Sita Navami Ki Katha
Lyrics
वार्ता - भक्तजनो आज मै आपको सीता नवमी की महिमा और माँ सीता के जीवन से जुड़े सुख
दुःख के क्षणों का वर्णन इस कथा के माध्यम से सुनाने जा रही हूँ ,बोलो श्री जानकी मैया
की जय-
M :-सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता जी के जीवन का मैं सार बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता जी की किस्मत की हर बात बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता: -भक्तजनो प्राचीन काल में जनकपुर राज में राजा जनक का राज चलता था धन ऐश्वर्या सभी
सुख सुविधाएं होने के बाद भी राजा को अपने निःसंतान होने का दुःख सताता रहता था
फिर एक दिन क्या हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -
M :-घटना ये प्राचीन काल की सुनो लगा के ध्यान
जनकपुरी के राजा जनक की ना थी कोई संतान
कोरस: -ना थी कोई संतान
M :-उन्ही दिनों पड़ गया था सूखा प्रजा दुखी थी तमाम
मुनियो से मिल जनक ने पूछा क्या इसका समाधान
कोरस: -क्या इसका समाधान
M :-मुनि ये बोले राजा से महा यज्ञ कराये कल
पूजन कर के खेत में जाए उस पे चलाये हल
कोरस: -उस पे चलाये हल
M :-हल की नोक जमीन के भीतर कलश से टकराई
उसी कलश में नन्ही बच्ची सोइ नजर आई
कोरस: -सोइ नजर आई
M :-भूमि से सीता जन्मी ये आज बताती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता: -भक्तजनो हल की नोक के कारण ही बच्ची का नाम राजा जनक ने सीता रखा जब वो युवा
हुई तो उनके विवाह के लिए स्वयंवर रचा गया फिर क्या हुआ आइये जानते है -
M :-सीता जी के भाग्य में लिखा राम प्रभु का नाम
जीत स्वयम्बर श्री राम ने हाथ लिया था थाम
कोरस: -हाथ लिया था थाम
M :-जनक पुरी से अवध में आई श्री राम के संग
गई पिया संग वन में सीता धूमिल हुयी उमंग
कोरस: -धूमिल हुयी उमंग
M :-वन से हर के रावण ले गया मिला कष्ट भारी
तड़प रही रावण की कैद मैं किस्मत की भारी
कोरस: - किस्मत की भारी
M :-रावण का वध कर के सिया की ले आये श्री राम
इक धोबी के कुटिल व्यंग से हुआ है क्या परिणाम
कोरस: - हुआ है क्या परिणाम
M :-हाथ जोड़ अब मैं सबको शीश झुकाती हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - भक्तो जब प्रभु श्री राम लंका पर विजय पा कर माता सीता को लेकर अयोध्या आते है बड़े
हर्षो उल्लास के साथ सबका स्वागत होता है प्रभु श्री राम का राज्य अभिषेक होता है वो
अवध की राजगद्दी पर आसीन होते है सारे राज्य में हंसी ख़ुशी का माहौल होता है -ऐसे में
एक दिन क्या होता है आइये जानते है कथा के माध्यम से -
M :-एक कुटिल सा धोबी अयोध्या नगर में रहता था
कपड़े धो के वो जीवन यापन करता था
कोरस: -जीवन यापन करता था
M :-एक रोज धोबी की पत्नी गई कही बाहर
धोबी क्रोध में बैठा था वो देर से आई घर
कोरस: -वो देर से आई घर
M :-आग बबूला हो गया धोबी अपनी पत्नी पर
लाज मुझे आती है कलंकनी तेरी करनी पर
कोरस: -कलंकनी तेरी करनी पर
M :-सरयू के तट देख आया है मैं वहां नहीं थी तू
सच सच आज मुझको बता दे कहाँ गई थी
कोरस: -बता दे कहाँ गई थी
M :-राम नहीं हूँ जो घर में रख लूँ अभी भगाता हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - वो धोबी अपनी पत्नी को मारता है पीटता है और लांछन लगाता है और कहता है मैं श्री राम
नहीं हूँ जो अपनी पत्नी को अपना लूंगा सीता जी कई वर्षो तक लंका में रावण के अधीन
रही है इतने वर्षो बाद भी उनको श्री राम ने अपना लिया मैं वैसा नहीं हूँ -
