Close Menu
Safla Ekadashi Katha
Song

Safla Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Safla Ekadashi Katha • 2026 • 0:15:16 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Safla Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिय भक्तजनो आज मैं आपको सफला एकादशी के व्रत की महिमा सुनना जा रही हूँ, इस व्रत को करने अथवा इस कथा को सुनने मात्र से ही जीवन से दुःख, कष्ट, कलेश का नाश हो जाता है

M:- सफला एकादशी की भक्तो कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

एकादशी के व्रत की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कैसे लुम्पक पापी को मिला स्वर्ग बताते है, हम गाथा गाते है

सफला एकादशी की भक्तो हम कथा सुनाते है, हम गाथा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- जय श्री हरी कथा प्रेमियों चंपावती नगर का राजा बड़े ही धार्मिक विचारो वाला था बड़े कोमल ह्रदय वाला राजा था वो पूजा पाठ दान भंडारे करवाता रहता था परन्तु उसका पुत्र लुम्पक अपने पिता से विपरीत था

M:- चम्पावती नगर का राजा महिष्मान था नाम

पूजा भक्ति जनता सेवा करता था निश्काम

कोरस:- करता था निश्काम

M:- लुम्पक नाम का उसका बेटा बड़ा दुराचारी

मदिरा मांस का सेवन करता पापी था भारी

कोरस:- वो तो पापी था भारी

M:- पर नारी के गमन में डूबा रहता था दिन रात

बुला के वैश्या महल में अपने रहता उनके साथ

कोरस:- वो रहता उनके साथ

M:- राजा प्रजा सभी दुखी थे नीच अधर्मी से

हो गई थी बदनाम वो नगरी अधम विधर्मी से

कोरस:- अधम विधर्मी से

M:- क्या होता है उसके साथ अब वही बताते है, पावन कथा सुनाते है

सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- राजा अपने पुत्र से दुखी हो जाता है क्युकी लुम्पक वैस्य गमन में और नशे का आदि हो जाता है नगर निवासी लुम्पक की शिकायत राजा से करने लगते है

M:- महिशमन राजा ने पुत्र की देख के टेढ़ी चाल

एक रोज फिर क्रोध में आ के राज्य से दिया निकाल

कोरस:- उसको राज्य से दिया निकाल

M:- कर के घोषणा पुरे राज्य में फैला दी ये बात

नीच अधर्मी उस लुम्पक का कोई ना देगा साथ

कोरस:- उसका कोई ना देगा साथ

M:- अपनी करनी पर पछताता चला गया वन में

सोचा ना था ऐसा भी दिन आएगा जीवन में

कोरस:- ऐसा दिन आएगा जीवन में

M:- पीपल का एक वृक्ष था वन में जो था बड़ा विशाल

आते देव वहां पे प्रतिदिन प्रातः संध्या काल

कोरस:- प्रातः संध्या काल

M:- करता है क्या लुम्पक वहां पे वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 4 :- लुम्पक जंगल में जाकर पीपल के पेड़ के नीचे रहने लगता है उसकी गन्दी आदतें अभी भी उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी, जंगल में यदि कोई स्त्री दिख जाती तो उसके साथ छेड़छाड़ जरूर करता था

M:- रहने लगा राजा का बेटा पीपल के नीचे

कल तक जिसके नौकर चकार घूमे आगे पीछे

कोरस:- घूमे आगे पीछे

M:- फिर भी उसकी एश्वर्य की आदत नहीं गई

पर नारी के गमन की उसकी चाहत नहीं गई

कोरस:- उसकी चाहत नहीं गई

M:- अपने पिता के राज्य में जा के करने लगा चोरी

स्त्री कोई मिल जाती तो करता था बरजोरी

कोरस:- करता था बरजोरी

M:- पौष मॉस के कृष्ण पक्ष के दशमी की है बात

लूट मार करने राज्य में पहुंचा था उस रात

कोरस:- वो पहुंचा था उस रात

M:- पकड़ा जब सैनिको ने फिर क्या हुआ दिखते है, आपको वो बतलाते है

सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 5 :- लुम्पक एक रात लूटपाट करने की सोचके आपने राज्य में घुस जाता है और चोरी करते हुए पकड़ा जाता है राजा के सिपाही लुम्पक को राजा के दरबार में लेकर जाते है

