Close Menu
Rakhi Ka Maan
Song

Rakhi Ka Maan

Angel • Rakhi Ka Maan • 2026 • 0:05:06 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Rakhi Ka Maan • Angel

दिन ये राखी का भूल ना जाना, भैया वादा हर हाल में निभाना

दिन ये राखी का भूल ना जाना, भैया वादा हर हाल में निभाना

मेरी राखी का मान बढ़ाना , भैया वादा हर हाल में निभाना

सज धज के करूँ मैं सोलह श्रृंगार, सज धज के करूँ मैं सोलह श्रृंगार,

तेरी राह तकूँ करूं मैं इंतज़ार

न बनाना , न बनाना कोई बहाना भैया वादा हर हाल में निभाना

दिन ये राखी का भूल ना जाना, भैया वादा हर हाल में निभाना

हम बहनों का ये दिन होता है ख़ास, हम बहनों का ये दिन होता है ख़ास,

रक्षा बंधन के दिन भाई होता है पास

ये पल लगे , ये पल लगे सबसे सुहाना भैया वादा हर हाल में निभाना

दिन ये राखी का भूल ना जाना, भैया वादा हर हाल में निभाना

जब आओ तो आसन बिछाउंगी मैं ,जब आओ तो आसन बिछाउंगी मैं

बांधकर राखी लड्डू खिलाऊँगी मैं

मेरे सर पे ,मेरे सर पे तुम हाथ फिराना भैया वादा हर हाल में निभाना

दिन ये राखी का भूल ना जाना, भैया वादा हर हाल में निभाना

कच्चे धागों से बंधता है ये जो बंधन ,कच्चे धागों से बंधता है ये जो बंधन

भाई बहना की रक्षा का देता वचन

कोई रिश्ता,कोई रिश्ता न इसके समाना भैया वादा हर हाल में निभाना

दिन ये राखी का भूल ना जाना, भैया वादा हर हाल में निभाना

मेरी राखी का मान बढ़ाना , भैया वादा हर हाल में निभाना

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Rakhi Ka Maan

Open in YouTube

Credits

Song Title Rakhi Ka Maan
Album Rakhi Ka Maan
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer Lovely Sharma
Lyricist / Writer Subhash Bose
Genre Devotional
Mood / Devotion Bhai Behan
Festival Rakshabandhan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40