Morari Bapu Ki Pawan Katha
Lyrics
F:-हम आज तुम्हे मोरारी बापू की कथा सुनाते है, जीवन सार बताते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है।
F:-कलियुग में जन जन में भक्ती भाव जगाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-श्री गणेश का सुमिरन करि फिर कथा सुनायेगे।,
जग प्रसिद्ध हम मोरारी जी की गाथा गायेगे।
राम नाम की जहां बरसती है अमृत धारा,
नाम मोरारी बापू का लगता है वहां प्यारा।
भारत देश में गुजरात में जिला है भावनगर,
जन्मे मोरारी बापू प्रभूदास पिता के घर।
माता सावित्री बेन ने लाड लडा़ए है,
1947 में ये जन्म को पाए है।
छ: भाई दो बहिने ये इतिहास बताते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (01)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-तलगाजरडा गांव था जहां मोरारी पले बढ़े,
समय के चलते रामचरितमानस से नैन लड़े।
पांच मील चल पैदल शिक्षा पाने ये जाते,
रामचरितमानस को दादा त्रिभोवन पढ़वाते।
धीरे धीरे रामचरितमानस को याद किया,
अपना गुरु दादा जी को मोरारी ने मान लिया।
चौदह वर्ष की आयु रामकथा का पाठ किए,
चैत्रमास 1960 में थे शुरुआत किए।
ज्ञानवान् गुणवान इन्हे सब ही बतलाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (02)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-ऋषिकेश कैलाश आश्रम बैठे गंगेश्वर,
परदादा श्रीविष्णु गिरि जी थे महामंडलेश्वर।
मोरारी बापू जी गांव में शिक्षा पाए है,
महुवा से हाई स्कूल की डिग्री पाए है।
दादा जी के उत्साह वर्धन से ये राह मिली,
राम नाम की लगी लगन जीवन की क्यारी खिली ।
वैष्णव धर्म में जन्मे राम के भक्त कहाए है,
राम कथा के कारण जग में ख्याति पाए है।
किन्तु मात् पिता की बात वे टाल ना पाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (03)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-करके पढ़ाई जूनागढ़ में बापू जी आए,
करके पढ़ाई शिक्षक की वे विचलित मन पाए।
कुछ समय के बाद उन्होंने शिक्षक पद पाया,
लगे पढ़ाने बच्चों को गुण उनको सिखलाया।
नही है लगता बापू का मन ये सब करने में,
बापू का मन रमा हुआ था राम के वन्दन में।
रामचरितमानस के पाठ से मिलता सदा ही चैन,
रोग दोष मिट जाते मिलती जीवन की शुभ रैन।
पढ़ते रामचरितमानस नित चैन को पाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (04)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-रामचरितमानस के रहस्यों को फिर जाना है,
जीवन मकसद राम नाम बापू ने ठाना है।
रामनारायणदास से भक्तों राम कथा सुनी,
1966 में फिर तो थी एक युक्ति बुनी।
गुजरात के गांडेला में बापू कथा कही,
रामचरितमानस को पढ़ते बापू सही सही।
1976 में बापू विदेश में आए हैं,
नैरोबी में अपनी पहली कथा सुनाए है।
धीरे धीरे बापू आगे बढ़ते जाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (05)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-मोरारी बापू धर्म सनातन का परचम लहराते,
देश विदेशों में जा राम के गुणों को समझाते।
बड़े अनुभवी बापू जी भक्तों है कहलाए,
सत्य मार्ग अपनाया धर्म को आगे है लाए।
अब तक नौ सौ राम कथा को ये तो सुनाए है,
देश विदेशों में इन्होंने राम के गुण गाए,
कथा में गायन नृत्य और नाटक का करते प्रयोग,
समझाते है सबको ही वो करे सरल भाषा उपयोग।
बापू सबके दिलों पर अपनी छाप बनाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (06)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
F:-उम्र 77 वर्ष की राम के दूत कहाए है,
श्रीलंका ब्रिटेन अमेरिका कथा सुनाए है।
दुनिया के कई देशों में पहचान बनायी है,
राम प्रभु ह्रदय में राम की कथा सुनायी है।
राम कथा के मर्मज्ञ बापू कहलाते है,
ऐसे परम् ज्ञानी को हम शीश झुकाते है।
नर्मदा बेन पत्नी पार्थिव बेटा कहलाया,
तीन बेटियाँ पाकर तन मन इनका हर्षाया।
रिंकी गाती और मुनेंद्र लिखते जाते है, श्री राम को ध्याते है।
राम कथा के वाचन से जग ख्याति पाते है, हम कथा सुनाते है। (07)
कोरस:- मिले जग को जिन से ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इनको कोटि करो प्रणाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Morari Bapu Ki Pawan Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |