Close Menu
Subscribe :

Holika Dahan Ki Katha
Song

Holika Dahan Ki Katha

Devesh Kundan • Holika Dahan Ki Katha • 2026 • 00:15:29 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Holika Dahan Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तों आज मै आपको होलिका दहन की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ कैसे

अभिमानी हिरण्याकश्यप् अपने ही पुत्र का शत्रु बन जाता है और किस प्रकार वो

अभिमानी स्वयम् को भगवान समझने लगाता है कैसे अपने ही पुत्र को अग्नि मे जला के

मारना चाहता है -

M: -हम परम भक्त प्रह्लाद की तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन का मै वृतांत सुनाते है हम कथा सुनाते है

हिरणयकश्यप का झूठा अभिमान दिखाते है अभिमान दिखाते है

आज होलिका दहन का हम वृतांत बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

वार्ता: -प्रिय भक्तो ईश्वर की कृपा जिस पर हो जाती है फिर उसका कहाँ कोई कुछ बिगाड़

सकता है क्युकी बुरी से बुरी शक्ति ईश्वर की कृपा होने के बाद उसके पास तक नहीं आती

क्युकी श्रद्धा में ही तो शक्ति का निवास होता है अगर आपके ह्रदय में अपने आराध्य के

पति अटूट प्रेम और श्रद्धा है तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता -

M: -हिरणयक्षयप् राजा के मन आगया था अभिमान

समझ लिया था स्वयंम को उसने सबसे बड़ा भगवान

कोरस: -सबसे बड़ा भगवान

M: -उसके राज्य मे किसी और की पूजा नहीं होगी

किसी के घर मे श्री विष्णु की चर्चा नहीं होगी

कोरस: -चर्चा नहीं होगी

M: -नगर मुनादी पिटवा करके किया बड़ा ऐलान

तीनो लोक में कोई नही ही में ही हूँ भगवान

कोरस: -में ही हूँ भगवान

M: -भूल के भी ले लिया किसी ने उस विष्णु का नाम

कोई देख सके ना उसका जो होगा अंजाम

कोरस: -जो होगा अंजाम

M: -ऐसे अधर्मी का तुमको परिणाम दिखाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन का मै वृतांत सुनाते है पावन कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

M: -प्रिय भक्तो हिरणाकश्यप का पुत्र प्रह्लाद श्री हरी विष्णु जी का परम भक्त था सुबह शाम

हर समय श्री हरी की पूजा में लीन रहता है प्रह्लाद की विष्णु भक्ति से उसका पिता बड़ा

क्रोधित रहता था वो प्रह्लाद को डरा के धमका के प्यार से हर तरह से समझा कर हार

चुका था किंतु प्रह्लाद के हृदय से भगवान विष्णु के प्रति अटूट प्रेम भक्ति व् श्रद्धा को ना

मिटा पाया -

M: -सब कुछ करके हार गया प्रह्लाद नही माना

हिरणकश्यप ने फिर अपने मन मे है ये ठाना

कोरस: -मन मे है ये ठाना

M: -बुलाके फिर प्रह्लाद पुत्र को भरे हुए दरबार

क्रोध में बोला हिरण कश्यप लेके हाथ तलवार

कोरस: -लेके हाथ तलवार

M: -मुझे मान भगवान आज से मुझसे बड़ा है कौन

वरना तुझको सदा के लिए मै कर दूँगा मौन

कोरस: -मै कर दूँगा मौन

M: -विष्णु मुझसे श्रेष्ठ नहीं है ना मुझसा बलवान

मेरी पूजा अगर ना की तो नही बचेगी जान

कोरस: -नही बचेगी जान

M: -बोला पुत्र पिता से क्या हम वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

वार्ता: -प्रह्लाद हाथ जोड़ के विनय पूर्वक कहता है पिताजी श्री आप मेरे जन्म दाता अवश्य हैं आप

परंतु मेरे भाग्य विधाता तो श्री हरी विष्णु ही हैं रही बात जीवन और मृत्यु की तो मृत्यु तो

एक ना एक दिन सबको आनी है मुझे पूर्ण विश्वास है मेरी रक्षा हेतु स्वयं श्री हरी जी अवश्य

करेंगे मेरे जीवन पर आपका अधिकार हो सकता है किंतु श्री हरी का अधिकार जीवन और

मृत्यु दोनों पर अधिकार है -

M: -जलके आग बबूला हो गया सुन बेटे की बात

पुत्र की छाती पे फिर मारी खींच के उसने लात

कोरस: -खींच के उसने लात

M: -क्रोध में बोला हिरणकश्यप अज़र अमर हूँ मैं

उस मृत्यु से सुन ओ मूरख बेफिकर हूँ मैं

कोरस: -बेफिकर हूँ मैं

M: -पशु पछी नर नारी मुझको मार नहीं सकते

अस्त्र सस्त्र भी मौत का फँदा डार नही सकते

कोरस: -डार नही सकते

M: -ना घर में ना ना घर के बाहर ना स्वर्ग धरा ना पाताल

ना दिन में रात में मुझको छू सकता है काल

कोरस: -छू सकता है काल

M: -मैं हूँ ईश्वर मैं सर्वेश्वर ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

