Close Menu
Subscribe :

Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha
Song

Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha • 2026 • 0:22:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों आज मैं आपको भगवान् श्री परशुराम जी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ भगवान्

परशुराम जी को श्री हरि विष्णु जी का छठा अवतार माना जाता है प्रिये भक्तों हम सब को यही

पता है की भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधि स्वभाव के थे किन्तु सत्य तो ये है की वो भगवान् शिव

के अनन्य भक्त थे और मैं तो ये कहता हूँ उनसे बड़ा माँ बाप का भक्त और उनसे बड़ा गुरु ना

तो कोई था और ना होगा तीनो त्रिभुवन में और भगवान् परशुराम आज भी शाश्वत हैं

M: -हम परशुराम भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते है

श्री विष्णु के छठवें जो अवतार कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

ऋषियों में हैं श्रेष्ठ ऋषि वो ये कहलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: - प्रिये भक्तों परशुराम सबसे अलग हैं वे ब्राह्मण हैं तपस्वी हैं किंतु उनके कर्म योद्धाओं जैसे हैं।

ऐसा सामंजस्य विरले ही मिलता है उनका जन्म भगवान् श्रीराम से पहले हुआ लेकिन वे भगवान्

राम के समय अर्थात् त्रेतायुग से लेकर बलराम के समय अर्थात् द्वापर तक पूरी आभा एवं प्रभाव

के साथ उपस्थित रहे । उनके तप तेज और तेवर का आभामंडल इतना प्रशस्त है ,कि दशावतार

की गणना में उन्हें साक्षात श्री हरि विष्णु का ‘आवेशावतार’ मानकर भगवान परशुराम कहकर

वंदना की गई है। ऋषि परम्परा में उनके समकक्ष न तो है और ना कोई हो सकता है परशुराम

केवल एक ही हैं। एको परशुराम द्वितीयो नास्ति

M: -सत्यवती ऋचीक की पत्नी भक्तों कहलाई

विश्वामित्र की बहन सुता ये गाधी की बतलाई

कोरस: -गाधी की बतलाई

M: -सत्यवती ऋचीक लाल जमदग्नि कहाते हैं

पत्नी रेणुका के गर्भ से पुत्र ये पाते हैं

कोरस: -पुत्र ये पाते हैं

M: -नारायण अवतार लिए भृगु कुल में आये हैं

माता पिता ने पुत्र को पाकर जश्न मनाये हैं

कोरस: -जश्न मनाये हैं

M: -वैशाख शुक्ल के तृतीया दिवस का था वो प्रथम प्रहर

प्रदोष काल के पुनर्वसु नक्षत्र का था वो प्रहर

कोरस: -नक्षत्र का था वो प्रहर

M: -अब आगे इनके जीवन की महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: - प्रिये भक्तों दादा परशुराम पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि

जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से

वैशाख शुक्ल के तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में

हुआ, प्रिये भक्तों भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के श्रेष्ठ जानकार थे। परशुराम केरल के मार्शल

आर्ट कलरी पायट्टु की उत्तरी शैली वदक्कन कलरी के संस्थापक आचार्य एवं आदि गुरु भी हैं

M: -वैसे तो कई जगहों पर हैं जन्मस्थान बताये

आगे हम बतलाते कहाँ से परशु को वो पाए

कोरस: -परशु को वो पाए

M: -दादा ऋचीक जमदग्नि ने शास्त्र पढ़ाये हैं

शिव जी और विश्वामित्र ने युद्ध सिखाये हैं

कोरस: -युद्ध सिखाये हैं

M: -योग वेद और निति में परशु फिर तो निपुण हुए

महर्षि विश्वामित्र ऋचीक के ये तो ऋणी हुए

कोरस: -ये तो ऋणी हुए

M: -ब्रह्मास्त्र और दिव्यास्त्र भी तप से पाए हैं

लाखों शिष्य त्रेता द्वापर तक ये बनाये हैं

कोरस: -द्वापर तक ये बनाये हैं

M: -भीम कर्ण और द्रोणाचार्य भी शिष्य कहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -प्रिये भक्तों दादा परशुराम के चार बड़े भाई थे। एक दिन जब माता रेणुका स्नान करने को गई

