Close Menu
Subscribe :

Sita Amritwani
Song

Sita Amritwani

Rinky Vishwakarma • Sita Amritwani • 2026 • 0:20:24 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Sita Amritwani • Rinky Vishwakarma

F:-दस कंधर लंकापति था शिव जी का भक्त

लेकिन कर में लेता था वो ब्राह्मणो का रक्त

एक गागर में रक्त वो संजो के रखता था

ऐसा घृणित कार्य कर प्रसन्न रहता था

भर गयी रक्त से जब गगरी ज्योतिष बोल उठे

जहाँ रहेगी ये गगरी प्रलय वहां न रुके

सुनके रावण गगरी ले आया जनकपुर धाम

गागर धरती में गाढ़ी पूर्ण किया ये काम

कोरस:- सुनो लगा के ध्यान जानकी कथा महान

F:- राजा जनक के राज्य में फिर तो पड़ा अकाल

पशु पक्षी मानव सभी होने लगे बेहाल

बुलाके अपने ज्योतिष को बोले जनक राजन

क्यों आयी ये आपदा क्या इसका कारण

ज्योतिष बोले स्वर्ण हल खेत में यदि चले

तो राजन ये आपदा पल भर ही में टले

खेत जोतने पर उन्हें गागर एक मिली

जिस गगरी में सुन्दर एक फूल सी बच्ची थी

कोरस:- सुनो लगा के ध्यान जानकी कथा महान

F:- फिर तो उसको नाम मिला जनक लली सीता

अब आगे का हाल भी सुनिए ध्यान लगा

चंद्र मुखी ये जनक लली सीता थी गुणवान

बड़ी ही शक्ति शाली थी बड़ी बुद्धिमान

कमरे में था शिव धनुष उसको लेती उठा

धनुष उठाकर के निशदिन झाड़ू देती लगा

समय जो बीता और सिया जब किशोरी हुई

राजा जनक फिर उसके ब्याह की फ़िक्र लगी

कोरस:- सुनो लगा के ध्यान जानकी कथा महान

F:- रचा स्वयंवर को राजा ने संदेशे भिजवाए

एक से बढ़कर एक कुंवर राज महल में लाये

शर्त ये थी के शिव धनुष पर जो डोर चढ़ाये

वही जानकी सिया को ब्याह रचा ले जाए

सिया स्वयंवर में आये जब दशरथ के ललन

देखा राम को सीता ने ह्रदय हो गया मगन

राम ने तोडा धनुष तो हो गयी जय जयकार

जानकी ने तब पहनाया उनके गले में हार

कोरस:- सुनो लगा के ध्यान जानकी कथा महान

F:- सीता ब्याह के आयी अयोध्या भाग्य अयोध्या नगर का जागा

जगमग चमकी अयोध्या नगरी

कोरस:- देख के खुश हो गयी सिया जी

F:- सुख के कुछ ही दिन थे बीते आगे का अब हाल भी सुनिए

भाग्य में उनके कष्ट लिखा था

कोरस:- आगे चलकर जो मिलना था

F:- दशरथ जी ने सोचा मन में राजतिलक कर दू फौरन में

राजतिलक में उनको लगाउ

कोरस:- उत्तराधिकारी उन्हें बनाऊ

F:- राज तिलक की हुई तयारी विपदा लेकिन पड़ी एक भारी

दशरथ से केकई यु बोली

कोरस:- इच्छा मेरी करो ये पूरी

F:- वचन दिया था तुमने मुझको जो मांगूगी दोगे मुझको

पूरी करो अब मांग ये मेरी

कोरस:- मेरे भरत को दे दो गद्दी

F:- चौदह बरस वनवासी बनकर राम रहेंगे वन में जाकर

स्वामी है ये मेरी इच्छा

कोरस:- दिए वचन को करो भी पूरा

F:- सुन राजा दशरथ चकराए पुत्र वियोग से वो घबराये

दशरथ जब दिल थाम के तड़पे