वार्ता: -प्रिय भक्तो हिरण्यकश्यप् प्रह्लाद को दरबार से भगा देता है प्रह्लाद दुखी मन से चला जाता

है और मन ही मन भगवान विष्णु जी की आराधना करता है हिरण्यकस्यप की बहन

होलिका जिसको भगवान शिव के द्वारा ऐसी चादर प्राप्त हुई थी जिसको ओढ लेने के बाद

उसपर अग्नि अपना प्रभाव नही डालती थी अग्नि की लपटें भी उस चादर पर बेअसर हो

जाती थी हिरणकश्यप अपनी बहन होलिका को बुलवाके प्रह्लाद को मारने का षड्यंत्र

रचता है -

M: -बहन होलिका को बुलवाके वो समझाता है

मिल के बहन के साथ में वो षड्यंत्र रचाता है

कोरस: -षड्यंत्र रचाता है

M: -कैसे मारना है बालक को जला के अग्नि में

गोद में अपनी विष्णु भक्त को बिठा के अग्नि में

कोरस: -बिठा के अग्नि में

M: -शिव शंकर से प्राप्त हुई है चादर जो तुमको

अग्नि से फिर बची रहोगी ओढ के तुम उसको

कोरस: -ओढ के तुम उसको

M: -बात मान ली भाई की अपने हो गई वो तैयार

विष्णु के उस भक्त को भईया जला के दूँगी मार

कोरस: -जला के दूँगी मार

M: -अब आगे की कथा सुनो हम वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

वार्ता: -जय श्री हरी विष्णु भक्तो सारे राज्य में मुनादी पिटवा दी जाती है होलिका अग्नि स्नान करके

दिखाएगी अग्नि होलिका के उपर कोई प्रभाव नही छोड़ पायेगी होलिका अग्नि स्नान करके

भी जीवित रहेगी सारे नगर वासी इस चमत्कार को देखने के लिए इकट्ठे हो जाते हैं हर

कोई इस दृश्य को देखना चाहता था होलिका के दिन बहुत बड़ी चिता तैयार की जाती है

जिसके ऊपर होलिका प्रह्लाद को लेकर बैठ जाती है फिर क्या होता है आइये कथा के

माध्यम से जानते है -

M: -विष्णु भक्त प्रह्लाद ने करके श्री हरी जी का ध्यान

बैठ गया था चिता पे करने को अग्नि स्नान

कोरस: -करने को अग्नि स्नान

M: -श्री विष्णु के ध्यान में खोया परम भक्त प्रह्लाद

करके आँखें बंद हरी को करने लगा वो याद

कोरस: -करने लगा वो याद

M: -जब ये देखा विष्णु जी ने क्रोध मेंआते हैं

देखो अपने भक्त के कैसे प्राण बचाते हैं

कोरस: -प्राण बचाते हैं

M: -उधर उठ रहीं लपटें आग की इधर क्रोध का वेग

उठा बवंडर आंधी वाला हुई हवाएं तेज

कोरस: -हुई हवाएं तेज

M: -श्री हरी के हम चमत्कार वो गाके सुनाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन की हम तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

वार्ता: -ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः प्रिय भक्तो जैसे ही चिता की लपटें उठने लगती हैं श्री हरी

विष्णु की माया भी उठने लगती आंधी तूफ़ान आ जाता है जिसके कारण होलिका होलिका

का सुरक्षा कवच जो होलिका ने ओढ़ रखा था उड़ के प्रह्लाद के ऊपर आ जाता है और वह

जीवित रह जाते है -

M: -देख के ऐसा चमत्कार सब होते हैं हैरान

प्रेम से बोलो सारे मिलके जै श्री हरि भगवान

कोरस: -जै श्री हरि भगवान

M: -टूटा ना विश्वास भक्र का टूट गया अभिमान

सबके आगे अभिमानी का हुआ बड़ा अपमान

कोरस: - हुआ बड़ा अपमान

M: -क्रोध में भरके चला गया वो फिर अपने दरबार

श्री विष्णु भगवान के खातिर दिल में मचा हा हा कार

कोरस: -दिल में मचा हा हा कार

M: -तब से ही त्योहार मनाया जाने लगा होली

बसंत ऋतु जब आती है लेकर के रंगोली

कोरस: -लेकर के रंगोली

M: -हाथ जोड़ देवेश कुंदन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

आज होलिका दहन की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जग में ना कोई बलवान है भक्त सदा ही महान

टुटा पापी का अभिमान आये श्री नरसिंघ भगवान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Holika Dahan Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Holika Dahan Ki Katha
Album Holika Dahan Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Holika
Festival Holi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40