Close Menu
Subscribe :

Mahaveer Swami Ji Ki Katha
Song

Mahaveer Swami Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Mahaveer Swami Ji Ki Katha • 2026 • 0:24:27 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Mahaveer Swami Ji Ki Katha • Devesh Kundan

M:-जय जिनेन्द्र

कोरस:- जय जिनेन्द्र

संवाद 1 :- आज मैं आपको श्री भगवान महावीर स्वामी की पावन जीवन गाथा सुनाने जा रहा हूँ आपको बता दे कि श्री भगवान महावीर ,जैन धर्म के चौंबीसवें तीर्थंकर थे। भगवान महावीर का जन्म आज से करीब ढाई हजार वर्ष पहले (ईसा से 599 वर्ष पूर्व), वैशाली गणराज्य के क्षत्रियकुंड में क्षत्रिय परिवार हुआ था। तीस वर्ष की आयु में महावीर ने संसार से विरक्त होकर राज वैभव त्याग दिया और संन्यास धारण कर आत्म कल्याण के पथ पर निकल पड़े थे। और 12 वर्षो की कठिन तपस्या के बाद उन्हें केवलज्ञान की प्राप्ति हुई

M:-हम महावीर भगवान की भक्तों कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते हैं, हम कथा सुनाते हैं।।

जग से होके विरक्त तपस्या ज्ञान को पाते हैं, पावन ज्ञान को पाते हैं

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते हैं, हम कथा सुनाते हैं ।।

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 2 :- प्रिय भक्त जनों भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के यहाँ चैत्र शुक्ल तेरस को हुआ था। ग्रंथों के अनुसार उनके जन्म के बाद राज्य में उन्नति होने से उनका नाम वर्धमान रखा गया था। सूत्रों के अनुसार जैन ग्रंथों में बताया गया कि 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के निर्वाण अर्थात मोक्ष प्राप्त करने के 250 वर्ष बाद इनका जन्म हुआ था।..

M:-जैन ग्रंथों ने इनकी महिमा को तो गाया है,

चौबीसवां तीर्थंकर इनको सबने बताया है।

कोरस:- इनको सबने बताया है।

M:-12 वर्ष की करके तपस्या ज्ञान को पाया है,

ज्ञान को पाकर आपने आगे कदम बढ़ाया है।

कोरस:- आगे कदम बढ़ाया है।

M:-जिनकल्पी श्रमण चर्या को अंगीकार किया,

श्वेताम्बर संप्रदाय को है आपने अपना लिया।

कोरस:- आपने अपना लिया।

M:-दीक्षा के उपरांत आपने वस्त्र हैं त्याग दिए,

आप तो केवल जिनकल्पी अवस्था प्राप्त किए।

कोरस:- अवस्था प्राप्त किए।

M:-ज्ञान के कारण आप तो ये सब करते जाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते हैं, हम कथा सुनाते हैं ।।

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 3 :- प्रिय भक्त जनों बताया जाता है कि भगवान महावीर दीक्षा उपरान्त कुछ समय तक निर्वस्त्र रहे और उन्होंने केवल ज्ञान की प्राप्ति भी जिनकल्पी‌ अ‌वस्था में ही की। अपने पूरे साधना काल के दौरान महावीर ने कठिन तपस्या की और मौन रहे। बताया जाता है कि इन वर्षों में उन पर कई ऊपसर्ग भी हुए जिनका उल्लेख कई प्राचीन जैन ग्रंथों में मिलता है

M:-भगवान महावीर फिर तो भक्तों विवाह रचाए हैं

यशोदा नाम की सुकन्या को वो पत्नी बनाए हैं

कोरस:- वो पत्नी बनाए हैं

M:-कुछ समय के बाद उन्होंने एक पुत्री पायी

विवाह जमाली के संग करके कर दी उनकी विदाई

कोरस:- कर दी उनकी विदाई

M:-ज्ञान को पाकर महावीर ने तब उपदेश दिए,

11 गणधर यानि शिष्य हैं उन्होंने बना लिए

कोरस:- उन्होंने बना लिए

M:-जिन शिष्यों में सबसे प्रथम हैं इन्द्रभूति बतलाए,

भगवान महावीर ने पाँच व्रत भक्तों को बतलाए।

कोरस:- व्रत भक्तों को बतलाए।

M:-कौन कौन है पांच व्रत चलो सार बताते हैं , पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 4 :- प्रिय भक्तों भगवान महावीर ने मनुष्यों को अपने दैनिक जीवन में पांच व्रतों का पालन करना आवश्यक बताया है, जिनमें प्रथम व्रत सत्य, दूसरा अहिंसा, तीसरा अचौर्य, चौथा अपरिग्रह तथा पांचवां ब्रह्मचर्य हैं, बताया जाता है कि जैन मुनि, जैन साध्वी इनका पूर्ण रूप से पालन करते हैं इसलिए उनके ये व्रत महाव्रत होते हैं और श्रावक, श्राविका इनका पालन करते हैं , इसलिए उनके अणुव्रत कहे जाते हैं। तो आईए इन पांचों महाव्रतों को विस्तार से जानते हैं

