Close Menu
Utpanna Ekadashi Ki Katha
Song

Utpanna Ekadashi Ki Katha

Devesh Kundan • Utpanna Ekadashi Ki Katha • 2026 • 0:15:32 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Utpanna Ekadashi Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता :- जय श्री हरी कथा प्रेमियों आज आपको उत्पन्ना एकादशी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ उत्पन्ना एकादशी की ये पावन कथा बड़ी ही कल्याणकारी है इसको सुनने मात्र से ही जीवन से सारे संकट दूर हो जाते है

M: -श्री विष्णु भगवान् की तुमको कथा सुनाता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

मैं उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

सतयुग की है बात आज कलयुग में गाता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- कथा प्रेमियों ये कथा सतयुग काल की है सतयुग काल में एक मुर नाम का महा बलशाली दैत्य हुआ करता था जिसके आतंक से समस्त देवी देवता चिंतित थे मुर के प्रकोप से बचने का उपाय किसी को दिखाई नहीं दे रहा था

M: -सतयुग की है बात दैत्य मुर नामक था विकराल

देव सभी लोग हो गए पराजित हाल हुआ बेहाल

कोरस:- हाल हुआ बेहाल

M: -मुर नामक उस दैत्य से भक्तो इंद्र गए थे हार

त्राहि त्राहि मच गई स्वर्ग में हुए देव लाचार

कोरस:- हुए देव लाचार

M: -मायावी था मुर वो बड़ा ही और बड़ा बलवान

देव लोग चिंतित थे सबके संकट में थे प्राण

कोरस:- सबके संकट में थे प्राण

M: -आपस में सब मिल के देवगन सबने किया विचार

मुर के त्रास से शिव शंकर ही कर सकते उद्धार

कोरस:- कर सकते उद्धार

M: -देव सभी फिर क्या करते है वो बतलाता हूँ, मै कथा सुनाता हूँ

मै उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता - सारे देव गण मिलकर भगवान होल नाथ जी के पास कैलाश पर जाते है और मुर दैत्य के त्रास संताप की व्यथा सुनाते है और भोले नाथ जी से अपने प्राणो की रक्षा के लिए विनती करते है

M:-शिव शंकर के पास देव कैलाश पे जाते है

मुर नामक उस दैत्य का वो हर त्रास बताते है

कोरस:- उसका त्रास बताते है

M: -प्राण हमारे संकट में है हमें बचा लो नाथ

नतमस्तक हम शरण आपकी हे शिव भोलेनाथ

कोरस:- हे शिव भोलेनाथ

M: -मुर है पीछे पड़ा हमारे ले के रहेगा प्राण

मुर है बड़ा बलवान हे भोले मुर है बड़ा शैतान

कोरस:- मुर है बड़ा शैतान

M: -सुन कर के शिव बाते उनकी फिर मुस्काते है

मुर के त्रास से बचने का फिर मार्ग सुझाते है

कोरस:- फिर मार्ग सुझाते है

M: -क्या कहते है देवो से शिव वो बतलाता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

मैं उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- देवेश्वर सोमेश्वर देवा देव महादेव जी देवताओ की पूरी कहानी शांति पूर्वक सुनते है देवताओ के ऊपर उनको दया आ जाती है भोले नाथ जी देवताओ को समझाते है के इस संकट से तुम सबको श्री विष्णु भगवान ही निकाल सकते है

M:-भोले कहते है उनसे विष्णु की शरण जाओ

वही हरेंगे कष्ट तुम्हारे उनको जा बतलाओ

कोरस:- उनको जा बतलाओ

M: -देव सभी मिल कर के फिर विष्णु की शरण आये

अपना हाल सूना के आँखों में आंसू भर लाये

कोरस:- आंसू भर लाये

M: -अंत हमारा होने को है मुर राक्षस के हाथ

रक्षा करो हमारी श्री हरी विष्णु दीना नाथ

कोरस:- श्री हरी विष्णु दीना नाथ

M: -प्राण हमारे बचा लीजिये संकट में है वंश

कही हमारे वंश का स्वामी हो जाए ना अंत

कोरस:- हो जाए ना अंत

M: -फिर आगे क्या होता है मै वो समझाता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

मैं उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- सारे देवता विष्णु भगवान की शरण में पहुंचते है और अपनी सारी भाव बीती सुनाते है और विनती करते है की हे दीना नाथ हे चक्रसुदर्शन धारी हमारी रक्षा करो

