Close Menu
Subscribe :

Kushmanda Mata Ki Katha
Song

Kushmanda Mata Ki Katha

Devesh Kundan • Kushmanda Mata Ki Katha • 2026 • 00:16:46 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Kushmanda Mata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्त जनो नवरात्रों के चौथे दिन माँ भगवती के कुष्मांडा स्वरूप की उपासना होती है तो आइये माँ कुष्मांडा की महिमा का श्रवण कर जीवन को धन्य बनाते हैं ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त मां कुष्मांडा की आराधना करता है ,उसका बुद्धि और विवेक बढ़ता है, साथ ही यह भी माना जाता है कि उसे माता से रोग मुक्त होने का आशीर्वाद भी मिलता है

M:-नवरात्रों के चौथे दिन की महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कैसे नाम पड़ा कुष्मांडा ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नवरात्रों के चौथे दिन की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 2 :- भक्तों माता कुष्मांडा का वर्णन वेद पुराणों में भी किया गया है , माता की पूजा अर्चना का की फल मिलता है उनकी महिमा क्या है ,माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। माँ की कृपा से आयु, यश, बल की वृद्धि होती है। माँ कूष्माण्डा सहज सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है

M:-ह्रदय अति कोमल है माँ का मनभावन है रूप

भक्तों की खातिर हो जाती भक्तों के अनुरूप

कोरस:- भक्तों के अनुरूप

M:-नवरात्रों का चौथा दिन है कुष्मांडा के नाम

पूजा करे जो कुष्मांडा की बनेगे उसके काम

कोरस:- बनेगे उसके काम

M:-वेद और उपनिषद में भी है माता का गुणगान

सबसे उत्तम सबसे पावन माँ कुष्मांडा नाम

कोरस:- पावन माँ कुष्मांडा नाम

M:-ध्यान लगा क़े कथा को सुनना कथा है हितकारी

कष्ट कलेश मुसीबत घर से मिट जाए सारी

कोरस:- मिट जाए सारी

M:-अनुपम दिव्य सलोना माँ का रूप दिखाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 3 :- प्रिये भक्तों त्रिदेवों ने जब सृष्टि निर्माण का विचार किया किन्तु उस समय चारों ओर अन्धकार फैला था चारों ओर सन्नाटा फैला था कोई ध्वनि या नाद नहीं था उन्होंने आदिशक्ति का आह्वान किया आदिशक्ति ने उनके अनुरोध को स्वीकार किया और उनकी हल्की सी मुस्कान से ही पूरे ब्रह्मांड में रोशनी फैल गई और इस प्रकार अंधकार समाप्त हो गया. माँ की मंद मंद मुस्कान से सृष्टि का निर्माण हो गया

M:-हलकी मंद हंसी से माँ ने ऐसा कर डाला

कुष्मांडा माता जी ने ब्रह्माण्ड बना डाला

कोरस:- ब्रह्माण्ड बना डाला

M:-इसीलिए कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया

तभी से माँ का नाम कुष्मांडा घोषित किया गया

कोरस:- घोषित किया गया

M:-सृष्टि नहीं थी अन्धकार था चारों तरफ छाया

कुष्मांडा माँ ने है फिर तो प्रकाश फैलाया

कोरस:- प्रकाश फैलाया

M:-अपने हाथों से माँ ने ब्रह्माण्ड की रचना की

कुष्मांडा माता ने तो ये पहली रचना की

कोरस:- माँ ने ये पहली रचना की

M:-इसके आगे की भक्तों हम कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 4 :- जय माता दी प्रिये भक्तों माता क़े किसी भी रूप का वर्णन करना मनुष्य क़े वश की बात नहीं फिर भी हम इस कथा क़े माध्यम से माँ क़े रूप का वर्णन करने जा रहे हैं, माता कूष्माण्डा की आठ भुजाएँ हैं, इसीलिए उन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला धारण हैं। उनकी सवारी सिंह है, जो अपने भक्तों को अभय का वरदान देती हैं

M:-इसीलिए तो माँ का पड़ा था आदि स्वरूपा नाम

आदि शक्ति माँ आदि भवानी कुष्मांडा का नाम

कोरस:- कुष्मांडा का नाम

M:-अष्ट भुजाओं वाली ये माता रहती सिंह सवार

अमृत कलश गदा चक्र माला हाथों क़े श्रृंगार

कोरस:- हाथों क़े श्रृंगार

M:-सभी सिद्धियां और निधियों पर है माँ का ही अधिकार

दिव्या शक्तियां ब्रह्म लोक की माँ को रही सवार

कोरस:- माँ को रही सवार

M:-कुम्हड़े की बलि प्रिये है माँ को कहते हैं जिसे कुष्मांड

कुष्मांड माता से प्रकाशित है ये सारा ब्रह्माण्ड

कोरस:- ये सारा ब्रह्माण्ड

M:-हाथ जोड़ माँ कुष्मांडा की महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 5 :- प्रिये भक्तों देवी कूष्माण्डा का निवास सूर्य के अंदर के लोक में है। सूर्य क़े तेज में स्थापित केवल माँ भगवती ही हो सकती हैं ,इसलिए मां का स्वरूप सूर्य के समान दैदिप्यमान है माँ कुष्मांडा ही सूर्य को तेज और दिशा प्रदान करती है सत्य तो ये है माँ ही सृष्टि का मूल हैं , देवी कूष्माण्डा संपूर्ण सृष्टि की अधिष्ठात्री जगत जननी है

