Close Menu
Subscribe :

Kalratri Mata Ki Katha
Song

Kalratri Mata Ki Katha

Devesh Kundan • Kalratri Mata Ki Katha • 2026 • 0:15:33 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Kalratri Mata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों जय माँ काली ,आज नवरात्र के सातवें दिन माता के काल रात्रि स्वरुप की पूजा

एवं उपासना का विधान है ,आज मैं आपको माँ कालरात्रि की महिमा का वर्णन करने जा

रहा हूँ -

M: -हम रौद्र रूप माँ कालरात्रि की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

कालरात्रि माता का हम वृतांत सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

रक्त बीज का कैसे हुआ था अंत बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएगा कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिये भक्तों माँ कालरात्रि का रूप अत्यंत उज्जवल है विकराल हैं जिनके हाथों में अस्त्र

शस्त्र खडग आदि सुशोभित हैं -

M: -काल रूप उज्जवल है नैना भव्य रूप विकराल

हाथ में थामे खड्ग खप्पर माँ लगती बड़ी विशाल

कोरस: -माँ लगती बड़ी विशाल

M: -नवरात्रों का दिन है सातवां काल रात्रि के नाम का

कालरात्रि माँ के पूजन से बनते है सब काम

कोरस: -बनते है सब काम

M: -कालरात्रि माँ के भक्तो को मिले जीत ही जीत

जीत ले त्रिलोक को जीत हैं सकता लोग कहें अभिजीत

कोरस: -लोग कहें अभिजीत

M: -कालरात्रि माता का भक्तो श्याम वरण है रूप

मुख मंडल पर सूर्य की आभा लगता रूप अनूप

कोरस: - लगता रूप अनूप

M: -सुनो ध्यान से काल रात्रि का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते है

कालरात्रि माता का हम वृतांत सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: - सम्पूर्ण सृष्टि को स्वयं में समाहित करने वाली जगदम्बा शिव के काली रूप में प्रकट हुई

और पूरी सृष्टि का संचालन स्वयं जगतजननी जगदम्बा करती हैं , जब रक्त बीज ने

देवताओं सहित सभी मनुष्यों जीना मुश्किल कर दिया उसके बाद सभी देवगन देवाधिदेव

महादेव के शरणागत होते हैं फिर क्या होता हैं आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -जन्मा एक महा उत्पाती रक्त बीज शैतान

अपने बल और शक्ति पे था उसे बड़ा अभिमान

कोरस: -उसे बड़ा अभिमान

M: -रक्त बीज का वध कर पाना नहीं था कोई आसान

मिला हुआ था रक्त बीज को कुछ ऐसा वरदान

कोरस: -कुछ ऐसा वरदान

M: -उसके रक्त की बुँदे अगर धरती पे गिर जाती

नयी छवि रक्तबीज की फिर से बन जाती

कोरस: -फिर से बन जाती

M: -रक्त बीज का रक्त निकल कर धरा पे जब गिरता

रक्त बीज बस रक्त बीज बस रक्त बीज बनता

कोरस: -वो रक्त बीज बनता

M: -रक्त बीज का अंत हुआ कैसे बतलाते है हम कथा सुनाते है

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: - प्रिये भक्त जनो रक्त बीज के भय से सभी देवता भागते भागते देवेश्वर के पास पहुंचे तो

महादेव ने क्या कहा आईये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -सहमे सहमे देव सभी आये शंकर जी के पास

हाथ जोड़ कर करते है शिव शंकर से अरदास

कोरस: - शिव शंकर से अरदास

M: -हे शिव शंकर हे त्रिपुरारी बचा लीजिये प्राण

पीछे पड़ा है हम देवो के रक्त बीज शैतान

कोरस: -रक्त बीज शैतान

M: -शरण आपकी हम आये है शिव भोले मेरे नाथ

सर पे हमारे रख दो भोले दानी दया का हाथ

कोरस: -दानी दया का हाथ

M: -सब देवो के हाल देख के भोले मुस्काते हैं

रक्त बीज से मुक्ति मिलेगी धैर्य बंधाते हैं

कोरस: -धैर्य बंधाते हैं

M: -आ गई सबके चेहरे पे मुस्कान दिखाते हैं हम कथा सुनाते हैं

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो सभी जब देवता भगवान् शिव के पास आते हैं तो भगवान् शिव माता पार्वती

