Close Menu
Sakat Chauth Ki Katha
Song

Sakat Chauth Ki Katha

Devesh Kundan • Sakat Chauth Ki Katha • 2026 • 0:16:59 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sakat Chauth Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिय कथा प्रेमियों एक बार प्रेम से बोलिये श्री गणेश भगवान की जय कथा प्रेमियों आज मैं आपको माघ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली सकट चौथ की बड़ी कल्याण कारी कथा सुनाने जा रहा हूँ जिसे सुनने मात्र से ही सहस्त्रो यज्ञो का फल प्राप्त हो जाता है तो आइए कथा प्रारम्भ करते है, जय श्री गणेश

M:- हम अति वरदानी अति कल्याणी कथा सुनाते है

पावन कथा सुनाते है

हम सकट चतुर्थी व्रत की पावन महिमा गाते है

हम कथा सुनाते है

माता सकट का हम तुमको वरदान दिखाते है वरदान दिखाते है

सकट चतुर्थी व्रत की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 2 :- प्रिय भक्तजनो सकट माता की पूजा सभी महिलाएं बड़े प्रेम और भाव से करती है क्योकि इनकी पूजा करने से माँ अपने संतान की लम्बी उम्र की कामना करती है, साथ ही उनके सभी भौतिक सुख सम्पदा की कामना भी करती है, और सभी सुखों का उपभोग करके उनकी संतान परम तत्व को प्राप्त होते है, प्रेम से बोलिये सकट माता की जय,

M:- कथा करूँ प्रारम्भ सकट की सुनो लगाके ध्यान

कथा के वचनो को श्रवण कर करो दिव्य स्नान

कोरस:- करो दिव्य स्नान

M:- सकट चतुर्थी पतित पावनी माघ में आती है

माओ के पुत्रो की लम्बी उम्र बढाती है

कोरस:- लम्बी उम्र बढाती है

M:- सकट चतुर्थी के फल दाता है गणपति भगवान

श्री गणेश की अनुकम्पा से सुखी रहे संतान

कोरस:- सुखी रहे संतान

M:- कष्ट हारिणि सकट चतुर्थी जो भी मनाते है

अपने पुत्रो के सिर से हर कष्ट मिटाते है

कोरस:- हर कष्ट मिटाते है

M:- गौरी पुत्र गजानन जी सौभाग्य बनाते है, सौभाग्य बनाते है

सकट चतुर्थी व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 3 :- प्रिय कथा प्रेमियों सकट चौथ जिसे संकष्टी चतुर्थी भी कहते है और गणेश चौथ के नाम से भी जानी जाती है सकट चतुर्थी माताओ द्वारा अपने बच्चो की लम्बी उम्र सुख समृद्धि और कुशलता के लिए रखा जाता है जिसमे गणेश भगवान और सकट माता की पूजा की जाती है और तिल गुड़ का प्रशाद चढ़ाया जाता है रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ देने के बाद व्रत की कथा सुनी जाती है, तो प्रेम से बोलिये सकट माता की जय

M:- सकट चौथ का व्रत गणपति और माता सकट के नाम

इसे मनाये माघ माह के कृष्ण पक्ष के शाम

कोरस:- कृष्ण पक्ष के शाम

M:- तिल गुड़ का प्रशाद इसमें चढ़ाते है

रात में अर्घ चढ़ाके चन्द्रमा पूजे जाते है

कोरस:- चन्द्रमा पूजे जाते है

M:- चंद्र को अर्घ चढ़ाके रात में कथा को सुनते है

अपने पुत्रो की आयु के पन्ने लिखते है

कोरस:- आयु के पन्ने लिखते है

M:- माता सकट और श्री गणेश जी देते है वरदान

सकट चौथ के पावन व्रत की है ऐसी पहचान

कोरस:- व्रत की है ऐसी पहचान

M:- माओ के पूत सदा जीवन में खुशियां पाते है, वो खुशियां पाते है

सकट चतुर्थी व्रत की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 4 :- कथा प्रेमियों वैसे तो सकट चौथ के व्रत की अनेको दिव्य कहानिया है लेकिन हर कथा का सार एक ही है की सकट माता का व्रत करने से पुत्रो जीवन की रक्षा होती है तो आइए इसी तरह से सकट माता की एक सत्य कथा आप लोगो को सुनते है

M:- किसी नगर में थी इक बुढ़िया सुनलो उसी बात

उस बुढ़िया का इक पोता था रहते दोनों साथ

कोरस:- रहते दोनों साथ

M:- निर्धनता ने उन दोनों को पकड़ के रखा था

मायूसी और लाचारी ने जकड के रखा था

कोरस:- जकड के रखा था

M:- बुढ़िया करती थी मज़दूरी पोता चराता गाय

उन दोनों के जीवन यापन का था यही उपाय

कोरस:- जीवन का था यही उपाय

M:- गाय छोड़ देता जंगल में करता खेत में काम

मेहनत करता जब दिनभर तब पाता थोड़ा दान

कोरस:- तब पाता थोड़ा दान

M:- इसी तरह से ही उनके दिन कटते जाते है, दिन कटते जाते है

सकट चौथ के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 5 :- कथा प्रेमियों वो बुढ़िया लोभी के घरो में काम किया करती थी और उसका पोता गायो को ले जाकर जंगल में छोड़ देता था और जमींदारों के खेतो में मेहनत मजदूरी करता था बदले में उसको कुछ धन प्राप्त हो जाता था इसी तरह से उनका गुज़ारा हो रहा था

