Close Menu
Phulera Dooj Katha
Song

Phulera Dooj Katha

Devesh Kundan • Phulera Dooj Katha • 2026 • 0:20:15 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Phulera Dooj Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 - प्रिय कथा प्रेमियों सनातन धर्म कथाओ की शृंखला में आज आपको एक बड़ी ही अद्धभुत कथा सुनाने जा रहा हूँ ये कथा है फुलेरा दूज कथा श्री कृष्ण भगवान और श्री राधा रानी के अटूट प्रेम से सम्बन्ध रखती है इस कथा में इतने वियोग है की इस वियोग से पेड़ पौधे फूल कलियाँ भी मुरझा जाती है तो आईये कथा की तरफ बढ़ते है

M:- हम राधा कृष्ण के प्रेम विरह का गीत सुनाते है विरह का गीत सुनाते है

फुलेरा दूज का आज तुम्हे हम दृश्य दिखाते है हम दृश्य दिखाते है

श्री कृष्ण जब राधा से मिलने नहीं आते है मिलने नहीं आते है

लता पता और सुमन सरोवर सूखते जाते है हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 2 - फागुन माह के शुक्ल पक्ष के दुतिया तिथि को फुलेरा दूज पर्व मनाया जाता है इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी की सुंदर सुंदर फूलो से सजाया जाता है और उनको फूलो से सजे झूले मि बिठाके झुलाया जाता है और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की जाती है फुलेरा दूज क्या है उसके पीछे की क्या घटना है आईये कथा की माध्यम से जानते है

M:- फुलेरा दूज की कथा के अंदर छुपा है विरह वियोग

मीठी नदिया खारा सागर कैसा है संयोग

कोरस :- कैसा है संयोग

M:- प्रेम नैन में फूल खिलाये कांटा चुभाये पाँव

प्रेम के पथ पर धुप कड़ी है नहीं है शीतल छांव

कोरस :- नहीं है शीतल छांव

M:- प्रीत की रीत नदी से सीखे जब सागर मे जाय

गले से लगा के प्रितम से जो स्वयं को देती मिटाय

कोरस :- जो स्वयं को देती मिटाय

M:- दूध और पानी दोनों अलग है मिलकर होते एक

दिव्य नेत्रों से भी कोई उनको अलग सका न देख

कोरस :- उनको अलग सका न देख

M:- प्रेम गली अति संकरी जिसमे दोनों समाते है, दोनों समाते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते हे, हम कथा सुनाते हे,

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 3 - राधा कृष्ण एक थे एक ही है और एक ही रहेंगे बाधा जी शरीर है तो श्री कृष्ण जी उनकी परछाई है राधा जी के नैनो में श्री कृष्ण के नाम की निंद्रा बसती है उस निंद्रा के मधुर उपवन में श्री कृष्ण के नाम के शुमन खिलते है और उन फूलो के अंदर राधा के नाम की सुगंध बसती है

M:- कृष्ण बिना राधा जी अधूरी राधा के बिन श्याम

दोनों के बिन दोनों अधूरे रहे अधूरे नाम

कोरस :- रहे अधूरे नाम

M:- राधा के बिन श्याम कभी ना बनते राधे श्याम

ढाई अक्षर का टेड़ा सा रहता श्याम का नाम

कोरस :- रहता श्याम का नाम

M:- राधा प्रेम की गहरायी है श्याम प्रीत की डोर

ऐसी प्रीत प्रेम ग्रंथो में लिखी नहीं है और

कोरस :- लिखी नहीं है और

M:- राधा जी का ह्रदय है पर श्याम की है धड़कन

राधा राधा कहे श्याम को साँसों को सरगम

कोरस :- साँसों को सरगम

M:- राधा जी का नाम पुकारे श्याम आ जाते है, श्याम आ जाते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 4 - एक बार की बात है जब लम्बे समय तक राधा जी से श्री कृष्ण की दुरी बन गयी थी ये दुरी इतनी लम्बी थी की राधा जी सहन नहीं कर पा रही थी अपने प्रितम की एक झलक पाने के लिए व्याकुल थी वो अपने कन्हैया के बिना पागल सी हो गयी थी उन्होंने बड़े प्रयत्न किये परन्तु कृष्ण जी उनसे मिलने नहीं आये तब श्री राधा जी का कमल पुष्प के समान दिखने वाला मुखड़ा विरह की कड़ी धुप से मुरझाने लग जाता है

