Close Menu
Subscribe :

Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra)
Song

Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra)

Devesh Kundan • Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra) • 2026 • 00:12:07 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra) • Devesh Kundan

M:-पुरुषोत्तम महाप्रभु की सबको कथा सुनाता हूँ

मैं महिमा गाता हूँ

श्री जगन्नाथ पुरी धाम के सबको दर्शन कराता हूँ

मैं गाथा गाता हूँ

है उनकी अधूरी मूरत क्यों ये आज बताता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ

श्री हरि के पावन पुरी की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

वार्ता :- भगवन श्री विष्णु के चारो धाम भारत की चारो दिशाओं में स्थित है पूर्व में श्री जगन्नाथ पूरी पश्चिम में श्री द्वारकाधीश उत्तर में श्री बद्रीनाथ धाम और दक्षिण में रामेश्वरम स्थित है आज मैं भगवान श्री जगन्नाथ के पूरी धाम की महिमा का गुणगान करने जा रहा हूँ

M:-चारो दिशा में बसे हरि, विष्णु के चारों धाम

उनमे से जो पूरब में है, जगन्नाथ पुरी नाम

इसकी कथा है बड़ी अनूठी, सुनो लगाकर ध्यान

नीलमाधव के नाम से पूजे जाते थे भगवान्

इन्द्रधुम्न नामक राजा का चलता था शासन

एक रात सपने में उनके आये श्री भगवन

धन्य हो गये महाराज जो पाए हरि दर्शन

चरणों में गिरकर के उसने किया प्रभु वंदन

क्या आदेश दिया भगवन ने ये बतलाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

श्री जगन्नाथ पुरी धाम के भक्तों दर्शन कराता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

M : - जिस दिन हरि राजा के सपने में आ गये

अपने प्रकट होने की बाते उनको बता गये

काष्ठ स्वरुप है मेरा मुझको घर में ले आओ

होंगी पुरी मनोकामना आशीष जो पाओ

जीवन सफल हुआ राजा का आज्ञा ये पाकर

तब उसने आदेश दिया सैनिको को बुलवाकर

काष्ठ रूप में हरि पधारे ले आओ जाकर

इस आज्ञा का पालन कर लो लकड़ी को लाकर

इसके आगे क्या होता है में बतलाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

श्री हरि के पावन पुरी की कथा सुनाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

वार्ता :- भक्तों राजा के सपने में जब भगवन श्री हरि विष्णु प्रकट हुए मंदिर निर्माण का आदेश दिया तत्पश्चात राजा ने अगले दिन बढ़ई को बुलवाया और मंदिर के निर्माण का आदेश दिया

M:-अगले दिन एक बढई आ गया राजमहल के द्वार

श्री विग्रह निर्माण का उसको दिया गया अधिकार

हाथ जोड़ वो राजा से बोला, विनती करूं सरकार

जब तक मूरत पुरी न हो, बंद रहेंगे किवाड़

न कोई मुझको टोके न कोई, अंदर आने पाए

उसकी अद्भुत शर्त की माया ,समझ न राजा पाए

शर्त बढ़ई की मान सभी को दिया गया आदेश

कोई भी कमरे के भीतर, नहीं करेगा प्रवेश

किसने तोड़ी राजाज्ञा आगे बतलाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

श्री हरि के पावन पुरी के दर्शन कराता हूँ

मैं महिमा गाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

वार्ता:-भक्तो बढ़ई ने राजा का आदेश पालन करने के साथ साथ राजा के सामने एक शर्त की जब मैं मूर्त का निर्माण करूँ तो उस कमरे में कोई ना आये किवाड़ बंद केरवा दीजिये राजा ने ऐसा ही किया फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते है जय जगन्नाथ

M:-बंद कमरे में होने लगा फिर, मूरत का निर्माण

ठक ठक की नित ध्वनियाँ आतीं, एक यही था प्रमाण

कौतुहल राजा के मन में जब उठता था जाग

ठक ठक ध्वनि सुनने आते , महारानी के साथ

काम बढई का चलता रहा, क्या दिन और क्या रात

मूरत दर्शन की सब देखे ,व्याकुल होकर बात

एक दिन जब बंद हो गयी अंदर ,ठक ठक की आवाज़

राजा आगे बढे जानने, इस चुप्पी का राज

क्या राजा ने अंदर ये बतलाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

श्री हरि के पावन पुरी के दर्शन कराता हूँ

मैं महिमा गाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

वार्ता :-राजा ने जैसे ही कपाट खोला वहाँ से बढ़ई गायब हो गया और जब राजा ने इधर उधर देखा तो उन्हें कही भी बढ़ई नज़र नहीं आया और श्री जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा की तीन अधनिर्मित मूर्ति दिखाई पड़ी प्रभु की लीला समझ कर राजा ने उन्हें प्रणाम किया तब से ले के अब तक उन अधूरी मूर्तियों की ही पूजा होती है जय जगन्नाथ

M:-जैसे ही खोले गए , बंद कमरे के खोले गये कपाट

देखा सुभद्रा बलभद्र की मूरत हरी के साथ

तीनो प्रतिमा पड़ीं अधूरी , न थे उनके हाथ

बढ़ई हो गया गायब उसकी हुई खबर न हुई ज्ञात

राजा के कौतुहल का था दिखा उन्हें प्रमाण

राजा ने फिर दुखी हृदय से , किया प्रभु को प्रणाम

तब से अधूरी प्रतिमा यहाँ पर पूजी जाती है

श्रद्धालुओ की भीड़ प्रतिदिन दर्श को आती है

मै भी पुरुषोत्तम के आगे शीश झुकाता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

श्री हरि के पावन पुरी के दर्शन कराता हूँ

मैं महिमा गाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

M:-पूजन हेतु बने हुए है मंदिर के कई द्वारा

पूरब में स्थित है उसका पड़ा सिंह द्वार

जगरन्नाथ की यात्रा सोभा देखो अतिविशाल

झाड़ू लगाते मार्ग में राजा आ कर के हर साल

सच्चे मन से जगन्नाथ को जो कोई ध्याये

अपने भक्तो पर करुणा प्रभु पल में बरसाए

सागर तट पर बसा है सुन्दर ये नीलांचल धाम

महा प्रभु की कृपा से सबके पूर्ण होते काम

लेकर मैं आशीश प्रभु का दस कहलाता हूँ

पावन गाथा जाता हूँ

श्री हरि के पावन धाम की गाथा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान

हर भक्तो की है शान श्री जगन्नाथ भगवान्

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra)

Open in YouTube

Credits

Song Title Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra)
Album Katha Jagannath Puri Ki (Rath Yatra)
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Jagannath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40