Close Menu
Subscribe :

Maa Nanda Devi Ki Katha
Song

Maa Nanda Devi Ki Katha

Devesh Kundan • Maa Nanda Devi Ki Katha • 2026 • 00:12:54 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Maa Nanda Devi Ki Katha • Devesh Kundan

M: -माँ नंदा देवी की हम आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

माँ पार्वती के अद्भुत रूप की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कौन है माता नंदा देवी हम ये समझते है पावन कथा सुनाते है

पर्वत राज हिमालय पुत्र की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों प्रेम से बोलिए नंदा देवी माता की जय, हिंदू आज मैं आपको उत्तराखंड स्थित

जगत जननी मां भवानी के एक अनुपम रूप महानंदा भवानी की कथा सुनाने जा रहा

हूं, जो की परम आनंद में और समस्त दुखो का निवारण करने वाली है तो आइये इस

कथा का श्रवण करते हैं-

M: -उत्तराखंड की पावन भूमि पावन है मां का धाम

मोक्षदाययनी ज्ञान दायिनी मां नंदा है इनका नाम

करने जग उत्थान माँ तो हर रूप में आती हैं

कभी कल्याणी कभी भवानी बनके आती है

उत्तराखंड के जिला चमोली में है इनका धाम

माँ नंदा देवी आदि भवानी का है दूसरा नाम

माँ नंदा देवी सिद्ध पीठ कुरूड है मूल स्थान

अपने परिजन संग विराजे मां का है ये धाम

भक्त यहां पर राजजात उत्सव को मानते हैं

पर्वतराज हिमालय पुत्री की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों माता नंदा देवी मूलतः माता पार्वती ही हैं जो कि स्वयं पर्वत राज हिमालय की

पुत्री एवं देवाधिदेव महादेवी की अर्धांगिनी के स्वरूप में समस्त सृष्टि का संचालन

करती हैं, भक्तों मां नंदा देवी की पूजा उत्तराखंड की पावन भूमि में की जाती है इस

मंदिर में विशाल कलाश यात्रा मनाई जाती है और उस दिन बहुत बड़ा उत्सव मनाया

जाता है जो कि राजजात के नाम से प्रसिद्ध है इस मंदिर में दो डोलियों में बैठकर मां

नंदा भवानी अपने मायके से ससुराल जाती हैं और उनके छोटे भाई लाडू देवता और

भूमयाल भूमि के क्षेत्रपाल अलग-अलग रथों पर सवार होकर अपनी बहन के साथ

चलते हैं आइये इस कथा का आनंद लेते है-

M: -इस उत्सव में दो डोलियां सज कर जाती हैं

इस डोली में बैठके मा ससुराल को आती है

छोटे भाई लाटू देवता भूमयाल भूमि क्षेत्रपाल

अपने रथो में बैठके जाते बहन के यह ससुराल

राजराजेश्वरी के और कई है नाम

कई कुलों की कुलदेवी से है उनकी पहचान

भद्रेश्वर पर्वत पे भगत पूजा करने जाते हैं

मध्यकाल से होती उत्सव ऐसा बतला हैं

मां की महिमा अगम अपार है यह बतलाते हैं

पर्वतराज हिमालय पुत्री की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों नंदा देवी राजराजेश्वरी कई नाम से संपूर्ण ब्रह्मांड में पूजी जाते हैं, भक्तों नंदा

देवी राजराजेश्वरी की रात नाग कतयोरी आदि अनेक जातियों की मुख्य देवी यह

कुलदेवी के रूप में इनकी पूजा की जाती है आज से लगभग 1000 वर्ष पूर्व कीरत

जाति के लोग भद्रेश्वर पर्वत की तलहटी में मां नंदा देवी की पूजा किया करते थे जो

आज तक जारी है -

M: -बुधाण दसौली की डोली यहां सालों भर है रहती

बुधन की डोरी भाद्रपद में देवराल को जाती हैं

जाकर डोली मंदिर में स्थापित हो जाती हैं

मकर संक्रांति में क़ुरूड मंदिर फिर वापस आती हैं

12 सालों में होती है एक बार यात्रा

राजजात से शुरू होती है मां की कलश यात्रा

कई गांवों और कई कस्बों से आती है डोली

राजजात में होती शामिल भक्तों की टोली

मां की डोली उठाकर भक्त तो झूम ही जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

