52 Shakti Peeth Ki Katha
Lyrics
कोरस: -जय माँ जय माँ जय माँ जय जय माँ
वार्ता: -भक्त जनों हम आज आपको माता आदि भवानी के 52 शक्ती पीठों की पावन
संगीतमय गाथा सुनाने जा रहे है तो आइये चलते है कथा की और पौराणिक कथा के
अनुसार दक्ष प्रजाति की कन्या माता सती का विवाह भोले से हुआ किन्तु दक्ष प्रजापति
इस विवाह से प्रसन्न नहीं थे एक बार राजा दक्ष ने यज्ञ करवाया ने जिसमे दक्ष ने सभी
देवी देवता को निमंत्रण दिया यह देख माता गौरा यज्ञ में जाने की जिद करने लगती है
और शिव के मना करने पर भी वे यज्ञ में जाती है और शिव का अपमनान देख स्वयं को
यज्ञ कुंड में भस्म कर देती है फिर क्या था शिवने यज्ञ का विध्वंस किया और माता के
पार्थिव शरीर को कंधे पे लेकर तीनों लोको में भृमण करने लगे यह देख विष्णु ने अपने
चक्र से माता के 52 टुकड़े कर दिए और जिस स्थान पर वो टुकड़े जाकर गिरे वो
शक्तिपीठ के नाम से जाने गए तो आइये आज में आपको उन्ही शक्तिपीठो की कथा
सुनाती हूँ बोलिये जय माता दी -
F: -हम 52 शक्ती पीठों का वृतांत बताते है पावन कथा सुनाते है
कहाँ कहाँ गिरे 52 अंग हम आज बताते है हम कथा सुनाते है
कैसे बने है शक्ती पीठ ये हम बतलाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्त प्रेमियों माता सती की पहली शक्ती पीठ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित
मणिकर्णिका स्थल है यहां पर माता की कान की बाली गिरी थी, यहां पर माता की
मणिकर्णिका रुप में सभी भक्त पूजा अर्चना करते है, और दूसरी शक्ती पीठ प्रयागराज
इलाहाबाद में स्थित है जिसे माता ललिता देवी के नाम से जाना जाता है, यहां पर माता
की अंगुलियां गिरी थी तो आइये आगे सुनते है -
F: -भक्त हजारों आते यहां पर करते है वन्दन,
धूप दीप नैवेद्य चढाकर फिर झुकते शरणन्
चित्रकूट के राम गिरि में तीजा रुप बताया
दाया स्तन गिरा मात् का पावन स्थल पाया
मात् शिवानी नाम से यहां पर पूजी जाती है
माँ की दया दृष्टि से सुख और सम्पत्ति आती है
चौथी शक्ती पीठ है भक्तों पावन वृंदावन
उमा शक्ती के नाम से मां का होता है वन्दन
गिरे बालों के गुच्छे चूड़ा मणि बताते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्त प्रेमियों उमा शक्ती पीठ के बाद आता है माता की पांचवीं शक्ती पीठ बलरामपुर
देवी पाटन मन्दिर है, यहां पर माता का बाया स्कंद गिरा था यहां पर भक्तजन माता को
मातेश्वरी के नाम से पूजते है और माँ की असीम कृपा के पात्र बनते है भक्तों इसके बाद
छठी शक्ती पीठ है हर सिद्धि शक्ती पीठ जहां पर माता की कोहनी गिरी थी तो आइये
में अन्य शक्तिपीठो के बारे में आपको बताती हूँ -
F: -रुद्र सरोवर से कुछ दूरी पर माँ का मन्दिर
पाप नष्ट हो जाते है भक्तों मन्दिर के अन्दर
सातवीं पीठ शोषण देव नर्मदा पीठ कहाया
दाया नितंब गिरा मात् का वेदों ने बतलाया
नर्मदा रुप में भक्त यहां माता के गुण गाते
खाली झोलियां भरती माता भाग्य है जग जाते
आठवीं शक्ती पीठ है नैना देवी पावन धाम
प्रदेश हिमाचल गिरि शिवालिक पावन है स्थान
गिरी आँख मां महिषा मर्दिनी सब बतलाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों माता सती की नौवीं ज्वाला देवी शक्ती पीठ है हिमाचल के कांगड़े में स्थित
है यहां पर माता की जिह्वा गिरी थी माता को यहां पर अंबिका नाम से पूजा जाता है।
माता की दसवीं शक्ती पीठ त्रिपुरा मालिनी शक्ती पीठ है जो पंजाब प्रांत के जालंधर में
