Close Menu
Durga Amritwani
Song

Durga Amritwani

Rinky Vishwakarma • Durga Amritwani • 2026 • 0:12:15 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Durga Amritwani • Rinky Vishwakarma

F:-श्री गुरु चरण सरोज राज मस्तक ऊपर धार

मात शारदा दो मुझे आज ज्ञान उपकार

अमृतवाणी लिख रहा माँ दुर्गा की आज

माँ सरस्वती सुखदेव की पल पल रखना लाज

श्रद्धा शुमन अर्पण करूँ चरनन शीश झुकाय

मेरी कलम विराजिए बनके मात सहाय

हाथ जोड़ विनती करूँ सुनो श्रेष्ठ गुणवान

लिखने कोई भूल हो देना देना क्षमा का दान

कोरस:- जय हो दुर्गा माँ, जय जय दुर्गा माँ

F:-महिषासुर के नाम का दैत्य बड़ा बलवान

कन्या कुँवारी से मरे मिला था ये वरदान

तीनो लोको में बढ़ गया असुरो का अत्याचार

स्वर्ग धरा पाताल में मचा था हाहा कार

देव लोग घबरा रहे संकट में थे प्राण

वीर धीर बलवान भी लगने लगे निष्प्राण

प्राण बचाये भागते बड़े बड़े रणवीर

स्वर्ग लोक पर छा रहा था संकट का गंभीर

कोरस:- जय हो दुर्गा माँ, जय जय दुर्गा माँ

F:-हर दिन बढ़ता जा रहा महिषासुर का ताप

देवो में बढ़ता जा रहा असुरो का संताप

कौन लड़े उस दैत्य से कौन सामने जाए

कौन स्वयं निज हाथ से अपने प्राण गवाए

हवन यज्ञ में डालते सारे असुर व्यवधान

असुरो के संताप से कोई नहीं निदान

प्राण बचाते भागते मचा था हाहा कार

महिषासुर का बढ़ रहा हर पल अत्याचार

कोरस:- जय हो दुर्गा माँ, जय जय दुर्गा माँ

F:-भाग भाग कर हो गए देवी देव निराश

सारे मिलकर फिर गए बह्मा जी के पास

चरनन शीश नवाके बोले देव जोड़

महिषासुर का आप ही कोई निकालो तोड़

हम देवो पर छा चूका है संकट घनघोर

हम देवो के वास्ते कहीं नहीं है ठौर

आप ही सबसे श्रेष्ठ है आप है गुणवान

रक्षा हमारी कीजिये हे ब्रम्ह देव भगवान

कोरस:- जय हो दुर्गा माँ, जय जय दुर्गा माँ

F:-महिषासुर था अति बलशाली

महाबली और गोरवशाली

उसको मिला था ये वरदान

कोरस:- कोई नहीं ले सकता प्राण

F:-दिव्या रूप जो कन्या होगी '

