Close Menu
Subscribe :

Shankaracharya Ji Ki Katha
Song

Shankaracharya Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Shankaracharya Ji Ki Katha • 2026 • 0:19:33 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shankaracharya Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों सनातन धर्म को पुनः व्यवस्थित करके आदिकाल से चली आ रही संत

परम्परा को पुनर्जीवित करने का श्रेय आदि शंकराचार्य जी एवं श्री गुरु गोरखनाथ जी को

जाता है।आदि शंकराचार्य जी का जन्म वैशाख शुक्ल पंचमी को 788 ईस्वी में हुआ था

और उनकी मृत्यु 820 ईस्वी में हुई, अर्थात वे महज 32 वर्ष की आयु में ही स्वर्ग सिधार गए

थे। इतनी कम उम्र में ही इतना बड़ा कार्य कर गए ,जिसे लोग हजारों वर्ष जीवित रहकर

नही कर पाते -

M: -हम आदि शंकराचार्य की आपको कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

धर्म प्रवर्तक भारत के योगी कहलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

धर्म सुधारक आदि गुरु ये तो कहलाते हैं ये तो कहलाते हैं

आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस -ये संत है बड़े महान् दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो शंकराचार्य जी का जन्म 8वीं शताब्दी में केरल के कालडी गांव में हुआ था।

उनके पिता का नाम शिवगुरु और माता का नाम आर्यम्बा था ,वो अद्वैत वेदांत के

संस्थापक थे ,शंकराचार्य ने भारत के चार प्रमुख स्थानों पर मठों की स्थापना की, जो

सनातन धर्म के प्रचार और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

M: -भारत देश के केरल राज्य का है पावन स्थान

मालाबार कालड़ी है भक्तों जिसका पावन नाम

कोरस: -जिसका पावन नाम

M: -508 ईसा पूर्व में जन्म इन्होने पाया

मात् पिता परिवार ने मिलकर फिर था जश्न मनाया

कोरस: -फिर था जश्न मनाया

M: -आदि शिव ही गुरु शंकराचार्य के पिता कहाए

माँ का नाम था आर्यम्बा वो प्यार उन्हीं से पाए

कोरस: -प्यार उन्हीं से पाए

M: -ब्राह्मण कुल में जन्मे ये इतिहास बताते हैं

आपकी जीवन शैली को सब शीश झुकाते हैं

कोरस: -सब शीश झुकाते हैं

M: -चलो आज हम बचपन का दृष्टांत बताते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

आदि शंकराचार्य की जीवन गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस -ये संत है बड़े महान् दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों भारत की पावन भूमि के राज्य केरल में जन्मे आदि शंकराचार्य के बचपन

का नाम शंकर था लेकिन बाद में वो आदि गुरु शंकराचार्य के नाम से प्रसिद्ध हुए। बताया

जाता है महज 8 वर्ष की आयु में ही उन्होंने वेदों का ज्ञान प्राप्त कर लिया था -

M: -आठ वर्ष की उम्र में ही पाया वेदों का ज्ञान

अपने गुरु से वेदांत दर्शन का पाया ज्ञान

कोरस: -दर्शन का पाया ज्ञान

M: -बारह वर्ष की आयु में सन्यासी कहलाये

मैं ही ब्रह्म हूँ ऐसा कहकर खुद ही ध्यान लगाए

कोरस: -खुद ही ध्यान लगाए

M: -धर्म कर्म का जन जन में है फिर प्रचार किया,

करके भ्रमण सारे जग पर तो है उपकार किया

कोरस: -है उपकार किया

M: -करके भ्रमण ये भारत के जीवन को बिताए हैं

जन जन के ह्रदय में ज्ञान की ज्योति जगाए हैं

कोरस: -ज्योति जगाए हैं

M: -आदि शंकराचार्य जी शिव के भक्त कहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस -ये संत है बड़े महान् दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिय जनों आदि शंकराचार्य ने भारत में चार मठों की स्थापना की थी। प्रथम मठ भारत के

उत्तर दिशा में स्थित है बद्रिकाश्रम इसे ज्योर्तिमठ के नाम से जाना जाता है। इसके बाद