M:-महावीर ने सत्य को पहला व्रत बतलाया है,

सांचा तत्व है सत्य प्राणी का ये समझाया है

कोरस:- ये समझाया है

M:-सत्य के व्रत को जो भी मानव धारण करता है

सहज ही भवसागर से खुद ही पार उतरता है

कोरस:- पार उतरता है

M:-अहिंसा को तो दूसरा व्रत है उन्होंने बतलाया

हिंसा नहीं करना है किसी को ये भी समझाया

कोरस:- ये भी समझाया

M:-जीवो के प्रति अपने मन में दया की भावना हो,

मन में आपके घृणा द्वेष की न कोई भावना हो

कोरस:- न कोई भावना हो

M:-ऐसे दिए उपदेश ग्रंथ ये सब बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 5 :- प्रिय भक्त जनों भगवान महावीर ने तीसरा व्रत अचौर्य बतलाया है जिसके अन्तर्गत दूसरे की वस्तु बिना उसके दिए उस वस्तु को ग्रहण करना, इसके विरूद्ध है जिसे जैन ग्रंथों में चोरी कहा गया है और चौथा व्रत अपरिग्रह है.

M:-चौथा व्रत है अपरिग्रह जिसे आपने है,बतलाया,

आवश्यक चीजों का आपने है उपयोग बताया

कोरस:- है उपयोग बताया

M:-दुरुपयोग करना वस्तु का महापाप बतलाया

ब्रह्मचर्य को पांचवां व्रत है अपने बतलाया

कोरस:- अपने बतलाया

M:-ब्रह्मचर्य उत्तम है तपस्या दर्शन‌ और नियम,

ज्ञान चरित्र विनय की जड़ है भक्तों ये संयम

कोरस:- भक्तों ये संयम

M:-ब्रह्मचर्य को श्रेष्ठ तपस्या आप हैं बतलाए,

जैन मुनि और जैन साध्वी इसको अपनाये

कोरस:- इसको अपनाये

M:-क्षमा धर्म की बात भी भक्तों चलो सुनाते है, पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 6 :- प्रिय जनों भगवान महावीर कहते हैं कि मैं संसार के समस्त जीवों के प्रति मैत्री भाव रखता हूं सभी से अपने किए गए और मन में विचार किए गए पापों से क्षमा चाहता हूं और सब जीवों ने मेरे प्रति जो अपराध किया हो मैं उन सभी को क्षमा करता हूं

M:-आपने धर्म को सबसे ही उत्तम बतलाया है,

सत्य अहिंसा तप ही धर्म है सबको बताया है

कोरस:- सबको बताया है

M:-जिसके अंतर मन में धर्म रहता है विद्यमान,

देवता भी है करते नमन सब कहते उसे विद्वान

कोरस:- सब कहते उसे विद्वान

M:-महावीर भगवान् ने व्रत का किया है नित प्रचार

प्रेम करुणा और सदाचार का नित्य करो व्यवहार

कोरस:- नित्य करो व्यवहार

M:-लाखों भक्त प्रभु तो आपकी शरण में आए थे

महावीर की करुणा लाखों जन ही पाए थे

कोरस:- लाखों जन ही पाए थे

M:-72 वर्ष की आयु में ये मोक्ष को पाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 7 :- प्रिय भक्तों बताया जाता है कि 72 वर्ष की आयु में वर्तमान बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में कार्तिक कृष्ण अमावस्या को भगवान महावीर ने निर्वाण अर्थात मोक्ष प्राप्त किया। पावापुरी में एक जल मंदिर स्थित है जिसके बारे में कहा जाता है कि यही वह स्थान है जहाँ से महावीर स्वामी की देह का अग्निसंस्कार किया गया था

M:-महावीर ने हिंसा को तो बुरा विचार बताया

मन की विषमता को हे भगवन आपने ही समझाया

कोरस:- आपने ही समझाया

M:-मुक्ति का उपदेश सभी को भगवन आप दिए,

भक्त जनों को सांची सहज मुक्ती की राह किए

कोरस:- मुक्ती की राह किए

M:-आपने आत्मिक और शाश्वत का भी पाठ पढ़ाया,

अहिंसा धर्म का भगवन आपने सबको मार्ग दिखाया

कोरस:- सबको मार्ग दिखाया

M:-कल्पसूत्र ने भगवन आपकी महिमा गायी है

महावीर की वाणी सबके ह्रदय को भायी है

कोरस:- सबके ह्रदय को भायी है

M:-देश विदेशों में लाखों जन महिमा को गाते है, पावन कथा सुनाते हैं

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 8 :- प्रिय भक्तों आपको बता दे कि भगवान महावीर की कई प्राचीन प्रतिमाओं के देश और विदेश के संग्रहालयों में दर्शन होते है। महाराष्ट्र के एल्लोरा गुफाओं में भगवान महावीर की प्रतिमा मौजूद है। कर्नाटक की बादामी गुफाओं में भी भगवान महावीर की प्रतिमा स्थित है और आज भी लाखों जन, साधू साध्वी भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर मोक्ष को प्राप्त करते है

