Close Menu
Subscribe :

Gareeb Bacche Ki Bakri Eid
Song

Gareeb Bacche Ki Bakri Eid

Mohd Naim (Naim Sabri) • Gareeb Bacche Ki Bakri Eid • 2026 • 0:19:08 • Islamic
Artist (Click to view all assets)
Mohd Naim (Naim Sabri)

Lyrics

Gareeb Bacche Ki Bakri Eid • Mohd Naim (Naim Sabri)

क़िस्सा बड़ा ग़मगीन है इबरत का है ब्यां ईदुल अजहा की फ़ैज़ सुनाता हूं दास्तां

यू पी के एक गांव में रहते थे दो बशर दोनों ही मुसलमान थे थे नेक राह पर

इक था कलीम नाम का दूजा अलीम था दोनों ही रहते साथ में अल्लाह की थी रज़ा

दोनों की शादी हो गई दोनों के थे पिसर दोनों ही कर रहे यहां अपनी गुज़र बसर

जिसका कलीम नाम था बेहद अमीर था पैसा ख़ुदा ने उसके लिए ख़ूब था दिया

उसका बड़ा मकान था अच्छी थी नौकरी उसको नहीं था ग़म कोई रहता बड़ा ख़ुशी

ईदुल अजहा जो आती तो बकरा ख़रीदता राहे ख़ुदा में बकरे की कुर्बानी वो करता

जिसका अलीम नाम था वो कमनसीब था पैसा न उसके पास था बेहद ग़रीब था

होती थी तंगदस्ती में उसकी गुज़र बसर उसपे ग़रीबी रोज़ ही ढाती बहुत क़हर

इक बार की है बात बकरीद आ गई हर सिम्त ही ख़ुशी थी ज़माने में छा गई

जो थे अमीर लाए थे बकरे ख़रीद कर बच्चे ख़ुशी मना रहे बकरों को देखकर

बकरों पे प्यार इस कदर बच्चे लुटा रहे बकरों को बार बार वो चारा खिला रहे

लाए कलीम भी थे इक बकरा खरीद कर बेटा हनीफ़ ख़ुश हुआ बकरे को देखकर

बकरा हनीफ़ अपना घुमाने जो ले गया बेटा उसे अलीम का असलम था मिल गया

असलम ने उसके बकरे को चाहत से छू लिया उससे हनीफ बेख़ता, बेबात लड़ पड़ा

बोला वो कैसे तूने मेरा बकरा छू लिया मैं कर के लाया साफ़ तूने गन्दा कर दिया

बोला बड़े गुरूर से, तू कमनसीब है बकरा ख़रीद सकता नहीं तू ग़रीब है

असलम ये बात सुन के हुआ था बहुत दुःखी चेहरे हुआ मलीन था रंगत थी उड़ गई

चुपचाप आके घर में वो असलम था सो गया बाली उमर में उसको था सदमा बड़ा लगा

आया अलीम काम से जो घर पे शाम को उसने पुकारा प्यार से बेटे के नाम को

असलम उठा था नींद से आंखों को मसलते बोला लिपट के बाप से वो इस तरह रोके

अब्बू है मेरी इल्तिजा इक बकरा लाइए कुर्बानी उसकी ईद पे घर पे कराइए

सबके घरों में प्यारे से बकरे हैं आ गये सबके घरों में अब्र ख़ुशी के हैं छा गए

बोले अलीम लाल मेरे रब की है रज़ा अल्लाह ने ज़रदार नहीं मुझको है किया

मुझपर अभी ख़ुदा की इनायात है नहीं बकरा ख़रीदूं ये मेरी, औकात है नहीं

सुनकर के बात बाप की बेटे को ग़म हुआ ज़िद की न अपने बाप से ख़ामोश हो गया

असलम की कैफियत को वो समझा अलीम था लेकर के उसको गोद में बोला अलीम था

मैं जानता हूं लाल मेरे, तू है ग़मज़दा फ़रियाद को सुनेगा हमारी भी वो ख़ुदा

अल्लाह कारसाज है जल्वा दिखाएगा सदके रसूले पाक के बिगड़ी बनाएगा

वो मालिके मुख़्तार है रब्बुल वो आलमीं उसने ही बनाए सभी ये आसमां ज़मीं

