Close Menu
Subscribe :

Narad Ji Ki Katha
Song

Narad Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Narad Ji Ki Katha • 2026 • 0:23:30 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Narad Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आपको श्री नारद जी की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं ,जिन्हें ब्रह्मा जी का मानस पुत्र भी कहा जाता है , भगवान नारद जी भगवान् श्री हरी विष्णु जी के परम भक्त.थे ,उन्हें देवर्षि नारद भी कहा जाता है. ,वे मुनियों के देवता हैं और ऋषिराज के नाम से भी जाने जाते हैं.

M:-हम आज तुम्हें मुनि नारद जी की कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं, हम कथा सुनाते हैं

हम आज तुम्हें मुनि नारद जी की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महा

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 2 :- हर साल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है। श्री नारद मुनि ब्रह्मा के सात मानस पुत्रों में से एक हैं। इनका जन्‍म ब्रह्मा जी की गोद से हुआ था।

M:-वेद पुराणों में वर्णित हम कथा सुनाएंगे

कैसे जन्मे नारद मुनि हम ये बतलायेंगे

कोरस:- हम ये बतलायेंगे

M:-सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी के पुत्र कहाये हैं

ब्रह्मा जी की गोद से जन्मे वेद बताये हैं

कोरस:- वेद बताये हैं

M:-जयेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष को करते हैं पूजन

जन्म दिवस को मनाते और करते हैं हम वंदन

कोरस:- करते हैं हम वंदन

M:-नारद जी ने ब्रह्मा से संगीत को पाया है

श्री विष्णु ने माया के रूपों को बताया है

कोरस:- रूपों को बताया है

M:-योग विद्या और वेदों में विद्वान् कहाते हैं पावन कहाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 3 :- प्रिये भक्तों देवर्षि नारदजी पर भगवती देवी माँ सरस्वती की भी असीम कृपा थी। उन्हें हर तरह की विद्या में महारथ हासिल था । नारद जी के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है कि देवर्षि नारद वेद और उपनिषदों के मर्मज्ञ, ही नहीं बल्कि दैत्य और देवताओं के सामन्य रूप से पूज्य भी है

M:-देवों के ऋषि नारद जी देवर्षि कहलाये

मैत्रायणी संहिता में ये सम्मान हैं वो पाए

कोरस:- सम्मान हैं वो पाए

M:-व्यास वाल्मीकि सुखदेव के गुरु ये कहलाये

दक्ष पुत्रों को शिक्षा दे कर मोक्ष को दिलवाये

कोरस:- मोक्ष को दिलवाये

M:-गुरु वृहस्पति के नारद जी शिष्य हैं कहलाये

परम भक्त हैं नारायण के नित ही गुण गाये

कोरस:- नित ही गुण गाये

M:-अमरत्व का श्री हरि से वरदान को पाया है

शास्त्रों ने विष्णु का इन्हें अवतार बताया है

कोरस:- अवतार बताया है

M:-हर क्षण नारायण के नाम की रटन लगाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं

नारद जी श्री ब्रह्मा जी के पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 4 :- प्रिये भक्तों श्री नारद जी को संगीत में भी महारत हासिल थी इनके हाथ में शोभित वीणा इस बात को प्रमाणित करती है और श्री हरि के वरदान के कारण ही ये समस्त लोकों में विचरण करते हुए मन की गति से कहीं भी और कभी भी जा और आ सकते हैं

M:-वीणा बजाते हरि गुणगाते आनंद पाते हैं

तीनो लोक में भ्रमण करते नारायण ध्याते हैं

कोरस:- नारायण ध्याते हैं

M:-स्वर्ग लोक क्या भूलोक अम्बर में विचरते हैं

पातळ लोक में भी आते और जाते रहते हैं

कोरस:- जाते रहते हैं

M:-भक्त प्रह्लाद को श्री हरि जी से आप मिलाये थे

अम्बरीष और भक्त ध्रुव भी मोक्ष को पाए थे

कोरस:- मोक्ष को पाए थे

M:-भृगु कन्या लक्ष्मी विष्णु का विवाह कराये थे

इंद्र को समझा कर उर्वशी पुरुरवा मिलाये थे

कोरस:- पुरुरवा मिलाये थे

M:-परम ज्ञानी मुनि नारद जी तो आप कहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 5 :- जालंधर के अत्याचार से लोग त्राहि त्राहि कर उठे तब नारद जी ने ही भगवान् शिव से इस समस्या का समस्या का समाधान करने को कहा , वहीं दूसरी ओर नारद जी ने वाल्मीकि जी को रामायण और वेद व्यास जी को भागवत लिखने के लिए प्रेरित

