Close Menu
Subscribe :

Papmochani Ekadashi Katha
Song

Papmochani Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Papmochani Ekadashi Katha • 2026 • 00:18:25 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Papmochani Ekadashi Katha • Devesh Kundan

M:-हम अतिमनभावन उत्तम पावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

पापमोचनी एकादशी की महिमा गाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

श्राप मुक्त होने का हम वृत्तांत सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

पापमोचिनी एकादशी की भक्तों महिमा गाते है हम कथा सुनाते हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-कथा है सच्ची झूठी नहीं है तुम्हें बताता हूँ

पाप मोचिनी एकादशी का सत्य बताता हूँ

कोरस:- सत्य बताता हूँ

M:-पाप मोचिनी व्रत करने से मुक्ति मिलती है

पाप दोष सब कट जाते हैं शक्ति मिलती है

कोरस:- शक्ति मिलती है

M:-बात है प्राचीन काल की चैत्र रथ के जंगल की

इंद्रदेव की कथा है ये जंगल में मंगल की

कोरस:- जंगल में मंगल की

M:-वेदों में वर्णित है कथा ये पाप मोचिनी की

अमृत सम है शब्द कथा के श्राप नाशिनी की

कोरस:- श्राप नाशिनी की

M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है ,पावन कथा सुनाते है

पापमोचिनी एकादशी की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-चैत्र रथ एक उपवन सुन्दर स्थल रमणीक

जीव जंतु पशु पक्षी रहते हो कर के निर्भीक

कोरस:- हो कर के निर्भीक

M:-इंद्र देव गन्धर्व कन्याएं जहाँ विचरते थे

सुर संग्राम सुर ताल नृत्य, क्रीड़ा करते थे

कोरस:- क्रीड़ा करते थे

M:-ऋषि करते थे वन मैं मेधावी था नाम

वन के बीच तपस्या करते लेते हरी का नाम

कोरस:- लेते हरी का नाम

M:-सारे ऋषि उपासक बाल ब्रह्मचारी

और अप्सराएं शिव द्रोहिणी अनंत दासी सारी

कोरस:- अनंत दासी सारी

M:-ध्यान लगा कर सुनो कथा मैं आगे बढ़ाते है, पावन कथा सुनाते है

पापमोचिनी एकादशी की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-एक समय की बात है भक्तों कामदेव रति नाथ

करने तपस्या भग ऋषि का लाये अप्सरा साथ

कोरस:- लाये अप्सरा साथ

M:-नाम था मंजू घोषा वो दिव्या अप्सरा थी

उभरे वक्ष नितम्ब तराशे सूरत चंदा सी

कोरस:- सूरत चंदा सी

M:-गोल कपोल अधर मदमाते नैना कजरारे

सोलह श्रृंगार बत्तीसों अभिरतन लट गजरे डाले

कोरस:- लट गजरे डाले

M:-हाथ है कोमल पांव सुकोमल कमर हिलोरे खाये

मांसल जंघा कटी प्रदेश की शोभा वरणी न जाए

कोरस:- शोभा वरणी न जाए

M:-मंजू घोषा की सुंदरता लिख नहीं पाते है, पावन कथा सुनाते है

पाप मोचिनी एकादशी की महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-मंजू घोषा को समझाते इंद्र देव महाराज

करनी तपस्या भंग है तुमको ऋषि राज की आज

कोरस:- ऋषि राज की आज

M:-मृग नैनी सी चपल कामिनी मंद मंद मुस्काये

नैनो मैं भर काम वासना बिजुरी रहे गिराए

कोरस:- बिजुरी रहे गिराए

M:-ठुमक ठुमक चली अप्सरा ऋषि राज की ओर

जैसे झूमे कामुक मृगनी जैसे कामुक मोर

कोरस:- जैसे कामुक मोर

M:-ऋषि के आगे जा के कामिनी कामुक नृत्य करे

कामुकता के पुष्प बदन से मृग नैनी के झरे

कोरस:- मृग नैनी के झरे

M:-उसके आगे क्या होता है मैं बतलाता है, पावन कथा सुनाते है

पाप मोचिनी एकादशी की महिमा गाते है , मैं कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-मदमाती सी भाव भंगिमा आकर्षित है तन

देख के उसके कामुक तन को ऋषि का डोला मन

कोरस:- ऋषि का डोला मन

M:-वशीभूत हो गए ऋषि तो काम वासना के

कामदेव ने व्याकुल कर दिया काम वासना से

कोरस:- काम वासना से

M:-हो गई भंग तपस्या उनकी वषों वर्षों की

पीने लगे थे मदिरा ऋषि अँखियों के पलकों की

कोरस:- अँखियों के पलकों की

M:-रति क्रीड़ा मैं लींन हो गए जप तप भूल गए

मृग नैनी कामातुर की बाहों मैं झूल गए

कोरस:- बाहों मैं झूल गए

M:-साल सत्तावन बीते फिर क्या हुआ बताते है, पावन कथा सुनाते है

पापमोचिनी एकादशी की महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-एक दिन प्रेम से मंजुघोषा बोली इठला कर के