M :-धोबी के तानो के चर्चे फ़ैल गए चहुँ ओर
गली मोहल्ले राज महल में मच गया पूरा शोर
कोरस: -मच गया पूरा शोर
M :-सुनी बात जब श्री राम ने बेंध गया ज्यो बाण
होश हवास भूल गए सारे अधर में अटके प्राण
कोरस: -अधर में अटके प्राण
M :-सुन सुन के प्रजा के मुँह से धोबी वाली बात
चैन मिले ना दिन में राम को नींद ना आये रात
कोरस: -नींद ना आये रात
M :-एक तरफ अन्याय खड़ा था एक तरफ न्याय
करे फैसला कैसे राम जी हो गए थे असहाय
कोरस: -हो गए थे असहाय
M :-इसके आगे क्या होता है वो बतलाती हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अपने कलेजे पर पत्थर रख के लक्ष्मण जी से कहते है हे
लक्ष्मण तुम सीता को वन में छोड़ आओ श्री राम के मुँह से सुन के ये शब्द सुन के लक्ष्मण
जी के पैरो के निचे से धरती खिसक सी जाती है लक्ष्मण जी को अपने कानो के ऊपर
विश्वास नहीं होता की भैया क्या कह रहे है परन्तु श्री राम दोबारा कहते है लक्ष्मण तुम शीघ्र
सीता को वन में छोड़ आओ लक्ष्मण जी के ऊपर मानो पहाड़ सा टूट पड़ता है फिर क्या
हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -
M :-गर्भवती थी माता सीता इसकी खबर नहीं
श्री राम के ह्रदय पर था इसका असर नहीं
कोरस: -इसका असर नहीं
M :-सीता जी से लक्ष्मण बोले चरण नवा के माथ
हे माता तुम वन विहार को चलो हमारे साथ
कोरस: -चलो हमारे साथ
M :-प्रभु राम की आज्ञा है ये अभी चलो तत्काल
हे माता श्री मना ना करना चलना है हर हाल
कोरस: -चलना है हर हाल
M :-सीता जी तैयार हो गई लिया ना कुछ भी साथ
रथ के ऊपर बैठ गई माँ लक्ष्मण जी के साथ
कोरस: -माँ लक्ष्मण जी के साथ
M :-इसके आगे का भक्तो मैं दृश्य दिखाती हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - सीता जी को लेके जब लक्ष्मण जी घने जंगल में पहुंचे है तो सीता जी हैरत से कभी जंगल
तो कभी लक्ष्मण की तरफ देखती है सीता जी कुछ समझ नहीं पा रही है की ये सब क्यों हो
रहा है क्यों हो रहा है अचानक मुझको वन में जाने की आज्ञा क्यों दे दी गई लक्ष्मण जी
बोलते है माता आप रथ से उतर जाइये इतना कह के लक्ष्मण जी अपना चेहरा दुसरी तरफ
कर लेते है लक्ष्मण जी रथ ले के बड़े बेग से वहां से चले जाते है सीता जी वहां हतप्र्भ सी
अबाक खड़ी रह जाती है आइये जानते है आगे क्या हुआ है -
M :-बिलख रही है वन में सीता कितनी बड़ी अभागी
होता नहीं विश्वास था उनको पति के द्वारा त्यागी
कोरस: -पति के द्वारा त्यागी
M :-चौदह वर्ष बिताया वन में तिल तिल काटी रेन
फिर से वन में आप पहुंची है बरस रहे है नैन
कोरस: -बरस रहे है नैन
M :-उदर के भीतर जान है नन्ही कोई नहीं है साथ
कैसे कटेंगे दिन मेरे वन में कैसे कटेंगी रात
कोरस: -कैसे कटेंगी रात
M :-पशु पक्षी सब देख रहे है तड़प रही नारी
कौन है ये किस्मत की मारी कौन है बेचारी
कोरस: -कौन है बेचारी
M :-बड़ा मार्मिक सा तुमको मैं दृश्य दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - जल चर नभ पर थल चर वहां उपस्थित समस्त जीव सीता जी का करुण क्रंदन देख के
सब के सब दुखी होते है सीता जी एक वृक्ष की नीचे बैठी है विलाप कर रही है उदर में
नन्ही जान पांव पसार चूका है और सोचती है की है प्रभु ने मेरी कौन सी गलती है से रुष्ट
हो गए मैंने ऐसा क्या कर दिया की उन्होंने मुझे त्याग दिया ऐसा सोच सीता माता लगातार
विलाप कर ही थी फिर क्या हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -
M :-संध्या वंदन करने के लिए वाल्मीकि गुणवान