कोरस:- आँखों से आंसू बहे निकले

F:- बोले वचन से में नहीं फिरता पर तुमसे हूँ इतना कहता

ठीक नहीं है मांग तुम्हारी

कोरस:- सोच विचार करो है प्यारी

F:- राम वियोग न सह पाउँगा ऐसा हुआ तो मर जाऊंगा

जो कुछ मानगो इसके बदले

कोरस:- दूंगा में वो हसते हसते

F:- अड़ गयी अपनी जिद पर केकई और किसी सूरत ना मानी

मंथरा ने जो उसे सिखाया

कोरस:- समझ में उसकी वही ना आया

F:- केकई की हठ से हुए दशरथ जब मजबूर

करना पड़ा श्री राम को अपनी नजर से दूर

F:- दशरथ जी का निर्णय सुनकर बोले अयोध्या वासी रोकर

हम रघुवर बिन कैसे रहेंगे

कोरस:- उनकी जुदाई कैसे सहेंगे

F:- पिता की आज्ञा का पालनकर छोड़ अयोध्या चले रघुवर

साथ चले भ्राता लक्ष्मण जी

कोरस:- और चली सिया अर्धांगिनी

F:- लेली खड़ाऊ उनकी भरत ने और चले आसन पे रखने

बोले रहेगा खाली सिंहासन

कोरस:- आप न जब तक आएंगे भगवान

F:- प्रारम्भ हो गयी दुःख की कहानी वन में आ गयी महल की रानी

पूरा हो गया विधि का लेखा

कोरस:- पति संग वन में आई सीता

F:- कुटिया बनाई जो स्वामी ने रहने लगी तब जानकी उसमे

जो मिलता वो प्रेम से खाती

कोरस:- अपनी इच्छा वो न जताती

F:- समय की धार में इच्छा सो गयी रानी वन की आदि हो गयी

लेकिन भाग्य में और भी कुछ था

कोरस:- जिसको उनको भोगना भी था

F:- एक दिन मृग उन्होंने देखा स्वर्णमयी था जो सुन्दर था

देख के बोली सीता पति से

कोरस:- मृग मुझे लादो यह जल्दी से

F:- मृग वह भक्तो था मायावी जिसे पकड़ने चले राम जी

लक्ष्मण ने फिर खिंच दी रेखा

कोरस:- बोले ना इससे बाहर आना

F:- जब तक इसमें रहोगी भाभी किसी की कुछ ना चल पायेगी

भूल कभी ना ऐसी करना

कोरस:- पग इसके बाहर मत धरना

F:- वरन हो सकता है कुछ भी ये कहके चल पड़े लखन जी

और ही कुछ था विधि का लेखा

कोरस:- बुरे समय ने पैसा फेंका

F:- आगे के वृतांत को सुने लगाकर ध्यान

सीता हरण कैसे हुआ करती हूँ में बखान

F:- राम लखन गए मृग के पीछे दूर तलक वन में जा पहुंचे

रावण को यहाँ मिल गया मौका

कोरस:- साधु वेश फिर उसने बनाया

F:- आया कुटिया तक वो चलकर भिक्षा दो बोलै दसकंधर

भिक्षा ले कर आयी सीता

कोरस:- बोली भिक्षा ले लो बाबा

F:- रावण बोलै खींची है रेखा ऐसे नहीं लेता में भिक्षा

रेखा से तुम बाहर आओ

कोरस:- और साधु को भोग लगाओ

F:- होश रहा ना उन्हें वचन का भूल गयी वो कथन लखन का

पैर किया रेखा के बाहर

कोरस:- लेके उड़ा उसको दसकंधर

F:- बांह पकड़कर रथ पर बैठाया लंका नगर को वो चल निकला

रुदन करने लगी फिर सीता

कोरस:- पार करी क्यों लक्ष्मण रेखा

F:- कोई तो आके मुझे बचाले पड़ गयी में पापी के पाले

माँ सीता का रुदन सुनकर

कोरस:- आया जटायु फौरन उड़कर

F:- रावण से फिर बोला जटायु कितना बड़ा पापी है रे तू

