Close Menu
Subscribe :

Hum Sabri Gulam Hai
Song

Hum Sabri Gulam Hai

Gufran Ali (Gufran Sabri) • Hum Sabri Gulam Hai • 2026 • 0:11:57 • Islamic
Artist (Click to view all assets)
Gufran Ali (Gufran Sabri)

Lyrics

Hum Sabri Gulam Hai • Gufran Ali (Gufran Sabri)

निस्बत का फ़ैज़ देखिये जीशान हो गये पूरे हमारे दिल के भी अरमान हो गये

अब दुश्मनो का खौफ नहीं ऐश कादरी साबिर पिया हमारे निगहबान हो गये

कलियर में पंजतन के चमन की बहार है साबिर अलाउद्दीन पे ये जाँ निसार है

हम साबरी ग़ुलाम है साबिर से प्यार है साबिर पिया के दर की गदाई जो मिल गई

गमगीन ज़िंदगी थी ख़ुशी में बदल गई बेशक उन्हीं के फ़ैज़ का अदना कमाल है

उजड़े हुए चमन में कली फिर से खिल गई

हम साबरी गुलाम है साबिर से प्यार है जबसे निगाह डाली है अल्लाह की कसम

दुनिया में हम भी हो गये हर सिम्त मोहतरम दुश्मन की दुश्मनी से नहीं फर्क कुछ पड़ा

रखते गये हर मोड़ पे साबिर पिया भरम हम साबरी गुलाम है साबिर से प्यार है

दर पर रसूले पाक की तनवीर मिल गई हम सबको अपने ख्वाबों की ताबीर मिल गई

साबिर पिया का फ़ैज़ो करम जबसे हो गया सारे जहाँ मै इज़्ज़ातो तोकिर मिल गई

हम साबरी गुलाम हैं साबिर से प्यार है

बेहद करामते भी दिखाई है आपने बातें फ़ना बका कि बताई है आपने

हैरत जदा है लोग ये सुन करके आज भी अपनी जनाज़ा खुद ही पढाई है आपने

हम साबरी गुलाम हैं साबिर से प्यार है

लंगर मे सबको खाना खिलाते ही रह गये हर गम ख़ुशी से आप उठाते ही रह गये

भूखे ही आप रह गये बारह बरस तलक मामू का आप वादा निभाते ही रह गये

हम साबरी ग़ुलाम हैं साबिर से प्यार है

साबिर पिया कि जात बड़ी बेमिसाल है उनके करम से दूर हर रंजो मलाल है

जिसने जहाँ पुकारा मदद मिल गई उसे हर मोड़ पर गुलामों का उनको खयाल है

हम साबरी ग़ुलाम हैं साबीर से प्यार है

दोलत जिसे मिली उसे दोलत पे नाज़ है शोहरत जिसे मिली उसे शोहरत पे नाज़ है

किसको है किसपे नाज़ हमें कुछ गरज़ नहीं हमको तो अपने साबिर कि निस्बत पे नाज़ है

हम साबरी ग़ुलाम हैं साबिर से प्यार है

सबकी नज़र में हम भी जीशान हो गये पूरे हमारे कल्ब के अरमान हो गये

हमको मोखालिफ़ीन का अब डर नहीं रहा साबिर पिया हमारे निगहबान हो गये

हम साबरी गुलाम हैं साबिर से प्यार है

साबिर अलाउद्दीन का रोज़ा हसीन है चमचम चमक रहा है अजब दिल नशीन है

हर शख्श कह रहा है यही ऐश कादरी मंज़र है खुशगवार बड़ा बेहतरीन है

हम साबरी गुलाम हैं साबिर से प्यार है

लेखक :- मोहम्मद शरीफ

Official Music Video

Hum Sabri Gulam Hai

Open in YouTube

Credits

Song Title Hum Sabri Gulam Hai
Album Hum Sabri Gulam Hai
Main Vocalist / Singer Gufran Ali (Gufran Sabri)
Music Composer Bharat Kumar (Bharat Kumar Parihar), Mushrrat Ali
Lyricist / Writer Mohammad Sharif (S Kadri)
Genre Islamic
Mood / Devotion Sabir Pak
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40