Close Menu
Subscribe :

Apara Ekadashi Katha
Song

Apara Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Apara Ekadashi Katha • 2026 • 0:12:32 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Apara Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों आज मैं आप लोगों के समक्ष अचला एकादशी की पावन कथा का वर्णन करने

जा रहा हूँ। प्रिये भक्तों अचला एकदशी को अपरा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है,

अचला एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को ब्रह्म हत्या जैसे पापो से भी मुक्ति मिल जाती है

M: -अति पावन अति सर्वोत्तम मैं कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

अचला एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

जेष्ठ मास की एकादशी का सार बताता हूँ में सार बताता हूँ

अचला एकादशी की में महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: -सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी

अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

वार्ता: -प्राचीन काल में महीध्वज नामक एक महाप्रतापी धर्मात्मा राजा राज करते थे, राजा महीध्वज का

एक छोटा भाई भी था जिसका नाम था वज्रध्वज वज्रध्वज बहुत ही क्रूर और अधर्मी किस्म का

व्यक्ति था दोनों भाइयों के विचारों में भी काफी असमानता थी -

M: -बात बड़ी प्राचीन है भक्तों तुम्हें सुनाता हूँ

जेष्ठ की अचला एकादशी की महिमा बताता हूँ

कोरस: -महिमा बताता हूँ

M: -महाप्रतापी एक राजा था महीध्वज जिसका नाम

बल बुद्धि विद्या में श्रेष्ठ था श्रेष्ठ थे उसके काम

कोरस: -श्रेष्ठ थे उसके काम

M: -उसका छोटा भाई वज्रध्वज बड़ा अधर्मी क्रूर

दान पुण्य और दया धर्म से सदा ही रहता दूर

कोरस: -सदा ही रहता दूर

M: -मन ही मन में बड़े भाई से खाता था वो खार

लड़ता झगड़ता था भाई से करता वो तकरार

कोरस: -करता वो तकरार

M: -सुनो ध्यान से अब आगे अब मैं कथा बढ़ाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

अचला एकादशी की में महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी

ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

वार्ता: - ये बात सारा राज्य जानता था की वज्रध्वज राज्य की प्रजा को सताता था उन्हें कष्ट देता था जो

महीध्वज को पसंद नहीं था दोनों भाइयों में इन्हीं कारणों से हमेशा विवाद रहता था एक दिन

मौका पाकर धोखे से बड़े भाई महीध्वज को मार देता है और राज गद्दी पर खुद बैठ जाता हैं

आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -मृतक शरीर वो बड़े भाई का जंगल में ले आया

एक पीपल के वृक्ष के नीचे फिर गड्ढा खुदवाया

कोरस: -फिर गड्ढा खुदवाया

M: -उस गड्ढे में लाश डाल कर मिटटी दिया है डाल

इसके आगे क्या होता है बतलाता हूँ हाल

कोरस: -बतलाता हूँ हाल

M: -प्रेतात्मा बनकर वो तो वन वन भटक रही

उसकी आत्मा पीपल की डाली पर लटक रही

कोरस: -डाली पर लटक रही

M: -जो भी आता जाता वहां से उन्हें सताती थी

जैसे तड़प के मरा था वो वैसे तड़पाती थी

कोरस: -वैसे तड़पाती थी

M: -संशय नहीं तनिक भी इसमें सत्य बताता हूँ में कथा सुनाता हूँ

अचला एकादशी की में महिमा बतलाता हु में कथा सुनाता हूँ

कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी

ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

वार्ता: -राजा महीध्वज की आत्मा उसी वन में भटक रही थी और जिस पेड़ के नीचे उसे मारने के बाद

गाड़ा गया था राजा की आत्मा पीपल के ऊपर वास करने लगी थी और इधर से आने जाने वालों

को सताने लगी थी तड़पाने लगी थी देव योग से एक दिन धौम्य ऋषि अपने शिष्यों के साथ उधर

