Close Menu
Meri Chhoti Si Hai Naav
Song

Meri Chhoti Si Hai Naav

Satya Prakash Adhikari • Meri Chhoti Si Hai Naav • 2026 • 0:08:59 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Meri Chhoti Si Hai Naav • Satya Prakash Adhikari

M: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

M: -जब पत्थर से बन गई नारी ये तो लकडी नाव हमारी

जब पत्थर से बन गई नारी ये तो लकडी नाव हमारी

करू यही रोजगार पालूँ मेरा परिवार

सुनो सुनो दातार कैसे बिठाऊँ तोहे नॉंव में

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

M: -इक मानो तो बात बताऊ तेरे चरणों की धूल धुलाऊ

इक मानो तो बात बताऊ तेरे चरणों की धूल धुलाऊ

यदि तुमको हो मंजूर बात मेरी ये हुजुर

मेरा संशय होव दूर कैसे बिठाऊँ तोहे नॉंव में

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

M: -केवट चरणों को प्रेम से धोया पाप जन्म जन्म के खोया

केवट चरणों को प्रेम से धोया पाप जन्म जन्म के खोया

होक बड़े प्रसन्न किये राम दर्शन

संग सिया लक्ष्मण कैसे बिठाऊँ तोहे नॉंव में

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

M: -धीरे धीरे से नाव चलाता वो तो गीत खुशी के गाता

धीरे धीरे से नाव चलाता वो तो गीत खुशी के गाता

कहता मन में यही बात हो न जाए कॅंही रात

सूरज सुन लो मेरी बात कैसे बिठाऊँ तुम्हें नाव में

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

M: -ले लो ले लो मल्लाह ये उतराई मेरे पल्ले कछु नहीं भाई

ले लो ले लो मल्लाह ये उतराई मेरे पल्ले कछु नहीं भाई

ये तो कर लो स्वीकार तेरा होगा बेडा पार

होगी जग में जय जयकार कैसे बिठाऊँ तुम्हें नाव में.

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

M: -जैसे तुम खिवैया वैसे हम है भाई भाई से लेना शरम है

जैसे तुम खिवैया वैसे हम है भाई भाई से लेना शरम है

हमनें किया नदी पार करना तुम भवसागर पार

मेरी सुन लो ये पुकार कैसे बिठाऊँ तुम्हें नाव में.

कोरस: -मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव

डर लागे मोहे राम कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में कैसे बिठाऊँ तोहे नाव में

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Meri Chhoti Si Hai Naav

Open in YouTube

Credits

Song Title Meri Chhoti Si Hai Naav
Album Meri Chhoti Si Hai Naav
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Ram Ji
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40