पर्वतराज हिमालय पुत्री की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों यहां पर माता की डोली की एक परंपरा चली आ रही है दसौली क्षेत्र की डोली

कुरूड अल्मोड़ा, कटारमल, नैनीताल तथा कुमाऊं गढ़वाल के अन्य गांव से निकलने

वाली डोलियां छतोलिया नंद केसरी से आकर राजजात का हिस्सा बनती है भक्तों

आपको एक और बात बताता हूं, नंदा नगर करण प्रयाग चमोली बुधाण ब्लॉक की

डोली यहां पर सालों भर विराजमान रहती है, वहीं दूसरी और बुधान की डोली

भाद्रपद में नंदा देवी राजजात के बाद पराली स्थित देवराड मंदिर में स्थापित हो जाती

हैं और मकर संक्रांति में कुरूड मंदिर फिर वापस आती हैं बोलिये नंदा देवी माता की

जय -

M: -सातवीं सदी में मंदिर का निर्माण बताते हैं

सोनपाल राजा इसका जीर्णोद्धार कराते हैं

1210 में सोनपाल ने मंदिर को बनवाया

अजय पाल ने 1432 को सोने का छत्र चढ़ाया

कुमाऊं और गढ़वाल की भक्तों है कुल देवी माता

दोनों मंडल मंदिर जाकर अपना शीश झुकाता

मंदिर जाकर दोनों मंडल लेते हैं आशीर्वाद

कृपा करो हे मात भवानी रखना हमारी लाज

मां का मंदिर चमक रहा हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

पर्वतराज हिमालय पुत्री की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तों अब हम आपको इस मंदिर का इतिहास बताते हैं वर्तमान सिद्ध पीठ कुरूड

मंदिर का निर्माण सातवीं सदी में हुआ था फिर 1210 में गढ़वाल शासक सोनपाल ने

इस मंदिर का जीर्णोधार करावाया भक्तों उसके कई वर्षों के बाद गढ़वाल नरेश

अजय पाल ने अपनी कुलदेवी देवी इष्ट भवानी नंदा भगवती के मंदिर में सोने का छात्र

1432 ईस्वी में चढ़ाया था तो उत्तराखंड की पावन भूमि में लोगों का नंदा देवी से क्या

रिश्ता है, आप इस बात से समझ सकते हैं की संपूर्ण उत्तराखंड में मां नंदा देवी की

पूजा कुलदेवी के रूप में की जाती है और उनके नाम पर अनेक पर्वत श्रृंखलाएं हैं

जैसे नंदा देवी, नंदा देवी कोट, नंदा भंणार, नंद घुंघट, नव घुंघटी, नदाकिनी, नंदप्रयाग

और अनेक पर्वत चोटियां -

M: -मां नंदा देवी के नाम से लगता मेला बहुत ही भारी

उत्तराखंड की जनता को मां लगती बहुत ही प्यारी

उत्तराखंड में मा नंदा को मिला विशेष हि मांन

पर्वतराज हिमालय की है मा नंदा संतान

अल्मोड़ा नैनीताल कोर्ट मान्य भवाली बागेश्वर

रानीखेत चंपावत गढ़वाल में पूजे नारी नर

ऐसी अनुपम छवि हृदय में घर कर जाते हैं

मां की ममता देख भगत फिर तो खो जाते हैं

मां नंदा देवी की ऐसी कृपा हम सबको बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

पर्वतराज हिमालय पुत्री की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Maa Nanda Devi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Nanda Devi Ki Katha
Album Maa Nanda Devi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Nanda Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40