Close Menu
Subscribe :

Maa Shailputri Ki Katha
Song

Maa Shailputri Ki Katha

Rinky Vishwakarma • Maa Shailputri Ki Katha • 2026 • 00:13:51 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Maa Shailputri Ki Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय माता दी भक्तजनो नवरात्रो में माता दुर्गा के नो रूपों की पूजा आराधना की जाती है

जिनमे प्रथम नवरात्रे के दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है माँ शैलपुत्री कौन थी

इनकी महिमा क्या आइये सुनाती इस कथा के माध्यम से जय शैलपुत्री माँ -

F: -हम शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की कथा सुनाते है पावन महिमा गाते हूँ

वृषभ वाहिनी का तुमको दर्शन करवाते हे कथा सुनाते है

आदि शक्ति के महा रूप का सार बताते है हम कथा सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाते हे कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -माता शैलपुत्री की कथा जानने के लिए आपको दक्ष प्रजापति के यज्ञ की कथा सुनाती हु

की किस प्रकार इन्होने भोले शंकर का अपमान किया पति को यज्ञ में आमंत्रीत करने पर

सती ने क्या किया तो आइये सुनाती हु आगे की कथा -

F: -पिता सती के प्रजापति ने भारी यज्ञ किया

न्योता भेजा तीनो लोक में शिव को भुला दिया

रखते थे वो वैर हमेशा भोले शंकर से

पुत्री सती से भी चिढ़ते थे अंदर अंदर से

उनके मन में जरा नहीं था शिव के लिए सम्मान

न्योता ना देकर शिव जी कर कर डाला अपमान

मगर सती ने कुछ ना सोचा जाने की ठानी

हठकर बैठी थी शिव जी की एक नहीं मानी

फिर क्या होता है भक्तो हम वही सुनाते है हम वही सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाते हे कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -माता सती ने जब पिता के यज्ञ में जाने का निर्णय किया तब भोलेनाथ जी ने उन्हें यह

कहकर रोकने का प्रयास किया की है सती बिना आमंत्रण कही जाना नहीं चाहिये परन्तु

माता सती अपनी हठ पर अड़ी रही फिर आगे क्या हुआ आइये कथा के माध्यम से

जानते है -

F: -हठ में अड़ी थी सती पिता के यज्ञ में जाने की

लाख जतन किये शिव जी ने उन्हें समझाने की

महा यज्ञ में जाने की आज्ञा दे देते है

होगा वहां अपमान तुम्हारा यह कह देते है

बिना पति के सती चली है अपने पिता के घर

होनी टले ना टाले किसी की होनी रही हो कर

पहुँची जब महा यज्ञ में तो इन्हे मिला नहीं सम्मान

कोई ना पूछे क्यों आयी हो हुआ बड़ा अपमान

बिना निमन्त्र जाने का परिणाम दिखाते है हाँ कथा सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाते हे कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

F: -तिरस्कार ही तिरस्कार था मिला वहां उनको

सोच के मन जो आयी थी ना मिला वहां उनको

पिता ने बोला क्यों आयी हो किसने बुलाया है

मुझे बता किसने तुझको न्योता भिजवाया है

पैरो के निचे धरती रही ना सती हुयी हैरान

पिता के घर में क्या पुत्री भी होती है मेहमान

पति की बात मान लेती तो यहाँ नहीं आती

भरी सभा में इतना मै तिरस्कार नहीं पाती

पश्चताप के सागर का तूफ़ान दिखाते है हम कथा सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाते हे हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -पिता द्वारा पति शिव का तिरस्कार माता सती सहन नहीं कर पायी क्रोध और दुःख से

भरी माता सती ने अपने प्राणो की आहुति देने का निश्चय किया इसके बाद आगे क्या

हुआ आइये कथा के माध्यम से जानते है -

F: -राजा दक्ष ने क्रोध में बोला कैसे चली आई

बिना न्योता क्यों भेजा शिव को लाज नहीं आई

व्यंग बाप की सहते सहते सती हुयी बेहाल

आज्ञा पति अगर मानती ना होता ये हाल

क्यों आई मै यहाँ मति क्यों गई मेरी मारी

इसमें गलती नहीं किसी की मेरी है सारी

सह नहीं सकती मै जीते जी पति का ये अपमान

ऐसे जीने से अच्छा मै दे दूँ अपनी जान

सती ने फिर क्या किया वहां पर वही बताते है हम कथा सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की महिमा गाते हे हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

F: -हवन कुंड की लपटे उठ के उड़ने लगी आकाश

माता सती के कानो में सब गूंज रहा अट्टहास

कानो को अपने बंद कर लिया दोनों हाथो से

सावन की बरसात हो रही सती के आँखों से

सती ने अपने मन में पति से क्षमा याचना की

कर देना मुझे क्षमा है स्वामी मन से प्रार्थना की

हवन कुंड को कर के नमन फिर कूद गई उसमे

लपटों को बहता सागर था डूब गई उसमे

मच था हाहाकार वहां जी वही बताते है हम कथा सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की महिमा गाते हे हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

F: -परम गति को सती चली गई हो गई वो स्वाह

वेद मन्त्र थम गए थम गया सब स्वाह स्वाह

किसी को भी विश्वास नहीं था उस अनहोनी का

ना करते उपहास अगर शिव बाबा मौनी का

साधु संत का वेद शास्त्री और सभी मेहमान

देख के ऐसी अनहोनी को था हर कोई हैरान

सती चली गई प्राण त्याग के अग्नि में जल के

माता प्रसूति के दो नैना लहर लहर छलके

इसके आगे का तुमको वृतांत सुनाते है हम कथा सुनाते है

शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की महिमा गाते हे हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

वार्ता: -भक्तजनो जैसे ही भगवान शंकर को सती के जलने का समाचार प्राप्त हुआ वे अत्यंत

क्रोधित हुए उन्होंने उसी क्षण राजा दक्ष के सर्वनाश करने का मन में ठान लिया फिर

आगे क्या हुआ कथा के माध्यम से जानते है -

F: -ज्ञात हुआ शिव शंकर को जब सती के जलने का

पिता के द्वारा पुत्री को प्रताड़ित करने का

रूद्र रूप धार तांडव करते पहुँच गए तत्काल

तीनो लोक में लग रहा जैसे आ गया था भूचाल

तहस नहस सब कर देते है कुछ भी रहा ना शेष

चले उठा के पत्नी का अपने काँधे पे अवशेष

सती ने अगला जन्म लिया है शैल राज के घर

शैल पुत्री के नाम से जाना जाता है घर घर

हाथ जोड़ सुखदेव सती को शीश झुकाते है हम कथा सुनाता हूँ

शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Maa Shailputri Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Shailputri Ki Katha
Album Maa Shailputri Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shailaputri Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40