया वो बालक कृपा करते जगपालक
कोरस: -स्वस्थ हो गया वो बालक कृपा करते जगपालक
F: -काल के मुख से फिर से बचाली काल के मुख से फिर से बचाली उस बच्चे की जान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
वार्ता: -भक्तो बालाजी के आशीर्वाद से वो बालक जो मृत्यु से जूझ रहा था वो अपनी माँ की गोद में
खेल रहा था वो अपनी माँ की गोद में खेल रहा था उछल रहा था जब उस महिला की
आंखे खुली होश में आयी तो अपने बीमार पुत्र को खेलता देख ख़ुशी से झूम उठी और
सालासर बालाजी की बार बार जय जयकार बोल रही थी और कह रही थी और कह रही
थी हे प्रभु आप धन्य है और बालाजी महाराज के चरणों में प्रणाम करके कहते है -
F: -हो जय बाला बलकारी में तुम पर हूँ बलिहारी
कोरस: -हो जय बाला बलकारी में तुम पर हूँ बलिहारी
F: -ना कोई आप सा दूजा करू में आपकी सेवा
कोरस: -ना कोई आप सा दूजा करू में आपकी सेवा
F: -सदा सालासर आऊं तुम्हारी जोत जगाउ
कोरस: -सदा सालासर आऊं तुम्हारी जोत जगाउ
F: -की मुझपे ऐसी कृपा सभी पे ऐसी करना
कोरस: -की मुझपे ऐसी कृपा सभी पे ऐसी करना
F: -जय हो सालासर बालाजी जय हो सालासर बालाजी जय हो दया निदान
कोरस: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
F: -भगत के वश में है हनुमान भगत के वश में है हनुमान
लेखक :- शफी मोहम्मद
Salasar Balaji Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |