Close Menu
Subscribe :

Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha
Song

Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha

Devesh Kundan • Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha • 2026 • 00:20:23 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha • Devesh Kundan

M:-जय हिन्द भारत वासियों आप सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती अर्थात, पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ, आज में आपको आज़ादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नेताजी की सारी गाथा इस कथा के माध्यम से सुनाने जा रहा हूँ

M:-हम आज सुभाष चन्द्र बोस की कथा सुनाते है, जीवन गाथा गाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है

M:-जो जय हिन्द का नारा लगा कर ‌ख्याति पाते है, जग में ख्याति पाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

संवाद:-प्रिय श्रोताओं 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कुट्टक में जन्मे सुभाष चन्द्र बोस जी के पिता का नाम जानकीनाथ बोस और उनकी माता का नाम प्रभावती देवी था इन्होने ही 1940 में "जय हिन्द" का नारा दिया था तो आइये आगे की कथा का आनंद लेते है

M:-23 जनवरी को नेता जी का जन्म दिवस आता,

मिलकर सभी मनाते उत्सव भारत शीश झुकाता

कोरस:- भारत शीश झुकाता

M:-1913 कलकत्ता प्रेसीडेंसी में आए,

लेके दाखिला इंटरमीडिएट शिक्षा है पाए

कोरस:- शिक्षा है पाए

M:-1916 में प्रोफेसर से हुई तकरार,

ब्रिटिश प्रोफेसर ने पढ़ने से किया इंकार

कोरस:- पढ़ने से किया इंकार

M:-फिर तो ये स्‍कॉटिश चर्च कॉलेज में आए,

फिलॉसफी में किया है अध्ययन नाम है कमाए

कोरस:- नाम है कमाए

M:-करने फिर आईपीएस ये इंग्लैंड को जाते है, जीवन गाथा सुनते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (01)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

M:-प्रिय देश वासियों एक कॉलेज से बाहर निकलने के बाद बोस ने दूसरे में दाखिला लिया और इस बार उन्होंने दुबारा उसी जोश से पढाई आरम्भ की और फिर क्या हुआ आइये कथे के माध्यम से जानते है

M:-बोस ने फिर तो आईपीएस को है पास किया,

कैंब्रिज से पा डिग्री जीवन को तो खास किया

कोरस:- जीवन को तो खास किया

M:-अंग्रेज़ी की शिक्षा भी श्री बोस जी पाए थे,

देशभक्ति और राजनीति रग रग में बसाए थे

कोरस:- रग रग में बसाए थे

M:-जिस कारण से अंग्रेजों ने जेल में डाल दिया,

1922 में आए बाहर फिर तो कमाल किया

कोरस:- फिर तो कमाल किया

M:-कांग्रेस स्वराज दल में फिर ये आए है

1923 में भारतीय युवक अध्यक्ष कहाए है

कोरस:- अध्यक्ष कहाए है

M:-फिर बंगाल में कांग्रेस के सचिव कहाते है, जीवन गाथा गाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (02)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

संवाद:-प्रिय श्रोता गणों नेता सुभाष चन्द्र बोस जी ने देशबंधु की स्‍थापित पत्रिका ‘फॉरवर्ड’ का संपादन करना शुरु किया तथा 1924 में स्वराज दल की जीत पर देशबंधु मेयर बने और सुभाषचंद्र बोस को मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी का पद मिला यह बात अंग्रेजों को रास नही आई और उन्हने नेता जी को फिर से जेल में डाल दिया

M:-स्‍वतंत्रता आंदोलन में फिर देने को ये धार,

फिर तो स्वैच्छिक संगठन के बन गए ये आधार

कोरस:- बन गए ये आधार

M:-1930 में फिर से ये तो जेल में आए है

जेल में कलकत्ता के मेयर पद को पाए है

कोरस:- मेयर पद को पाए है

M:-1931, 23 मार्च वो अशुभ दिन पाए,

भगत सिंह को दे दी फांसी फिर बोस है चकराए

कोरस:- फिर बोस है चकराए

M:-जिस कारण से नेता जी गांधी में हुआ मतभेद,

इस घटना से सारे देश ने फिर से जताया खेद

कोरस:- फिर से जताया खेद

M:-नेता जी गांधी से फिर क्रोधित हो जाते है, जीवन गाथा सुनाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (03)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

