Close Menu
Subscribe :

Shree Shyam Chaurasi
Song

Shree Shyam Chaurasi

Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari • Shree Shyam Chaurasi • 2026 • 00:14:47 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Shree Shyam Chaurasi • Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari

M: -नाग सुता श्याम को सुमिरूँ बारम्बार

F: -खाटू वाले श्याम जी सब जग के दातार

काव्य कला जानूं नहीं अहम निपट अज्ञान

M: -ज्ञान ध्यान मोहे दीजिये आकर कृपा निधान

गुरु पद पंकज ध्यान धर सुमिर सच्चिदानंद

F: -श्याम चौरासी भजत हूँ रिज चोपाई छंद

M: -मेहर करो जन के सुखराशि, सांवल शाह खाटू के वासी,

F: -प्रथम शीश चरणों में नाउँ, कृपा दृष्टि रावरी चाही

माफ़ सभी अपराध कराऊँ, आदि कथा सुछन्द रच गाउँ

M: -भक्त सुजन सुनकर हरसासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -कुरु पांडव में विरोध जब छाया, समर महाभारत रचवाया

बली एक बर्बरीक आया, तीन सुबाण साथ में लाया

M: -यह लखि हरी को आई हाँसी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -मधुर वचन तब कृष्ण सुनाये, समर भूमि के ही कारण आए

तीन बाण धनु कंध सुहाए, अजब अनोखा रूप बनाये

M: -बाण अपार वीर सब ल्यासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बबरीक इतने दल माहीं, तीन बाण की गिनती नाहीं

योधा एक से एक निराले, वीर बहादुर अति मतवाले

M: -समर सभी मिल कठिन मचासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बर्बरीक मम कहना मानों, समर भूमि तुम खेल ना जानों....

द्रोण गुरुं कृपा आदि जुझारां, जिनसे पारथ का मन हारा

M: -तू क्या पेस इन्ही से पासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बर्बरीक हरी से यूँ कहता, समर देखना मैं हूँ चाहता

कौन बलि रणशूर निहारूं, वीर बहादुर कौन जुझारू

सत्य कहूँ हरी झूठ ना जानों, दोनों दल एक तरफ हो मानों

M: -एक बाण दोनों दल खपासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बर्बरीक से हरी फ़रमावे, तेरी बात समझ नहीं आवे

प्राण बचाओ तुम घर जाओ, क्यों नादानपना दिखलाओ

M: -तेरी जान मुफ्त में जासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -गर विश्वास ना तुम्हे मुरारी, तो कर लीजे जांच हमारी

यह सुन कृष्ण बहुत हर्षाए, बर्बरीक से वचन सुनाए

M: -मैं अब लेहुँ परीक्षा खासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -पात विटप के सभी निहारों, बेध एक शर से डारो

कह इतना एक पात मुरारी, दबा लिया पद तले करारी

M: -अजब रची माया अविनाशी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बर्बरीक धनु बाण चढ़ाया, जानी जाय ना हरी के माया

विटप निहार बलि मुस्काया, अजित अमर अहिलावती जाय

M: -बलि सुमिर शिव बाण चालीसा, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बाण बलि ने अजब चलाया, पत्ते बेध विटप के आया

गिरा कृष्ण के चरणों माहीं, बींधा पात हरी हरण हटाहि

M: -इससे फ़तेह कौन किमी पासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -कृष्ण बलि कहे बताओ, किस दल की तुम जीत कराओ

बलि हार का दल बतलाया, यह सुन कृष्ण सनाका खाया

M: -विजय किस विध पारथ पासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -छल करना तब कृष्ण विचारा, बलि से बोले नन्द कुमारा

ना जानें क्या ज्ञान तुम्हारा, कहना मानों बलि हमारा

M: -हो इक तरफ़ नाम पा जासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -कहे बर्बरीक कृष्ण हमारा, टूट ना सकता ये प्रण करारा

माँगे दान उसे मैं देता, हारा देख सहारा देता

M: -सत्य कहूं ना झूठ जरा सी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बेशक वीर बहादुर तुम हो, जंचते दानी हमें ना तुम हो

कहे बर्बरीक हरी बतलाओ, तुमको चाहिए क्या बतलाओ

M: -जो माँगे सो हम से पासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -बलि अगर तुम सच्चे दानी, तो मैं तुमसे कहूं बखानी

समर भूमि बलि देने ख़ातिर, शीश चाहिए एक बहादुर

M: -शीश दान दे नाम कमा सी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -हम तुम अर्जुन तीनों भाई, शीश दान दे को बलदाई

जिसको आप योग्य बतलावे, वह शीश बलिदान चढ़ावे

M: -आवागमन मिटे चौरासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -अर्जुन नाम समर में पावे, तुम सारथि कौन कहावे

शीश दान दीन्हों भगवाना, भारत देखन मन ललचाना

M: -शीश शिखर गिरी पर घरवासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -शीश दान बर्बरीक दिया है, हरी ने गिरी पर धरा दिया है

समर अठारह रोज हुआ है, कुरु दल सारा नाश हुआ है

M: -विजय पताका पाण्डु फ़हरासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -भीम नकुल सहदेव और पारथ, करते निज तारीफ़ अकारथ

यों सोचे मन में यदुराया, इनके दिल अभिमान है छाया

M: -हरी भक्तों का दुख ये मिटासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -पारथ भीम आदि बलधारी, से यों बोले गिरिवर धारी

किसने विजय समर में पाई, पूछो वीर बर्बरीक से भाई

M: -सत्य बात सर सभी बतासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -हरी सबको संग ले गिरिवर पर, शीश बैठा था मगन शिखर पर

जा पँहुचे झटपट नंदलाला, पुनि पूछा सिर से सब हाला

M: -शीश दान है खुद अविनाशी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -हरी यों कहे सही फ़रमाओ, समर जीत है कौन बताओ

बलि कहे मैं सत्य बताऊँ, नहीं पितु चचा, बलि ना ताऊ

M: -भगवत ने पाई शाबासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -चक्र सुदर्शन है बलदाई, काट रहा था दल जिमि काई

रूप द्रोपदी काली का धर, हो विकराल ले कर में खप्पर

M: -भर भर रुधिर पिए थी प्यासी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -मैंने जो कछु समर निहारा, सत्य सुनाया हाल है सारा

सत्य वचन सुनकर यदुराई, वर दीन्हा सर को हरषाई

M: -श्याम रूप मम धार पूजा सी, सांवल शाह खाटू के वासी

F: -कली में तुमको श्याम कन्हाई, पूजेंगे सब लोग लुगाई

खीर चूरमा भोग लगावे, माखन मिश्री खूब चढ़ावे

मन वचन कर्म से, जो कोई ध्यासी, इच्छित फल सो ही पा जासी

M: -अंत समय सद्गति पा ज्यासी, सांवल शाह खाटू के वासी,

F: -सागर सा धनवान बनाना, पत्नी गोद में सुवन खिलाना

सेवक आया शरण तिहारी, श्रीपति यदुपति कुञ्ज बिहारी

M: -सब सुख दायक आनंद राशि, सांवल शाह खाटू के वासी

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shree Shyam Chaurasi

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Shyam Chaurasi
Album Shree Shyam Chaurasi
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Khatu Shyam Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40