M:- आस पड़ोस की सभी औरते आग लगाती थी

उसके पोते को वो औरते यूँ भड़काती थी

कोरस:- औरते यूँ भड़काती थी

M:- तेरी दादी तेरे पीछे खाती है पकवान

तू अपनी दादी से रहता है पूरा अनजान

कोरस:- दादी से रहता अनजान

M:- चोरी तेरी बनाके खाये तरह तरह के भोजन

गाय चराने और मेहनत में बीत रह तेरा जीवन

कोरस:- बीत रह तेरा जीवन

M:- बात सुनी जब पोते ने ऐसी दिल में हुआ मलाल

स्वयं को निर्धन बताके दादी मुझसे चल रही चाल

कोरस:- दादी मुझसे चल रही चाल

M:- सोच सोच के उसके नैना नीर बहाते है, नैना नीर बहाते है

सकट चौथ के व्रत की पवन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 6 :- पड़ोस की औरतो ने बुढ़िया के पोते के मन में बुढ़िया के लिए नफरत के कांटे बो दिए थे उसका पोता सोच रहा था की कैसे पता लगाऊं की मेरी दादी मेरे पीछे से पकवान पनके खाती है और मुझको रुखा सूखा खिलाके गाय चराने के लिए भेजती है इसे तरह से कुछ दिन गुज़र माघ माह के कृष्ण पक्ष की सकट चौथ का दिन आता है बुढ़िया सकट चौथ का व्रत रखती है

M:- माघ माह के सकट चौथ का रखती है उपवास

पोते को नहीं होने देती है इसका आभास

कोरस:- होने नहीं देती आभास

M:- पोता गाय छोड़ जंगल में घर आ जाता है

सच्चाई का पता लगाने वो छुप जाता है

कोरस:- पोता छुप जाता है

M:- तिल गुड़ का तिल कुटा बना रही पोता देख रहा

दादी छुपके खाती है मुझसे मन में सोच रहा

कोरस:- वो मन में सोच रहा

M:- मुझे खिलाये सुखी रोटी खुद खाये पकवान

दादी है या दुश्मन मेरी क्या समझूँ भगवान

कोरस:- या मैं समझूँ भगवान

M:- उसकी दोनों आँखों में आंसू भर आते है, आंसू भर आते है

सकट चौथ के व्रत की पवन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 7 :- कथा प्रेमियों ये सब देख पोता मन में बड़ा दुखी होता है और दादी को बिना बताये ही घर छोड़ के चला जाता है उधर उसकी दादी जब काम से निपट के देखती है तो शाम हो चुकी होती है वो पूजा पाठ में लग जाती है रात हो जाती है चन्द्रमा को अर्घ देके सकट माता की पूजा अर्चना करती है काफी रात हो जाती है अभी तक उसका पोता घर नहीं आया था इस बात से चिंता सताने लगती है वो सोच में पड़ जाती है की मेरा पोता अभी तक घर क्यों नहीं आया

M:- रोये तड़पे छाती पीटे रुदन मचती है

पोता पोता कहके वो बुढ़िया चिल्लाती है

कोरस:- वो बुढ़िया चिल्लाती है

M:- इकलौता था मेरा सहारा पोता कहा गया

बिना बताये दादी को अपनी कैसे चला गया

कोरस:- वो कैसे चला गया

M:- सकट माता से करे प्रार्थना नैनन नीर बहाय

हे माता मुझे मेरा पोता लाके दो लौटाय

कोरस:- पोता लाके दो लौटाय

M:- बिना सहारा कैसे जिऊंगी जीवन है लाचार

उम्र बीत गयी मेरी सारी बचे है अब दिन चार

कोरस:- मेरे बचे है अब दिन चार

M:- अंत समय में आस पडोसी काम ना आते है, कोई काम ना आते है

सकट चौथ के व्रत की पवन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता 8 :- कथा प्रेमियों बुढिया की करुण पुकार सुनकर सकट माता का कोमल ह्रदय द्रवित हो जाता है वो बुढ़िया के सपने में आती है और उसको सारी बात बताती है तेरा पोता क्यों चला गया है घर छोड़ कर वो पूर्व दिशा की और गया है अभी अधिक दूर नहीं गया है जाके उसे मना ले जा और अपने पोते को मेरा प्रशाद खिलाके सारी बात बता दे की तुम तिलकुटा अपने लिए नहीं बल्कि सकट चौथ का व्रत करके सकट माता के लिए तुमने प्रशाद बनाया था

M:- उसी समय वो बुढ़िया घर से दौड़ के जाती है

पूर्व दिशा से अपना पोता लेकर आती है

कोरस:- पोता को लेकर आती है

M:- सकट चौथ के व्रत का उसको सारा सुनाया हाल

सच्चाई को सुन पोते के दिल से मिटा मलाल

कोरस:- उसके दिल से मिटा मलाल

M:- बुढ़िया बोली पोते से अपने बात मेरी ये मान

तेरी चोरी से है बेटा नहीं बना पकवान

कोरस:- घर में नहीं बना पकवान

M:- सकट चौथ का व्रत रखती हूँ बेटा मैं हर साल

देख तिलकुटा मुझे बनाते रूठ गया मेरा लाला

कोरस:- रूठ गया मेरा लाला

M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवश कुंदन गाते है, कैलाश संगीत बनाते है

सकट चौथ के व्रत की पवन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Sakat Chauth Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sakat Chauth Ki Katha
Album Sakat Chauth Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganesh Ji
Festival Sakat Chauth
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40