Close Menu
Subscribe :

Skandamata Ki Katha
Song

Skandamata Ki Katha

Devesh Kundan • Skandamata Ki Katha • 2026 • 0:13:47 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Skandamata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों जय माता दी आज नवरात्र के पांचवे दिन माँ भगवती की स्कन्द माता के रूप

में पूजा करने का विधान हैं जगत जननी की कृपा सब पर यु ही बनी रहे -

M: -स्कन्द माता की भक्तो आपको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

तारकासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

पांचवे नवरात्रों का हम वृतांत सुनाते है पावन कथा सुनाते है

तारकासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता -प्रिये भक्तों प्रचीन समय की बात हैं उन दिनों तारकसुर नामक असुर का आतंक चारो

और फैला था स्वर्ग लोक और भू लोक में त्राहि त्राहि मच गई थी आगे क्या होता है आइये

कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -नवरात्रों के पांचवे दिन की कथा सुनाता हूँ

तारकासुर राक्षस का मैं आतंक दिखाता हूँ

कोरस: -आतंक दिखाता हूँ

M: -महाबली अभिमानी तारका बड़ा असुर भारी

छल बल और कपट था उसमें था अत्याचारी

कोरस: -था अत्याचारी

M: -त्राहि त्राहि मच गई स्वर्ग में मचा था हाहाकार

तीनो लोकों में चलता था बस उसका अधिकार

कोरस: -बस उसका अधिकार

M: -चिंता में थे सारे देवता मान चुके थे हार

बैठ गए सब हार मान कर होकर कर के लाचार

कोरस: -होकर कर के लाचार

M: -उसके आगे क्या होता है वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है

तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिये भक्तों तारका सुर को भगवान् शिव ने वरदान दिया था की तुम्हारी मृत्यु केवल मेरे पुत्र

के हाथों ही होगी इसी वरदान को पाकर तारकासुर ने पूरी सृष्टि में उथल पुथल मचा दिया

और सारे देवता मनुष्य के साथ काँप उठे -

M: -उस राक्षस का वध करने का काम न था आसान

वीर बली बलशाली और था बहुत बड़ा बलवान

कोरस: -बहुत बड़ा बलवान

M: -शिव शंकर के पुत्र के हाथों ही मर सकता था

उसके सिवा कोई भी उस से लड़ नहीं सकता था

कोरस: -उस से लड़ नहीं सकता था

M: -सभी देवता आ जाते हैं पार्वती के पास

हाथ जोर के माँ के आगे करे विनय अरदास

कोरस: -करे विनय अरदास

M: -कष्ट निवारो संकट टारो मुश्किल में हैं प्राण

सिवा आपके हे जग जननी कौन करे कल्याण

कोरस: -कौन करे कल्याण

M: -सभी देवता चिंतित हैं हम ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

तारकासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिये भक्तों तारकासुर का भगवान कार्तिकेय के साथ युद्ध प्रारम्भ हो गया कार्तिकेय युद्ध

कला में निपुण थे लेकिन तारकासुर भी कमजोर न था वो बलशाली अजेय और युद्ध कला

में निपुण था आइये अब हम जानते हैं की माता ने कैसे कार्तिकेय भगवान की मदद की थी

M: -युद्ध कला में अति निपुण थे बालक कार्तिकेय

बाला पन स्कन्द का था और तारकासुर था अजेय

कोरस: -तारकासुर था अजेय

M: -स्कन्द माता का रूप धरा है पार्वती माँ ने

पुत्र को अपने युद्ध कला माँ चली है सिखलाने

कोरस: -माँ चली है सिखलाने

M: -अस्त्र शस्त्र की कला सिखाती रण में रण कौशल

कैसे क्षीण किया जाता है दुशमन का छल बल

कोरस: -दुशमन का छल बल

M: -युद्ध कला रण निति सिखाती हैं कूट निति का सार

वीर से वीर बलि की युद्ध में कैसे होगी हार

कोरस: -कैसे होगी हार

M: -इसके आगे क्या होता हैं ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

तारकासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -जय माता दी प्रिये भक्तों माँ ने अपने पुत्र कार्तिकेय को युद्ध कला में ही निपुण नहीं किया