से जा रहे थे पीपल की शीतल छाया देख कर उन्होंने वहां कुछ देर विश्राम करने की सोच

पीपल के नीचे बैठ जाते हैं -

M: -धौम्य ऋषि पीपल के नीचे करने लगे विश्राम

भटक रही यहाँ एक आत्मा ऋषि गए ये जान

कोरस: -ऋषि गए ये जान

M: -पेड़ के ऊपर किसी प्रेत की छाया रहती है

धौम्य ऋषि के दिव्य योग की माया कहती है

कोरस: -योग की माया कहती है

M: -यहाँ पे कोई बुरी आत्मा करती है उत्पात

कैसे कैसे क्या क्या हुआ था जान गए सब बात

कोरस: -जान गए सब बात

M: -भटक रही है यहाँ आत्मा महीध्वज राजा की

वृक्ष के नीचे लाश दबी है उस महाराजा की

कोरस: -उस महाराजा की

M: -धौम्य ऋषि फिर क्या करते हैं वो समझाता हूँ पावना कथा सुनाता हूँ

अचला एकादशी की हम महिमा बतलाते है हम कथा कथा सुनाते है

कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी

ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

वार्ता: -धौम्य ऋषि राजा के साथ किये गए छल से काफी दुखित होते हैं उनका कोमल ह्रदय द्रवित हो

जाता है की कैसे इस महान धर्मात्मा राजा को धोखे से मार के यहाँ गाड़ दिया गया है और

उसकी आत्मा यहाँ भटक रही है धौम्य ऋषि उस राजा को अपने योग बल से नीचे उतार लेते हैं

और उस आत्मा को अपने तपो बल से प्रेतयोनि से मुक्ति का मार्ग बतलाते हैं -

M: -भटक रही महीध्वज की आत्मा को समझाते हैं

प्रेत योनि से मुक्ति का वो मार्ग बताते हैं

कोरस: -वो मार्ग बताते हैं

M: -अचला एकादशी की पावन कथा सुनाते हैं

इस व्रत के फल का हर एक वृत्तांत सुनाते हैं

कोरस: -एक वृत्तांत सुनाते हैं

M: -बोल रहे हैं ऋषि आत्मा सुने लगा कर ध्यान

ऋषिवर बोले इस व्रत से ही होगा तेरा कल्याण

कोरस: -होगा तेरा कल्याण

M: -तुम्हें प्रेत की इस योनि से मुक्ति मिल जाए

भटक रहे व्याकुल मन से तुम्हें मुक्ति मिल जाए

कोरस: -तुम्हें मुक्ति मिल जाए

M: -इस व्रत की जो महिमा है मैं वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

अचला एकादशी की मैं तो महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस: -सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी

ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी

वार्ता: -धौम्य ऋषि उस आत्मा को अचला एकादशी की महिमा का सारा वृत्तांत समझाते हैं और इस

व्रत का महत्व बतलाते हैं और कहते हैं हे राजन इस व्रत के करने से ही आपको इस पाप योनि

से मुक्ति मिल सकती है इसलिए कथा का ध्यान से श्रवण करें और विधि पूर्वक इस व्रत का

पालन करें इतना कह कर ऋषिवर वहां से प्रस्थान कर जाते हैं -

M: -ऋषि आत्मा को पूजन की विधि बताते हैं

आत्मा उनके ज्ञान को अपने ह्रदय लगाते हैं

कोरस: -अपने ह्रदय लगाते हैं

M: -ऋषि के ज्ञान का पालन फिर तो आत्मा करती है

धौम्य ऋषि की दिव्य शक्ति संचालन करती है

कोरस: -संचालन करती है

M: -अचला एकादशी का फल उसको मिल जाता है

प्रेत योनि से राजा फिर छुटकारा पाता है

कोरस: -छुटकारा पाता है

M: -कंचन वरन स्वर्ण तन पाके स्वर्ग को जाते हैं

प्रेत योनि से राजा तो छुटकारा पाते हैं

कोरस: -छुटकारा पाते हैं

M: -देवेश कुंदन करके वंदना कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

अचला एकादशी की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी

ये अचला एकादशीसर्वोत्तम एकादशी

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Apara Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Apara Ekadashi Katha
Album Apara Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Apara Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40