Close Menu
Maharishi Dayanand Ji Ki Katha
Song

Maharishi Dayanand Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Maharishi Dayanand Ji Ki Katha • 2026 • 0:14:19 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Maharishi Dayanand Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता - कथा प्रेमियों आज आपको महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की जीवन यात्रा सुनाने जा रहा हूँ स्वामी दयानन्द जी की जीवन यात्रा जनहित के लिए थी उन्होंने अपने जीवन काल में देश हित और समाज के हित के लिए अनेको कार्य किये है स्वामी जी का जन्म बारह फरवरी अठारह सौ चौबीस को गुजरात के टंकारा गांव में हुआ था वो मूल नक्षत्र में में पैदा हुए थे जिस कारण उनका नाम मूल शंकर भी था तो आईये स्वामी जी के बारे में विस्तार से जानते है

M- निर्भय निडर जो सन्यासी योद्धा कहलाते है

योद्धा कहलाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा गाते है

आर्य समाज के वो ही संस्थापक कहलाते है

उनकी जीवनी गाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस - स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

वार्ता - स्वामी दयानन्द महर्षि जी ने आर्य समाज की स्थापना की अठारह सौ छिहत्तर में उन्होंने स्वराज का नारा उठाया ऐसा करने वाले वो भारत में पहले व्यक्ति थे

M- बारह फरवरी अठारह सौ चौबीस दिन पावन

मूल नक्षत्र चल रहा था उस दिन घडी थी मन भावन

कोरस - उस दिन घडी थी मन भावन

M- प्रान्त था गुजरात का वो टंकारा था गांव

माता यशोदाबाई जी को आँचल की थी छाँव

कोरस - आँचल की थी छाँव

M- लाल जी तिवारी जी के घर में जनम हुआ उनका

मूलशंकर का नाम धराया बचपन में जिनका

कोरस - बचपन में जिनका

M- खोज में सत्य की पंद्रह वर्ष तक रहे वो तप धारी

उनके हृदय में लेहरायी फिर ज्ञान की फुलवारी

कोरस - फिर ज्ञान की फुलवारी

M- आर्य समाज के स्वामी संस्थापक कहलाते है पावन कथा सुनाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस - स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

वार्ता :- उनके द्वारा संचालित आर्य समाज का मुख्य मुख्यालय लाहौर था जो आज पकिस्तान के अंदर आता है स्वामी जी का एक ही सपना था अखंड भारत वो जातिवाद के खिलाफ थे वो विदेशी शाशको से मुक्त भारत का सपना देखते थे इसी लिए उन्होंने स्वराज का नारा दिया था

M- स्वामी जी ने फैलाया था जन जन में संदेश

मुक्त विदेशी शाशन से हो अपना भारत देश'

कोरस - अपना भारत देश

M- धर्म के नाम पे बंटने वालो लौटो वेदो की और

जाती वर्ण में उलझ उलझ क्यों मचा रहे हो शोर

कोरस - क्यों मचा रहे हो शोर

M- धर्म परिवर्तन के खिलाफ थे स्वामी जी महाराज

उसके लिए स्वामी जी अकेले उठा रहे आवाज़

कोरस - स्वामी जी उठा रहे आवाज़

M- उचित नहीं था उनकी नज़र में करना बाल विवाह

नारी दुर्दशा देख के मन में पीड़ा उठे अथाह

कोरस - मन में पीड़ा उठे अथाह

M- इन बातो को स्वामी जी अनुचित बतलाते है पावन कथा सुनाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस - स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

वार्ता :- स्वामी जी ने देखा समाज में कुरीतियों का विशाल जाल फैला हुआ है जब तक इस जाल को काटा नहीं जायेगा समाज इसी कुरीतियों के जाल में उलझा रहेगा उन्होंने देखा की हम अपने ही देश में दुसरो के गुलाम बनके रह रहे है अपनी संस्कृति का विनाश होते देख उनका मन द्रवित हो उठा था वो साधना करने के लिए हिमालय की ओर चले जाते है साधना के पश्चात स्वामी जी हरिद्वार में लगे महाकुम्भ से विरोधियो से शास्त्रीय करने के लिए निकल पड़े थे

M- स्वामी जी का लक्ष्य यही था सत्य मार्ग अपनाओ

सत्य को जानो और पहचानो मिथ्या दूर भगाओ

कोरस - और मिथ्या दूर भगाओ

M- बनो ना अंधविश्वाशी स्वामी जी सबको समझाते है

घूम घूम कर नगर नगर में सत्य का भेद बताते है

कोरस - सत्य का भेद बताते है

M- भारत भ्रमण करके उन्होंने धर्म का मर्म बताया

गौमाता की रक्षा करना सबसे श्रेष्ठ बताया

कोरस - सबसे श्रेष्ठ बताया

M- हिंदी संस्कृत भाषा है अपनी करो इसका सम्मान

अपनी भाषा अपमानित हो स्वयं का है अपमान

कोरस - स्वयं का है अपमान

M- हिंदी भाषा की स्वामी जागृती ले आते है पावन कथा सुनाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस - स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