M:-प्रिय देश वासियों भगत सिंह की फांसी को रोकने के लिए जब गाँधी जी ने कोई कदम नहीं उठाया तो नेता जी का उनसे मतभेद हो गया और इसके बाद वे क्या करते है आइये कथा के मध्य से जानते है

M:-देश के बाहर नेता जी ने पाया समर्थन है,

देश की आजादी को जीवन कर दिया अर्पण है

कोरस:- जीवन कर दिया अर्पण है

M:-1932 से 36 तक है फिर काम किया,

इटली, जर्मनी, आयरलैंड में जाकर नाम किया

कोरस:- जाकर नाम किया

M:-कई विदेशी नेताओ से मिलकर बात कही,

सभी ने ब्रिटिश को डांटा ‌बोले ये ना है सही

कोरस:- बोले ये ना है सही

M:-1934 में इलाज को ऑस्ट्रिया में आए,

एमिली शेंकल से प्यार फिर नेता जी पाए

कोरस:- फिर नेता जी पाए

M:-1942 मे दोनो फिर विवाह रचाते है, जीवन गाथा गाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (04)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

संवाद:-प्रिय श्रोताओं बताया जाता है कि उसी वर्ष एमिली शेंकल ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अनिता बोस रखा गया बताया जाता है कि सन् 1936 में नेता जी विदेश से जब भारत आए तो अंग्रेजों ने उन्हे गिरफ्तार कर लेते है और उन्हें जेल में डाल देते है सन् 1937 में जेल से रिहा होने के बाद नेता जी ने इंडियन स्‍ट्रगल प्रकाशित करना शुरू किया सन् 1938 में हरिपुर अधिवेशन में कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने गए और इसी दौरान क्या होता है आइये जानते है, कथा के माध्यम से

M:-शांति निकेतन में नेता जी एक दिन आते है,

रवीन्द्रनाथ टैगोर से वो सम्मान को पाते है

कोरस:- सम्मान को पाते है

M:-1939‌ कांग्रेस के अध्यक्ष कहाए है,

सीतारमैया गांधी के आकांक्षी हराए हैं

कोरस:- आकांक्षी हराए हैं

M:-फॉरवर्ड ब्‍लॉक का आपने है निर्माण किया,

देख के जन जन का आपने है कल्याण किया

कोरस:- आपने है कल्याण किया

M:-नजरबंद 1940 में फिर किया गया,

गोरों द्वारा आपका पीछा बहुत है किया गया

कोरस:- पीछा बहुत है किया गया

M:-1941 में वो फिर गायब हो जाते है, जीवन गाथा सुनाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (05)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

M:-प्रिय देश वासियों नेताजी को ये बात समझ आ चुकी थी की अपने स्वार्थ के लिए देश के कुछ लो उनकी रणनीति को समर्थन नहीं देना चाहते, तब उन्होंने इस जंग को अपने तरीके से जारी रखने का प्रयास किया

M:-भारत छोड़ के नेता जी अफगानिस्तान है आये

वहां से होकर रूस हैं पहुंचे जर्मनी में फिर धाए

कोरस:- जर्मनी में फिर धाए

M:-9 जनवरी 1941 है बतलाया,

ज्ञापन दे जर्मन सरकार को मन है हर्षाया

कोरस:- मन है हर्षाया

M:-जिस ज्ञापन में एक्सिस पॉवर को दर्शाया था,

भारत के बीच परस्पर हो सहयोग बताया था

कोरस:- सहयोग बताया था

M:-स्वतंत्र भारत रेडियों का फिर है निर्माण किया,

स्वतंत्र भारत केन्द्र नवम्बर में निर्माण किया

कोरस:- नवम्बर में निर्माण किया

M:-फिर नेता जी जापान में पहुंच ही जाते है, जीवन गाथा सुनाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (06)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

