Close Menu
Subscribe :

Sawan Shivratri Ki Vrat Katha
Song

Sawan Shivratri Ki Vrat Katha

Drigpal (D.S. Pal) • Sawan Shivratri Ki Vrat Katha • 2026 • 00:16:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Drigpal (D.S. Pal)

Lyrics

Sawan Shivratri Ki Vrat Katha • Drigpal (D.S. Pal)

M:-हम सावन की शिवरात्रि की भक्तों कथा सुनते है पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

हम कांवड़ की मन भावन भक्तों कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता -: प्रिय भक्त जनों धर्म पुराण के अनुसार आज से पन्द्रह करोड़ पाँच लाख एक सौ तेईस वर्ष पूर्व सावन के महीने में दैत्यों और देवताओं ने मिलकर महा समुद्र मंथन किया जिससे सर्वप्रथम काल कूट महा भयानक सृष्टि नाशक विष प्राप्त हुआ, जिसे देख सभी देव और दानव डर गए तथा वे सब ब्रह्मा जी की शरण में गए तथा उनसे इस विष से बचने की युक्ति पूछी तो भक्त जनो प्रेम से बोलिये देवो के देव महादेव की जय

M:-ब्रह्मा जी ने शिव शंकर की याद है दिलवायी

सब देवों ने शिव को जा फिर व्यथा है बतलायी

बोले भोले हे! देवों अब चिंता ना करना

विष का पान करूंगा मैं तुम ना व्यर्था डरना

शिव शंकर ने काल कूट का फिर रस पान किया

सारी सृष्टि को बचा फिर जीवन दान दिया

काल कूट विष पीकर शिव के तन का ताप बड़ा

छाने लगा है नशा जहर का कंठ के अन्दर जा

कैसे मिले शिव जी को चैन ब्रह्मा बतलाते है पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-देवों से बोले ब्रह्मा जी शीतल जल ले आओ,

पावन गंगा जल से शिव शंकर को नहलाओ।

सभी देवता गंगा जल फिर लेकर आते है,

शिव के शीश पे वारी वारी जल को चढ़ाते है।

गंगा जल से जलाभिषेक देवों ने है किया,

तब से भी इस प्रथा का भक्तों शुभारंभ हुआ।

शीतल जल को बार बार शिव शीश गिराते है,

गंगा जल से शिव जी अब तो चैन को पाते है।

शीतल जल को चढ़ा देव जयकार लगाते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता -:प्रिय भक्तों कांवड़ से जुड़ी एक लोक प्रिय कथा जो मैं आपको सुनाने जा रहा हूं, पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान परशुराम पिता जमदग्नि

तथा माता रेणुका की संतान थे। एक दिन एक राजा इनकी माता का हरण कर

लेता है और इनके पिता जी अपनी पत्नी से क्रोधित हो उन्हें ना अपनाते है,

और एक दिन परशुराम को आदेश देते है कि वो अपनी मां की हत्या

कर दे। परशुराम अपनी मां की हत्या कर देते है तो भक्तो आगे

क्या होता है कथा के माध्यम आप सभी को बताते है

M:-मां की हत्या करने से उन्हें पाप लगा भारी

नित मायूष रहने लगे परशु फरसा धारी

कैसे मिले पाप से मुक्ति समझ ना वो पाए

एक दिन ऋषि वर नारद के वो पास है आए

अपने दुख का वृत्तांत नारद को बतलाया

नारद जी ने परशु को मारग है दिखलाया

बोले गंगोत्री से गंगा जल को लाओ तुम

श्रद्धा भाव से भोले के सिर पर चढ़ाओ तुम

परशुराम फिर नारद जी से युक्ति पाते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नारद से फिर युक्ति पाकर आए परशुराम