अपने लोक ओर अपने लोग से मिल आऊं जा के

कोरस:- मिल आऊं जा के

M:-वर्षों बीत गए संग रहते रति क्रीड़ा करते

मन मेरा अब लगता ही नहीं है जंगल में रहके

कोरस:- जंगल में रहके

M:-ऋषि राज मुझे आज्ञा दे दो यहाँ से जाने की

लगन लगी है मुझे ऋषि अब अपने ठिकाने की

कोरस:- अब अपने ठिकाने की

M:-गहरी सोच मैं डूब गए फिर ऋषि राज तत्काल

भंग हो गयी मेरी तपस्या आज उन्हें है ख्याल

कोरस:- आज उन्हें है ख्याल

M:-कैसे चींटियां लगी रेंगने वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

पाप मोचिनी एकादशी की भक्तों महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-आत्म ज्ञान जब हुआ उन्हें तो क्रोध मैं आते हैं

अपनी तपस्या भंग का कारण उसे बताते हैं

कोरस:- उसे बताते हैं

M:-सुन औ दुष्टा सुन औ कामिनी तूने किया है पाप

तुझे पिशाचिनी बन जाने का देता हूँ मैं श्राप

कोरस:- देता हूँ मैं श्राप

M:-जिस तन के छल बल से मेरी करी तपस्या भंग

मेरे श्राप से कुरूप हो जाए पापनि तेरा अंग

कोरस:- पापनि तेरा अंग

M:-तेरी तरफ कोई न देखे ऐसी हो जा तू

काली कुरुपनि और पिशाचिनी जैसी हो जा तू

कोरस:- जैसी हो जा तू

M:-क्या बोली फिर मंजू घोषा वो बतलाते है, हम वो समझाते है

पाप मोचिनी एकादशी की महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-लगी वो रोने हाथ जोड़ के क्षमा करो ऋषि राज

ऐसा श्राप हे मुनिवर क्यों दे डाला आज

कोरस:- क्यों दे डाला आज

M:-आप ऋषि हैं आप है ज्ञानी आप हैं बड़े महान

श्राप मुक्त होने का ऋषिवर कर दो कोई निदान

कोरस:- कर दो कोई निदान

M:-कोमल ह्रदय वाले आप है बनो न आज कठोर

तीन लोक मैं अब तो मुझको नहीं मिलेगी ठौर

कोरस:- कही नहीं मिलेगी ठौर

M:-श्राप से मुक्ति मिलेगी कैसे इतना बतला दो

सारी विधि हे ऋषि राज जी मुझको समझा दो

कोरस:- मुझको समझा दो

M:-क्या बोले फिर ऋषि राज में ये समझाता हूँ , पावन कथा सुनाता हूँ

पाप मोचिनी एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-ऋषि राज धीरे से बोले सुनो लगाकर ध्यान

जो जो मैं बतलाऊँगा तू बात हमारी मान

कोरस:- तू बात हमारी मान

M:-चैत्र मास मैं पाप मचिनी एकादशी आये

विधि विधान से व्रत करने से मुक्ति मिल जाए

कोरस:- मुक्ति मिल जाए

M:-श्राप मुक्त होने का केवल एक है यही उपाय

जन्म जन्म के श्राप दोष से छुटकारा मिल जाए

कोरस:- छुटकारा मिल जाए

M:-इतना कह के पिता च्यवन के आश्रम जाते हैं

सतावन वर्षों का पिता को हाल सुनाते हैं

कोरस:- हाल सुनाते हैं

M:-क्रोध मैं आ गए च्यवन ऋषि सुनकर मैं सत्य बताता हूँ ,पावन कथा सुनाता हूँ

पाप मोचिनी एकादशी की महिमा गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

M:-पुत्र मेधावी ऋषि का पश्चाताप कराते हैं

पाप मोचिनी एकादशी का व्रत करवाते हैं

कोरस:- व्रत करवाते हैं

M:-उधर अप्सरा बनी पिशाचिनी पूजन करती है

पाप मोचिनी एकादशी का वंदन करती है

कोरस:- वंदन करती है

M:-व्रत के फल से उसे नयी काया मिल जाती है

श्राप मुक्त हो कर के अपने धाम को जाती है

कोरस:- अपने धाम को जाती है

M:-पाप मोचिनी एकादशी का व्रत जो करते हैं

उत्तम फल पाते है सदा खुशियों में रहते हैं

कोरस:- सदा खुशियों में रहते हैं

M:-कैलाश श्रीवास्तव हाथ जोड़ कर संगीत बनाते है, देवेश कुंदन गाते है

पाप मोचिनी एकादशी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगा कर ये कथा है बड़ी महान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Papmochani Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Papmochani Ekadashi Katha
Album Papmochani Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Papmochani Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40