शक्ति रूप सुकन्या होगी

कन्या कुमारी चमत्कारिणी

कोरस:- महिषासुर की प्राण हारिणि

F:-सब देवो के अंश तेज से

कन्या प्रगटी पंज तेज से

अग्नि के जैसे दमक रही थी

कोरस:- सूर्य के जैसे चमक रही थी

F:-तेज बड़ा था मुख मंडल पर

कड़ी थी कन्या भूमण्डल पर

काले केश लगे घुंघराले

कोरस:- और नैना मन हरन वाले

F:-मुख प्रगटा शंकर के तेज से

मस्तक बाल यम के तेज से

विष्णु जी से बनी भुजाय

कोरस:- चंद्र के तेज से स्तन पाय

F:-इंद्र से कमर वरुणा से जंघा

कन्या के चरण बनाए ब्रह्मा

बने नितम्ब हे धरती माँ से

कोरस:- बनी उंगलिया सूर्य किरण से

F:-प्रजापति न दांत बनाए

और अग्नि ने नेत्र सजाय

अंग अंग में देव विराजे

कोरस:- कन्या देवो के तेज से साजे

F:-शिव ने त्रिशूल दिया है

लक्ष्मी ने कमल का फूल दिया है

विष्णु ने दिया चक्र सुदर्शन

कोरस:- अग्नि ने बाण कर दिया अर्पण

F:-प्रजापति ने मोतियों की माला

वरुण ने दिया है शंख विशाला

गदा मिली थी हनुमान से

कोरस:- धनुष दिया था प्रभु राम ने

F:-देवो ने शस्त्रो से सजाया

चारो वेद ब्रह्म से पाया

लाये हिमालय सिंह सवारी

कोरस:- जिसपर साज रही अवतारी

F:- दिव्य वस्त्र चूड़ा मणि कुण्डल कंचन हार

दिव्य शक्तियां धार कर हो गयी माँ तैयार

F:-कन्या शल्क्ति मान हो गयी

निर्भय और बलवान हो गयी

दुर्गा नाम दिया ब्रह्मा ने

कोरस:- फिर वरदान दिया ब्रह्मा ने

F:-असुरो की हननी बन जाओ

विश्व विजेता तुम कहलाओ

हार ना होगी कभी तुम्हारी

कोरस:- तुम्हे मिल गई शक्ति सारी

F:-हो गयी माँ जब शक्ति शाली

बन गयी कई भुजाओ वाली

अश्व शस्त्र से सज गयी माता

कोरस:- बैठ सिंह पर हंस रही माता

F:-ब्रह्मा बोले पुत्री जाओ

अपना रण कौशल दिखलाओ

असुरो का आतंक मिटादो

कोरस:- शक्ति का परचम लेहराओ

F:-होके सिंह सवार चली माँ

बन ज्वाला अंगार चली माँ

चाल सिंह की थी तूफानी

कोरस:- चली जा रही मात भवानी

F:-नेत्र लाल विकराल लगे माँ

असुरो की महाकाल लगे माँ

कांपे गगन धरा थर्राये

कोरस:- सिंह गर्जन शोर मचाय

F:-खबर लगी जब असुरो के दल में

असुर भागते थे हल चल में

महिषासुर ने विमूल बजाकर

कोरस:- खड़ा हो गया सामने आकर

F:-कूद पड़ी माँ दुर्गा रण में

मची खलबली रण में क्षण में

चल रहे तीर गदा तलवारे

कोरस:- गरजे शेर मार हुंकारे

F:-एक तीर से सौ सौ मरते

कटके शीश धरा पर गिरते

अग्नि वर्षा कर रही माता

कोरस:- युद्ध भयंकर कर रही माता

F:-रण भूमि में शेर दहाड़े

गर्दन पकड़ सीना फाड़े

असुरो की सेना घटती जाये

कोरस:- घटती जाए घटती जाये

F:- माँ दुर्गा से युद्ध में महिषासुर गया हार

महा असुर अभिमानी को माँ ने दिया है मार

F:-महिषासुर का वध कर डाला

देवो के सिर से संकट टाला

फूलो की वर्षा करे देवता

कोरस:- माँ को वंदन करे देवता

F:-भय से देवता मुक्त हो गए

फिर से शक्ति युक्त हो गए

जय हो दुर्गा जय हो भवानी

कोरस:- जय हो तुम्हारी माँ कल्याणी

F:-माँ दुर्गा है शक्ति स्वरूपा

दिव्य छवि है रूप अनूपा

ममता का आँचल है माता

कोरस:- करुणा का बादल है माता

F:-असुरो ने जब शीश उठाया

माँ ने आके उन्हें मिटाया

कहीं रण चंडी कहीं महाकाली

कोरस:- बनके आई खप्पर वाली

F:-शुम्भ निशुंभ को माँ ने मारा

रक्तबीज के रक्त की धारा

पी गयी खप्पर भरके माता

कोरस:- रण चंडी बन करके माता

F:-माँ अग्नि है माँ अंगारा

माँ ममता की बहती धारा

माँ है कोमल माँ है निर्मल

कोरस:- माँ है पावन माँ है निश्छल

F:-बच्चो पर जब बन आती है

माँ महा काली बन जाती है

माँ शक्ति का गहरा सागर

कोरस:- कोई नहीं है माँ के बराबर

F:-जय जग जननी जय कल्याणी

माँ दुर्गा जय आदि भवानी

तुम ही हो माँ शक्ति शाली

कोरस:- माँ दुर्गा माँ शेरावाली

F:-निर्बल को तुम गले लगाती

नैनो से करुणा बरसाती

रूप तुम्हारा है तन मन भावन

कोरस:- ममता मयी है छवि सुहावन

F:-माँ दुर्गा की अमृतवाणी

अति पावन है अति कल्याणी

दुर्गा महिमा रिंकी गाये

कोरस:- हाथ जोड़ माँ शीश नवाये

F:- माँ दुर्गा कैलाश के सर पर रखना हाथ

और दास सुखदेव का सदा निभाना साथ

लेखक:- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Durga Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Durga Amritwani
Album Durga Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Durga Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40