करने लगे है शिव जी का फिर वो तो गुणगान

एक दिन जंगल से फिर वो तो बांस को लाते है

लाल कपड़े से फिर वो कांवड़ को सजाते है

श्रद्धा भाव से भोले नाथ का जपते है फिर नाम

बनाके कांवड़ परशु फिर तो चले गंगोत्री धाम

हरिद्वार में आकर परशु ने स्नान किया

तत्पश्चात उन्होंने वहां से है प्रस्थान किया

गंगोत्री के धाम पे वो फिर पहुंच ही जाते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता -: भक्त जनों गंगोत्री पहुँच कर परशुराम ने मां गंगे की स्तुति की और आह्वान किया विनती सुन मां गंगे प्रकट हुयी, मां गंगे को देख परशुराम हाथ जोड़ मां के पैरो में गिर पापों को नष्ट करने की कामना करते है और अपनी कांवड़ नें आने को कहते है। मां गंगे उनकी भक्ती से प्रसन्न होती है, और वे गंगा जल कांवड़ में भर कर बागपत में स्थित पुरा महादेव पर गंगा जल से जलाभिषेक किया तथा शिव जी की स्तुति की

M:-परशुराम की भक्ती से शिव जी प्रसन्न हुए

दर्शन पाकर शिव जी के परशु थे धन्य हुए

मातृ हत्या से शिव जी ने उनको मुक्त किया

एक फरसा फिर परशुराम को शिव ने भेट किया

पुरा महादेव तब से परशु रामेश्वर कहलाता

श्रद्धा भाव से भक्तों के मन स्थल ये भाता

परशुराम बलवान और अति ज्ञानी कहलाए

दुष्टों का संहार किया आतंक ना सह पाए

परशु को पहला कांवड़िया सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-फिर परशु शिव भोले की करने लगे भक्ती

शिव शंकर ने परशुराम को दी कई शक्ति

परशुराम की कथा को छोड़ आगे को बढ़ते है

कांवड़ की एक कथा अनोखी दूजी कहते है

कुछ विद्वानों ने ऐसा भी शास्त्रों में पाया

त्रेता युग में पहली कांवड़ श्रवण था लाया

मात् पिता का आज्ञाकारी था शांतनु का लाल

मात् पिता को अपने सुत पर बड़ा ही था मलाल

मात् पिता फिर मन की मंशा सुत को बताते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता -:प्रिय भक्तों महातपस्वी शान्तनु और उनकी पत्नी ज्ञानवन्ती बुजुर्ग काल में नेत्रहीन हो गए थे, एक दिन उन दोनो ने अपने पुत्र श्रवण कुमार से तीर्थ स्थलों पर भ्रमण करने की इच्छा प्रकट की। श्रवण कुमार ने तत्काल एक कांवड़ बनायी और कांवड़ में माता पिता को बैठाकर कई तीर्थ स्थलों पर स्नान, दान कराया, इसी क्रम में श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना क्षेत्र में आ जाते है भक्त जनो प्रेम से बोलिये देवो के देव महादेव की जय

M:-श्रवण कुमार ने मात् पिता को कई धाम घुमाया

हरिद्वार में कांवड़ लेकर श्रवण था फिर आया

मात् पिता को कराके फिर खुद किया वहां स्नान

फिर तो वहां से गंगा जल ले किया है प्रस्थान

वहां से जाकर श्रवण ने फिर शिव को जल चढ़ाया

पहली कांवड़ ये है भक्तों विद्वानों ने बतलाया

तब से कांवड़ की ये प्रथा भक्तों है चली आयी

शिव भक्तों ने कांवड़ ला सिर शिव के चढ़ायी

सब कांवड़िया शिव शम्भू के नारे लगाते है, पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-स्नान आदि करने के बाद कांवड़ पकड़ी जाती

धरती और वृक्ष के नीचे ना ही रखी जाती

शिव के भक्त डीजे बजाकर कांवड़ लाते है

होकर मस्त शिव भक्ती में नारे लगाते है

गंगा जल जो कांवड़ से ला शिव को चढ़ाता है

रोग, दोष, सब पापों से वो मुक्ति पाता है

कांवड़ गाथा सुनेगा जो वो तृप्त हो जायेगा

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायेगा

D. S. Pal शिव कांवड़ की महिमा गाते है पावन कथा सुनाते है

कौन था पहला कांवड़िया हम आज बताते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Sawan Shivratri Ki Vrat Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sawan Shivratri Ki Vrat Katha
Album Sawan Shivratri Ki Vrat Katha
Main Vocalist / Singer Drigpal (D.S. Pal)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Munendra Singh (Munendra Prem Ji)
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Sawan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40