Close Menu
Subscribe :

Buddha Purnima Katha
Song

Buddha Purnima Katha

Devesh Kundan • Buddha Purnima Katha • 2026 • 0:11:39 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Buddha Purnima Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों भगवन बुद्ध की पवन कथा आज मैं आपको सुनाने जा रहा हूँ, बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवन बुद्ध का जन्म हुआ और आज के ही दिन अर्थात, पूर्णमासी के दिन ही उनको ज्ञान की भी प्राप्ति हुई और उनके ही ज्ञान से आज सम्पूर्ण संसार आलोकित है

M:-मैं बुद्ध पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

बैसाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कैसे गौतम बुद्ध को मिला था ज्ञान बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

बैसाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- प्रिये भक्तों प्राचीन काल की बात कपिलवस्तु के लुम्बिनी में भगवान् बुद्ध का जन्म हुआ था ,उनके पिता का नाम शुद्धोधन था और माँ का नाम महामाया था , पिता ने अपने पुत्र का नाम सिद्धार्थ रखा , सिद्धार्थ के जन्म के सात दिन बाद उनकी माता की मृत्यु हो गई, और बुद्ध का पालन-पोषण उनकी मौसी महाप्रजापति गौतमी ने किया था।

M:-बात बड़ी प्राचीन है इसको सुनो लगाकर ध्यान

कपिलवस्तु के लुम्बिनी में जन्मे थे स्वयं भगवान्

कोरस:- जन्मे थे स्वयं भगवान्

M:-शुद्धोधन राजा ने रखा था सिद्धार्थ गौतम नाम

बचपन में ही माँ को खोकर पली बढ़ी संतान

कोरस:- पली बढ़ी संतान

M:-कहते हैं जब जन्म हुआ तब हुई भविष्यवाणी

राजपाट छोड़ एक दिन बालक बनेगा संत ज्ञानी

कोरस:- बनेगा संत ज्ञानी

M:-सुनकर ऐसी बातें पिता शुद्धोधन घबराये

सोचा इस पथ जाने से उसे कैसे रुकवाएं

कोरस:- कैसे रुकवाएं

M:-कैसे बना वो भिक्षुक आगे वर्णन गाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

बैसाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- प्रिये भक्तों राजा ने अपने पुत्र को सारा सुख दिया और ये प्रयास रखा की सिद्धार्थ को कभी किसी चीज की कमी न हो और एक खूबसूरत राजकुमारी से उनका विवाह भी करवा दिया उनकी पत्नी का नाम यशोधरा था कुछ समय बीते उन्हें एक पुत्र की भी प्राप्ति हुई जिसक नाम उन्होंने राहुल रखा

M:-राजा ने खुशियां सुख वैभव पुत्र को दिए तमाम

ठाठ बाट और राजकुंवर की भर दी उसमें शान

कोरस:- भर दी उसमें शान

M:-युवा हुए जब गौतम तो ब्याह उसका करा दिया

राजकुमारी यशोधरा को दुल्हन बना दिया

कोरस:- दुल्हन बना दिया

M:-गौतम को जब पुत्र हुआ रखा था राहुल नाम

हंसी ख़ुशी से लगे बीतने उनके सुबहो शाम

कोरस:- उनके सुबहो शाम

M:-लेकिन फिर भी रुका नहीं जो लिखा विधि का विधान

एक दिन घट गई घटना ऐसी हुए सभी परेशान

कोरस:- हुए सभी परेशान

M:-उसके संग क्या होता है आगे बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

बैसाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 4 :- प्रिये भक्तों विधि को जो मंजूर था वही होता है एक दिन एक बूढ़ा आदमी सिद्धार्थ को दिखता है उसे देख कर वो सोच में पड़ जाता है, फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-एक दिन रस्ते में एक बूढ़ा उसे नजर आता है

देख बुजुर्ग इंसान को फिर वो सोच में पड़ जाता है

कोरस:- वो सोच में पड़ जाता है

M:-फिर एक दिन जिसे देखता वो था पड़ा हुआ बीमार

थका हुआ था उसका तन वो चलने में लाचार

कोरस:- वो चलने में लाचार

M:-फिर देखा जब उसने किसी को अर्थी पर सवार

मृत्यु का सच जान उचट गया उसका मन संसार

कोरस:- उसका मन संसार

M:-देखा जब वैरागी साधू तब ये जान लिया

सुख वैभव ये मोह माया है उसने मान लिया

कोरस:- उसने मान लिया

M:-इसके आगे क्या होता है वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाते हूँ

बैसाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान हो जाएगा कल्याण

वार्ता 5 :- प्रिये भक्तों सिद्धार्थ गौतम ने अपना घर परिवार त्याग दिया ,कहाँ राज कुमार सा विलासितपूर्ण जीवन और कहाँ भिक्षुक सा जीवन और वो सत्य की खोज में लग गए आगे क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-महलों के सारे सुख वैभव त्याग दिया उसने

राजकुंवर से खुद को भिक्षुक बना लिया उसने

कोरस:- बना लिया उसने

M:-जन्म और मृत्यु और सुख दुःख क्या है कोई मुझे बताये

इसी प्र्शन के उत्तर ढूंढ़ता गौतम भटका जाए

कोरस:- गौतम भटका जाए

M:-बोधि वृक्ष के नीचे उनकोप्राप्त हुआ जब ज्ञान

भक्तों वो तो पूर्ण मासी का दिन था बड़ा महान

कोरस:- दिन था बड़ा महान

M:-तब से वो दिन बुध पूर्णिमा नाम से जाना जाता

फिर गौतम से नाम उनका गौतम बुद्ध पड़ जाता

कोरस:- गौतम बुद्ध पड़ जाता

M:-बौद्ध धर्म के संस्थापक थे ये बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

वैशाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान हो जाएगा कल्याण।

वार्ता 6 :- प्रिये भक्तों भगवान बुद्ध के धर्म के मूलतः आठ धर्म और नियम हैं आइए उनका विस्तृत वर्णन करेंगे

M:-बौद्ध धर्म के आठ नियम हैं सुनो लगाकर ध्यान

सम्यक दृष्टि सम्यक संकल्प सम्यक कर्म व्यायाम

कोरस:- सम्यक कर्म व्यायाम

M:-सम्यक आजीविका वचन और सम्यक स्मृति

आठ नियम में अंतिम है ये सम्यक समाधि

कोरस:- ये सम्यक समाधि

M:-उपदेशों में सदा कहा छोड़ो हिंसा की राह

प्रेम दया हो मन में अपने सदा रहे ये चाह

कोरस:- सदा रहे ये चाह

M:-जीवन उनका होता सफल जो इनके मार्ग चलते

दया करुणा से भरके जो मन को अपने रखते

कोरस:- मन को अपने रखते

M:-प्रभु के आगे शत शत अपना शीश झुकाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

बैसाख माह के इस दिन से जुड़ी कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान हो जाएगा कल्याण।

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Buddha Purnima Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Buddha Purnima Katha
Album Buddha Purnima Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Gautam Buddh
Festival Buddha Purnima
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40