Close Menu
Subscribe :

Purnagiri Mata Katha
Song

Purnagiri Mata Katha

Devesh Kundan • Purnagiri Mata Katha • 2026 • 00:20:05 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Purnagiri Mata Katha • Devesh Kundan

M:-हम पूर्णागिरि माता की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-सती अंश माँ आदि भवानी जग कल्याणी का

चैत्र माह में मेला लगता दुर्गा भवानी का

कोरस:- दुर्गा भवानी का

M:-लाखों भक्त टनकपुर से होकर के गुजरते हैं

माँ दर्शन के अभिलाषी यहां रात में रुकते हैं

कोरस:- यहां रात में रुकते हैं

M:-कोई पैदल कोई साईकिल गाड़ी और रेल से आता

पाकर दर्शन माता के वो धन्य हो जाता

कोरस:- वो धन्य हो जाता

M:-शक्ति पीठ यू तो भारत में कई और बतलाये

नाभि गिरी जहाँ माता की वो पूर्णागिरी कहलाये

कोरस:- वो पूर्णागिरी कहलाये

M:-पूर्व काल के एक भक्त की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-पूर्व काल में राजा दक्ष थे हुए बड़े गुणवान

उनकी बेटी सती हुई पति जिनके शिव भगवान्

कोरस:- जिनके शिव भगवान्

M:-एक बार तो राजा दक्ष ने यज्ञ था करवाया

शिव शंकर और माता सती को ना न्योता भिजवाया

कोरस:- ना न्योता भिजवाया

M:-फिर भी माता सती तो शिव की आज्ञा लेकर आई

अपमानित हो सती पिता से कुछ भी न कह पाई

कोरस:- कुछ भी न कह पाई

M:-क्रोध में माता ने खुद को ही यज्ञ में भस्म किया

फिर तो शिव के गणों ने दक्ष का यज्ञ बिध्वंश किया

कोरस:- यज्ञ बिध्वंश किया

M:-शिव शंकर फिर यज्ञ से माँ के शव को उठाते हैं तांडव कर जाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं ,हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-घूम रहे थे शिव शम्भू माता के शव को लेकर

भूल गए थे शोक में सब कुछ त्रिलोकी वो होकर

कोरस:- त्रिलोकी वो होकर

M:-देख के ब्रह्मा शिव शम्भू के अद्भुत ये हालात

नारायण के पास थे पहुंचे करने को कुछ बात

कोरस:- करने को कुछ बात

M:-बोले ब्रह्मा तीनो लोक बिन शिव के शून्य हुए

फिर तो सती के तन को विष्णु ने चक्र से खंड किये

कोरस:- चक्र से खंड किये

M:-पूर्णागिरि पर्वत पर माता की थी नाभि गिरी

माँ ने दिखाए चमत्कार जय हो माँ पूर्णागिरि

कोरस:- जय हो माँ पूर्णागिरि

M:-माता का यह चमत्कार हम गाके सुनाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

M:-करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-एक विप्र पूर्णागिरि माँ का करता नित गुणगान

माता का वह भक्त निराला धरता माँ का ध्यान

कोरस:- धरता माँ का ध्यान

M:-ज्योतिष विद्या में वो निपुण था माता का वह लाल

उसकी भक्ति सिद्धि पर था सबको बड़ा मलाल

कोरस:- सबको बड़ा मलाल

M:-राजपुरोहित राजा ने स्वयं उसको नियुक्त किया

कुछ दरबारी जनो ने मन ही मन में विरोध किया

कोरस:- मन ही मन में विरोध किया

M:-उसके विरोध में मंत्री जनो ने किया एक षड्यंत्र

झूठा साबित हो ये ब्राह्मण किया ऐसा खड्यंत्र

कोरस:- किया ऐसा खड्यंत्र

M:-मंत्री के कहने पर राजा उन्हें बुलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-मंत्री जनो ने जनता में एक भ्रम सा फैला दिया

पांचवे दिन है पूरनमासी सबको बता दिया

कोरस:- सबको बता दिया

M:-ब्राह्मण बोले राजा से क्यों दास को याद किया

कब होगी पुरणमसी राजा ने पूछ लिया

कोरस:- राजा ने पूछ लिया

M:-पूर्णिमा होगी पांचवे दिन ब्राह्मण ने बतलाया

सोचे विचार न किया तनिक भी ये क्या बोल के आया

कोरस:- ये क्या बोल के आया

M:-पंचांग उठाकर ब्राह्मण ने जब घर में जाकर देखा

कैसे बदलेगा हे विधाता विधि का लेखा जोखा

कोरस:- विधि का लेखा जोखा

M:-बोल अमावस को पूर्णिमा वो घबराते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-मन ही मन में सोच रहे अब मेरा क्या होगा