M:-सूर्य मंडल क़े सूर्य लोक में रहने की क्षमता है

शक्ति स्वरूपा क़े अंदर हर समता विषमता है

कोरस:- हर समता विषमता है

M:-तेज सूर्य का दमक रहा है माँ क़े मुखड़े पर

शौर्य मंडल की आभा चमके माता क़े मुखड़े पर

कोरस:- माता क़े मुखड़े पर

M:-दसो दिशाएं आलोकित हैं माँ क़े ही तेज से

सारा ब्रह्माण्ड प्रकाशित है माता के तेज से

कोरस:- माता के तेज से

M:-उतना ही कम होगा इनका जितना करूँ बखान

कोई नहीं है दूजा माँ के जैसे कोई बलवान

कोरस:- जैसे कोई बलवान

M:-माँ से ही ब्रह्माण्ड की है पहचान बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 6 :- प्रिये भक्तों अम्बे माँ के कुष्मांडा स्वरुप की पूजा करने से भक्तों के जीवन में कैसे खुशियों का वास होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-नवरात्रों के चौथे दिन जो पूजा करे इनकी

धन वैभव सब मिलता है हो इच्छा पूरी मन की

कोरस:- हो इच्छा पूरी मन की

M:-रोग शोक का नाश हो जाता बढे आयु यश बल

पूजा करे जो श्रद्धा भाव से हो कर के निश्छल

कोरस:- हो कर के निश्छल

M:-थोड़ी सी ही सेवा भाव से माँ होती प्रसन्न

द्रव्य और धन धन्य से उसका भर देती जीवन

कोरस:- उसका भर देती जीवन

M:-रहे आरोग्य हमेशा ही उस सेवक का परिवार

माँ के सेवक का रहता है खुशियों पर अधिकार

कोरस:- खुशियों पर अधिकार

M:-संशय नहीं है जरा भी इसमें सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 7 :- प्रिये माता के भक्तों विधि-विधान से जो भी माँ के भक्ति-मार्ग पर चलते हैं भक्त को उनकी कृपा काअनुभव होने लगता है। यह दुःख स्वरूप संसार उसके लिए अत्यंत सुखद और सुगम बन जाता है। माँ की साधना के कारण सहज भाव से भवसागर पर कर जाता है

M:-जिसके सर पे हाथ है माँ का वो है बड़ा बलवान

जहाँ भी जाता है पाता वो उत्तम ही स्थान

कोरस:- वो उत्तम ही स्थान

M:-कुष्मांडा माता की जिन पर कृपा हो जाती है

उसके घर में ख़ुशी की हर पल वर्षा होती है

कोरस:- हर पल वर्षा होती है

M:-रक्षा करती है स्वयं भक्त की माता जी हर पल

रखती लाज हमेशा भक्त की देती उत्तम फल

कोरस:- देती उत्तम फल

M:-नवरात्रों के चौथे रोज जो करता इनका ध्यान

उसको समझती हैं ये माता अपनी ही संतान

कोरस:- अपनी ही संतान

M:-यही है माँ कुषमांडा की पहचान बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कुष्मांडा माता की भक्तों महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

वार्ता 8 :- प्रिये भक्तों माता की कृपा सदैव अपने भक्तों पर रहती है जो भी सच्चे मन से माँ भगवती का ध्यान करता है माँ उन पर हर पल कृपा दृष्टि रखती है , हम सब को माँ के चरणों में अपना ध्यान रखना चाहिए,

M:-हाथ जोड़ के सारे बोलो कुष्मांडा की जय

जहाँ भी जाओगे पाओगे अपनी वही विजय

कोरस:- अपनी वही विजय

M:-रक्षा करेंगी कुष्मांडा माँ रहेगी हर पल साथ

झूठ नहीं है उसमें तनिक भी है ये सच्ची बात

कोरस:- है ये सच्ची बात

M:-कुष्मांडा माता को जिसने मन में बसाया है

जग में ऊँची पदवी ऊँचा नाम ही पाया है

कोरस:- ऊँचा नाम कमाया है

M:-सरल स्वभाव है कुष्मांडा का सरल ही मिलती है

करती क्षमा है मात भवानी न गिनती गलती है

कोरस:- न गलती गिनती है

M:-रखो हाथ देवेश के सिर पर शीश झुकाते हैं कैलाश संगीत बनाते हैं

कुष्मांडा माता की आपको हम कथा सुनाते हैं महिमा गाते हैं

कोरस:- करे सृष्टि का कल्याण माँ कुष्मांडा है महान

भक्तों के बनाये काम करती माँ जगत कल्याण

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Kushmanda Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Kushmanda Mata Ki Katha
Album Kushmanda Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Chandraghanta Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40