वरन उन्हें सांसारिक जीवन का भी परिचय कराया और उनके देवत्व का भी ज्ञान दिया की

आप समान्य देवता नहीं बल्कि स्वयं प्रकृति स्वरूपा जगतजननी और शिव की संतान हो

और आपका जन्म सामन्य नहीं बल्कि जगत कल्याण के लिए हुआ है -

M: -स्कन्द माता से सीख लिया जब युद्ध कला का ज्ञान

तारकासुर का वध करने को किया है फिर प्रस्थान

कोरस: -किया है फिर प्रस्थान

M: -विजयी भवा का पुत्र को अपने माँ ने दिया वरदान

वध करके तारकासुर का करो जगत कल्याण

कोरस: -करो जगत कल्याण

M: -चले खोज में तारकासुर को कार्तिकेय भगवान्

पार्वती माता का देवता करने लगे गुणगान

कोरस: -करने लगे गुणगान

M: -तारकासुर ने सुनी ये सूचना करने लगा अट्टहास

हँसते हुए वो कार्तिकेय का करने लगा उपहास

कोरस: -करने लगा उपहास

M: -कैसे युद्ध छिड़ा था उनमें वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

तारकासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिय भक्तो अब मैं आगे उस घमासान युद्ध का वर्णन सुनाऊँगा जो भगवान कार्तिकेय और

तारकसुर नामक असुर के बीच छिड़ गया था और कैसे उस असुर का वध हुआ -

M: -बाणों की वर्षा पे वर्षा तलवारों के वार

तारकासुर की सेना का अब होने लगा संहार

कोरस: -अब होने लगा संहार

M: -कट कट शीश गिरे असुरों के मच गया हाहाकार

गूँज रही थी स्वर्ग लोक में बाणों की टंकार

कोरस: -बाणों की टंकार

M: -वर्षों लडते रहे वो दोनों दोनों ही रणधीर

चले गदाएँ दोनों तरफ से चले तीर पे तीर

कोरस: -चले तीर पे तीर

M: -अंत में हार हुई राक्षस की जीत गए कार्तिकेय

जननी माँ को दिया पुत्र ने अपनी जीत का श्रेय

कोरस: -अपनी जीत का श्रेय

M: -स्वर्ग से होती पुष्पों की वर्षा ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

तारकासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -प्रिये भक्तों माता पार्वती ही भगवान् कार्तिकेय की माता हैं उनका नाम स्कन्द कुमार भी है

स्कन्द पुत्र की माता होने के कारण माता भी स्कन्द माता कहलाई -

M: -पार्वती माता ही स्कन्द माता कहलाई

गोरी माहेश्वरी और हिमालय पुत्री कहलाई

कोरस: -हिमालय पुत्री कहलाई

M: -नवरात्रों के पांचवे दिन है स्कन्द माता का

कृपा करना माँ जगजननी भाग्य विधाता का

कोरस: -भाग्य विधाता का

M: -विधि पूर्वक जो भी माता की पूजन करता है

सुख वैभव धन धन्य सभी कुछ उसको मिलता है

कोरस: -उसको मिलता है

M: -स्कन्द माता की किरपा से तेरा सुखी रहे संतान

माँ है दयालु माँ है कृपालु माँ है बहुत महान

कोरस: -माँ है बहुत महान

M: -हाथ जोड़ देवेश माँ को शीश झुकाते है कैलाश संगीत बनाते हैं

तारकासुर नामक राक्षस के अंत दिखाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जाएग कल्याण

हो जाएगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Skandamata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Skandamata Ki Katha
Album Skandamata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Skand Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40