Close Menu
Subscribe :

Aalha Pahalgam Ka Badla
Song

Aalha Pahalgam Ka Badla

Sanjo Baghel • Aalha Pahalgam Ka Badla • 2026 • 0:11:50 • Bundeli
Artist (Click to view all assets)
Sanjo Baghel

Lyrics

Aalha Pahalgam Ka Badla • Sanjo Baghel

चलत विमान कोलाहल होई जय रघुवीर कहत सब कोई

पहलगाम हमले का बदला, घर में घुसकर लिया बताएं

ऑपरेशन सिंदूर चलाया पाकिस्तान गया थर्राए

पाकिस्तान और पीओके में कई मिसाइलें दागी जाएं

आधी रात के बाद शुरू हुई बड़ी कार्यवाही कहलाए

एयर स्ट्राइक करी सेना ने दुश्मन तिडी बिड़ी हो जाए

भारत देश के जाबाजों नेअपना जलवा दिया दिखाएं

दुश्मन को खदेड़कर मारा मिट्टी में है दिया मिलाएं

गर्व हमें अपनी सेना पर, दिया विश्व में मान बढ़ाएं

जहां पर रहे है गढ़ दुश्मन के, वहां पर राख का ढेर दिखाएं

15 दिन के अंदर बदला, पहलगाम का लिया बताएं

सन 1971 से अब, यह पहला मौका कहलाए

पाकिस्तान में घुसकर मारा दुश्मन की अब खैर है नाए

1:00 बजे का समय रहा जब थी बुधवार की रात बताएं

नौ ठिकानों को आतंकियों के नक्शे पर से दिया मिटाएं

भारतीय शेरों को छेड़ा है गद्दारों की खैर है नाए

आतंकियों के मुख्यालय पर देखो गर्दा उड़ता जाए

बहावलपुर और मुरीदके में रख के ढेर रहे हैं दिखाएं

घुसकर मारा है कोटली में गजब सुटारा दिया बताएं

जैश और लशकर के ठिकाने जहां पर रहे हैं हाल सुनाएं

आधी रात में चली मिसाइल चारों तरफ बस धुआं दिखाएं

मरकज और सियालकोट में जलवा अपने शेर दिखाएं

यह है आज के युग का भारत छेड़ोगे तो छोड़त नायेँ

बहावलपुर जो पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर आएं

जितने ठिकाने रहे वहां पर तहस-नहस कर दिए बताएं

गुलपुर में भी घुसकर मारा बिलाल कैंप तबाह हो जाए

सवाई कैंप का हुआ सफाया दुश्मन अब नहीं बक्शे जायें

जहां पर कैंप था बरनाला का वहां रहा मैदान दिखाएं

गीदड़ भभकी देते थे जो आज रहे हैं नजर ना आएं

कैद रहे जो अपने बिलों में सबको लाइन में दिया लगाए

भारत की सेना की चक्की बड़ी बारीक पीसती जाए

चाहे कहीं छुपा हो दुश्मन कोई भारत से बच ना पाएं

मसूर अजहर बड़ा आतंकी रहा जैश का चीफ बताएं

मास्टर माइंड था कई हमलों का, उसका परिवार मिट जाए

पूरा परिवार अजहर का, इस हमले में मारा जाए

मिट्टी में परिवार मिल गया, अजहर सिर धुन धुन पछताए

जैसी करनी वैसी भरनी, किया है जो उसका फल पाए

सीमा पार से अब आतंकी कोई भी हरकत न कर पाए

भारत की सेना के आगे दुश्मन कुछ कर नाए

पहलगाम हमले का बदला सेना ने है लिया चुकाएं

ऑपरेशन सिंदूर चलाया दई है हाहाकार मचाएं

पाकिस्तान के सैनिक हो या चाहे सेना अध्यक्ष कहांए

सुरखी उड़ गई है चेहरे की हाल रहा कुछ कहा न जाएं

पाकिस्तान की सेना देखो अफरा तफ़री मची बताएं

भागम भाग मची है देखो नानी दई है याद दिलाएं

गढ़ आतंक का पाकिस्तान है यह काहू से छिपा है नाए

चुन चुन कर मारा सेना ने जीत की ध्वजा रही लहराए

भारत माता के मतवाले जरा किसी से डरते नाए

एक तरफ सेना का जलवा सारा विश्व देखता जाए

वहीं दूसरी तरफ देश में जश्न रहे सब लोग मनाए

धन्यवाद है मोदी जी को सेना का आभार जताए

तीनों सेनाओं के प्रमुख भी हर घटना पर नजर बनाए

जल थल सेना वायु सेना अपना जौहर रही दिखाएं

अपनी कमर कसी सेना ने सीमा पर तैनात हो जाए

एक के बदले 10-10 मारे अपने इरादे दिए बताये

चुन चुन हम सबको मारेंगे सेना ने मन लिया बनाएं.

शौर्य का परिचय दिया सेना ने, विश्व पटल पर मान बढ़ाए

शत शत नमन है उन वीरों को, जो सीमा पर डटे दिखाएं

भारत मां के श्री चरणों में,तन मन सब अर्पण कर जाएं

देश भरे में बजी बधाई,खुशियां सारे लोग मनाए

कहीं पर ढोल नगाड़े बज रहे, आतिशबाजी होती जाए

देश के कोने-कोने में अब,लहर खुशी की गई है छाएं

ऐसी मार पड़ी दुश्मन को,दुश्मन कभी भूल ना पाएं

यदि जो हरकत करे दोबारा, देंगे नामोनिशान मिटाएं

मारे गए जो पहलगाम में,उन को मिला सुकून बताएं

सबके परिजनों का कहना, पाकिस्तान को छोड़ो नाए

ऐसा हाल करो दुश्मन का, दोबारा नहीं नजर उठाएं

आतंक का इस दुनिया पर से, देना नाम निशान मिटाएं

पाकिस्तान आतंक का अड्डा,चाल कोई भी चल ना पाए

कुचल देओ आस्तीनो के फन, जहां भी सिर आतंक उठाए

मोदी जी और अमित शाह जी, सबको बधाई देते जाएं.

राजनाथ सिंह जी का कहना, कोई भी दुश्मन बच न पाए.

इतिहास रच दिया है सेना ने, सभी बधाई देते जाएं

एक ओर सेना ने मारा,एक बात हम और बताएं

चिनाब नदी का पानी देखो,जब छोड़ा भारत ने आए

खस्ता हाल हुआ पाकिस्तान का पानी पानी रहा दिखाएं

भूल के भी पंगा मत लेना,दोबारा छोड़ेंगे नाए

यदि दोबारा कभी छेड़ा तो,फिर अंजाम बुरा हो जाए

फिर भारत की ओर कभी भी, दुश्मन नजर उठा ना पाएं

लिख दिया है विकास ने आल्हा संजो बघेल रही है सुनाए

संजो बघेल रही है सुनाए संजो बघेल रही है सुनाए

लेखक :- विकास सिंह

Official Music Video

Aalha Pahalgam Ka Badla

Open in YouTube

Credits

Song Title Aalha Pahalgam Ka Badla
Album Aalha Pahalgam Ka Badla
Main Vocalist / Singer Sanjo Baghel
Music Composer Parshuram Patel
Lyricist / Writer Vikas Singh
Genre Bundeli
Mood / Devotion Love Affair
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40