कुदरत का उसकी कोई ठिकाना नहीं पिसर मखलूक सब उसी की है,उसको है सब ख़़बर

बन्दों पे अपने करता करम बेशुमार है मालिक सभी का है वो ही परवरदिगार है

करता करम ख़ुदा तो संवरती है ज़िन्दगी उसके ही इख्तियार में ग़म भी है और ख़ुशी

जब हो गई सुबह तो हुआ रब का था करम अल्लाह ने यूं अलीम के, सब दूर किए ग़म

असलम गया जो खेलने तो संवरी ज़िन्दगी मिट्टी में दबी उसको मिली एक अंगूठी

वो थी कदीमी दौर की,साइज़ में थी बड़ी काली सी पड़ चुकी थी वो उसमें चमक न थी

सोने की थी अंगूठी वो, हीरा भी था जड़ा बेटा लिए अंगूठी वो अब घर को आ गया

उसने दिखाई बाप को ,आकर वो अंगूठी मायूसियां सब मिट गईं,पाई थी अब ख़ुशी

देखी अंगूठी बाप ने तो लाल से कहा लगता है हमसे हो गया राज़ी है वो ख़ुदा

लेकिन तभी कुछ सोच के थर्रा गया जिगर हर ग़म भुला डांटने अपना लगा पिसर

बोला वो तेरे पास कहां से ये आई है क्या तूने किसी की ये अंगूठी चुराई है

रो कर के कहा बेटे ने खाता हूं मैं कसम मुझको मिली अंगूठी ये अल्लाह का है करम

बच्चों के साथ खेल मैं जब खेल रहा था तब ही ये मेरा पैर , अंगूठी में लगा था

मैंने उठा के देखी तो निकली ये अंगूठी सच्ची है मेरी बात ज़रा भी नहीं झूठी

होते ही मुतमईन गया वो बज़ार कोजाकर अंगूठी उसने दिखाई सुनार को

भारी सी वो अंगूठी थी इक लाख में बिकी दिल हो गया अलीम का बेहद ही अब ख़ुशी

अब दिल में उसके कोई न रंज़ो मलाल था कुर्बानी उसको करनी है दिल में ख़याल था

आलिम थे जो भी दीन के कर उनसे मशविरा अल्लाह की रज़ा के लिए उसने ये किया

घर से गया अलीम था असलम की चाह पर बाज़ार से वो लाया था ,बकरा ख़रीद कर

बकरा बड़ा हसीन था, भूरा सा था कलर ऐसा था रूप रंग ठहरती न थी नज़र

बकरा घुमाने ले गया बेटा अलीम का उसको वहीं पे गया बेटा कलीम का

असलम ने कहा भाई ये अच्छी नहीं अना बकरे से मेरे खेल करूंगा न मैं मना

तूने मुझे मना किया अल्लाह की है रज़ा उसने हमारे घर में भी बकरा अता किया

शर्मिन्दा हो गया बहुत सुन के हनीफ़ था असलम से माफ़ी ग़लती की वो मांगने लगा

दोनों वो गले लग गये,खुशियां मनाईं थीं दिल की सभी कदूरतें, उनने भुलाईं थीं

ईदुल जुहा की सुबह थी,क़ुरबानी की गई दावत सभी ने खाई थी आकर ख़ुशी ख़ुशी

ये इल्तिजा है फ़ैज़ की न दिल दुखाईए ईदुल अजहा की खुशियों को मिल कर मनाईए

लेखक :- फैज़ मोहम्मद

Official Music Video

Gareeb Bacche Ki Bakri Eid

Open in YouTube

Credits

Song Title Gareeb Bacche Ki Bakri Eid
Album Gareeb Bacche Ki Bakri Eid
Main Vocalist / Singer Mohd Naim (Naim Sabri)
Music Composer Ghulam Sabir (Gulam Sabir)
Lyricist / Writer Faiz Mohammad (Faiz Badayuni)
Genre Islamic
Mood / Devotion Waqia
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40