Close Menu
Subscribe :

Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha)
Song

Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha)

Devesh Kundan • Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha) • 2026 • 00:14:02 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha) • Devesh Kundan

M:-जीवित्पुत्रिका व्रत की आपको कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

क्योकि करती माँ व्रत ये पावन ये बतलाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

माँ की ममता का में भक्तो वर्णन गाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

क्यों रहती माँ निर्जला ये समझाता हूँ में कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तो आज में आपको जीवित्पुत्रिका व्रत के कथा सुनाने जा रहा हूँ माँ अपने बच्चो के लिए कितना कठिन व्रत रखती है तो आइये कथा का श्रवण करते है -

M:-एक सियारन एक चील की यारी थी पक्की

जो भी मिलता बाँट के खाती यारी थी सच्ची

इन दोनों ने कुछ महिला को व्रत करते देखा

व्रत करने की दोनों ने है अपने मन में सोचा

भूखे प्यासे रहे वो दोनों बीत गया इक दिन

भूखी सियारन रह ना पायी कर लिया भोजन

सियारन का व्रत खंडित हो गया बीत गया वो क्षण

चील की प्रार्थना सफल हो गयी बीत गया जीवन

व्रत का फल क्या पाया दोनों ने ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है

जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तो व्रत के प्रभाव के कारण दोनों का जन्म राजकुमारी के रूप में हुआ दोनों सगी बहनो बने बड़ी बहन सियारन थी और छोटी चिल्हो थी बड़ी बहन की शादी एक राजकुमार से हुई और छोटी बहन की शादी उसी राज्य के मंत्री पुत्र से हुई और आगे की कथा को जानने के लिए आइये चलते है -

M:-व्रत की कृपा से दोनों ने मानव तन है पाया

राजकुमारी बनकर दोनों ने अपने प्रेम लुटाया

राजकुमार से ब्याह सियारन बनी है महारानी

मंत्री पुत्र से ब्याह के चिल्हो बन गयी देवरानी

जो भी बच्चे होते रानी के वो मर जाते है

चील्ह के बच्चे हट्ठे कट्ठे मस्त हो जाते है

चील्ह के बच्चो को मारने का करती है षड्यंत्र

व्रत के प्रभाव् से निष्फल होते उसके सब षड्यंत्र

अपने इस प्रयास में वो ना सफलता पाते है पावन कथा सुनाते है

जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -बार बार उसके बच्चो को मारने का सियारन प्रयास करती है और अपने उद्देश्य में सफल नहीं होती है तब उसे अपनी भूल का एहसास होता है और वो अपनी छोटी बहन से क्षमा मांगती है और जीवित्पुत्रिका व्रत करने का निश्चय करती है अब दूसरी कथा जो जीमूतवाहन की कथा है गन्धर्वो के राजकुमार उनकी कथा का श्रवण करते है -

M:-गन्धर्वो के राजपुत्र थे नाम जीमूतवाहन

उदारवादी परोपककारी सीधा साधा जीवन

वानप्रस्थ की इच्छा इनके पिता के मन में आई

सौंप दिया है राजपाट और मन में अलख जगायी

वानप्रस्थ की इच्छा इनके पिता को मन में आयी

राजपाट में इनका जरा भी लगता नहीं है मन

पिता की खातिर त्यागा इन्होने अपना सिंहासन

मलयवती कन्या से इनको वन में प्रेम हुआ

पत्नी का जब मिला साथ जीवन आनंद हुआ

करनी का था प्रबल योग हम ये समझाते है पवन कथा सुनाते है

जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तो इन्होने वन में एक वृद्धा महिला को रोते देखा और उन्होंने पास जाकर पूछा तो उस महिला ने बताया है राजन में नागवंश की स्त्री हूँ मेरा एक ही पुत्र है पक्षीराज गरुड़ के कोप से मुक्ति के लिए नागो ने यह व्यवस्था की है की वे गरुड़ को प्रतिदिन गरुड़ को भोजन करने के लिए एक युवा नाग को सौंपते है आज मेरे पुत्र शंख चूड की बलि का दिन अतः में व्याकुल हूँ है राजन में पुत्र विहीन हो जाउंगी मेरा तो एक ही पुत्र है नाग स्त्री की बात को सुन राजन ने कहा आप घबराये नहीं माता हम कुछ सोचते है -

