Close Menu
Subscribe :

Shri Premanand Maharaj Jivani
Song

Shri Premanand Maharaj Jivani

Sanjay Gulhati (Sanjay Gulati) • Shri Premanand Maharaj Jivani • 2026 • 00:11:16 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Sanjay Gulhati (Sanjay Gulati)

Lyrics

Shri Premanand Maharaj Jivani • Sanjay Gulhati (Sanjay Gulati)

वार्ता: -जय जय श्री राधे भक्तजनो श्री राधे रानी के परम् भक्त संत श्री प्रेमानंद जी महाराज जी

किस प्रकार राधे राधे जपते हुए अपना और इस समस्त संसार का कल्याण कर रहे है

आइये सुनते है राधा रानी के अनन्य भक्त की जीवनी -

M: -गौरी पुत्र का सुमिरन करके लाज रखो सुत शिव भगवन के प्रेम तनय मैं कलम चलाऊं

कोरस: -राधे भक्त के मैं गुण गाऊं

M: -प्रेमानन्द जी बड़े दयालु, ब्रह्मचारी ये है कृपालु परम् भक्त व्रज ठकुरानी के

कोरस: -भजते गुण राधा रानी के

M: -वृंदावन में करते निवासा, दिल में श्रीजी का है वासा जन जन को सत् मार्ग दिखाते

कोरस: -चहुं ओर ये पूजे जाते

M: -सुनो जीवनी ध्यान लगाकर कैसे धन्य हुए नारी नर सरसौल अखरी गांव कहाया

कोरस: -1972 जन्म है पाया

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -रामा देवी मात् दयालु शंभू पांडे पिता कृपालु ब्राह्मण कुल था सभ्य घराना

कोरस: -प्रभु भक्ती में घर था दीवाना

M: -द्वार पे भूखा जो कोई आता मान सम्मान से भोजन पाता संस्कार वो घर से पाए,

कोरस: -धर्म अधर्म की सीख सिखाए

M: -मात् पिता के थे अति प्यारे गीता श्लोक सब रट डारे पांचवी कक्षा में जब आए

कोरस: -सुख सागर की रटन लगाए

M: -तेरह वर्ष की उमर हुई थी राम कृष्ण की रटन लगी थी नौवी कक्षा में जब आए

कोरस: -ले संकल्प ध्यान लगाए

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -दादा आपके संन्यासी‌ थे भक्ती मार्ग के अधिशासी थे ब्रह्मचारी कह दादा बुलाते

कोरस: -मानव जीवन को समझाते

M: -क्या है जीवन रहस्य ना जाना समझ गए कि ध्यान लगाना सच की खोज में निकल पड़े फिर

कोरस: -लगे भटकने दर से दर फिर

M: -मोह माया को त्याग दिया है हरि चरणों में ध्यान दिया है ज्ञान मार्ग के संत कहाए

कोरस: -चेहरे पर मुस्कान है लाए

M: -कृष्ण की लीला देखन चाही भक्ती भावना मन में समायी जीवन भक्ती सार बताया

कोरस: -भक्ती से उद्धार बताया

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -जीवन संत का शुरु किया जब काशी में आ तप को किया तब हफ्ते भूखे रह के गुजारे

कोरस: -भिक्षा को ना हाथ पसारे

M: -गंगा तट पर ध्यान लगाते गंगा में ही खड़े हो जाते ये तो थी सब प्रभु की माया

कोरस: -जिसका अब तक पार ना पाया

M: -तुलसी घाट पे वास किया था वही पे हरि का ध्यान किया था मिल जाता कर लेते भोजन,

कोरस: -वरना खाली पेट ही पूजन

M: -धीरे धीरे समय है बीता चहुं ओर मिली ख्याति संजीता वृज भूमि से लगन लगी फिर

कोरस: -आ गए संत जी मथुरा में फिर

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -मथुरा आकर अचरज पाया ये भी थी कुछ प्रभु की माया कृष्ण के दर्शन नित ही करते

कोरस: -रग रग भक्ती ऊर्जा भरते

M: -मन्दिर अन्दर बैठे बिहारी जिनकी महिमा जग में न्यारी भजते कृष्णा राधा रानी

कोरस: -राधावल्लभ वृज ठकुरानी

M: -वृंदावन महाराज जी आए राधावल्लभ मन्दिर पाए गोस्वामी मोहित जी पाए

कोरस: -शीश नवाकर गले लगाए

M: -संत गुरु गौरांगी को पाया प्रेमानन्द ने शीश झुकाया भक्ती पाठ गुरु से पाए

कोरस: -जीवन गुरु से धन्य बनाए

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -चहक उठा जो था मन प्यासा मिट गयी अंतर मन अभिलाषा सारे मनोरथ पूर्ण हुए है

कोरस: -रोग दोष भी दूर हुए हैं

M: -राधावल्लभ पंथ को पाया दीक्षा पा श्रीजी को ध्याया लगन लगा ली ठकुरानी से

कोरस: -बन गए दास रे वृज रानी के

M: -श्री जी को आराध्य बनाया श्री चरणों में खुद को लुटाया ठकुरानी के बन गए प्यारे

कोरस: -हो गए आपके वारे न्यारे

M: -राधा राधा हर पल जपते भक्ती भाव की बात है करते राधा केली का स्थान

कोरस: -जहां विराजे संत महान्

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -भक्ती ज्ञान का पाठ पढ़ाते सदा सत्य का मार्ग दिखाते आपकी शिक्षा है अनमोल

कोरस: -सुन वन्दे तू आंखें खोल

M: -देश विदेश में आपके चर्चे जपले प्रभु को ना है खर्चे छटीकरा ‌गुरु मारग जाते

कोरस: -भक्त जनों से वो घिर जाते

M: -राधा राधा नाम अधारा वृज भूमि का जो आधारा कई वर्षों से गुरु बीमार

कोरस: -क्या कहते है वैद्य हजार

M: -दोनों किडनी काम ना करती श्रीजी के बल श्वांस है चलती राधे ही है खेवनहारी

कोरस: -जो जन जन की मंगलकारी

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -देते संत जी नित उपदेश मिटते जिससे कष्ट कलेश पूरन होती है अभिलाषा

कोरस: -दूर हो जाती मन की निराशा

M: -संत श्री सुनो क्या बतलाते अपने मन का रहस्य बताते एक किडनी का राधा नाम

कोरस: -दूजी को कहते घनश्याम

M: -नित ही लोग हजारों आते श्रीजी भक्त से ज्ञान है पाते जीवन धन्य बनाते हैं जन

कोरस: -भेद नही चाहे हो निर्धन

M: -लाखों आपसे शिक्षा पाते शिक्षा पाकर शिष्य कहाते आपकी दिव्य छटा है न्यारी

कोरस: -मोहिनी मुख पर मुस्की प्यारी

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

M: -अध्यात्म आपने है बतलाया मोक्ष का सबको मार्ग दिखाया हरि कलियुग में हरते कलेश

कोरस: -प्रेमानन्द जी का उपदेश

M: -राधा रानी वृज ठकुरानी आप पे करती है मेहरबानी मुनेन्द्र प्रेम जी कलम चलाते

कोरस: -संजय गुलाटी महिमा गाते

M: -श्री राधे का नाम ले काटे जो जीवन ऐसे संत महान को कोटि कोटि नमन

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Shri Premanand Maharaj Jivani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Premanand Maharaj Jivani
Album Shri Premanand Maharaj Jivani
Main Vocalist / Singer Sanjay Gulhati (Sanjay Gulati)
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Premanand Maharaj
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40