के पास जाते हैं और कहते हैं हे देवी इसका संधान केवल आप ही कर सकती हैं -

M: -शिव शंकर जी जाते है फिर पार्वती के पास

रक्त बीज का पार्वती ही कर सकती है नाश

कोरस: - कर सकती है नाश

M: -शिव शंकर जी पार्वती से करते है अनुरोध

सिवा तुम्हारे और किसी में नहीं है इतना बोध

कोरस: -नहीं है इतना बोध

M: -तुमको करना है हे देवी रक्त बीज का अंत

स्वर्ग लोक में सभी देवता व्याकुल है अत्यंत

कोरस: -व्याकुल है अत्यंत

M: -आंख मूंद के फिर देवी ने किया शक्ति संधान

क्षणिक देर में गयाब हो गई चेहरे से मुस्कान

कोरस: -चेहरे से मुस्कान

M: -कालरात्रि उत्पन्न हो गई ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: - जय माँ कालरात्रि प्रिये भक्तों माँ अपने विकराल स्वरुप में प्रकट हो जाती हैं और असुरों

के विनाश करने लग जाती हैं फिर क्या होता हैं आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -श्यामल तन लटे स्याह से काली धरा रूप हैं विशाल

कालरात्रि बन जाती है माँ रक्त बीज का काल

कोरस: - रक्त बीज का काल

M: -बन रन चंडी चली है माता रक्त बीज की ओर

बादल गरजे बिजली चमके करे आँधिया शोर

कोरस: - करे आँधिया शोर

M: -अम्बर धरा हैं सब थर्राई मच गया हाहाकार

मार मार किलकारी दैत्य को माता रही हैं मार

कोरस: -माता रही हैं मार

M: -हुआ समाना रक्त बीज से भक्तो सुनो जिस पल

काल खड़ा हो गया सामने वक़्त न बिता पल

कोरस: -वक़्त न बिता पल

M: -युद्ध विलक्षण छिड़ गया भक्तो सत्य बताते है पावन कथा सुनाते हैं

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: - प्रिय भक्तो रक्त बीज और माँ काली के बीच घनघोर युद्ध छिड़ गया फिर क्या होता हैं

आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: - गर्दन कट गई रक्त बीज की हुआ लहू से लुहान

करने लगी जीभ से माँ उसके रक्त से पान

कोरस: -उसके रक्त से पान

M: -रक्त बीज का रक्त पी गई कालरात्रि माता

एक बून्द भी रक्त ना गिरने दिया वहां त्राता

कोरस: -गिरने दिया वहां त्राता

M: -रक्त पिश्चाचिनी बन गयी माता रक्त से हो गई लाल

आ गया तीनो लोकों में जैसी बड़ा भूचाल

कोरस: -जैसी बड़ा भूचाल

M: - रक्त की प्यासी बन गयी माता कौन बुझाये प्यास

माँ काली के रुकने की न सूझे कोई आस

कोरस: -न सूझे कोई आस

M: -तब देवो ने मिल कर के क्या किया बताते है पावन कथा सुनाते हैं

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: - प्रिये भक्तों माता जब क्रोध में वशीभूत हो गयी और सभी दानवों के असुरों के अंत कर

दिया , किन्तु उसके पश्चात उनके क्रोधाग्नि शांत नहीं हुई और वह क्रोध में अपने बच्चों की

ओर भी खडग ले कर दौर पड़ी , उसके बाद सभी देवता महादेव के सम्मुख प्रकट हो

कर कहते हैं त्राहि माम महादेव त्राहि मांम हमारी रक्षा कीजिये , माँ को हम सब भी असुर

ही दिख रहे हैं फिर क्या होता हैं आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -क्रोध शांत हो कैसे माँ का चिंता रही सताये

सारे मिल के शिव शंकर के पास पहुंच ही जाए

कोरस: - पास पहुंच ही जाए

M: -सारी बात बताई शिव को आप ही करो उपाय

कुछ तो करो हे आप प्रभि की उनका क्रोध शांत हो जाये

कोरस: - क्रोध शांत हो जाये

M: -शिव शंकर जी तुरंत वहां से उठकर जाते है

माता के रास्ते में आ के लेट वो जाते है

कोरस: -लेट वो जाते है

M: -पवन वेग से चल रही माता हो कर के मद होश

शिव की छाती पे पड़ पांव तब आया उन्हें होश

कोरस: -आया उन्हें होश

M: -हाथ जोड़ सुखदेव माता को शीश नवाते है पावन कथा सुनाते है

असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Kalratri Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Kalratri Mata Ki Katha
Album Kalratri Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Kalratri Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40