पश्‍चिम में द्वारिका में शारदामठ की स्थापना की थी आइए बाकी मठों के बारे में आपको

विवरण बताते हैं -

M: -तीसरा मठ जो दक्षिण में है चलो सुनाते हैं

जिसका नाम है शृंगेरी जो साक्ष्य बताते है

कोरस: -जो साक्ष्य बताते है

M: -इसके बाद में चौथा और अंतिम मठ जो आता है

जगन्नाथ पुरी में गोवर्धन मठ वो कहलाता है

कोरस: -मठ वो कहलाता है

M: -गोवर्धन मठ नाम से इसने ख्याति पाई है

सारे जग ने शंकराचार्य की महिमा तब है गायी

कोरस: -महिमा तब है गायी

M: -उसी समय एक जैन धर्म के राजा हुए बलवान,

धर्म परायण राजा जिनका था सुधनवा नाम

कोरस: -था सुधनवा नाम

M: -राजा सुधनवा वैदिक धर्म को फिर अपनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये संत है बड़े महान्, दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो आदि शंकराचार्य के समय सुधनवा नाम के एक जैन धर्म के राजा हुए थे।

उसी समय में शंकराचार्य ने वैदिक धर्म का प्रचार किया और जैन आचार्यों को शास्त्रार्थ के

लिए आमंत्रित किया। राजा सुधनवा ने आदि शंकराचार्य के वचनों से प्रभावित होकर

वैदिक धर्म को पुनः अपनाया। राजा सुधनवा का ताम्रपत्र आज भी उपलब्ध है।

M: -अपने वचनों और कर्मो से धर्म ध्वजा फहराए

धर्म सनातन की ध्वजा लेकर अम्बर तक लहराए

कोरस: -अम्बर तक लहराए

M: -नित करते थे भ्रमण ये स्वयं जन जन को जगाते थे

ईश्वर सत्य है दुनिया धोखा सबको बताते थे

कोरस: -सबको बताते थे

M: -कुछ समय के बाद में अद्भुत अलख जगाई है

दसनामी संप्रदाय की तब नीव धरायी है

कोरस: -तब नीव धरायी है

M: -दस नामों वाली ये सभ्यता भक्तों बड़ी महान्,

जिसमें साधु धर्म कर्म का करते हैं बखान

कोरस: -करते हैं बखान

M: -चलो आज दशनामी का हम सार बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये संत है बड़े महान्, दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिय जनों दशनामी संप्रदाय एक हिंदू मठवासी परंपरा है, जिसमें सन्यासी 'एकदंडी' होते

हैं, जो अपने संन्यास के दौरान एक ही दंड अर्थात छड़ी का प्रयोग करते हैं। इस संप्रदाय

का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा और संन्यासी जीवन के माध्यम से आध्यात्मिक विकास है

आपको बता दे कि यह संप्रदाय के अनुयायियों को दीक्षा के दौरान दिए जाने वाले दस

नाम गिरि पर्वत और सागर। इनके ऋषि हैं भ्रगु। पुरी, भारती और सरस्वती। इनके ऋषि हैं

शांडिल्य। वन और अरण्य के ऋषि हैं काश्यप। तीर्थ और आश्रम के ऋषि अवगत हैं।

M: -संप्रदाय में कट्टर नागा साधू आते हैं

दशनामी निर्वस्त्र के नाम से जाने जाते है

कोरस: -जाने जाते है

M: -शंकराचार्य के चार शिष्य इतिहास बताते हैं

ये सब चारों मठों के स्वामी जाने जाते हैं

कोरस: -जाने जाते हैं

M: -प्रथम शिष्य पद्मपादाचार्य जी भक्तों कहलाए

द्वारिका मठ के फिर तो वो आचार्य है कहलाए

कोरस: -आचार्य है कहलाए

M: -सुरेश्वराचार्य जी दूसरे शिष्य है जाने जाते,

श्रंगेरी शारदा पीठ के जो आचार्य कहाते

कोरस: -जो आचार्य कहाते

M: -तीसरे चौथे शिष्य कौन हैं ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

हम आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये संत है बड़े महान्, दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्,

वार्ता: -प्रिय जनों आदि शंकराचार्य जी के तीसरे शिष्य हस्तामलकाचार्य जी थे जिन्हे गोवर्धन मठ

का आचार्य बनाया गया था और चौथे शिष्य तोतकाचार्य जी थे जिन्हे ज्योतिर्मठ का आचार्य