जुल्म तेरा अबला नारी पर

कोरस:- ले डूबेगा तुझे दसकंधर

F:- युद्ध को जटायु बढ़ा जो आगे कटार मारी दसकंधर ने

पंख जटायु का जो काटा

कोरस:- भू पर गिरकर जटायु तड़पा

F:- सीता जी ने कंगन उतारा और भूमि पर उसको फेका

रावण पंहुचा लंका नगर जब

कोरस:- बंदी बनाया सीता को तब

F:- अशोक वाटिका में उन्हें रखा वही असुरो का था पहरा

फिर तो सीता बैठ के रोई

कोरस:- चैन से एक पल भी ना सोई

F:- इसके आगे क्या होता है में तुमको बतलाऊ

ध्यान लगाकर सुनो तो विपदा भरी ये कथा सुनाऊ

F:- मृग नहीं पाया राम जी लौटे लक्ष्मण संग कुटिया पे पहुंचे

वहां न जब सीता को पाया

कोरस:- दुःख तब राम को बेहद पंहुचा

F:- पत्नी शोक में व्याकुल हुआ मन करने लगे पत्नी का सिमरन

कहाँ चली गयी प्राण से प्यारी

कोरस:- कैसे लगे अब खबर तुम्हारी

F:- चिंतित था श्री राम जी का मन ढूंढने लगे सिया को वन वन

कंगन जो था सिया ने फेका

कोरस:- वानरों ने था उसको पाया

F:- कंगन देकर बोले वानर हमने इसे पाया भूमि पर

कंगन को जब राम ने देखा

कोरस:- बोले कंगन है सीता का

F:- हनुमत के संग सारे वानर बोले हम भी चलेंगे रघुवर

आपकी सेवा हम भी करेंगे

कोरस:- आपके संग अब जिये मरेंगे

F:- वन में आगे चलते चलते राह में घायल जटायु मिल गए

बोले जटायु शीश नवाकर

कोरस:- रावण ले गया माँ को हरकर

F:- जटायु से इस खबर को सुनकर लंका नगर को चले सब मिलकर

हनुमत से बोले ये स्वामी

कोरस:- हनुमत लो ये मेरी मुंदरी

F:- जाके इसे सीता को देना आदर पूर्वक उनसे कहना

कहना में जल्दी आउंगी

कोरस:- उन्हें छुड़ाकर ले जाऊंगा

F:- वायु वेग से चले मारुती लगादी अपनी पूरी शक्ति

लंका नगर में वो जा पहुंचे

कोरस:- देखे दृश्य वहां के अनोखे

F:- देख के उनको हुआ अचम्भा पूरी सोने की थी लंका

असुर वही दे रहे थे पहरा

कोरस:- बड़ा भयानक जिनका चेहरा

F:- अशोक वाटिका पहुंचे वो माँ सीता से मिले

स्वामी राम का दास हूँ शीश नवा बोले

F:- संदेशा लाया हूँ प्रभु का इसे स्वीकारे जानकी माता

राम प्रभु ने दी है मुंदरी

कोरस:- इसको लीजिये ए माता जी

F:- प्रभु ने भेजा है संदेशा जल्द पधारेंगे वो लंका

युद्ध करेंगे वो रावण से

कोरस:- मुक्त कराएंगे बंधन से

F:- मुंदरी जब जानकी ने पायी मन ही मन बेहद हर्षायी

बोली है अंजना के ललना

कोरस:- स्वामी से जाकर तुम कहना

F:- अब ना यहाँ में रह पाऊँगी कष्ट ना अब में सह पाऊँगी

कहना स्वामी से वो आये

कोरस:- मुझे छुड़ाकर वो ले जाए

F:- देख के सीता का रुदन विचलित हो गया हनुमत का मन

फिर माँ को ढांढस बंधवाई

कोरस:- बोले चिंता करो न माई

F:- थोड़ी धीरज धर लो माता आगे सब अच्छा ही होगा

जल्द आने वाले है स्वामी

कोरस:- लंका पर अब होगी चढ़ाई