तब उन्होंने गंधर्व राज चित्ररथ को जल विहार करते देखा उसे देख माता की आशक्ति कुछ

काल के लिए उन पर हो गई उनका मन विचलित हो गया और जब वो घर लौटीं तो उनके हाव

भाव देखकर महर्षि जमदग्नि योग माया से यह बात जान गए फिर क्या होता है आइये कथा के

माध्यम से जानते हैं -

M: -मात पिता के पांचवे ये संतान कहाते हैं

चार बड़े थे भ्राता आप छोटे कहाये हैं

कोरस: -आप छोटे कहाये हैं

M: -एक समय माँ रेणुका स्नान करके आती हैं

गन्धर्व राज को देख के स्वयं को रोक ना पाती हैं

कोरस: -स्वयं को रोक ना पाती हैं

M: -जान विकार को जमदाग्नि फिर क्रोध में आये हैं

रुक्मवान सुषेण वासु विश्वासु भी आये हैं

कोरस: -विश्वासु भी आये हैं

M: -जमदग्नि ने रेणुका के वध का आदेश सुनाया

चारों पुत्रों ने मातृ हत्या का न कदम उठाया

कोरस: -हत्या का न कदम उठाया

M: -अपने ही पुत्रों को ऋषि फिर शाप दे जाते हैं शापित कर जाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -प्रिये भक्तों जब माता के सभी चार पुत्रों ने मातृ हत्या से इंकार कर दिया तो क्रोधित हो महृषि ने

अपने पुत्रों को विचार हीन होने का शाप दे दिया तभी वहां पर परशुराम जी आ जाते हैं पिता इन्हें

भी आदेश देते हैं और पिता की आज्ञा मानकर वो अपनी माता की फरसे से हत्या कर देते हैं

उनकी पितृ भक्ति देख उनके पिता उन्हें वरदान मांगने को कहते हैं श्री परशुराम जी ने वरदान में

अपनी माता का पुनः जीवन और भाइयों को क्षमादान मांग लिया-

M: -तभी वहां पर परशुराम जी फिर आ जाते हैं

पिता के कहने पर माता का शीश उड़ाते हैं

कोरस: -माता का शीश उड़ाते हैं

M: -देख काज वो परशु राम के ऋषिवर हुए प्रसन्न

जमदग्नि ने वर देने का बना लिया है मन

कोरस: -बना लिया है मन

M: -जीवित करने को माता का फिर मांग लिया वरदान

चारों भाई के शाप मिटा दें मुझे अजय वरदान

कोरस: -मुझे अजय वरदान

M: -फैली समाज में अवधारणा आज मिटाते हैं

क्षत्रिये विहीन हुई न धरती ये बतलाते हैं

कोरस: - ये बतलाते हैं

M: -हैहयवंशी राजा का इतिहास बताते हैं ,हम सत्य बताते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -प्रिये भक्तों राजा कार्त्तवीर्य सहस्रार्जुन था और हज़ार भुजाओं के बल से अजेय था। एक बार वह

शिकार खेलता हुआ वन में महर्षि जमदग्नि के आश्रम जा पहुंचा। महर्षि ने आश्रम में कपिला

नामक कामधेनु की सहायता से राजा का भव्य स्वागत किया चलते समय राजा ने महर्षि से वह

कामधेनु मांगी और इनकार करने पर उसे बलपूर्वक छीनकर ले गया। इससे बाद क्या होता है

आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -युद्ध के थे दो कारण जो हम आज बताते हैं

कामधेनु है पहला दूजा रेणुका बताते हैं

कोरस: -रेणुका बताते हैं

M: -परशुराम के समय बड़ा था हैहय का अत्याचार

करने सफाया दुष्टों का परशु हो गए तैयार

कोरस: -परशु हो गए तैयार

M: -हैहय वंशी राजा ऋषि मुनियों को सताता था

करता था अपमान यज्ञ विध्वंश करता था

कोरस: -विध्वंश करता था

M: -जमदग्नि के पास में राजा के सूत आये हैं

मार दिया परशु के पिता को गाय चुराए हैं

कोरस: -गाय चुराए हैं

M: -सती हुई पति संग रेणुका ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - श्री परशुराम भगवान्गु रुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -भगवान परशुराम परम गौ भक्त थे। हैहयवंशी सहस्रार्जुन के पुत्रों ने परशुराम की अनुपस्थिति में

उनके ध्यानस्थ पिता जमदग्नि की हत्या कर दी और माता रेणुका पति की चिता पर सती हो गईं।

इससे कुपित हो परशुराम ने उसके राज्य पर आक्रमण कर उसके पुत्रों का वध कर डाला , फिर

तो उन्होंने एक के बाद एक पूरे इक्कीस बार इस पृथ्वी से क्षत्रियों का विनाश कर डाला