M:-एक समय की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान,

एक दिन संध्या काल में आए महावीर भगवान

कोरस:- आए महावीर भगवान

M:-गॉव के पास में एक वृक्ष के पास में आए है,

खड़े हुए वहां आकर फिर ध्यान लगाए हैं

कोरस:- फिर ध्यान लगाए हैं

M:-तभी वहां एक ग्वाला कुछ गायों को ले आया,

दूध बेचने जा रहा वो फिर क्या है बतलाया

कोरस:- क्या है बतलाया

M:-हे मुनि मेरी गायें देखना जब तक मैं ना आऊं,

चले न जाना गाय छोड़कर जब तक ना आऊं

कोरस:- जब तक ना आऊं

M:-सुने बिना ही उत्तर मुनि का चले वो जाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 9 :- प्रिय भक्तजनो वह ग्वाला इतना कहकर भगवान महावीर का जवाब सुने बिना ही वह वहां से चला जाता है। कुछ समय के बाद वह लौटा तो देखा कि महावीर स्वामी ज्यों के त्यों खड़े हैं लेकिन गायें वहां नहीं हैं। ऐसा देख उस ग्वालों को क्रोध आया और क्रोधित होते हुए उसने पूछा- हे 'मुनि! मेरा पशु-धन कहां हैं। किन्तु भगवान महावीर के कोई उत्तर नही दिया..

M:-कई बार है पूछा पर कोई उत्तर ना पाया,

क्रोधित होकर फिर तो वो जंगल में है आया

कोरस:- जंगल में है आया

M:-अपनी गायों को जंगल में खोजने लगता है,

पूरी रात बीती ना गायों को पाता है

कोरस:- ना गायों को पाता है

M:-इसी बीच सारी गायें वहां पर आ जाती हैं,

महावीर के चारों ओर वो बैठ ही जाती है

कोरस:- बैठ ही जाती है

M:-ढूंढ ढूंढ कर हारा ग्वाला वहां पर आया है,

देख के गायों को वहां पर फिर चकराया है

कोरस:- फिर चकराया है

M:-देखी गायें ग्वाले ने चलो आगे बताते है, पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 10 :- प्रिय भक्त जनों सुबह ये थका हुआ ग्वाला जंगल से लौटा तो गायों को वहां देखकर आगबबूला हो उठा और मन में विचार करने लगा कि इस मुनि ने मुझे तंग करने के लिए मेरी गायों को छिपा दिया था। मैं अभी इसकी खबर लेता हूं। यह कहकर उसने गायों को बांधने वाली रस्सी अपनी कमर से खोली और महावीर पर वार करने को हुआ तभी क्या हुआ आइये बताते है कथा के माध्यम से..

M:-तभी वहां पर दिव्य पुरूष फिर प्रकट हो जाते हैं,

ठहरो मूरख इतना कहकर वचन सुनाते है

कोरस:- वचन सुनाते है

M:-बिन उत्तर को सुने ही तुमने किया सुबह प्रस्थान,

करने चले ये अपराध अब हे! मूरख अज्ञान

कोरस:- हे! मूरख अज्ञान

M:-गायें पूरी देख तुम्हे खुश हो जाना चाहिये,

बिन सोचे समझे ये दोष लगाना ना चाहिए

कोरस:- दोष लगाना ना चाहिए

M:-ये भावी तीर्थंकर है श्री महावीर भगवान,

इनके चरण कमल में रह ले हो जाए कल्याण

कोरस:- हो जाए कल्याण

M:-फिर तो ग्वाला चरणों में उनके गिर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

संवाद 11 :- प्रिय जनों ऐसी अनेक घटनाएँ भगवान महावीर के जीवन में घटित हुई जो अपने आप में अद्वितीय थी, जिनका वर्णन करना हमारे वश में नही है, वो महान् पुण्यात्मा थे, जिनके बताए मार्ग पर चलकर जैन धर्म के तथा अन्य समुदाय के लोग मोक्ष को प्राप्त करते है।और आज के ही दिन भगवान महावीर का जन्म हुआ था इस जन्म उत्सव को जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के 13 वें दिन महावीर स्वामी का जन्म हुआ था .

M:-चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि जब जब आती है,

जैन धर्म को महावीर की याद दिलाती है

कोरस:- याद दिलाती है

M:-जैन समूह फिर शोभा यात्रा पूजन करते है,

सुबह सबेरे फेरी कर संकल्प वो लेते है

कोरस:- संकल्प वो लेते है

M:-उनके बतलाए सिद्धांत जो जन अपनाते है,

सुख चैन सद् गति भक्तों वो सहज ही पाते हैं

कोरस:- वो सहज ही पाते हैं

M:-देवेश कुन्दन महावीर की कथा सुनाते है,

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते हैं

कोरस:- कलम चलाते हैं

M:-कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते है, पावन कथा सुनाते हैं।

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर कहाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- श्री महावीर भगवान् तीर्थंकर बड़े महान

देते हैं धर्म का ज्ञान श्री महावीर भगवान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Mahaveer Swami Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mahaveer Swami Ji Ki Katha
Album Mahaveer Swami Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Mahaveer Swami
Festival Mahavir Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40