F:- पराजित होगा ये लंकेश्वर और विजय पाएंगे रघुवर

सीता जी से इतना कहके

कोरस:- हनुमत जी फिर वापस लौटे

F:- जाके स्वामी को बतलाया जानकी माँ का हाल सुनाया

हाल सुना जब ये पत्नी का

कोरस:- दुखी हुआ मन श्री राम जी का

F:- लक्ष्मण से फिर बोले रघुवर चढ़ाई कर दो अब लंका पर

वानर सेना से मारुती

कोरस:- बोले कर लो अब तयारी

F:- बजाओ जल्दी से रण डंका जल्द पहुंचना है अब लंका

वानर की सेना को लेकर

कोरस:- चल पड़े सिया पति श्री रघुवर

F:- दसकंधर का वध किया मार नाभि में बाण

लंका जला के खुश हुए राम दास हनुमान

F:- लंका नगरी जीत के राम लखन फिर वापस लौटे

सेवक वन के हनुमत जी भी

कोरस:- चल दिया पीछे जल्दी जल्दी

F:- चौदह साल का समय हुआ पूरा राम लखन फिर लौटे अयोध्या

सिया ने सोचा आये सुख के दिन

कोरस:- अब न रहेंगे कभी दुःख के दिन

F:- पत्नी को मारा धोबी ने ताना घर से निकाला देके उलाहना

धोबी कर्म का ये हुआ असर

कोरस:- बिजली गीरी फिर सीता जी पर

F:- अग्नि परीक्षा सिया ने देकर फिर भी उठा न पाई वो सर

हाल हुआ तब बहोत बुरा

कोरस:- उनका सपना हुआ ना पूरा

F:- महल से आई फिर वो वन में दुःख ही दुःख लिखा जीवन में

वाल्मीकि के आश्रम में

कोरस:- रोती रही वो मन ही मन में

F:- जप तप में फिर लग गयी सीता लव कुश दोनों भी हुए पैदा

बड़े प्यार से दोनों का पालन

कोरस:- खेल बड़े हुए ऋषि के आँगन

F:- अश्वमेघ यज्ञ किया रघुवर ने घोडा छोड़ तैयारी लगे करने

घोडा पंहुचा वन में जब

कोरस:- लव कुश ने उसे देखा तब

F:- लव कुश ने पकड़ा है जाकर घोड़े को बंधा पेड़ में लाकर

सीता ने जब घोडा देख

कोरस:- उसने बच्चों को है रोका

F:- अश्व है मेरे स्वामी का बच्चो से बोली माता सीता

वरन युद्ध होगा बड़ा भारी

कोरस:- अश्व छोड़ने की करो तैयारी

F:- बालक बोले हम ना छोड़े युद्ध होगा तो हो लेने दे

बच्चो ने फिर युद्ध किया

कोरस:- चिंतित हो गयी माता सिया

F:- अंत में पहुंचे वही रामचंद्र भगवान

देखकर उन बच्चो को राम हुए हैरान

F:- बच्चो ने माँ का नाम बताया मेरे ही बच्चे है तब समझ आया

फिर सिया से राम जी बोले

कोरस:- आओ हम सब महल में लौटे

F:- बीती बात को आज भुला दो मेरे संग अब वापस आओ

पर ना मानी सिया माई

कोरस:- पति के पास ना फिर वो आई

F:- सीता माता की आज्ञा से धरती हुई दो फाड़

माता भूमि समा गई रोये प्रभु दहाड़

लेखक :- अब्दुल राशीद

Official Music Video

Sita Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Sita Amritwani
Album Sita Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Abdul Rasheed (Anwar Gujrati)
Genre Devotional
Mood / Devotion Sita Mata
Festival Sita Navami
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40