Close Menu
Subscribe :

Mohini Ekadashi Ki Katha
Song

Mohini Ekadashi Ki Katha

Devesh Kundan • Mohini Ekadashi Ki Katha • 2026 • 0:21:27 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Mohini Ekadashi Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- भक्तजनो जय श्री हरि आज में आपको मोहिनी एकदशी के व्रत की कथा की महिमा सुनाने जा रहा हूँ , मोहिनी एकादशी व्रत करने से जीवन के समस्त कष्टों का निवारण होता है, पापों की समाप्ति होती है एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है

M:-कलयुग में उद्धार का आपको मार्ग दिखते है, हम कथा सुनाता हूँ

मोहिनी एकादशी की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाता है

पावन पतित महाव्रत का मैं सार बताते है, हम सार बताते है

कलयुग में उद्धार का आपको मार्ग दिखते है, हम कथा सुनाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकार ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- प्राचीन काल की बात हैं भक्तों सरस्वती नदी के तट पर भद्रावती नामकी एक सुंदर नगरी है। वहां धृत नाभ नामक राजा, राज करते थे। उसी नगर में एक वैश्य था, उसका नाम था धनपाल। वह सदा पुण्यकर्म में ही लगा रहता था। उसके पांच पुत्र थे

M:-मात सरस्वती के चरणों में लगा के अपना ध्यान

कथा सुनाऊँ एकादशी की पावन पतित महान

कोरस:- पावन पतित महान

M:-सरस्वती नदी के तट पर थी भद्रावती नगरी

अति रमणीक थी स्थली ज्यों हो स्वर्ग धरा उतरी

कोरस:- स्वर्ग धरा उतरी

M:-खुशहाली से भरा राज्य था राजा था धृत नाभ

सारे नगर में हंसी ख़ुशी का का फैला था उल्लास

कोरस:- फैला था उल्लास

M:-उसी नगर में एक वैश्य था बहुत बड़ा धनवान

उसके ह्रदय में बसते थे श्री हरि विष्णु भगवान्

कोरस:- श्री हरि विष्णु भगवान्

M:-सुनो ध्यान से भक्तों कथा आग को बढ़ाते हैं हम कथा सुनाते हैं

मोहिनी एकादशी की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर धयान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- प्रिये भक्तों , सेठ के लिए उसके पांच पुत्रो का पिता होना लाभकारी था किन्तु ,उसके बाकी चार बच्चे उसके व्यवसाय में मदद किया करते थे बस उसका बड़ा बेटा व्यभिचार में लिप्त रहता था एवं वेश्याओं से मिलने के लिए आतु रहता था। वह दुर्बुद्धि किसी धार्मिक कर्म में शामिल नहीं होता था गलत संगत में रहकर पिता के धन को बर्बाद करता था

M:-पांच पुत्रों का पिता वैश्य था गर्व की थी ये बात

हर दिन उसके घर होती थी खुशियों की बरसात

कोरस:- खुशियों की बरसात

M:-श्री विष्णु जी की भक्ति में डूबा रहता था

प्रतिदिन नियम से श्री हरि का पूजन करता था

कोरस:- पूजन करता था

M:-धर्म कर्म में आगे रहता करता प्रीतिदिन दान

बहुत अधर्मी निकली किन्तु उसकी बड़ी संतान

कोरस:- उसकी बड़ी संतान

M:-जुआ खेलना मदिरा पीना रोज का था ये काम

सुबह बिताये मदिरालय में वैश्या के घर शाम

कोरस:- वैश्या के घर शाम

M:-वैश्य के बेटे का भक्तों इतिहास बताते है पावन कथा सुनाते है

मोहनी एकादशी की आपको महिमा गाते हूँ पावन कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुझ माँगा वरदान

वार्ता - 4 :- प्रिये भक्तों वैश्य की बड़ी संतान कुमार्ग पर चल पड़ी, शराब और वैश्यों के पास जाना और जुआ खेलना यही उसकी नियति बन गई घर के लोग परेशान हो गए सभी समझा समझ कर थक गए लेकिन वो अपने मन की करता रहा दूसरी ओर उसके पिता धार्मिक प्रवित्ति के लोग थे धार्मिक आचरण करते थे

