Close Menu
Subscribe :

Gandhi Jayanti Ki Katha
Song

Gandhi Jayanti Ki Katha

Devesh Kundan • Gandhi Jayanti Ki Katha • 2026 • 00:12:53 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Gandhi Jayanti Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय देश वासियों आज में आपको गाँधी जयंती के उपलक्ष में भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले मोहनदास करमचंद गाँधी यानी महात्मा गाँधी जी की संगीतमय गाथा सुनाने जा रहा हु जिन्हे लोग प्यार से बापू भी कहते है -

हम आज महात्मा गाँधी जी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो बोले जाते है हम कथा सुनाते है

सत्य अहिंसा अपनाकर परचम लहराते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो बोले जाते है हम कथा सुनाते है

ये पुरुष है बड़े महान् करे भारत इन्हे प्रणाम

दो अक्टूबर 1869 सन् आई जन्मे महात्मा गाँधी हर्षी माँ पुतलीबाई

पिता करमचन्द गाँधी जो गुजरात में रहते थे

हिन्दू था परिवार और उनके चर्चे रहते थे

मोहनदास करमचन्द गाँधी नाम था ये पाया

वैष्णव मत में पले बढ़े जिसका भी असर आया

आपकी माता आध्यात्मिक और थी अति गुणवान

सत्य अहिंसा शुद्ध विचार पाया मां से ज्ञान

शाकाहारी जीवन अपना आप बनाते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो बोले जाते है हम कथा सुनाते है

मात् पिता की करते सेवा हाथ बटाते है

आज्ञा पालन करते पढ़ते ध्यान लगाते है

गाँधी जी ने गुप्त ये नास्तिकवाद भी अपनाया

धूम्रपान और मांसाहारी को भी है अपनाया

किन्तु बाद में छोड़ नशा संकल्प को पाया है

भक्त प्रहलाद हरिश्चंद्र का पथ अपनाया है

मात् पिता ने 13 वर्ष में ‍इनका विवाह किया

पढ़ने की प्रबल इच्छा को सबने है दगा दिया

पत्नी का नाम कस्तूरबा गाँधी सब बतलाते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो बोले जाते है हम कथा सुनाते है

वार्ता: -प्रिय देश वासियों जब गाँधी जी स्कूल में पढ़ते थे तभी पोरबंदर के एक व्यापारी की पुत्री कस्तूरबा माखन जी से इनका विवाह करवा दिया जाता है और कुल 15 वर्ष की आयु में ये एक बच्चे के पिता बन जाते है किन्तु उस बच्चे की मृत्यु हो जाती है इतिहास के अनुसार गाँधी के चार पुत्र हुए जिनके नाम हरिलाल, मणिलाल,‌रामदास और देवदास थे।

विवाह के बाद एक वर्ष तक बन्द रही है पढ़ाई

उसके बाद गाँधी जी ने पूरी करी पढ़ाई

सन् 1888 में भावनगर को आए

सामलदास कॉलेज में फिर तो वो दाखिला पाए

उनके मित्र मावजी जोशी घर इनके आए

करी कानून पढ़ाई लंदन में वो बतलाए

सामलदास कॉलेज से गाँधी ना संतुष्ट हुए

फिर तो लंदन के प्रस्ताव से है प्रसन्न हुए

माँ पत्नी को समझा कर वो लंदन जाते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो बोले जाते है हम कथा सुनाते है

वार्ता: -मित्रो सन् 1888 में महात्मा गाँधी जी कानून की पढाई के लिए लंदन चले गए और उनकी आगे की शिक्षा दीक्षा लंदन में हुई 3 वर्ष की शिक्षा के बाद वे बैरिस्टर बने-

लंदन में ही कुछ मित्रों ने गीता पाठ पढ़ाया

भगवत गीता पाठ पढ़ा तो फिर बदलाव है आया

1893 सन् में दक्षिण अफ्रीका आए

बने वकील काम किया फिर परचम है लहराए है

नस्लीय भेदभाव का आपने विरोध किया भारी

NIC की करी स्थापना करके तैयारी

हिन्दू समाज के गाँधी वहां पर नेता कहलाए

21 वर्ष के बाद गाँधी जी भारत हैं आए

भव्य स्वागत करके सब ह्रदय को लगाते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो माने जाते है हम कथा सुनाते है

वार्ता: -21 वर्ष के बाद भारत में आने पर लोग उन्हें महात्मा कहकर बुलाने लगे, और उन्होंने गोपाल नाथ गोखले को अपना गुरु बनाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए, गाँधी जी की पहली उपलब्धि सन् 1918 में बिहार और गुजरात में चंपारण और खेड़ा आंदोलन का नेतृत्व करना था, महात्मा गाँधी जी ने चरखा चलाया और खादी का निर्माण किया, नमक बनाकर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया

अंग्रेजी सरकार विरोध में फिर गाँधी जी आए है

सविनय अवज्ञा आंदोलन गाँधी जी ने है चलाए

असहयोग आंदोलन और स्वराज चलाया है

भारत छोड़ो आंदोलन नेतृत्व निभाया है

भारत की आजादी को फिर प्रयास किए

कई अमर शहीदों को गाँधी उपदेश दिए

दांडी यात्रा महात्मा गाँधी ने निकाली है

राम कृष्ण के‌‌ देश भारत की डोर संभाली है

भारत छोड़ो आंदोलन तन मन से चलाते है पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के वो तो माने जाते है हम कथा सुनाते है

वार्ता: -प्रिय देश वासियों गांधी जी के इन सारे प्रयासों से भारत को 15 अगस्‍त 1947 को स्‍वतंत्रता मिल गई। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी महात्मा गांधी जी का‌‌‌‌ अथक प्रयास रंग लाया गाँधी के व्यक्तित्व से कई विदेशी सत्याग्रही प्रभावित थे। 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाथूराम गोडसे एक हिन्दू राष्ट्रवादी और हिन्दू महासभा के सदस्य थे

बोले गोडसे मैंने गाँधी जी को मार दिया

क्योकि उन्होंने पाकिस्तान का ‌स्वयं ही पक्ष लिया

किया न्याय‌ तो भारत पाक का करते न्याय बराबर

आप महात्मा गाँधी ठहरे ना कि जर्नल डायर

शांति पुरुष कोई महात्मा गाँधी जैसा नही हुआ

अहिंसा के पथ चलकर अंग्रेजों को भगा दिया

गोलियों और डंडों के बीच खाली हाथ जो आया है

दूसरा नही उदाहरण अब तक ऐसा पाया है

2 अक्टूबर गाँधी जयंती पर्व मनाते है

पूरे विश्व में इसको अहिंसा दिवस कहाते है

जीवराम ने गाँधी जी को महात्मा बतलाया

उनके शिष्य ने बापू बोला मान था ये पाया

बोस ने पहले राष्ट्रपिता कह दिया उन्हे सम्मान

राष्ट्रपिता को नमन सदा ही करता हिन्दुस्तान

वृजवासी ने महात्मा गाँधी जी की तुम्हे कथा सुनायी है

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है

सत्य ही परमो धर्म है ये गाँधी बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

राष्ट्रपिता भारत के ये तो बोले जाते है, हम कथा सुनाते है

लेखक :- मुनेंद्र सिंह

Official Music Video

Gandhi Jayanti Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Gandhi Jayanti Ki Katha
Album Gandhi Jayanti Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Happy
Festival Gandhi Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40