उधर से गुजरे नदी के अंदर करने को स्नान
कोरस: -करने को स्नान
M :-नारी रुदन ऋषि ने सुना तो हुए बड़े हैरान
विद्वान् जंगल के अंदर कौन ये है भगवान्
कोरस: -कौन ये है भगवान्
M :-गोधूलि की बेला थी वो होने की थी शाम
नारी रुदन निरंतर गूंजे होता नहीं विश्राम
कोरस: -होता नहीं विश्राम
M :-जहाँ रो रही सीता माता वही पे आते है
देख के सीता जी को हतप्रभ हो जाते है
कोरस: -हतप्रभ हो जाते है
M :-इसके आगे क्या होता है वो बतलाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - वाल्मीकि जी सीता जी को अपने में आश्रम में ले आते है अपनी पुत्री की तरह प्यार दुलार
करते है कुछ दिनों बाद सीता जी एक पुत्र को जन्म देती है और एक दिन सीता जी नदी में
स्नान के ले लिया जा रही थी लव को गुरु जी के पास लिटा के वो बोली लव को देखते
रहना मैं स्नान कर के आ रही हूँ गुरु जी ने हाँ तो कहा परन्तु उनका ध्यान कही और था
सीता जी झुंझलाहट में लव को साथ ले जाती है फिर आगे क्या होता है आइये जानते है
कथा के माध्यम से -
M :-वाल्मीकि को बड़ी देर में लव का आया ध्यान
जहाँ लिटा के गई थी सीता खाली था स्थान
कोरस: -खाली था स्थान
M :-वाल्मीकि हैरान हो गए चिंता की थी बात
सीता को क्या उतर दूंगा होगा उसे आघात
कोरस: -होगा उसे आघात
M :-कुश के द्वारा वाल्मीकि ने बालक बना दिया
जहाँ लिटा के गई थी सीता वही पे सुला दिया
कोरस: -वही पे सुला दिया
M :-सीता जी जब लौट के आई हुयी बड़ी हैरान
लव तो मेरी गोद में है तो कौन है ये संतान
कोरस: -कौन है ये संतान
M :-अद्भुत चमत्कार का तुमको दृश्य दिखाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - सीता जी हैरान है की ये बालक किसका है मैं तो अपने पुत्र को साथ ले गई थी तो वाल्मीकि
जी सारी बात बताते है की जब मैंने लव के इस स्थान पे नहीं देखा जहाँ तुम लिटा के गई
थी तो मैं चिंतित हो गया की कही तुम्हारे पुत्र को किसी हिंसक जानवर ने तो नहीं उठा
लिया तुम ओके अपना पुत्र मांगोगी तो क्या उतर दूंगा यही कारण था की मैंने कुश जे द्वारा
मन्त्र से इस बालक को बना दिया सीता जी बहुत प्रसन्न होती है इस बालक का नाम कुश
रखती है दोनों पुत्रो का लालन पालन करती है -
M: -श्री राम के विरह में सीता रहती है दिन रात
छोड़ दिया क्यों वन में हमको स्वामी ने बिन बात
कोरस: -स्वामी ने बिन बात
M :-या मेरी किस्मत है ऐसी या है ये संयोग
हाय विधाता किस्मत में क्या लिखा है सिर्फ वियोग
कोरस: -क्या लिखा है सिर्फ वियोग
M :-माँ की कोख से मैं ना जन्मी पति से रही मैं दूर
वर्षो तलक रही लंका में हो कर के मजबूर
कोरस: -हो कर के मजबूर
M :-अग्नि परीक्षा से भी गुजरी फिर भी मिला वनवास
पति वियोग में झेल रही हूँ अपने पति का त्रास
कोरस: -अपने पति का त्रास
M :-हालत जो थी सीता जी की लिख नहीं पाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - भक्तजनो पतिव्रता सीता के जीवन में विवाह के उपरान्त अनेक कष्ट दायक क्षण आये
परन्तु माता सीता ने इसे अपनी नियति मान स्वीकार किया और सदैव पत्नी धर्म का पालन
किया अंत में भूमि पुत्री माँ सीता धरती माँ की गोद में समा जाती है आज भी माँ सीता को
आदर्श नारी का प्रतीक माना जाता है और आगे भी माना जाता रहेगा बोलो श्री जानकी
मैया की जय-
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
लेखक :- सुखदेव निषाद
Sita Navami Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |