Close Menu
Subscribe :

Shattila Ekadashi Vrat Katha
Song

Shattila Ekadashi Vrat Katha

Devesh Kundan • Shattila Ekadashi Vrat Katha • 2026 • 00:11:37 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shattila Ekadashi Vrat Katha • Devesh Kundan

संवाद:- जय श्री हरी L भक्तजनों आज मै आपको अति पावनी और वरदानी षटतिला एकादशी व्रत की कथा और उससे प्राप्त होने वाले फल के बारे इस कथा के माध्यम से बताने जा रहा हूँ L इस व्रत को करने या इसकी कथा सुनने मात्र से कल्याण हो जाता है L

M: -हम षटतिला एकादशी सबको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

इस व्रत की महिमा क्या है सबको आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

M:-दीन हीन इंसान की सबको व्यथा बताते है हम गाथा गाते हैं

इस व्रत की महिमा क्या है हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- भक्तजनों इस एकादशी के साथ एक अत्यंत प्राचीन कथा जुडी हुई है L आइये आपको वो कथा विस्तार पूर्वक सुनाते हैं L जय श्री हरी

M: -प्राचीन काल की बात है भक्तो तुम्हे सुनाता हूँ

एक निर्धन अहीर का दुःख मैं तुम्हे बताता हूँ

कोरस: - मैं तुम्हे बताता हूँ

वाराणसी में रहता था उसका निर्धन परिवार

जीवन गरीबी में था कटता वो था बड़ा लाचार

कोरस: - वो था बड़ा लाचार

जंगल से वो काटके लकड़ी शहर ले जाता था

बेचके उनको धन मिलता घर, उससे चलाता था

कोरस: - घर, उससे चलाता था

जिस दिन लकड़ी ना बिकती वो सोते भूखे सो जाते

देखके अपनी फूटी किस्मत अक्सर रो जाते

कोरस: - अक्सर रो जाते

आगे फिर क्या होता है ये मैं बतलाता हूँ पावन कथा सुनाते हैं

इस व्रत की महिमा क्या है हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों अपनी परिस्थिति से दुखी अहीर हमेशा प्रभु से यही प्रार्थना करते कि , हे प्रभु मुझे ऐसा कोई मार्ग दिखाओ जिससे मुझे इस निर्धनता से मुक्ति मिल जाए L फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है, जय श्री हरी

M: -एक दिन लकड़ी लेके वो जंगल से आता है

लकड़ी उठा वो नगर सेठ के घर पहुंचाता है

कोरस: - सेठ के घर पहुंचाता है

उस दिन घर में चल रही थी उत्सव की तैयारी

शंख नाद हो रहा वहां थी भीड़ बड़ी भारी

कोरस: - भीड़ बड़ी भारी

लकड़ी उतार के रख दी उसने सेठ के आंगन में

ये कैसा उत्सव है उसने सोचा निज मन में

कोरस: - उसने सोचा निज मन में

खड़े खड़े कुछ देर वही से दृश्य देखता है

हाथ जोड़ फिर सेठ से हर परिद्श्य पूछता है

कोरस: - परिद्श्य पूछता है

जो बतलाया सेठ ने उसको वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

इस व्रत की महिमा क्या है सबको आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों सेठ के घर में भीड़ देख उसके मन में कौतुहल होता है और जब वो सेठ से इसका कारण पूछता है तो सेठ क्या बतलाता है आगे सुनाते हैं कथा के माध्यम से जानते है, जय श्री हरी

M: -सुनके सेठ अहीर की बाते वो मुस्काते है

क्या है उत्सव घर में उसको ये समझाते है

कोरस:-उसको ये समझाते है

षटतिला एकादशी की घर में हो रही तैयारी

एकादशी के व्रत की उत्तम महिमा है न्यारी

कोरस:-उत्तम महिमा है न्यारी

जो भी करते इस व्रत को कट जाते उनके पाप

रोग शोक सब मिट जाते है मिटता जाते है संताप

कोरस:-मिटता जाते है संताप

जो करता व्रत विधिपूर्वक हर बाधा टलती है

मिलता उसे धन्य धान्य और खुशहाली मिलती है

कोरस:-खुशहाली मिलती है

इसीलिए मै एकादशी त्यौहार मनाते पावन कथा सुनाते है

इस व्रत की महिमा क्या है सबको आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों इस व्रत की महिमा जानकार अहीर को लगता है जैसे प्रभु ने ही उनको दुःख दर्द से मुक्ति के लिए यह मार्ग दिखाया है L वो मन ही मन तय करता है कि मुझे भी एकादशी का व्रत करना चाहिए L इसके बाद क्या हुआ सुनते हैं कथा के माध्यम से सुनते है जय श्री विष्णु

M:-पैसे लेकर लकड़ी के बाजार वो जाता है

एकादशी व्रत का हर एक सामान ले आता है

कोरस:- हर सामान ले आता है

दो दिनों से भूखा था उस अहीर का परिवार

सबने मिलकर साथ मनाया एकादशी त्यौहार

कोरस:- एकादशी त्यौहार

विधिवत और यथा शक्ति सब पूजन करते है

सारी रात करके उपवास फिर भोजन करते है

कोरस:- फिर भोजन करते है

कृपा हो गई उनके ऊपर हो गए वो धनवान

कुछ ही दिनों में सारे नगर में मिलने लगा सम्मान

कोरस:- मिलने लगा सम्मान

ऐसी पावन एकादशी को शीश नवाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

इस व्रत की महिमा क्या है सबको आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

संवाद:- प्रिय भक्तों आखिरकार अहीर को इस व्रत का फल मिल ही गया L सचमुच यह व्रत बहुत ही कल्याणकारी है इस व्रत का फल मिलने में भले ही देर हो पर मिलता जरुर है L आइये इसकी महिमा का गुणगान करते हैं L

M: -षटतिला एकादशी का फल मिलने में न हो देर

देर अगर हो जाए भी तो होती नहीं अंधेर

कोरस:- होती नहीं अंधेर

जिसने भी ये व्रत किया है उसने मन वांछित पाया

दुःख दरिद्र या संकट कोई पास नहीं आया

कोरस:- पास नहीं आया

एकादशी का व्रत करने से त्रास नहीं मिलता

अंत समय में धर्म रात का पाश नहीं मिलता

कोरस:- पाश नहीं मिलता

श्री विष्णु जी की कृपा से वो मोक्ष धाम जाए

जन्म मरण के कष्टों से फिर मुक्ति मिल जाए

कोरस:- फिर मुक्ति मिल जाए

ऐसी उत्तम एकादशी की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

इस व्रत की महिमा क्या है सबको आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Shattila Ekadashi Vrat Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shattila Ekadashi Vrat Katha
Album Shattila Ekadashi Vrat Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Subhash Chandra Bose (Subhash Bose)
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Shattila Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40