वार्ता :- स्वामी दयानन्द जी जाट पात ऊंच नीच के भेद भाव को अनुचित बताते थे उनकी नज़र में सब एक बराबर थे ना कोई छोटा ना कोई बड़ा धर्म ग्रंथो को पढ़ने का जानने समझने का अधिकार सबको होना चाहिए किसी भी एक समुदाय का अधिकार धर्म ग्रंथो और वेदो पर नहीं होना चाहिए

M- नारी शिक्षा के लिए स्वामी लड़ते रहे दिनरात

नारी शिक्षा की समाज के बदलेगी हालात

कोरस - समाज के बदलेगी हालात

M- नारी जितनी शिक्षित होगी शिक्षित होगा समाज

स्वामी आगे बढ़के बने नारी की आवाज़

कोरस - बने नारी की आवाज़

M- ऊँचे वर्ग के लोगो से था स्वामी का मत भेद

छुआ छूत और ऊंच नीच का था स्वामी को खेद

कोरस - था स्वामी को खेद

M- बढ़ने लगी शत्रुओ की संख्या स्वामी की दिनरात

करने लगे षडियंत्र की उनपर कैसे करे आघात

कोरस - उनपर कैसे करे आघात

M- दयानन्द के गुप्तचर आकर उन्हें बताते है पावन कथा सुनाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस -स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

वार्ता :- अलग अलग तरीको से अलग अलग नगरो में अलग अलग जहर से दयानन्द जी के प्राण लेने की कोशिशे चलती रहे पकडे जाने वालो के ऊपर स्वामी जीने कभी क्रोध तक नहीं किया ना ही उनको किसी से दंड दिलवाया स्वामी जी अंग्रेजी अफसरों के आँखों में आँखे डालके कहते थे के मैं ब्रिटिश साम्राज्य के पतन की कामना करता हूँ स्वामी जी ब्रह्मचर्य के पालन पर विशेष जोर देते थे राजाओ द्वारा मिलने वाले कीमती उपहारों को स्वामी ठुकरा दिया करते थे

M- छःफुट और नौ इंच थे ऊँचे स्वामी जी महाराज

शहद के जैसी मीठी मीठी थी उनकी आवाज़

कोरस - मीठी थी उनकी आवाज़

M- तेजवान चेहरा था उनका और बलवान शरीर

स्वामी दयानन्द दिखने में लगते थे गंभीर

कोरस - लगते थे गंभीर

M- उनसठ वर्ष की आयु में उनका हो गया था निर्वाण

धोके से उनको जहर पिलाकर छीन लिए थे प्राण

कोरस - उनके छीन लिए थे प्राण

M- विष देने वाले को उन्होंने दिल से शमा किया

दुश्मन को स्वामी ने धन देकर है विदा किया

कोरस - धन देकर है विदा किया

M- हँसते हुए स्वामी जी दुनिया से चले जाते है वो विदा हो जाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस - स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

वार्ता :- सन अठारह सौ तिरासी के अक्टूबर महीने में जौध पुर के अंदर षडयंत्रकारियो ने षडियंत्र रचा और किसी को लालच देकर स्वामी की को जहर देने के लिए तैयार कर लिया

M- शिष्य हज़ारो बने थे उनके चले जो उनकी राह

स्वामी जी तरह उन्हें भी नहीं कोई परवाह

कोरस - उन्हें भी नहीं कोई परवाह

M- स्वामी ने जो राह दिखायी उसपर चलते रहे

होके निडर निरपक्ष शिष्य सब आगे बढ़ते रहे

कोरस - शिष्य सब आगे बढ़ते रहे

M- देश विदेश में स्वामी जी का परचम लहराया

आर्य समाज का धर्म वहां स्थापित करवाया

कोरस - धर्म स्थापित करवाया

M- अमर रहा है अमर रहेगा स्वामी का बलिदान

सच्चे संत के रूप में उनकी होगी सदा पहचान

कोरस - उनकी होगी सदा पहचान

कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है

पावन कथा सुनाते है

हम स्वामी दयानन्द सरस्वती की गाथा गाते है

हम कथा सुनाते है गाते है

कोरस - स्वामी दयानन्द महाराज नारा दे गए हमे स्वराज

नारा दे गए हमे स्वराज स्वामी दयानन्द महाराज

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Maharishi Dayanand Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Maharishi Dayanand Ji Ki Katha
Album Maharishi Dayanand Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Maharishi Dayanand Jayanti
Festival Maharishi Dayanand Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40