संवाद:-प्रिय श्रोताओं सूत्रों के अनुसार नेता जी नौसेना की मदद से जापान पहुंच जाते है और टोकियो रेडियो से भारतवासियों को संबोधित करते है और 21 अक्‍टूबर, 1943 को आजाद हिन्‍द फ़ौज की स्‍थापना की इसकी स्‍थापना अंडमान और निकोबार में की गई, जहां इसका 'शहीद और स्‍वराज' नाम रखा गया और सन् 1944 में आजाद हिन्द फौज ने इम्फाल को अपने कब्जे में ले लिया )

M:-दूसरा विश्वयुद्ध फिर तो हार गया जापान,

नेता जी ने फिर तो रुस से कर ली है पहचान

कोरस:- रुस से कर ली है पहचान

M:-18 अगस्त 1945 की तिथि आई,

नेता जी फिर बैठ जहाज में हुए रवाना भाई

कोरस:- बैठ के हुए रवाना भाई

M:-हुए रवाना मंचूरिया नेता देश की शान,

दुर्घटना ग्रस्त हुआ प्लेन है मिली सूचना आन

कोरस:- मिली सूचना आन

M:-सूत्रों के अनुसार नेता जी चोटे बहुत है पाए

ताइहोकू हॉस्पिटल में वो जान है अपने गंवाए

कोरस:- वो जान है अपने गंवाए

M:-किन्तु भारतीय इस घटना का साक्ष्य ना पाते है, जीवन गाथा गाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (07)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

M:-प्रिय देश वासियों इन दिनों नेता जी की मृत्यु का समाचार, समाचार पत्रों तथा रेडियो के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया गया था, लेकिन इसका कोई भी प्रमणित साक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ

M:-नेता जी की मृत्यु का है रहस्य नही सुलझा,

बीते कई दशक रहस्य है उलझा का उलझा

कोरस:- उलझा का उलझा

M:-18 अगस्त शहीद दिवस जापान मनाता है,

पुष्प चढ़ाकर धूमधाम से शीश झुकाता है

कोरस:- शीश झुकाता है

M:-किन्तु मोदी पीएम ने एक कदम उठाया है,

23 जनवरी 2021 नाम सुझाया है

कोरस:- नाम सुझाया है

M:-23 जनवरी पराक्रम दिवस कहायेगा,

जन्म दिवस ये नेता जी की याद दिलायेगा

कोरस:- याद दिलायेगा

M:-इस दिन नेता जी को श्रद्धा सुमन चढाते है, पावन कथा सुनाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (08)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

संवाद:-प्रिय देशवासियों नेता सुभाष चन्द्र बोस जी ने ही हमें "तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" जैसा सुप्रसिद्ध नारा दिया था, ये ही भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे दिग्गज नेता थे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया और "जय हिन्द" नारा भी दिया

M:-08 सितम्बर 2022 थी जब आई,

भारत के इतिहास में इक गाथा है लिखवायी

कोरस:- इक गाथा है लिखवायी

M:-नेताजी की प्रतिमा को मोदी जी ने लगवाया

कर्तव्य पथ पर प्रतिमा को उद्‍घाटन करवाया

कोरस:- उद्‍घाटन करवाया

M:-ये दिन हमको नेता जी की याद दिलाता है,

पूरा भारत नेता जी के ही गुण गाता है

कोरस:- नेता जी के गुण गाता है

M:-देवेश कुंदन ने नेता जी की ये कथा सुनायी

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा है ये कलम चलायी

कोरस:- है ये कलम चलायी

M:-प्रेम तनय जय हिन्द का नारा मिलके लगाते है, जीवन गाथा गाते है

जिनको नेता जी कह कर सब लोग बुलाते है, हम कथा सुनाते है (09)

कोरस:- ये देश के अमर जवान, करे भारत इन्हे प्रणाम

करे भारत इन्हे प्रणाम, ये देश के अमर जवान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha
Album Netaji Subhas Chandra Bose Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Subhas Chandra Bose
Festival Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40