M:-नाग स्त्री की बात को सुन राजन है घबराये

होगी बलि जो इसके पुत्र के अब क्या करवाए

शंखचूड़ की जान बचाने तो राजन आते है

कहते है न डरो है माता राह सुझाते है

आपके पुत्र की रक्षा खातिर अपनी बलि चढ़ाउ

होगा सफल ये मेरा जीवन में ये अगर कर पाऊं

लाल कपड़े म लिपट के वो उस शिला पर लेट गए

नियत समय पर गरुड़ जी उनको लेके उड़ गये

गरुड़ प्रहार से आंसू अपने रोक ना पाते है पावन कथा सुनाते है

जीवित्पुत्रिका व्रत की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -गरुड़ जी अपने पंजो में झपट कर जीमूतवाहन जी को अपने साथ लेकर जा रहे होते है पंजे के प्रहार से उनके शरीर से मांस का टुकड़ा नोच लेते है उस दर्दनाक प्रहार से जीमूतवाहन जी रो पड़ते है उनकी आँखों से आंसू आ जाते है और वो कराहने लगते है फिर गरुड़ जी ने उनका परिचय पूछा फिर जीमूतवाहन जी ने पूरी बात बताई सुनकर गरुड़ जी का ह्रदय पसीज जाता है की किसी स्त्री के पुत्र की रक्षा के लिए उनका यह त्याग अतुलित है है राजन में तुम्हे मुक्त करता हूँ और तुम्हारे त्याग और बलिदान से बहुत प्रसन्न हु बताओ तुम्हे क्या वर चाहिए कर बद्ध प्रार्थना कर जीमूतवाहन जी ने कहा है ऋषिराज आप तो सर्व सामर्थवान है -

M:-पक्षीराज के वार को राजन सह ना पाते है

आंख से आंसू बहने लगे और कराहते जाते है

उनके दर्द को देख गरुड़ जी परिचय पूछते है

कौन हो तुम बतलाओ मुझको वो समझाते है

अपने आने का फिर वो तो कारण वो बताते है

उनके वचन को सुनकर गरुड़ जी फिर मुस्काते है

देते आशीर्वाद है उनको देते है वरदान

बलि नहीं में लूंगा नाग की होगा तेरा कल्याण

जीमूतवाहन के त्याग की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

जीमूतवाहन के त्याग की गाथा जाता हु में कथा सुनाता हु

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भक्तो इस प्रकार गरुड़ देव ने नागो को जीवनदान दे दिया और नागो की बली ना होने का वचन भी दिया और कहा है राजन जो भी स्त्री तुम्हारे इस बलिदान और त्याग की कथा सुनेगी और नियमपूर्वक इस व्रत को करेगी उसकी संतान मृत्यु के मुख से भी निकल आएगी तब से इस व्रत की परम्परा चली आ रही है -

M:-गरुड़ जी ने कहा है राजन होगा तेरा कल्याण

आज तुम्हे में देता हूँ एक और वरदान

जो भी तुम्हारी कथा का ह्रदय से श्रवण करे

पुत्र के होगी उसकी रक्षा जग कल्याण करे

विधीपूर्वक जो भी करेगा इस कथा का ध्यान

मृत्यु मुख से बाहर आयेगी उसकी संतान

तबसे ही इस कथा का भक्तो बना हुआ है मान

माता करती जीवित पुत्र की खातिरये बलिदान

जीवित्पुत्रिका व्रत का तब से ध्यान लगाते है पावन कथा सुनाते है

माँ की ममता का हम भक्तो वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha)

Open in YouTube

Credits

Song Title Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha)
Album Jivitputrika Vrat Katha (Jitiya Vrat Katha)
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Garud Dev
Festival Jitiya Vrat
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40