M:-श्री विष्णु जी देव गणो से बोले हंस कर के

मुर के भय को त्याग दो जाओ निश्चिंत हो कर के

कोरस:- जाओ निश्चिंत हो कर के

M: -मुर का वध करने को मै तत्काल ही आऊंगा

उसके भय से तुम सबको मैं मुक्त कराऊंगा

कोरस:- सबको मुक्त कराऊंगा

M: -विष्णु जी का आश्वासन सुन देव किये प्रस्थान

मुर का वध करने को चले है श्री विष्णु भगवान्

कोरस:- श्री विष्णु भगवान्

M: -मुर के पास में थी दैत्यों की सेना बहुत बड़ी

विष्णु जी के चक्र से कट गई सेना खड़ी खड़ी

कोरस:- सेना खड़ी खड़ी

M: -प्राण बचा कर भाग गया मुर दैत्य बताता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

मैं उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता - श्री विष्णु भगवान जी देवताओ को उनके प्राण रक्षा का आश्वाशन देते है और कहते है की निश्चिन्त रहो उस दैत्य का संहार मैं करूँगा विष्णु भगवान से आश्वाशन पाकर देवता गण को शांति मिलती है

M:-मुर को भागते देख श्री विष्णु मुस्काते है

वहां से श्री विष्णु जी बद्रिका आश्रम जाते है

कोरस:- बद्रिका आश्रम जाते है

M: -वहां गुफा में अंदर जा के करते विश्राम

मुर को पता चल गया विष्णुजी कर रहे आराम

कोरस:- विष्णुजी कर रहे आराम

M: -पवन वेग से चल के दैत्य वो पहुंच गया तत्काल

उसे नहीं मालूम था श्री विष्णु जी का माया जाल

कोरस:- श्री विष्णु जी का माया जाल

M: -चला मारने विष्णु जी को जैसे वो शैतान

हुआ वहां जो चमत्कार मुर देख हुआ हैरान

कोरस:- मुर देख हुआ हैरान

M: -क्या होता गुफा ने अंदर वो समझाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

मैं उत्पन्ना एकादशी की गाथा गाता हूँ

मैं कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता - श्री विष्णु भगवान जी मुर दैत्य को युद्ध के लिए ललकारते है और फिर महा संग्राम होने लगता है मुर की विशाल सेना विष्णु जी के सुदर्शन चक्र से काट के गिरने लगती है जो बच जाते है वो अपने प्राण बचाकर भाग जाते है और मुर भी रण छोड़कर भाग जाता है

M:-विष्णु जी के तन से एक कन्या का जन्म हुआ

उस कन्या के हाथो से उस मुर का अंत हुआ

कोरस:- उस मुर का अंत हुआ

M: -दिव्य रूप अलौकिक मुखड़ा चंद्र किरण काया

कर के अंत गुफा में मुर कर हंस रही महामाया

कोरस:- मुर कर हंस रही महामाया

M: -हाथ जोड़ फिर विष्णु जी से बोले वो कन्या

अंश आपका हूँ मै आप से मेरा जन्म हुआ

कोरस:- आप से मेरा जन्म हुआ

M: -आपसे ही उत्पन हुई हूँ मैं एक शक्ति हूँ

असुरो की हूँ काल नाथ मैं सुरो की मुक्ति हूँ

कोरस:- मैं सुरो की मुक्ति हूँ

M: -उस कन्या का नाम करन क्या हुआ वो बताता हूँ

पावन कथा सुनाता हूँ

मै उत्पन्ना एकादशी की महिमा गाता हूँ

कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- समस्त आसुरी सेना का संघार श्री हरी विष्णु के हाथों हो चूका था और जो बच गए वो अपने प्राण की रक्षा करते हुए भाग गए, मुर भी भाग गया तो श्री हरी जी बद्रिका आश्रम आ जाते है और एक गुफा के अंदर विश्राम करने लगते है जब मुर को पता चलता है की विष्णु भगवान बद्रिका आश्रम में किसी गुफा में विश्राम कर रहे है तो बदले की भावना से आ जाता है

M:-श्री विष्णु जी उस कन्या को देते है आशीर्वाद

रहती दुनिया तक दुनिया ये तुम्हे करेगी याद

कोरस:- ये तुम्हे करेगी याद

M: -मृत्यु लोक में सुलझाओगी उलझको की उलझन

एकादशी के नाम से दुनिया करेगी अभिनन्दन

कोरस:- दुनिया करेगी अभिनन्दन

M: -एकादशी के नाम से दुनिया जानेगी तुमको

सुख वैभव की दाती ये दुनिया मानेगी तुमको

कोरस:- दुनिया मानेगी तुमको

M: -हर एक माह में पूजा तुम्हारी होगी दो दो बार

एकादशी के नाम से तुमको जानेगा संसार

कोरस:- तुमको जानेगा संसार

M: -कृपा करो सुखेव के ऊपर शीश नवाता हूँ चरणों शीश नवाता हूँ

मैं उत्पन्ना एकादशी की कथा सुनाता हूँ, मैं महिमा गाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Utpanna Ekadashi Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Utpanna Ekadashi Ki Katha
Album Utpanna Ekadashi Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Utpanna Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40