बनाया गया था। इन शिष्यों के बाद शंकराचार्य के कई अन्य शिष्य भी थे, जिनमें सनन्दन,

मण्डन मिश्र, वाचस्पति मिश्र आदि शामिल थे बताया जाता है कि आदि शंकराचार्य ने

अपने चारों शिष्यों को अद्वैत वेदांत के दर्शन को प्रचारित करने तथा धर्म सनातन की रक्षा

करने का कार्य सौंपा था।

M: -सदियों से ही इन मठों ने धर्म का कार्य किया

धर्म ज्ञान संस्कृति का भक्तों है प्रचार किया

कोरस: -है प्रचार किया

M: -शंकराचार्य ने ब्रह्मसूत्र नामक एक ग्रंथ रचाया

ईश्वर सत्य है ज्ञान भक्ति का ये सब सत्य बताया

कोरस: -ये सब सत्य बताया

M: -सारी दुनिया मोह माया है ब्रह्म है अति महान्

वेदांत सूत्र या भिक्षु सूत्र भी इनके अन्य हैं नाम

कोरस: -इनके अन्य हैं नाम

M: -ग्यारह उपनिषदों और गीता भाष्यों की रचना की

अन्य ग्रंथों वैदिक धर्म दर्शन की रचना की

कोरस: -दर्शन की रचना की

M: -इनके आगे कोई विद्वान तो टिक नहीं पाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हम आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये संत है बड़े महान्, दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों आपको बता दे शंकराचार्य के दर्शन को अद्वैत वेदांत का दर्शन कहा जाता

है। आदि शंकराचार्य का स्थान विश्व के महान दार्शनिकों में सर्वोच्च माना जाता है। उन्होंने

ही इस ब्रह्म वाक्य को प्रचारित किया था कि 'ब्रह्म ही सत्य है और जगत माया।' आत्मा की

गति मोक्ष में है -

M: -ब्रह्म सत्य है जगत है माया आपने बतलाया

आपसे ही फिर मोक्ष के ज्ञान को इस जग ने पाया

कोरस: -इस जग ने पाया

M: -चित्तसुखाचार्या जी इनके सहपाठी कहलाए

वृहतशंकर विजय नाम की पुस्तक को रच पाए

कोरस: -पुस्तक को रच पाए

M: -इस पुस्तक के मिलते केवल दो ही बस श्लोक

आपके जन्म का वर्णन करता है इसका श्लोक

कोरस: -है इसका श्लोक

M: -देह त्याग का भी तो वर्णन इसमें आया है

शंकराचार्य जी दार्शनिक थे ये बतलाया है

कोरस: -ये बतलाया है

M: -दो गुरु जन थे शंकराचार्य के ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

हम आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये संत है बड़े महान्, दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों बताया जाता है कि शंकराचार्य जी ने अपनी समाधि के समय अपने अंतिम

पल केदारनाथ में व्यतीत किए और समाधि भी केदारनाथ में एक विशेष अवस्था में ली

थी। यह समाधि एक गहन ध्यान और योग की स्थिति थी, जिसमें वे अपने शरीर से परे की

चेतना में विलीन हो गए थे -

M: -शंकराचार्य ने अपने योग से तन को त्याग दिया

जन जन को फिर धर्म स्वरुपी है अनुराग दिया

कोरस: -है अनुराग दिया

M: -केदारनाथ मन्दिर का आपने जीर्णोद्धार कराया

समाधि स्थल मन्दिर के पीछे है बनवाया

कोरस: -पीछे है बनवाया

M: - जब तक सूरज चांद रहेंगे अमर रहेगा नाम

आपकी बातों से जन-जन का होता है कल्याण

कोरस: -होता है कल्याण

M: -शंकराचार्य की देवेश कुन्दन ने कथा सुनायी है

मुनेंद्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाई है

कोरस: -कलम चलाई है

M: -कैलाश श्रीवास्तव शंकराचार्य के भजन बनाते संगीत सजाते है

आदि गुरु श्री शंकराचार्य की गाथा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये संत है बड़े महान्, दर्शन से हो कल्याण

दर्शन से हो कल्याण ये संत है बड़े महान्

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Shankaracharya Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shankaracharya Ji Ki Katha
Album Shankaracharya Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Shankaracharya Ji
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40