M: -इस घटना से परशुराम जी क्रोधित बहुत हुए

हैहय वंश का नाश करूंगा तब संकल्प लिए

कोरस: - तब संकल्प लिए

M: -परशुराम ने फिर तो छत्तीस बार है युद्ध किया

हैहय वंश के वंशजों को है फिर से साफ़ किया

कोरस: -फिर से साफ़ किया

M: -तब से ही ये कुछ लोगों ने भ्र्म फैलाया है

छत्तीस बार धरा को क्षत्रि विहीन बनाया है

कोरस: -क्षत्रि विहीन बनाया है

M: -हैहयवंशी राज्य महिष्मति को बतलाया है

आज के युग में भक्तों जो महेश्वर कहलाया हैं

कोरस: -महेश्वर कहलाया हैं

M: -पुत्र धर्म का पालन करने ऋषिवर आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -प्रिये भक्तों भगवान् श्री परशुराम जी ने सभी भार्गवों को संगठित किया और युद्ध अभ्यास में

सबको निपुण करने के बाद महिष्मति को चारो ओर से घेर लिया उसके बाद फिर क्या होता है

आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -करके संगठन सरस्वती के तट पर आये हैं

भूतेश्वर शिव अगस्त्य मुनि का ध्यान लगाए हैं

कोरस: -ध्यान लगाए हैं

M: -इकतालीस आयुध और दिव्य रथ को पाए हैं

शिव के फरसे को भी अभिमंत्रित करवाए हैं

कोरस: -अभिमंत्रित करवाए हैं

M: -करके तैयारी महिष्मति नगरी को घेर लिए

क्रोध में आकर हैहयवंश का फिर तो नाश किये

कोरस: -फिर तो नाश किये

M: -सहस्र बाहु का वध करके नगरी को राख किया

पूरे देश में चौसंठ बार थी हैहय जीत लिया

कोरस: -हैहय जीत लिया

M: -चारों युग में परशुराम जी जाने जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -प्रिये भक्तों भगवान् परशुराम देवादिदेव महादेव के अनन्य भक्त थे और विडम्बना रही की

भगवान् शिव के भक्त भी उनकी तरह अड़ भंगी ही ठहरे जब श्री परशुराम जी एक बार भगवान्

शिव से मिलने कैलाश पहुंचे तो द्वार पर गणेश जी से मुलाकात होती है और फिर क्या होता

आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -सतयुग में शिव दर्शन को जब परशुराम जी आये

द्वार खड़े श्री गणपत जी को समझ नहीं वो पाए

कोरस: -समझ नहीं वो पाए

M: -फरसा प्रहार से श्री गणेश का दांत था काट दिया

एक दन्त शिव जी ने फिर गणपति को नाम दिया

कोरस: -गणपति को नाम दिया

M: -जनक और दशरथ का त्रेता में सम्मान किया

सीता स्वयंवर में राम जी का सम्मान किया

कोरस: -राम जी का सम्मान किया

M: -द्वापर युग में भी सभा बीच श्री कृष्णा का मान बढ़ाया

श्री कृष्ण को दिया सुदर्शन और सम्मान को पाया

कोरस: -और सम्मान को पाया

M: -भीष्म द्रोण और कर्ण को शस्त्र का ज्ञान दिलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

परशुराम भगवान् की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

वार्ता: -भगवान् श्री हरि विष्णु जी ने श्री परशुराम जी को चिरंजीवी होने का वरदान दिया और कहा की हे

परशुराम आप को कलयुग में जब पाप अपने चरम पर होगा तब मैं कल्कि अवतार ले कर

आऊँगा और फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -तप कारण श्री विष्णु ने है दिया इन्हें वरदान

चिरंजवी हो आप तो भगवन कहते वेद पुराण

कोरस: -कहते वेद पुराण

M: -श्री विष्णु अवतार को कल्कि ज्ञान सिखाएंगे

कलयुग में श्री कल्कि को तो राह दिखाएंगे

कोरस: -राह दिखाएंगे

M: -महेंद्र गिरी पर्वत पे आज भी तप वो करते हैं

वेद जो कहते हैं भक्तों हम वो ही सुनाते हैं

कोरस: -हम वो ही सुनाते हैं

M: -परशुराम जी चिरंजीवी है जाने जगत जहान

शिव आदेश का पालन करते परशुराम भगवान

कोरस: -परशुराम भगवान

M: -देवेश कुंदन भगवान् की महिमा गाते हैं कैलाश संगीत बनाते है

मुनेंद्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - श्री परशुराम भगवान् गुरुवर हो बड़े महान

हो आप जैसी संतान माँ बाप का रखे मान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha
Album Bhagwan Parshuram Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Parshuram Ji
Festival Parshuram Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40