Close Menu
Subscribe :

Hanuman Bheem Ki Katha
Song

Hanuman Bheem Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Hanuman Bheem Ki Katha • 2026 • 0:13:11 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Hanuman Bheem Ki Katha • Rinky Vishwakarma

F:-पवन पुत्र हनुमान की अनुपम कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

१

F:-द्वापर युग की कथा सुनाऊँ सुनो लगाके ध्यान

जीवन में कभी धन और बल का ना करना अभिमान

कोरस:- ना करना अभिमान

F:-धन और बल ना रहे हमेसा यथा सत्य है बात

रहते नहीं सदा एक जैसे किसी के भी हालात

कोरस:- किसी के भी हालात

F:-महाभारत से विजयी हो कर पांडव हुए महान

जिसको देखो उसी के सर पे चढ़ बैठा अभिमान

कोरस:- सर पे चढ़ बैठा अभिमान

F:-महाभारत पश्चात का एक प्रसंगदिखाती हूँ

बलि भीम के घमंड का तुमको रंग दिखाती हूँ

कोरस:- तुमको रंग दिखाती हूँ

F:-सुनो ध्यान से अब आगे मै कथा बढ़ाती हूँ कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

२

F:-भीम को था अभिमान की मैंने युद्ध जिताया है

मेरी गदा ने कौरव कुल का नाश कराया है

कोरस:-कुल का नाश कराया

F:-तीनो लोको में मुझ जैसा बलशाली होगा कौन

जो भी सुनतीभीम की बाते हो जातीवो मौन

कोरस:-बाते हो जातीवो मौन

F:-लेने चला फूल पूजा के भीम बलि वन में

चला वो जैसे गज मदमातीपुलकित सा मन में

कोरस:- पुलकित सा मन में

F:-हनुमान ने सोचा अभी ये बालक है नादान

इसके सिर से कैसे उतरे चढ़ा है जो अभिमान

कोरस:- चढ़ा है जो अभिमान

F:-क्या करते है हनुमान जी वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

३

F:-वृद्ध रूप धारण करते है पवन पुत्र हनुमान

होठो पे थी मधुर मनोहर मंद मंद मुस्कान

कोरस:-मनोहर मंद मंद मुस्कान

F:-डाल के लम्बी पूंछ राह में हनुमंत बैठ गए

आते देख भीम को हनुमंत वही पे लेट गए

कोरस:-हनुमंत वही पे लेट गए

F:-भीम बलि जब वानर को राह पड़े पाया

पल भर में उसकी आँखों में क्रोध उतर आया

कोरस:-आँखों में क्रोध उतर आया

F:-गरज का बोला भीम ओ वानर पूंछ हटा पथ से

मुझे बतीतू बीच राह में सोया है कब से

कोरस:-राह में सोया है कब से

F:-कहते है बजरंग बलि जी वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

४

F:-बूढ़ा मै हो चुका हूँ भाई बदन हुआ कमजोर

लेने फूल सुनो मेरे भाई तुम जाओ कही और

कोरस:-भाई तुम जाओ कही और

F:-पूंछ हटाने तक मुझ में नहीं बची है जान

घूम के थोड़ा चले जाओ तुम ना करो मुझे परेशान

कोरस:-ना करो मुझे परेशान

F:-गरज के बोला भीम बलि वो अभी बतातीहूँ

पूंछ पकड़ में अभी मै तेरी तुझे घुमात हूँ

कोरस:-मै तेरी तुझे घुमात हूँ

F:-बोले बूढ़े हनुमान जी तुम हो बड़े बलवान

पूंछ हमारी कर दो किनारे मानूंगा एहसान

कोरस:-मानूंगा एहसान

F:-होती है अब आगे क्या मै वो दिखलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

५

F:-पवन पुत्र की पूंछ उठाने झुका भीम बलवान

पूंछ ना हिली धरा हिल गई हुआ भीम हैरान

कोरस:-हुआ भीम हैरान

F:-जोर लगा के हार गया वो मगर हिली ना पूंछ

मान गया अभिमान भी गया नीची हो गई मूंछ

कोरस:-नीची हो गई मूंछ

F:-बोले हंस के भीम बलि से पवन पुत्र हनुमान

क्या हुआ भाई हाफ रहे क्यों तुम हो बड़े बलवान

कोरस:-तुम हो बड़े बलवान

F:-मै हूँ बूढ़ा हिल नहीं सकतीमै हूँ बड़ा लाचार

पूंछ यदि ना हिले लांघ के हो जाओ उस पार

कोरस:-लांघ के हो जाओ उस पार

F:-हाथ जोड़ फिर बोले क्या भीम क्या वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

६

F:-साधारण से वानर हमको लगते नहीं है आप

क्षमा मांगतीहूँ मै आपसे जोड़ के दोनों हाथ

कोरस:-जोड़ के दोनों हाथ

F:-कौन हो प्रभु तुम हमें बतीदो दूर करो संदेह

स्वांग रचा है वृद्ध का लेकिन वृद्ध नहीं है देह

कोरस:-लेकिन वृद्ध नहीं है देह

F:-विनय करूँ मै सत्य बतीदो प्रभु आप है कौन

संशय में ना छोड़ो हमको तोड़ो अपना मौन

कोरस:-तोड़ो अपना मौन

F:-बोले हनुमत मंद स्वरों में बोलो जय श्री राम

प्रभु चरणों का सेवक हूँ मै हनुमान मेरा नाम

कोरस:-हनुमान मेरा नाम

F:-नाम जान के भीम ने फिर क्या किया बताती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस:-जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

७

F:-हाथ जोड़ करे चरण वन्दना भीम बलि बलवान

चूर हो गया दो ही घड़ी में जिसका हर अभिमान

कोरस:-जिसका हर अभिमान

F: - क्षमा करो हे महाबली जी जान मुझे नादान

अनजाने में मुझ से हुआ है आपका जो अपमान

कोरस: -आपका जो अपमान

F: -विजय के मद में हो के चूर मै बन बैठा अज्ञान

कर दो क्षमा भूल सब मेरी ज्ञान वान दया वान

कोरस: -ज्ञान वान दया वान

F: -हनुमान फिर भीम बलि को गले लगाते है

सरल सुलभ जीवन का भीम को पाठ पढ़ाते है

कोरस: -भीम को पाठ पढ़ाते है

F: -कृपा करो सुखदेव पे बाबा शीश झुकाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

भीम बलि बलवान का मै अभिमान दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ

कोरस: -जय पवन पुत्र हनुमान जय महावीर हनुमान

जय जय जय कृपा निधान जय पवन पुत्र हनुमान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Hanuman Bheem Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Hanuman Bheem Ki Katha
Album Hanuman Bheem Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Hanuman Ji
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40