M:- कृष्ण वियोग की तपन जलाये ब्रज मंडल सारा

यमुना जी की कल कल लहरें लगे अश्रु धारा

कोरस :- लगे अश्रु धारा

M:- लगे सूखने वन उपवन सब सुख गए जल कूप

कमल सरोवर के मुरझाये लगा बदलने रूप

कोरस :- लगा बदलने रूप

M:- गउये चरने को नहीं जाती बछड़े करे ना किलोल

मधुबन में अब मोर ना नाचे परो को अपने खोल

कोरस :- परो को अपने खोल

M:- कोयल शांत हुयी बागो की गाये ना मीठे गीत

क्यों राधा जी के मन का आया ना मनमीत

कोरस :- आया ना मनमीत

M:- पनघट पर पनिहारी खड़ी प्यासे नहीं आते है, प्यासे नहीं आते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 5 - श्री राधा जी से श्री कृष्ण जी की दुरी का असर पुरे वृन्दावन में पड़ता है मानो सब कुछ ठहर सा गया है गलियों में पहले जैसी हलचल ना रह गयी यमुना के किनारे शांत शांत से लग रहे थे कदम की शीतल छांव भी मनको शीतलता पहुंचाने में असमर्थ हो गयी थी वंशी वट की चैया मधुबन की गैया सबके सब बेमन से लगने लगी थी

M:- देख दुखी राधा को सखियां नैनो से नीर बहाय

बार बार वृषभान लली को रही है वो समझाय

कोरस :- रही है वो समझाय

M:- ब्रज मंडल के गोप गोपिया रहने लगे उदास

राधा जी के दुःख से उनको भूख लगे ना प्यास

कोरस :- भूख लगे ना प्यास

M:- करे प्रतीक्षा श्री कृष्ण की राधा जी दिनरात

कृष्ण वियोग में बरस रही है नैनो से बरसात

कोरस :- नैनो से बरसात

M:- लगे हरियाली बंजर जैसी घटा से बरसे आग

कजरी और मल्हरों के जैसे शूल बन गए राग

कोरस :- शूल बन गए राग

M:- तितली हुयी उदास ना भँवरे बाग़ में जाते है, ना बाग़ में जाते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 6 - राधारानी उदास है और कन्हैया को पता ना चले ऐसा तो हो नहीं सकता, राधा जी के अंतर्मन की आवाज़ श्री कृष्ण तक पहुँचती है श्री कृष्ण जी राधा जी से मिलने के लिए चल पड़ते है जब वे ब्रज मंडल में प्रवेश करते है तो समझ जाते है की ये उपवन पतझड़ से क्यों लग रहे है ये सब राधा जी की उदासी के कारण हुआ है

M:- प्रियतम के आने की सूचना राधा पाती है

मन के तार झंकार उठे सरगम बज जाती है

कोरस :- सरगम बज जाती है

M:- बजने लगी मिलन की वीणा गूंज उठे सुर साज

प्रियतम प्रियतम उनके मन से उठने लगी आवाज़

कोरस :- उठने लगी आवाज़

M:- खिल गया चेहरा राधा जी का आ गयी थी मुस्कान

ब्रज मंडल में मधुरस का फिर होने लगा निर्माण

कोरस :- फिर होने लगा निर्माण

M:- पक्षी करे किलोल नाचने लगे वनो में मोर

यमुना जी की लहरें फिर से करने लगी थी शोर

कोरस :- करने लगी थी शोर

M:- ब्रज मंडल के वन उपवन फिर से खिल जाते है, फिर से खिल जाते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 7 - जब श्री कृष्ण जी को राधा जी की व्याकुलता का आभाष होता है तब वो राधा जी से मिलने के लिए आ जाते है श्री कृष्ण जी अभी रास्ते में ही होते है उनके आने से केवल राधा जी ही नहीं सारा ब्रज मंडल ही खिल जाता है पंछी पशु पेड़ पौधे फूल सरोवर सब प्रसन्नता से लहरा उठते है राधा रानी के अधीर मन को शांति का आभाष होने लगता अब एक एक पल बड़ी कठिनाई से बीत रहा था के कब मेरे प्रियतम के दर्शन होंगे कब वो मेरे सामने बैठके मेरा नाम पुकारेंगे राधा राधा राधा राधा

