Close Menu
Shri Sheetalnath Chalisa
Song

Shri Sheetalnath Chalisa

Angel • Shri Sheetalnath Chalisa • 2026 • 0:09:53 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Shri Sheetalnath Chalisa • Angel

सिद्ध प्रभु को नमन कर अरिहंतो का ध्यान

आचारज उवज्झाय को करता नित्य प्रणाम

शीतल प्रभु का नाम है शीतलता को पायें

शीतल चालीसा पढ़े शत्-शत् शीश झुकायें

शीतल प्रभु जिनदेव हमारे

जग संताप से करो किनारे

चन्द्र बिम्ब न चंदन शीतल

गंगा का ना नीर है शीतल

शीतल है बस वचन तुम्हारे

आतम को दें शान्ति हमारे

नगर भद्रपुर नाम सुहाना

दृढरथ का था राज्य महाना

मात सुनन्दा तब हर्षाये

शीतल प्रभु जब गर्भ में आये

चैत कृष्ण अष्टम थी प्यारी

आरण स्वर्ग से आये सुखारी

रत्नों ने आवास बनाया

लक्ष्मी ने तुमको अपनाया

माघ कृष्ण द्वादश जब आई

जन्म हुआ त्रिभुवन जिनराई

सुर सुरेन्द्र ऐरावत लाये

पांडुक शिला अभिषेक कराये

एक लाख पूरब की आयु

सुख की निशदिन चलती वायु

नब्बे धनुष की पाई काया

स्वर्ण समान रुप बतलाया

धर्म अर्थ अरु काम का सेवन

फिर मुक्ति पाने का साधन

ओस देख मोती सी लगती

सूर्य किरण से ही भग जाती

दृश्य देख वैराग्य हुआ था

दीक्षा ले तप धार लिया था

क्षण भँगुर है सुख की कलियाँ

झूठी है संसार की गलियाँ

रिश्ते नाते मिट जायेंगे

धर्म से ही मुक्ति पायेंगे

लौकांतिक देवों का आना

इन्द्र पालकी लेकर आया

फिर उनका वैराग्य बढ़ाना

शुक्रप्रभा शुभ नाम बताया

वन जा वस्त्राभूषण त्यागे

आतम ध्यान में चित्त तब लागे

कर्मों के बंधन को छोड़ा

मोह कर्म से नाता तोड़ा

और कर्म के ढीले बंधन

मिटा प्रभु का कर्म का क्रंदन

ज्ञान सूर्य तब जाकर प्रगटा

कर्म मेघ जब जाकर विघटा

समवशरण जिन महल बनाया

धर्म सभा में पाठ पढ़ाया

दौड़-दौड़ के भक्त ये आते

प्रभु दर्श से शान्ति पाते

विपदाओं ने आना छोड़ा

संकट ने भी नाता तोड़ा

खुशहाली का हुआ बसेरा

आनन्द सुख का हुआ सवेरा

हे प्रभु मुझको पार लगाना

मुझको सत्पथ राह दिखाना

तुमने भक्तों को है तारा

तुमने उनको दिया किनारा

मेरी बार न देर लगाना

ऋद्धि सिद्धि का मिले खजाना

आप जगत को शीतल दाता

मेरा ताप हरो जग त्राता

सुबह शाम भक्ति को गाऊँ

तेरे चरणा लगन लगाऊँ

और जगह आराम न पाऊँ

बस तेरी शरणा सुख पाऊँ

योग निरोध जब धारण कीना

समवशरण तज धर्म नवीना

श्री सम्मेद शिखर पर आये

वहां पे अन्तिम ध्यान लगाये

अन्तिम लक्ष्य को तुमने पाया

तीर्थकर बन मुक्ति को पाया

कूट विद्युतवर यह कहलाये

भक्त जो जाकर दर्शन पाये

सिद्धालय वासी कहलायें

नहीं लौट अब वापस आयें

हे प्रभु मुझको पास बुलाना

शक्ति दो संयम का बाना

ज्ञान चक्षु मेरे खुल जायें

सम्यग्दर्शन ज्ञान को पाये

"स्वस्ति" तेरे चरण की चेरी

पार करो ना करना देरी

चालीसा जो नित पढ़े

मन वच काय लगाय

ऋद्धि सिद्धि मंगल बढ़े

शत्-शत् शीश झुकाये

कर्म ताप नाशन किया, चालीसा मनहार

शीतल प्रभु शीतल करें, आये जगत बहार

लेखक :-Traditional

Official Music Video

Shri Sheetalnath Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Sheetalnath Chalisa
Album Shri Sheetalnath Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Sheetalnath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40