Close Menu
Indira Ekadashi Ki Katha
Song

Indira Ekadashi Ki Katha

Devesh Kundan • Indira Ekadashi Ki Katha • 2026 • 0:11:45 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Indira Ekadashi Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्त जनो आज हम आपको इंद्रा एकादशी की कथा सुनाने जा रहे हैं , इस एकादशी को आश्विन पक्ष के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाते हैं

M:-हम आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी मनाते हैं एकादशी मनाते हैं

हम इंदिरा एकादशी की भक्तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते है

पंचामृत से शालिग्राम को हम नहलाते हैं हाँ हम नहलाते हैं

हम इंदिरा एकादशी की भक्तों कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 2 :- प्रिय भटकों प्राचीन काल की बात है महिष्मति नगर के एक राजा थे , , नाम था इन्द्रसेन , राजा इन्द्रसेन धार्मिक प्रवित्ति के व्यक्ति थे , हमेशा दान पुण्य में लगे रहते थे , वो अपने माता पिता से बहुत प्रेम करते थे, जब उनके माता पिता की मृत्यु हो गई तब राजा उदास रहने लगे

M:-नगर महिष्मति के राजा थे इंद्र सेन महाराज

इंद्र सेन के पितरो की तुम्हे भक्तो सुनाऊ बात

कोरस:- तुम्हे भक्तो सुनाऊ बात

M:-इंद्र सेन के माता पिता का हो गया था स्वर्गवास

माता पिता के बिना वो राजा रहता बड़ा उदास

कोरस:- राजा रहता बड़ा उदास

M:-पूजापाठ करने वाला था करता नित वो दान

साधु संत और श्रेष्ठ लोगो का करता सदा सम्मान

कोरस:- करता सदा सम्मान

M:-राजा प्रजा सुखी थे सारे सारे थे खुशहाल

खुशियो से परिपूर्ण थे सारे सब थे मालामाल

कोरस:- सब थे मालामाल

M:-नगर माहिष्मती में सारे हँसते गाते हैं सब हँसते गाते हैं

हम इंदिरा एकादशी की भक्तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 3 :- एक दिन राजा ने स्वप्न में देखा की उनके माता पिता नर्क भोग रहे हैं , यह देख राजा का कोमल ह्रदय रो पड़ा , राजा ने सोचा मैं यहाँ राजसी जीवन जी रहा हूँ और वहां मेरे माँ बाप नर्क की यातना धिक्कार है

M:-इंद्रा सेन ने सपना देखा सोये जब इक रोज

माता और पिता जी तुम्हारे नर्क रहे है भोग

कोरस:- नर्क रहे है भोग

M:-नर्क लोक में तड़प रहे है हुआ नहीं उद्धार

झेल रहे है दोनों नर्क में यम दूतो की मार

कोरस:- यम दूतो की मार

M:-निद्रा टूट गयी राजा की वो हो गया बड़ा उदास

नर्क में है मेरे माता पिता मैं महल में करता निवास

कोरस:- मैं महल में करता निवास

M:-पितरो को कैसे मुक्ति मिलेगी नर्क यातना से

कैसे होंगे मात पिता मेरे मुक्त यातना से

कोरस:- होंगे मुक्त यातना से

M:-माता पिता की सोच के वो चिंतित हो जाते हैं चिंतित हो जाते हैं

हम इंदिरा एकादशी की भक्तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 4 :- राजा ने आस पास के सभी विद्वान् ज्ञानीजनों को बुलावा भेजा , सभी राजा के दरबार में उपस्थित हुए , राजा ने उन्हें स्वप्न की बात बताई , राजा की पूरी बात सुनने के बाद सभी ने एक स्वर में राजा से इंदिरा एकादशी का व्रत करने को कहते हैं

M:-बड़े बड़े ज्ञानी बुलवाये बड़े बड़े विद्वान

माता पिता के कष्टों का राजा पूछ रहा है निदान

कोरस:- राजा पूछ रहा है निदान

M:-अपने स्वप्न की बात वो राजा सबको बताता है

स्वपन में जो भी देखा उसने सब समझता है

कोरस:- वो तो सब समझता है

M:-ब्राह्मण बोले सुनो हे राजन मानो हमारी बात

व्रत करो इंदिरा एकादशी मिलके सारे कुटुंब साथ

कोरस:- मिलके सारे कुटुंब साथ

M:-विधि विधान से पूजा करके द्रव्य का करना दान

सुनो तुम्हारे माता पिता का हो जाए कल्याण

कोरस:- जाए कल्याण

M:-राजा को इस व्रत की सारी विधि बताते हैं सारी विधि बताते हैं

हम इंदिरा एकादशी की भक्तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 5 :- सभी ब्रह्मण विद्वान् राजा को बतलाते हैं की हे राजन पितरों की मुक्ति के लिए शालिग्राम की पूजा उत्तम मानी गई है, शालिग्राम भगवान् पर तुलसी के पत्ते चढ़ा कर कथा का पाठ करें दान आदि कर्म करें तो आपके पितरों को मुक्ति मिलेगी

M:-पितरो की मुक्ति हेतु है उत्तम यही विधान

शालिग्राम की पूजा से ही हो पाए समाधान

कोरस:- हो पाए समाधान

M:-शालिग्राम पे तुलसी चढ़ाके राजन देना ज्ञान

नर्क लोक से माता पिता के होगा कष्ट निदान

कोरस:- होगा कष्ट निदान

M:-राजा को भक्तों फिर सब कुछ समझ में आता है

इंदिरा एकादशी का वो तो पर्व मनाता है

कोरस:- वो तो पर्व मनाता है

M:-सारे कुटुंब के साथ में व्रत का पालन करता है

जो भी बताया पंडित ने अनुपालन करता है

कोरस:- अनुपालन करता है

M:-उसके पितरो के सारे संकट कट जाते हैं संकट कट जाते है

हम इंदिरा एकादशी की भक्तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 6 :- राजा के व्रत करने से उनके माता पिता का उद्धार होता है , उनको नर्क से मुक्ति मिलती है और परम पद की प्राप्ति होती है , जो भी श्रद्धा पूर्वक इस व्रत को करता है एवं इस कथा का श्रवण करता है वो सभी पापों से मुक्त होकर वैकुण्ठ धाम को प्राप्त होता है

M:-नर्क से उनके माता पिता का होता है उद्धार

इंदिरा एकादशी के फल से खुला मोक्ष का द्वार

कोरस:- खुला मोक्ष का द्वार

M:-ऐसी महिमा है इस व्रत की कट जाये हर दोष

इंद्रा एकादशी मैं कटता पितरो का सब दोष

कोरस:- पितरो का सब दोष

M:-इंद्र सेन के सपने में फिर भगवन आते हैं

इंद्र सेन को श्री हरि जी सब समझाते हैं

कोरस:- श्री हरि सब समझाते हैं

M:-हे राजन तेरे मात पिता का हो चूका है उद्धार

इंदिरा एकादशी के व्रत ने उन्हें दिया है तार

कोरस:- उन्हें दिया है तार

M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं देवेश कुंदन गाते हैं

हम इंदिरा एकादशी की भक्तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Indira Ekadashi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Indira Ekadashi Ki Katha
Album Indira Ekadashi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Indira Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40