M:-सारे नीच कर्म वो करता रखता साथ कुसंग

माता पिता और भाई सारे आ गए उस से तंग

कोरस:- आ गए उस से तंग

M:-बार बार उसको समझा के घर वाले गए हार

एक रोज फिर माता पिता ने मन में किया विचार

कोरस:- मन में किया विचार

M:-सीने पर पत्थर रख करके दोनों ने तत्काल

थोड़ा धन आभूषण देकर बेटे को दिया निकाल

कोरस:- बेटे को दिया निकाल

M:-कामी शराबी और तामसी घर से चला गया

माता पिता भाई से अपने लड़ के चला गया

कोरस:- अपने लड़ के चला गया

M:-इसके आगे क्या होता है वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

मोहिनी एकादशी की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकार ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 5 :- प्रिये भक्तों जब उसके पिता ने उसे घर से बाहर निकाल दिया वह और अधिक स्वतंत्र हो गया , अब उसे कोई बोलने वाला नहीं था,पूरी तरह से अपने मन की करने लगा , उसके माता पिता ने जो भी धन जेवर आदि दिया था , उस धन को वह कुमार्ग पर समाप्त कर दिया और कुछ दिन में ही वो पूरी तरह से बर्बाद हो गया कंगाल हो गया आगे क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-मौज उड़ाई उस बेटे ने जब तक धन था पास

चाँद दिनों में ही कर डाला धन का सत्यानाश

कोरस:- धन का सत्यानाश

M:-बड़े ऐश में गुजरे कुछ दिन जब कुछ रहा ना शेष

अब क्या खाये कहाँ पे ठहरे चिंता हुई विशेष

कोरस:- चिंता हुई विशेष

M:-भूखा प्यासा रहने लगा न पास रही कौड़ी

चोरी की लत लग गई उसको करने लगा चोरी

कोरस:- करने लगा चोरी

M:-रात में जाकर चोरी करता दिन में करता मौज

नारी मदिरा जुआ में डूबा रहता था हर रोज

कोरस:- रहता था हर रोज

M:-पकड़ा गया जिस रोज हुआ क्या वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

मोहिनी एकादशी की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 6 :- प्रिये भक्तों एक बार उसका पुत्र चोरी करते हुए पकड़ा गया राजा ने उसे सौ कोड़े मारने का दंड दिया और उसे वैश्य की प्रतिष्ठा के कारण उसे छोड दिया , इस घटना से उसका मनोबल और बढ़ गया और लूट पाट करने लग गया फिर दुबारा पकड़ा गया राजा ने उसे अपने राज्य से बाहर निकाल दिया ,

M:-चोरी करते हुए एक दिन उसको पकड़ लिया

हाथ पांव जंजीरों में था उसको जकड़ लिया

कोरस:- उसको जकड़ लिया

M:-चार सिपाही खींच के उसको ले आये दरबार

राजा के आदेश से पे उसको खूब लगाई मार

कोरस:- खूब लगाई मार

M:-महाराज ने सजा सुनाई उसे तुरंत तत्काल

पहले मारा कोड़ों से से फिर राज्य से दिया निकाल

कोरस:- फिर राज्य से दिया निकाल

M:-राज्य से बाहर छोड आये किसी जंगल में जाकर

जिन्दा रहूंगा जंगल में अब कैसे क्या खाकर

कोरस:- अब कैसे क्या खाकर

M:-सोच रहा था मन में यही मैं सत्य बताता हूँ मैं सत्य बताता हूँ

मोहिनी एकादशी की आपको कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 7 :- जय श्री हरि प्रिये भक्तों वैश्य का पुत्र जंगल में मारा मारा फिरता रहा उसे दो वक़्त की रोटी भी नसीब न होती थी , भूखा प्यासा जब मरने लगा तब उसने पशु पक्षियों का शिकार प्रारम्भ कर दिया और रात होने पर किसी भी पेड़ के नीचे थक कर सो जाता था लेकिन एक दिन उसकी आत्मा जागृत होती है और वह श्री हरे के चरणों का दस बन जाता है

M:-भूख लगे तो पशु पक्षी को मार के खाये

रात ढले तो पेड़ के नीचे लेट के सो जाए

कोरस:- लेट के सो जाए

M:-जिन्दा रहने की खातिर वो करता रोज शिकार

मन में सोचता था वो ऐसे जीना है बेकार

कोरस:- जीना है बेकार

M:-मिला शिकार उसे न एक दिन भूखा सोया वो

अपनी करनी के ऊपर जी भर के रोया वो

कोरस:- जी भर के रोया वो

M:-साती रात उसे नींद न आई बैठा रहा उदास

अगले दिन जा कर के पहुंचा कौण्डिल्य ऋषि के पास

कोरस:- कौण्डिल्य ऋषि के पास

M:-क्या बोला वो ऋषि राज से वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है