क्रोधित होंगे भूपति मेरा कथन जो झूठा होगा

कोरस:- कथन जो झूठा होगा

M:-राजा के सम्मुख अब जाना संभव नहीं होगा

अपमानित अब होना पड़ेगा क्या से क्या होगा

कोरस:- क्या से क्या होगा

M:-कैसे लाज बचाऊं और किस को मैं करूँ अब याद

एक सहारा पूर्णागिरि माँ जो सुनती फ़रियाद

कोरस:- माँ जो सुनती फ़रियाद

M:-माता के मंदिर में जा बोला झोली को पसार

लाज हमारी आपके हाथ है करने लगा गुहार

कोरस:- करने लगा गुहार

M:-रोरोकर माता को अपना हाल सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूम में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-उधर विरोधियों के मन खुशियों के बादल छाये

झूठा होगा ज्योतिष सोच के मन ही मन मुस्काये

कोरस:- मन ही मन मुस्काये

M:-इधर ब्राह्मण विनती करता माता का धर ध्यान

लाज रखो हे पूर्णागिरि माँ मैं मूरख अनजान

कोरस:- मैं मूरख अनजान

M:-भक्त की लाज बचाने माता मंदिर में आयी

दर्शन पाकर ब्राह्मण के मुख पर है खुशियां छायी

कोरस:- मुख पर है खुशियां छायी

M:-आज से पांचवे दिन होगी पूर्णिमा की सुन्दर रात

आएगी न काली अमावस सच होगी तेरी बात

कोरस:- सच होगी तेरी बात

M:-माँ के मुख से सुन के वचन ज्योतिष हर्षाते हैं आनंद मनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-धीरे धीरे एक दो दिन और बीत गए दिन चार

जिसका सबको इंतज़ार था आ गया वो भी वार

कोरस:- आ गया वो भी वार

M:-उसी रात को पूर्ण चन्द्रमा गगन बीच में आया

देख विरोधी जनो का सर फिर तो जमकर चकराया

कोरस:- फिर तो जमकर चकराया

M:-रात अमावस वाली थी पर हुई पूर्णिमा रात

जान गए सब पूर्णागिरि माता की करामात

कोरस:- माता की करामात

M:-सभी विरोधी जनो ने की है माँ की जय जय कार

सात गाँव ब्रह्मण को राजा ने हैं दिये उपहार

कोरस:- राजा ने हैं दिये उपहार

M:-माँ की कृपा से ब्राह्मण तो आदर को पाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-ऐसे सैकड़ों चमत्कार माता के दिखलायें

आप सभी भक्तों को कह ऋषियों के वचन सुनाये

कोरस:- ऋषियों के वचन सुनाये

M:-चलो पूर्णागिरि माता के दर्शन करवाते हैं

पहले शारदा नदी में चलकर डुबकी लगाते हैं

कोरस:- चलकर डुबकी लगाते हैं

M:-टुन्यास राक्षसी के दर पर बकरों की बलि है देते

हनुमान चट्टी से आगे अखंड धुंआ बहते

कोरस:- अखंड धुंआ बहते

M:-अखंड धूने पर जाकर सब करते हैं मुंडन

झूठा मंदिर को जाकर सब करते हैं वंदन

कोरस:- सब करते हैं वंदन

M:-आगे कई स्थानों पर हम शीशा झुकाते है पावन कथा सुनाते हैं

नाभि रूप में माता विराजी ये बतलाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-सिध्द नाथ बाबा ने पाया माता से वरदान,

फिर है काली भैरों मन्दिर वनखण्डे स्थान

कोरस:- वनखण्डे स्थान

M:-भैरों चट्टी और ब्रह्मा ने यहां पर था यज्ञ किया,

महाभारत के समय पाण्डवों ने यहां व्रत था किया

कोरस:- पाण्डवों ने यहां व्रत था किया

M:-परशुराम का घाट वहा पंच मन्दिर शिव स्थान,

अखिल तारणी मन्दिर चूरण चावल क्षीर समान

कोरस:- चूरण चावल क्षीर समान

M:-और कई मन्दिर हैँ यहां पर करते भक्त नमन,

ऊँची चोटी पर मईया का ऊंचा है आसन

कोरस:- ऊंचा है आसन।

M:-चढ़के सीढ़ियाँ ऊँची चढ़ाई दर्शन पाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं।

नाभि रुप में मात् विराजी ये बतलाते हैं , हम कथा सुनाते हैं।

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

M:-टुन्यास के भवन में यज्ञ थे किये इन्द्र भगवान,

माता पार्वती शिव शम्भू ने किया यहाँ विश्राम

कोरस:- किया यहाँ विश्राम

M:-पावन भूमि पूर्णागिरी की कथा है अपरम्पार,

जो भी सुनेगा मां की गाथा हो जाए भव पार

कोरस:- हो जाए भव पार

M:-ऋषि मुनि और नर नारी सब यहां पे आते हैं,

सती अंश मां पूर्णागिरी को शीश नवाते हैं

कोरस:- शीश नवाते हैं।

M:-देवेश कुंदन ने माता की ये पावन कथा सुनाई,

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलाई

कोरस:- अपनी कलम चलाई

M:-माता को हम दोनों कोटिश् शीश झुकाते हैं, पावन गाथा गाते हैं

नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- माँ पूर्णागिरि महान करे भक्तों का कल्याण

करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Purnagiri Mata Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Purnagiri Mata Katha
Album Purnagiri Mata Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Purnagiri Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40