Close Menu
Subscribe :

Shri Durga Chalisa
Song

Shri Durga Chalisa

Swastika Mishra • Shri Durga Chalisa • 2026 • 00:08:05 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Swastika Mishra

Lyrics

Shri Durga Chalisa • Swastika Mishra

नमो नमो दुर्गे सुख करनी ।नमो नमो अम्बे दुःख हरनी ॥

निरंकार है ज्योति तुम्हारी ।तिहूँ लोक फैली उजियारी ॥

शशि ललाट मुख महाविशाला ।नेत्र लाल भृकुटी बिकराला ॥

रूप मातु को अधिक सुहावे ।दरश करत जन अति सुख पावे ॥

तुम संसार शक्ति लय कीना ।पालन हेतु अन्न धन दीना ॥

अन्नपूर्णा तुम जग पाला ।तुम ही आदि सुन्दरी बाला ॥

प्रलयकाल सब नाशनहारी ।तुम गौरी शिवशंकर प्यारी ॥

शिव योगी तुम्हरे गुन गावें ।ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें ॥

रूप सरस्वती का तुम धारा ।दे सुबुधि ऋषि-मुनिन उबारा ॥

धर्‍यो रूप नरसिंह को अम्बा ।परगट भईं फाड़ कर खम्बा ॥

रक्षा करि प्रहलाद बचायो ।हिरनाकुश को स्वर्ग पठायो ॥

लक्ष्मी रूप धरो जग जानी ।श्री नारायण अंग समानी ॥

क्षीरसिन्धु में करत बिलासा ।दयासिन्धु दीजै मन आसा ॥

हिंगलाज में तुम्हीं भवानी ।महिमा अमित न जात बखानी ॥

मातंगी धूमावति माता ।भुवनेश्वरि बगला सुखदाता ॥

श्री भैरव तारा जग-तारिणि ।छिन्न-भाल भव-दुःख निवारिणि ॥

केहरि वाहन सोह भवानी ।लांगुर वीर चलत अगवानी ॥

कर में खप्पर-खड्‍ग बिराजै ।जाको देख काल डर भाजै ॥

सोहै अस्त्र विविध त्रिशूला ।जाते उठत शत्रु हिय शूला ॥

नगरकोट में तुम्हीं बिराजत ।तिहूँ लोक में डंका बाजत ॥

शुम्भ निशुम्भ दैत्य तुम मारे ।रक्तबीज-संखन संहारे ॥

महिषासुर दानव अभिमानी ।जेहि अघ भार मही अकुलानी ॥

रूप कराल कालिका धारा ।सेन सहित तुम तेहि संहारा ॥

परी गाढ़ सन्तन पर जब-जब ।भई सहाय मातु तुम तब तब ॥

अमर पुरी अरू बासव लोका ।तव महिमा सब रहें अशोका ॥

ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी ।तुम्हें सदा पूजें नर-नारी ॥

प्रेम भक्ति से जो यश गावै ।दुख-दारिद्र निकट नहिं आवै ॥

ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई ।जन्म-मरण ता कौ छुटि जाई ॥

योगी सुर-मुनि कहत पुकारी ।योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी ॥

शंकर आचारज तप कीनो ।काम-क्रोध जीति तिन लीनो ॥

निशिदिन ध्यान धरो शंकर को ।अति श्रद्धा नहिं सुमिरो तुमको ॥

शक्ति रूप को मरम न पायो ।शक्ति गई तब मन पछितायो ॥

शरणागत ह्‍वै कीर्ति बखानी ।जय जय जय जगदम्ब भवानी ॥

भई प्रसन्न आदि जगदम्बा ।दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा ॥

मोको मातु कष्ट अति घेरो ।तुम बिन कौन हरे दुख मेरो ॥

आशा तृष्णा निपट सतावैं ।मोह-मदादिक सब बिनसावैं ॥

शत्रु नाश कीजै महरानी ।सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी ॥

करहु कृपा हे मातु दयाला ।ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला ॥

जब लग जिओं दया फल पावौं ।तुम्हरो यश मैं सदा सुनावौं ॥

दुर्गा चालीसा जो कोई गावै ।सब सुख भोग परमपद पावै ॥

देवीदास शरण निज जानी ।करहु कृपा जगदम्ब भवानी ॥

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Durga Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Durga Chalisa
Album Shri Durga Chalisa
Main Vocalist / Singer Swastika Mishra
Music Composer Mukesh Kumar Mishra (Mukesh Mishra)
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Sherawali Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40