मोहिनी एकादशी की तुमको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 8 :- जय श्री विष्णु , जय श्री भक्तों एक दिन जंगल में भटकते-भटकते धृष्टबुद्धि की मुलाकात कौण्डिन्य नामक महर्षि से हुई. वह उनसे बहुत प्रभावित हुआ और उसने गुरु के सामने अपने सारे पाप स्वीकार कर लिए. धृष्टबुद्धि ने महर्षि के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा, “ हे महर्षि कृपा कर मुझ पर दया कीजिये और इस पाप से मुक्ति का मार्ग बताइये

M:-ऋषि के आश्रम पहुँच के पापी जोड़ के बोला हाथ

ऋषि राज मैंने किये हैं बड़े बड़े अपराध

कोरस:- बड़े बड़े अपराध

M:-पापी बड़ा हूँ नीच बहुत हूँ करता हूँ स्वीकार

सर के ऊपर पाप उठाकर जीना है दुश्वार

कोरस:- जीना है दुश्वार

M:-बहने लगी आँखों से धारा मुंह से न फूटे बोल

कैसे मिलेगी पापों से मुक्ति पाप किये अंतोल

कोरस:- पाप किये अंतोल

M:-सच बोलूं मैं ऋषि राज कर्मो का सताया हूँ

कोई उपाय बता दो मुनिवर शरण में आया हूँ

कोरस:- शरण में आया हूँ

M:-क्या कहते हैं ऋषि राज मैं वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

मोहिनी एकदशी की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 9 :- महर्षि ने जब उसकी बात सुनी और उन्होंने उसको सलाह दी कि सभी पापों से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे मोहिनी एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए. अपने पापों को दूर करने और अपनी आत्मा को शुद्ध करने के लिए धनपाल के बेटे धृष्टबुद्धि ने महर्षि के कहे अनुसार यह व्रत रखा. मोहिनी एकादशी व्रत के प्रभाव से वह पापों से मुक्त होकर अपनी देह त्याग गरुड़ पर आरुढ़ हो श्री हरि का प्रिय बनकर विष्णुलोक को चला गया.

M:-मोहिनी एकादशी जो की वैसाख में पड़ती हैं

उसका व्रत करने से हर दुःख व्याधा मिटती है

कोरस:- हर दुःख व्याधा मिटती है

M:-शुक्ल पक्ष में पड़ती है एक उत्तम एकादशी

पाप मुक्त करती है ये सर्वोत्तम एकादशी

कोरस:- ये सर्वोत्तम एकादशी

M:-श्रद्धा से व्रत का पालन करना मन से करना ध्यान

श्री हरि जी की कृपा से भक्तों होगा हर कल्याण

कोरस:- भक्तों होगा हर कल्याण

M:-मोहिनी एकादशी का व्रत करता है वैश्य कुमार

पाप दोष से हो जाता है पापी का उद्धार

कोरस:- पापी का उद्धार

M:-अंत गया वो स्वर्ग लोक मैं सत्य बतलाते है, हम सत्य बताते है

मोहिनी एकादशी की पावन कथा सुनाते हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 10 :- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मोहिनी को भगवान विष्णु का एकमात्र स्त्री अवतार माना जाता है. समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और असुरों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया कि कौन अमृत पिएगा., फिर भगवान विष्णु ने . मोहिनी का रूप धारण कर अपनी माया सर्वतः दिखाई

M:-एकादशी की पावन महिमा सबसे उत्तम है

उत्तम कहना अनुचित होगा अति सर्वोत्तम है

कोरस:- अति सर्वोत्तम है

M:-जो भी एकादशी के व्रत का पालन करता है

सुख वैभव धन धान्य से उसका आँगन भरता है

कोरस:- आँगन भरता है

M:-उसके ऊपर श्री विष्णु की कृपा भी होती है

संकट कभी नहीं आता बस खुशियां होती हैं

कोरस:- बस खुशियां होती हैं

M:-मोहिनी एकादशी की भक्तों महिमा है न्यारी

किस्मत में जकड़ी जंजीरें काट जाए सारी

कोरस:- काट जाए सारी

M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है, कैलाश संगीत बनाते है

मोहिनी एकादशी की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Mohini Ekadashi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Mohini Ekadashi Ki Katha
Album Mohini Ekadashi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Mohini Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40