Close Menu
Subscribe :

Mohabbat Hussain Ki
Song

Mohabbat Hussain Ki

Gufran Ali (Gufran Sabri) • Mohabbat Hussain Ki • 2026 • 0:11:26 • Islamic
Artist (Click to view all assets)
Gufran Ali (Gufran Sabri)

Lyrics

Mohabbat Hussain Ki • Gufran Ali (Gufran Sabri)

अल्लाह के रसूल के प्यारे हुसैन है हैदर के फ़ातिमा के दुलारे हुसैन है

एहसान ऐश कादरी उनका है दीन पर हर शख्श कह रहा है हमारे हुसैन हैं

जिस दिल में बस गई है मोहब्बत हुसैन की

जिस दिल में बस गई है मोहब्बत हुसैन की

होती है ऐसे शख्श पे रहमत हुसैन की

होती है ऐसे शख्श पे रहमत हुसैन की

हक पर अगर ये सर कटे कट जाने दीजिये

हक पर अगर ये सर कटे कट जाने दीजिये

पर आंच अपने दीन पर मत आने दीजिये

हैरान कर गयी है शहादत हुसैन की

हैरान कर गयी है शहादत हुसैन की

कुछ भी हो मुश्किलों से डरना नहीं कभी

जो बात हक हो उस से मुकरना नहीं कभी

देती है ये सबक हमें सीरत हुसैन की

देती है ये सबक हमें सीरत हुसैन की

बाहर है सारी खूबियां उनकी शुमार से

बाहर है सारी खूबियां उनकी शुमार से

तन्हा हुसैन भिड़ गए बाईस हज़ार से

कितनी अज़ीम तरहा है जसारत हुसैन की

दुनिया झुकी हुई है बहत्तर के सामने

दुनिया झुकी हुई है बहत्तर के सामने

जो कर्बला में आये थे लश्कर के सामने

उनके दिलों में खूब थी अज़मत हुसैन की

इस्लाम के चराग़ को बुझने नहीं दिया

इस्लाम के चराग़ को बुझने नहीं दिया

नाना के दिने पाक को मिटने नहीं दिया

परचम बलन्द कर गई हिम्मत हुसैन की

उनको सवार काँधों पे करते थे मुस्तफा

उनको सवार काँधों पे करते थे मुस्तफा

हर नाज़ प्यार से भी उठाते थे मुस्तफा

कितनी बलन्द बाला है किसमत हुसैन की

जन्नत से जोड़ा आपका लाते थे जिब्राईल

जन्नत से जोड़ा आपका लाते थे जिब्राईल

झूला अदब के साथ झुलाते थे जिब्राईल

करते थे जिब्राईल भी खिदमत हुसैन की

दिल में उतर गये हैं शहीदाने कर्बला

दिल में उतर गये हैं शहीदाने कर्बला

एहसान कर गये हैं शहीदाने कर्बला

रुतबा बढ़ा रही है अकीदत हुसैन की

इश्के हुसैने पाक ने जीशान कर दिया

इश्के हुसैने पाक ने जीशान कर दिया

हक पर तो जीने मरने का ऐलान कर दिया

जन्नत में लेके जायेगी चाहत हुसैन की

जो दुशमने हुसैन हैं क्या मुह दिखाएंगे

जो दुशमने हुसैन हैं क्या मुह दिखाएंगे

कैसे नबी के सामने वो लोग जाएंगे

महंगी पड़ेगी उनको अदावत हुसैन की

अशआर मनकबद के लिखो ऐश कादरी

अशआर मनकबद के लिखो ऐश कादरी

होगी कुबूल आपकी ये शेरो शायरी

कर देगी कामियाब इनायत हुसैन की

लेखक :- मोहम्मद शरीफ

Official Music Video

Mohabbat Hussain Ki

Open in YouTube

Credits

Song Title Mohabbat Hussain Ki
Album Mohabbat Hussain Ki
Main Vocalist / Singer Gufran Ali (Gufran Sabri)
Music Composer Bharat Kumar (Bharat Kumar Parihar), Mushrrat Ali
Lyricist / Writer Mohammad Sharif (S Kadri)
Genre Islamic
Mood / Devotion Hussain
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40