M:-शिव शंकर से जलंधर का तो वध करवाया था

आकाशवाणी का मतलब बतलाया था

कोरस:- मतलब बतलाया था

M:-वाल्मीकि को रामायण का मार्ग दिखाए थे

भागवत की रचना व्यास से आप कराये थे

कोरस:- आप कराये थे

M:-इंद्र चंद्र और कई देवों को भी उपदेश दिए

कई ग्रंथों की रचना कर जग का कल्याण किये

कोरस:- जग का कल्याण किये

M:-वेद पुराणों के अनुसार की बात बताते हैं

कई ग्रंथों के रचियता नारद मुनि कहाते हैं

कोरस:- नारद मुनि कहाते हैं

M:-कौन कौन से लिखे ग्रन्थ हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 6 :- प्रिये भक्तों नारद जी की गिनती श्रेष्ठ रचनाकारों में भी होती है वैसे तो उनकी कई रचनाएँ हैं जिसमे सबसे प्रमुख नारद पुराण और पंचरात है और नारद संहिता है ,नारद जी द्वारा रचित प्रसिद्ध रचना नारद पुराण है।

M:-देवर्षि मुनि नारद ने पंचरात को रच डाला

नारद पुराण लिख डाला जो है श्लोकों वाला

कोरस:- जो है श्लोकों वाला

M:-नारद संहिता ग्रन्थ जो उत्तम सब ने बतलाया

नारद भक्ति सूत्र में भक्ति की महिमा को गाया

कोरस:- भक्ति की महिमा को गाया

M:-समृति ग्रन्थ जो उप पुराण है आपका कहलाया

ज्योतिष ज्ञान विज्ञान का ज्ञाता सबने बतलाया

कोरस:- सबने बतलाया

M:-सर्वश्रेष्ठ कवि लेखक सबने आपको बतलाया

संगीत कला में ख्याति नारद आपने है पाया

कोरस:- नारद आपने है पाया

M:-प्रत्येक क्षेत्र में आप तो भगवन पूजे जाते हैं हां पूजे जाते है

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 7 :- नारायण नारायण प्रिये भक्तों श्री हरि विष्णु के परम भक्त श्री नारद जी को प्रभु की असीम कृपा प्राप्त थी उनके दिए गए आशीर्वाद के कारण ही नारद जी क्षण मात्र में कहीं भी आ जा सकते थे

M:-नारद मुनि पे नारायण की दया बरसती है

माता लक्ष्मी भी मुनिवर से प्रसन्न रहती है

कोरस:- प्रसन्न रहती है

M:-विष्णु कृपा से कहीं पे मुनिवर आ जा सकते हैं

सभी युगों में इच्छानुसार ये ही रहते हैं

कोरस:- ये ही रहते हैं

M:-लघिमा शक्ति से ऊँचे अम्बर में गमन करते

वेद पुराण भी देवर्षि की शक्ति को भजते

कोरस:- शक्ति को भजते

M:-कहीं से भी ये एक पल में लुप्त हो जाते हैं

पलक झपकते दुसरे लोक में ये तो जाते हैं

कोरस:- ये तो जाते हैं

M:-वेद पुराण क्या कहते हैं हम वो बतलाते हैं ,पावन कथा सुनाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 8 :- प्रिये भक्तों नारद जी को सृष्टि का पहला पत्रकार भी कहा जाता है क्योंकि उनकी भूमिका कुछ वैसे ही रहती थी कुछ ख़ास बात उनमे जरूर थी हुए वे दैत्य और दानव दोनों के प्रिय थे

M:-वेद पुराण के अनुसार ये बात बताते हैं

पत्रकार ये सृष्टि के पहले कहलाते हैं

कोरस:- पहले कहलाते हैं

M:-इस लोक से उस लोक की परिक्रमा करते

इसकी उसकी सबकी नारद जी ही खबर देते

कोरस:- नारद जी ही खबर देते

M:-असुर लोक में भी नारद जी आते जाते हैं

देवों की सूचना दैत्यों को जाके बताते हैं

कोरस:- जाके बताते हैं

M:-दैत्यों के षड्यंत्र देवों में करते सदा बखान

दैत्य देवता कोई न इनको पहुंचाते नुक़सान

कोरस:- पहुंचाते नुक़सान

M:-देव असुर और ऋषि मुनि सब शीश झुकाते हैं सब शीश झुकाते हैं

नारद ब्रह्मा जी मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

वार्ता 9 :- सम्पूर्ण सृष्टि माया के वशीभूत है जगदम्बा की माया को त्रिदेवों के अलावा कोई नहीं समझ सकता और ऐसा कोई भी नहीं जो इस से बच सके क्योंकि सृष्टि का आधार यही है , एक बार श्री नारद जी भी इस माया में उलझ जाते है