स्थित है, यहां पर माता का बाया स्तन गिरा था, भक्त माता को महामाया के नाम से
पूजते है तो आइये इस कथा के माध्यम से अन्य शक्तिपीठो के बारे में जानते है -
F: -अमरनाथ का पहलगांव में ग्यारहवीं शक्ति पीठ
गला गिरा यहां कश्मीर में मिलती भक्तों जीत
बारहवीं शक्ती पीठ सावित्री पीठ है कहलाया
गिरी पैर की एड़ी विद्वानों ने बतलायी
तेरहवी मां गायत्री शक्ती पुष्कर के स्थान
दो मणिबंध गिरे माता के पावन मां का धाम
राजस्थान विरात में चौदहवीं शक्ती पीठ स्थान
अंबिका नाम से पूजा जाता माता जी का नाम
बाएं पैर की गिरी उंगलियाँ ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्तों माता सती की पंद्रहवीं शक्ती पीठ गुजरात प्रांत में अम्बाजी शक्ती पीठ है यहां
पर माता का ह्रदय गिरा था, तथा जूनागढ़ में माता सती की सोलहवीं शक्ती पीठ है
बताया जाता है कि यहां पर माता का आमाशय गिरा था यहां पर माता को चन्द्रभागा के
नाम से जाना जाता है।
F: -अगली शक्ती पीठ सती का भ्रामर रुप कहाया
गिरी ठोड़ी है माता की जो वेदों ने बतलाया
दाया पैर गिरा त्रिपुरा में वेद है बतलाए
शक्ती पीठ ये तो अट्ठारह वीं भक्तों कहलाए
त्रिपुरा सुन्दरी नाम से माता पूजी जाती हैं
ममतामयी मां जग जननी करुणा बरसाती हैं
उन्नीसवीं शक्ती पीठ कपालिनी माँ का कहलाया
बंगाल प्रांत में मिदनीपुर पावन है बतलाया
बाई एड़ी गिरी सती की ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्त जनो माता की बीसवीं शक्ती पीठ बंगाल के हुबली में रत्नावली में माता सती का
दाया कंधा गिरा था, यहां मां को माता कुमारी के नाम से जाना जाता है। इसी प्रकार
इक्कीसवीं शक्ती पीठ बंगाल के मुर्शिदाबाद में जहां माता का मुकुट गिरा था यहां माता
को विमल रुप में पूजा जाता है। इसी प्रकार से माता का बाइसवीं स्वरुप ब्राह्मण देवी
माता का है जो जल पाई गुड़ी सालवा गांव है जहां माता का बाया पैर गिरा था तो आइये
आदिशक्तिपीठो की कथा सुनते है -
F: -किसी नाम से माँ को जब हम मन से बुलाते है
बिगड़े काज हमारे पल में बन ही जाते है
कोई अम्बिका नैना देवी कहता पार्वती
कोई चण्डी कहता मां को कोई कहे सती
तेईसवीं शक्ती पीठ बहुला मां का कहलाया
वर्धमान है जिला ये केतु ग्राम है बतलाया
बाया पैर गिरा माता का वेद बताते है
बहुला देवी नाम से माता के गुण गाते है
चौबीसवीं अब शक्ती पीठ की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्त जनों माता सती की चौबीस वीं शक्ती पीठ है मंगल चन्द्रिका शक्ती पीठ वर्धमान
जिले के उज्जैनी में स्थित है, यहां पर माता की दाई कलाई कट कर गिरी थी। इसी
प्रकार माता की पच्चीस वीं शक्ती पीठ पश्चिम बंगाल के बक्रेश्वर में माता सती का भ्रू
मध्य गिरा था यहां पर माता को महिष मर्दिनी के नाम से पूजा जाता है तो आइये आगे
की कथा सुनाती हु -
F: -छब्बीस वीं शक्ती पीठ नल हरि को है बतलाया
पैर की हड्डी गिरी वीर भूमि पावन कहलाया
माता सती के होंठ गिरे फुलारा कहलायी
सत्ताइसवीं शक्ती पीठ जहां पर प्रकटी है माई
चमत्कार नित करती माता ऐसा बतलाते
दर पर जो भी आता माँ के खुशियां है पाते
अठ्ठाइस वीं शक्ती पीठ बना जहां गिरा मात का हार
नंदी पुर में नन्दिनी माता करती है उद्धार
भक्त मात् के माता से नित दया को पाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों माता सती की 29 वीं शक्ती पीठ युगाद्या शक्ती पीठ कहलाया जहां