M:- मारा पीटा वस्त्र उतारा वन में भेज दिया

जंगल में लुम्पक को नंगे तन में भेज दिया

कोरस:- नंगे तन में भेज दिया

M:- लुम्पक अब पीपल के निचे वन में रहने लगा

पशु पक्षी को मार के अपने उदर को भरने लगा

कोरस:- अपने उदर को भरने लगा

M:- अब आगे की कथा सुनो ऐसा संयोग हुआ

उस लुम्पक के अंगो में गठिया का रोग हुआ

कोरस:- गठिया का रोग हुआ

M:- अकड़ गए थे हाथ पांव चलना हुआ मुहाल

ईश्वर की महिमा अब देखो माया जाल

कोरस:- तुम देखो माया जाल

M:- क्या होता है लुम्पक का अब हाल दिखाते है, आपको हाल दिखते है

सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 6 :- लुम्पक को गठिया का रोग हो जाता है अब वो चलने के लायक नहीं रह जाता है उठना बैठना भी कठिन हो जाता है अब वो ना तो पेट भरने के लिए शिकार करने के लायक रहता है नाही कहीं कोई फल तोड़ने के लायक रहता है

M:- चलने से असमर्थ हो गया कैसे करे शिकार

गठिया वेदना के आगे ली मान थी उसने हार

कोरस:- मान ली उसने हार

M:- कैसे शांत करे वो अपने पेट की उठती आग

किसी शिकारी के पीछे वो सकता नहीं था भाग

कोरस:- वो सकता नहीं था भाग

M:- जंगल में से गिरे फलो को लुम्पक लाया बीन

पीपल की जड़ो में रख के बोला हो ग़मगीन

कोरस:- वो बोला हो ग़मगीन

M:- हे ईश्वर अब आप ही इसका आ के लगाओ भोग

भूखे मर के मै इस जग से जाऊंगा परलोक

कोरस:- जाऊंगा परलोक

M:- उस दिन कैसे भूखा रहा वो तुम्हे बताते है, भक्तो तुम्हे बताते है

सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 7 :- लुम्पक भूखे पेट रात भर जागता रहा और भगवान श्री हरी का ध्यान करता रहा दैव योग से वो दिन सफलता एकादशी का पावन दिन था

M:- सारी रात उसे दिन ना आयी करता रहा भजन

गठिया रोग से लगता था निर्जीव हो गया तन

कोरस:- निर्जीव हो गया तन

M:- सूर्य देव की बेला में अलौकिक दृश्य दिया

उतर रहा था स्वर्ग से भक्तो दिव्य अश्व दिखा

कोरस:- भक्तो दिव्य अश्व दिखा

M:- प्रगट हुआ लुम्पक के आगे अश्व चमत्कारी

गुंजी फिर आकाश से एक आवाज वहां भारी

कोरस:- एक आवाज वहां भारी

M:- सफला एकादशी का लुम्पक तूने किया पालन

जिसके असर से लुम्पक तेरा धन्य हुआ जीवन

कोरस:- तेरा धन्य हुआ जीवन

M:- बदल गए दिन लुम्पक तेरे हम समझाते है, भक्तो हम समझाते है

सफला एकादशी की भक्तो गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 8 :- लुम्पक के किये व्रत का पभाव था की देवता उसपर प्रसन्न हो जाते है, और उसके शरीर के सरे कष्टों को हर लेते है और उसके लिए दिव्या अश्व उपस्तिथ हो जाते है फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है

M:- लुम्पक तू इस दिव्य अश्व पे हो के अभी सवार

बिना रुके तू तीव्र गति से पहुंचा राजदरबार

कोरस:- पहुंचा राजदरबार

M:- राज्य में तुझको राजा जैसे मिले मान सम्मान

एकादशी के व्रत के बदले मिलेगा ये अनुदान

कोरस:- तुमको मिलेगा ये अनुदान

M:- अपने पिता के पास गया वो हो के अश्व सवार

पिता ने अपने पुत्र का भक्तो किया बड़ा सत्कार

कोरस:- किया बड़ा सत्कार

M:- अपने पुत्र को राज्य सोप के वन को चले गए

तप में तपाने वो अपने जीवन को चले गए

कोरस:- जीवन को चले गए

M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है, कैलाश संगीत बनाते है

सफला एकादशी की भक्तो गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Safla Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Safla Ekadashi Katha
Album Safla Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Safla Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40