M:- वृन्दावन मे श्री कृष्ण के जिस पल पड़े चरण

सारे वन उपवन के ऊपर खिल गया योवन

कोरस :- खिल गया योवन

M:- भरे सरोवर कमल फूल से मुस्काई कलियाँ

ब्रज के वासी लगे सजाने ह्रदय की गलियां

कोरस :- ह्रदय की गलियां

M:- लता पता से लिपटी लताये फिर खिल जाती है

जो मुरझाई सी लगती थी फिर खिल जाती है

कोरस :- फिर खिल जाती है

M:- भँवरे तितली लगे थिरकने कोयल गाये गीत

मिलने को आ रहे राधा से राधा के मनमीत

कोरस :- राधा के मनमीत

M:- गाय और बछड़े गोप गोपिया नाचते गाते है, सब नाचते गाते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 8 - श्री कृष्ण के दर्शन पाकर सारा ब्रज मंडल प्रसन्नता से झूम उठता है वृन्दावन निधिवन मधुवन फूलो लताओं से लद जाते है पुष्प वाटिकाओं में अनेको प्रकार के पुष्प सुगंध भिखरने लगते है ऐसा लग रहा था जैसे फागुन में मधुमास आ गया है ब्रज मंडल की धरती ने छत्तीस प्रकार के आभूषणों से अपने आपको सजा लिया था ये आभूषण प्रकति ने पहना दिए थे धरती को

M:- राधा रानी व्याकुलता से रही थी राह निहार

प्रियतम के दर्शन से करुँगी मनका श्रृंगार

कोरस :- करुँगी मनका श्रृंगार

M:- आते कन्हैया पड़े दिखाई लेके मधुर मुस्कान

राधा के बेजान जान में फिर से आ गयी जान

कोरस :- फिर से आ गयी जान

M:- नैनो से नैन मिले दोनों के जगा प्रेम अनुराग

बजने लगी थी हृदय की वीणा उठे मधुर सुर साज

कोरस :- उठे मधुर सुर साज

M:- विरह वेदना राधा जी के मन की छलक पड़ी

घायल मन की बदली फिर नैनो से बरस पड़ी

कोरस :- नैनो से बरस पड़ी

M:- राधा की धारा में मोहन बहते जाते है, वो बहते जाते है

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

वार्ता 9 - राधा जी के ह्रदय की वेदना अपने प्रियतम को देखते ही आँखों से फूंट पड़ती है वो कुछ कह नहीं पाती है बस अपने कन्हैया को निहारे जा रही है उस समय उनकी आंखे बरस रही थी मानो उनके आंसू उनकी आँखों को नहला के पवित्र कर रही थी की प्रियतम के दर्शन करने से पहले स्नान करना बहुत आवयश्क है उस समय राधा जी के नेत्र दो दो कार्य कर रहे थे एक कन्हैया को निहारना था दूसरा आंसुओ से नेत्रों को नहलाना था

M:- राधा जी की व्यथा देख मोहन मुस्काते है

तोड़ तोड़ के पुष्प वो राधा पर बरसाते है

कोरस :- राधा पर बरसाते है

M:- पुष्पों की वर्षा देखके वो मुस्काने लगती है

पुष्प तोड़के राधा भी बरसाने लगती है

कोरस :- बरसाने लगती है

M:- गोप गोपिया आ गाये लेके रंग बिरंगे फूल

उड़ रहे फूल ये जैसे उड़ रही थी फूलो की धूल

कोरस :- उड़ रही थी फूलो की धूल

M:- वहीँ से प्रचलन शुरू हुआ फूलो की होली का

प्रेम मिलन रंगो का मन की रंगोली का

कोरस :- मन की रंगोली का

M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हे कैलाश संगीत बनाते हे

फुलेरा दूज की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :- जिसे लगे प्रेम का रोग वही जाने विरह वियोग

वही जाने विरह वियोग जिसे लगे प्रेम का रोग

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Phulera Dooj Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Phulera Dooj Katha
Album Phulera Dooj Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Radha Krishna Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40