पर माता सती का बाएं पैर का अंगूठा गिरा था, यहां पर माता को युगाद्य नाम से जाना
जाता है। और माता सती की 30 वीं शक्ती पीठ है कालिका देवी शक्ति पीठ विद्वानों के
अनुसार काली घाट में मां सती का दाएं का अंगूठा गिरा था और माता को कालिका
नाम से जाना जाता है तो आइये आगे के शक्तिपीठो की कथा सुने -
F: -कांची देव में गर्भ शक्ती एक पीठ है बतलाया
माता सती की गिरी अस्थियां वेदों ने गाया
देव गर्भ के रुप में मां यहां पूजी जाती है
32 वीं शक्ती पीठ कथा सुनो क्या है बतलाती
तमिलनाडु में भद्रकाली मां शक्ती पीठ स्थान
पीठ गिरी माता की यहां पर श्रावणी पावन नाम
33 वीं है शक्ती पीठ जो यही विराजी मा
गिरी ऊपर की दाढ़़ मात् की नारायणी है मां
मां के भक्त माता से इच्छा फल पाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्त प्रेमियों माता सती की 34 वीं शक्ती पीठ मां विमला देवी शक्ती पीठ कहा जाता
है, जो उड़ीसा के उत्कल में यहां पर माता की नाभि गिरी थी, इसी प्रकार मां सती की
35 वीं शक्ती पीठ की बात करते है जो आंध्र प्रदेश में स्थित है यहां माता सती के गाल
गिरे थे यह शक्ती पीठ सर्व शैली राम हिन्द के नाम से जाना जाता है तो आइए इस
कथा के माध्यम से जानते है अन्य शक्तिपीठो के बारे में -
F: -सर्व शैली राम हिन्द ये शक्ती पीठ महान्
राखिनी और विशेश्वरी मां को पूजें सकल जहान्
36 वीं शक्ती पीठ जिला कुन्नूर जो है पावन
दाएं पैर की गिरी यहां पायल जो है मन भावन
सुन्दरी नाम से माता को यहां के जन ध्याते है
शैल शक्ती ये पीठ से भक्तों दया को पाते है
शक्ती पीठ ये 37 वीं करनाट कहाता है
दोनो कान गिरे मां के इतिहास बताता है
पूजते लाखों भक्त मात् को दुर्गा बुलाते है, पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों माता सती का अगला 38 वीं शक्ती पीठ जहां माता की योनि गिरी थी जिसे
हम कामाख्या शक्ती पीठ के नाम जानते है यह मंदिर गुवाहाटी में स्थित है और माता
को कामाख्या देवी के रुप में पूजते है और मन वांछित फल को पाते है। माता 39 वीं
शक्ती पीठ भद्रकाली कूप मन्दिर है जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित है यहां पर माता
के टखना कट कर गिरे थे, यहां माता की भद्रकाली रुप में पूजा होती है तो आइये
जानते है आगे की कथा -
F: -40 वीं चट्टल भवानी शक्ती पीठ कहायी
बांग्लादेश के चिट गांव चन्द्रनाथ में मां ध्यायी
दाई भुजा गिरी है माँ की पावन भक्तों धाम
शक्ती पीठ है 41 वीं जिसका सुगंधा नाम
बांग्लादेश शिकारपुर में नासिका पायी है
नाम सुगंधा से माता भक्तों ने ध्यायी है
शक्ती पीठ 42 वीं बांग्लादेश में पाया
नाम जयंती शक्ती पीठ है भक्तों ने गायी
बाई जंघा गिरी सिल्हाट सब बतलाते है पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: - भक्त जनों माता सती की 43 वीं शक्ती पीठ है श्री शैल महालक्ष्मी जो बांग्लादेश में
स्थित है यहां माता सती का गला आकर गिरा था, यहां भक्त माता को लक्ष्मी के स्वरुप
की पूजा करते है। और माता सती की 44 वीं शक्ती पीठ है यशोरेश्वरी शक्ती पीठ है जो
बंग्लादेश के यशोर स्थान पर है, यहां सती माता की बाई हथेली गिरी थी तो आइये आगे
के शक्तिपीठो के कथा के बारे में जानते है -
F: -श्रीलंका में 45 वीं शक्ती पीठ को पाया
इन्द्राक्षी ये शक्ती पीठ वेदों ने बतलाया
गिरी है पायल माता सती की वेद बताए है