M:-वेदों में वर्णित हम एक वृत्तांत सुनाते हैं

श्री हरि की माया से मुनि स्त्री बन जाते हैं

कोरस:- स्त्री बन जाते हैं

M:-नारद मुनि को श्री विष्णु माया दिखलाते हैं

एक बार एक नदी किनारे नारद जाते हैं

कोरस:- नारद जाते हैं

M:-तालाब में जाते ही नारद स्त्री बनते

दूर कहीं जा निकले वो कुछ समझ न पाते हैं

कोरस:- कुछ समझ न पाते हैं

M:-स्मृति अपनी नारद जी अब सारी बिसराये

ताल ध्वज राजा वधु रूप में उनको अपनाये

कोरस:- उनको अपनाये

M:-स्त्री रूप में नारद फिर रानी बन जाते हैं महारानी कहाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 10 :- नारद जी का नाम तालध्वज राजा ने सौभाग्य सुंदरी रखा। राजा ने उसे मुख्य रानी घोषित किया और उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहा, और इनके बारहा बेटे हुए, और उनका भी विवाह हुआ

M:-कई वर्षों में बारह पुत्रों को है जन्म दिया

पुत्रों की कर शादी पौत्रों का भी सुख है लिया

कोरस:- पौत्रों का सुख है लिया

M:-समय के चलते आये सरोवर डुबकी लगाई है

स्त्री काया त्याग के पुरुष की काया पाई है

कोरस:- पुरुष की काया पाई है

M:-बोले विष्णु मेरी माया के दर्शन तुम पाए

नमन किया नारद मुनि ने और मधुर हैं मुस्काये

कोरस:- और मधुर हैं मुस्काये

M:-एक कथा में दक्ष भूप से श्राप को पाया है

क्योंकि दक्ष सुतों को मोह से विमुख बनाया है

कोरस:- मोह से विमुख बनाया है

M:-श्राप के कारण दो पल कहीं भी रुक नहीं पाते हैं वो रुक नहीं पाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

वार्ता 11 :- प्रिये भक्तों एक बार श्री नारद जी को काम के प्रति आशक्ति के कारण विवाह की इक्षा जाग्रत हुई इस उदेश्य की पूर्ती के लिए उन्होंने श्री हरि से उनका रूप मांग लिया फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-बालकाण्ड श्री राम चरितमानस की सुनाता हूँ

काम विजय कर नारद का अभिमान बताता हूँ

कोरस:- अभिमान बताता हूँ

M:-श्री हरि ने माया से एक नगरी को बनाया है

जिसमे एक कन्या का स्वयंवर मुनि ने पाया है

कोरस:- स्वयंवर मुनि ने पाया है

M:-शादी के लालच में नारद हरि के पास आये

सुन्दर मुखड़ा दे दो भगवन जो हम हैं चाहें

कोरस:- भगवन जो हम हैं चाहें

M:-श्री नारायण बन्दर सब मुख उनका बनाये हैं

सुन्दर मुखड़ा समझ के नारद स्वयंवर आये है

कोरस:- स्वयंवर आये है

M:-किन्तु वधु वर माला श्री हरि विष्णु पाते हैं पावन कथा हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

वार्ता 12 :- स्वयंवर में नारद जी का काफी अपमान हुआ और जब सभी ने उनका मजाक उड़ाया तो नारद जी काफी व्यथित हुए और उन्होंने सर्वप्रथम भगवान् शिव के उन गणो को श्राप दिया जिन्होंने ने उनका मजाक उड़ाया और फिर श्री हरि विष्णु जी को भी श्राप दिया इस कारण उन्हें मानव रूप में श्री राम बनकर पत्नी वियोग में वन वन भटकना पड़ा

M:-सोच रहे मुनि नारद सुन्दर मुखड़ा पाया है

क्या सुंदरी को सुंदर चेहरा नजर ना आया है

कोरस:- नजर ना आया है

M:-मुनि नारद ने पानी में फिर मुखड़ा देख लिया

बन्दर सा क्यों मुख है बनाया अति ही क्रोध किया

कोरस:- अति ही क्रोध किया

M:-क्रोध में आगा बबूला हो कर नारद आये हैं

नर तन में ह्री पत्नी वियोग का श्राप दे आये है

कोरस:- श्राप दे आये है

M:-बोले नारद वानर ही फिर करेंगे बेड़ा पार

समझ गए मुनि कन्या थी वो लक्ष्मी का अवतार

कोरस:- वो लक्ष्मी का अवतार

M:-त्रेता में वानर ही राम के काम में आते हैं पावन कथा सुनाते हैं

नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान

सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान

लेखक :- मुनेंद्र सिंह

Official Music Video

Narad Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Narad Ji Ki Katha
Album Narad Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Narad Ji
Festival Narad Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40