गुहेश्वरी 46 वीं शक्ती पीठ कहाए है
नेपाल देश का पशुपतिनाथ मन्दिर जो पावन
दोनो घुटने गिरे मात् के धाम जो मन भावन
शक्ती महामाया के रुप में पूजन होता है
बनते बिगड़े काज सभी माँ वन्दन होता है
अब 47 वीं शक्ती पीठ की बात बताते है, पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्तजनो माता की पावन 47 वीं शक्ती पीठ है यहां पर माता का बाया गाल गिरा था,
जिसे आध्या शक्ती पीठ कहा जाता है और माता की गंडक की चंड़ी रुप में पूजा की
जाती है, तत्पश्चात माता सती की 48 वीं शक्ती पीठ है नेपाल के विजयपुर गांव में माता
सती के यहां दांत गिरे थे जिस कारण माता को दंत काली शक्ती पीठ के नाम से पूजा
जाता है, और 49 वीं शक्ती पीठ मगध में है, यहां पर माता को सर्वानंदकरी के नाम से
पूजा जाता है, यहां पर माता सती के दाएं पैर की जंघा गिरी थी तो आइये आगे के
शक्तिपीठो के कथा के बारे में जानते है -
F: -शक्ती पीठ पचास वीं मां की मनसा कहलायी
तिब्बत मानसरोवर के ये पास है बतलायी
दाई हथेली गिरी मात् की दक्षायनी है नाम
खुश हो करके भक्तों का मां करती है कल्याण
मां शिला के रुप में भक्त मां का ध्यान लगाते
शक्ती पीठ ये 51 वीं आज तुम्हे बतलाते
मिथिला शक्ती पीठ ये भक्तों वेद बताए है
भारत और नेपाल की सीमा धाम बनाए है
बाया कंधा गिरा है यहां पर सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
वार्ता: -भक्तों माता का 52 वीं शक्ती पीठ है जो कराची में स्थित है यहां माता सती का शीश
गिरा था, इसे हिंगलाज शक्ती पीठ के नाम से जानते है, यह शक्ती बहुत प्रसिद्ध शक्ती
पीठ है, प्रिय भक्त प्रेमियों तो इस प्रकार से माता सती के 52 अंगों की पावन एवं मन
भावन गाथा पूर्ण हुई, इस गाथा को ध्यान पूर्वक सुनने मात्र से जीवन सुखमय हो जाता
है तो आइये इस कथा का समापन करने से पहले बोलते है जय माता जी
F: -एक ही माता आदि शक्ती पर हजारों नाम
अलग अलग इन नामों से है माता जी के धाम
दया की सागर आदि भवानी तुम कहलाती हो
सकल सृष्टि में आप तो माता पूजी जाती हो
अन्न धन सुख सम्पत्ति से मां भरती है भण्डार
सुर नर मुनि जन माता को नमते है बारम्बार
रिंकी ने सती शक्ती पीठों की कथा सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
प्रेम तनय भक्तों के संग जयकार लगाते है, पावन कथा सुनाते है
कहां कहां गिरे ये 52 अंग ये आज बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये 52 शक्तिपीठ सुने लेकर माँ का नाम
जो सुने लगाकर ध्यान मिटे उनके कष्ट तमाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
52 Shakti Peeth Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Sonu (Soniya Sagar)
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surbhi Tiwari (Surabhi Tiwari)
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Singh (Davinder Loat)
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
|
Happy New Year Balaji Happy New Year Baba Shyam
Pradeep Kumar (PK Desi)
|
0:03:23 |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Kumar (Mukesh Sharma)
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Sonu (Soniya Sagar)
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Raju Kumar Sah (Amit Akela Raju), Pooja (Pratima Arya)
|
0:05:42 |